NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
उत्पीड़न
कोविड-19
स्वास्थ्य
विज्ञान
भारत
राजनीति
यूपी: योगी के दावे के उलट राज्य के कई अस्पतालों में ऑक्सीजन की किल्लत
एएमयू के मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की किल्लत जबकि आगरा के अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से 8 लोगों की मौत की खबर है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
28 Apr 2021
Yogi

कोरोना की इस दूसरी लहर की भयावह तस्वीरें देश के हर राज्य से आ रही हैं। उत्तर प्रदेश भी इस महामारी की चपेट में है। यूं तो सूबे के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने दावा करते हुए कहा था कि उत्तर प्रदेश में न तो ऑक्सीजन की किल्लत है न दवाइयों की कमी है और न ही अस्पतालों में बेड की दिक्कत है। लेकिन इन दावों की जमीनी पड़ताल कुछ और ही कहानी कहती है। आजतक के एक रिपोर्ट के मुताबिक़ आगरा के पारस अस्पताल में तो 8 मरीजों की ऑक्सीजन की किल्लत के चलते मौत हो गई है। जबकि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) स्थित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीजों को दी जाने वाली ऑक्सीजन की किल्लत पैदा हो रही है।

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर शाहिद अली सिद्दीकी ने बुधवार को 'पीटीआई-भाषा' को बताया "अस्पताल को पिछले चार दिनों से एक भी ऑक्सीजन सिलिंडर नहीं मिला है और अब हम अपने लिक्विड ऑक्सीजन उत्पादन के तीन संयंत्रों पर पूरी तरह निर्भर हैं। उनमें से दो में ऑक्सीजन बनाने के लिए कच्चे माल की आपूर्ति का इंतजार है।" सिद्दीकी ने बताया कि जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 273 मरीज भर्ती हैं। उनमें से 63 कोविड-19 संक्रमित हैं और 140 में इस संक्रमण के लक्षण मौजूद हैं। बाकी बचे 70 मरीज नॉन कोविड मरीज भी गंभीर हालत में भर्ती हैं और उन्हें भी आवश्यकतानुसार ऑक्सीजन दी जा रही है।

उन्होंने बताया "ट्रॉमा सेंटर में स्थित हमारे दो लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट में बस कुछ घंटों की आपूर्ति लायक ऑक्सीजन है। हम उम्मीद करते हैं आज हमें कच्चे माल की आपूर्ति हो जाएगी, जिसके बाद दो प्लांट में ऑक्सीजन का उत्पादन शुरू हो जाएगा।" सिद्दीकी ने बताया कि तीसरा ऑक्सीजन प्लांट विश्वविद्यालय के पुराने भवन में स्थित है जहां चौबीसों घंटे ऑक्सीजन का उत्पादन किया जा रहा है।

इस बीच, एएमयू के कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर ने बुधवार को कहा कि विश्वविद्यालय अगले 30 दिन में एक नया ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र स्थापित करेगा। यह नया प्लांट ऑक्सीजन सिलिंडर को रिफिल करने का काम भी करेगा।

इधर, अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम ने संवाददाताओं को बताया कि उनकी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से टेलीफोन पर बात हुई है और उन्होंने आश्वासन दिया है कि बोकारो से ऑक्सीजन लदे ट्रक रवाना हो चुके हैं जिनसे अलीगढ़, मथुरा तथा आगरा में ऑक्सीजन की जरूरतों को पूरा किया जाएगा।

सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि ऑक्सीजन की किल्लत को जल्द खत्म कर दिया जाएगा।

ऑक्सीजन संकट का सामना कर रहे अस्पतालों और मरीजों की खबरों के बीच, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से सोशल मीडिया पर फेक न्यूज और “अफवाहें” फैलाने वाले व ‘माहौल खराब’ करने वाले लोगों की संपत्ति को जब्त करने और राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई करने का आदेश दिया है। अपनी छवि सुधारने की कोशिश में लगे योगी आदित्यनाथ ने दवा व ऑक्सीजन की कमी नहीं होने की बात कही, लेकिन सीएम के दावे के की ज़मीनी हक़ीक़त उनकी पोल खोल रहा है।

(समाचार एजेंसी भाषा इनपुट के साथ )

Yogi Adityanath
yogi government
COVID-19
Coronavirus
Lack of oxygen
Oxygen Supply

Related Stories

UPSI भर्ती: 15-15 लाख में दरोगा बनने की स्कीम का ऐसे हो गया पर्दाफ़ाश

योगी सरकार द्वारा ‘अपात्र लोगों’ को राशन कार्ड वापस करने के आदेश के बाद यूपी के ग्रामीण हिस्से में बढ़ी नाराज़गी

चंदौली पहुंचे अखिलेश, बोले- निशा यादव का क़त्ल करने वाले ख़ाकी वालों पर कब चलेगा बुलडोज़र?

चंदौली: कोतवाल पर युवती का क़त्ल कर सुसाइड केस बनाने का आरोप

प्रयागराज में फिर एक ही परिवार के पांच लोगों की नृशंस हत्या, दो साल की बच्ची को भी मौत के घाट उतारा

उत्तर प्रदेश: योगी के "रामराज्य" में पुलिस पर थाने में दलित औरतों और बच्चियों को निर्वस्त्र कर पीटेने का आरोप

यूपी से लेकर बिहार तक महिलाओं के शोषण-उत्पीड़न की एक सी कहानी

यूपी चुनाव: छुट्टा पशुओं की बड़ी समस्या, किसानों के साथ-साथ अब भाजपा भी हैरान-परेशान

यूपी: बुलंदशहर मामले में फिर पुलिस पर उठे सवाल, मामला दबाने का लगा आरोप!

भारत में हर दिन क्यों बढ़ रही हैं ‘मॉब लिंचिंग’ की घटनाएं, इसके पीछे क्या है कारण?


बाकी खबरें

  • job advertisement
    वर्षा सिंह
    उत्तराखंड: असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती की शर्तों का विरोध, इंटरव्यू के 100 नंबर पर न हो जाए खेल!
    21 Dec 2021
    इन पदों के लिए आवेदन करने वाले सैकड़ों अभ्यर्थियों ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष को एक ज्ञापन भेजा है। इसमें नियुक्ति का आधार एपीआई और साक्षात्कार बनाए जाने को नैसर्गिक न्याय के सिद्धांतों के…
  •  Jayant and Akhilesh
    असद शेख़
    मुज़फ़्फ़रनगर: क्या सपा-रालोद गठबंधन किसी भी सीट से मुस्लिम उम्मीदवार नहीं देगा?
    21 Dec 2021
    चुनाव विश्लेषण: सपा-रालोद गठबंधन की ओर से ज़िले में एक भी मुस्लिम उम्मीदवार के चुनाव लड़ने की फिलहाल में कोई स्थिति बनती हुई नज़र नहीं रही है। हालांकि किसी भी पार्टी ने अपने टिकट फाइनल नहीं किए हैं,…
  • Tamil Nadu
    नीलाबंरन ए
    कच्चे माल की कीमतों में भारी वृद्धि से एमएसएमई क्षेत्र प्रभावित, विरोध में उद्यमियों ने बंद किये शटर
    21 Dec 2021
    विमुद्रीकरण, जीएसटी के हड़बड़ी में क्रियान्वयन, और बिना सोचे-विचारे कोविड-19 लॉकडाउन को लागू करने के कारण गंभीर झटके झेलने के बाद अब कच्चे माल की कीमतों में भारी वृद्धि के चलते एमएसएमई उद्योग का साँस…
  • covid
    एपी/भाषा
    अमेरिका में कोविड-19 के 75 प्रतिशत मामले ओमीक्रॉन स्वरूप के, ऑस्ट्रेलिया में भी मामले बढ़े
    21 Dec 2021
    अमेरिका के टेक्सास राज्य में ओमीक्रॉन से एक मरीज की मौत भी हो गयी है। अमेरिका में ओमीक्रॉन से से मौत का यह पहला मामला है। 
  • LIC
    गौरव गुलमोहर
    बुंदेलखंड में LIC के नाम पर घोटाला, अपने पैसों के लिए भटक रहे हैं ग्रामीण
    21 Dec 2021
    एलआईसी एजेंट गिरोह द्वारा हजारों लोगों का बीमा किया गया और उस बीमा को बिना ग्राहक की अनुमति के बीच में ही लोन में बदल दिया गया। इस तरह यह काम बांदा जिले में एलआईसी के अंतर्गत लम्बे समय से हो रहा है।…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License