NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
महामारी से निपटने के लिए अमेरिकी कांग्रेस आखिरकार 2 ट्रिलियन डॉालर के राहत पैकेज पर सहमत
यह योजना अमेरिकी इतिहास का सबसे बड़ा राहत पैकेज होगा और नागरिकों को सीधे हस्तांतरण और स्वास्थ्य तथा बीमा के क्षेत्र में धन व्यय करने के बहुत प्रतीक्षित उपायों को शामिल करने के लिए तैयार है।
पीपल्स डिस्पैच
26 Mar 2020
McConnell Mnuchin Schumer
(बाएं से दाएं) मिच मैककोनेल, स्टीवन मेनुचिन और चक शूमर राहत पैकेज के लिए चर्चा करते हुए (फोटो: एएफपी)

बुधवार 25 मार्च को संयुक्त राज्य अमेरिका सीनेट ने 96-0 के बहुमत के साथ सर्वसम्मति से 2.2 ट्रिलियन अमरीकी डालर के आपातकालीन राहत कोष को मंजूरी दी। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में भी इसके बाद इस बिल के पक्ष में मतदान करने की उम्मीद है। उम्मीद है कि थोड़े कम या ज़्यादा मतों के साथ सर्वसम्मति से यहां भी ये बिल पास हो जाएगा।

कांग्रेस और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प प्रशासन ने मंगलवार को इस समझौते पर सफलतापूर्वक बातचीत की, जिसे कोरोनावायरस ऐड, राहत और आर्थिक सुरक्षा अधिनियम (सीएआरईएस अधिनियम) कहा गया और सत्ताधारी रिपब्लिकन पार्टी और विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी दोनों से समर्थन हासिल किया।

संयुक्त राज्य अमेरिका महामारी का बड़ा केंद्र बनता जा रहा है। यहां अब तक 53,000 से अधिक मामले सामने आए हैं जिनमें 784 लोगों की मौत हो चुकी है। सरकार एक उचित आपातकालीन योजना को लेकर संघर्ष कर चुकी है।

ये बातचीत ट्रम्प प्रशासन के ट्रेजरी सचिव और रिपब्लिकन पार्टी के सीनेट नेता स्टीवन मेनुचिन और डेमोक्रेटिक पार्टी, मिच मैककोनेल और चक शुमर के बीच हुई।

यह समझौता देश में चिकित्सा के बुनियादी ढांचे को बढ़ाने, प्रभावित होने वाले प्रतिष्ठानों और फर्मों को सहायता देने के लिए 2.2 ट्रिलियन यूएस डॉलर के निवेश का मार्ग प्रशस्त करेगा और परिवारों को प्रत्यक्ष नकद हस्तांतरण को शामिल करने की उम्मीद है।

सत्ताधारी रिपब्लिकन पार्टी और विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी के बीच प्रति घंटा के हिसाब से काम करने वाले और गिग इकॉनमी श्रमिकों के लिए सहायता की कमी और किराए व ऋण के मामले में सख्ती के लिए सीमित गुंजाइश को लेकर मतभेद है।

इस समझौते में छोटे और बड़े व्यवसायों में कार्यरत पारंपरिक श्रमिकों के अलावा, गिग इकॉनोमी के श्रमिकों और स्व-नियोजित श्रमिक सहित अन्य श्रमिकों को 600 यूएस डॉलर तक बेरोजगारी बीमा को बढ़ाना शामिल होगा।

इस बिल में उठाए गए अन्य उपायों में निम्न और मध्यम वर्ग के परिवारों को 1,200 यूएसडी का प्रत्यक्ष नकद हस्तांतरण, इंडियन हेल्थ सर्विस (मूल अमेरिकियों के लिए) सहित स्वास्थ्य सेवा प्रणाली में 150 बिलियन अमरीकी डॉलर, कोरोनावायरस लॉकडाउन के कारण फंड की कमी से निपटने के लिए स्थानीय सरकारों के लिए 150 बिलियन अमरीकी डॉलर और छोटे व मध्यम व्यवसायों के लिए सॉफ्ट लोन और अनुदान के लिए 367 बिलियन अमरीकी डॉलर का सहयोग शामिल है।

दूसरे राहत पैकेज के लिए भी चर्चा की गई है और दोनों दलों के समर्थन के साथ हाल ही में पेड सिक लिव बेनिफिट्स के लिए 100 बिलियन डॉलर की मंजूरी दी गई। इसमें कोरोनावायरस की जांच के लिए भी अनुदान शामिल है जिसको लेकर राष्ट्रपति की स्वीकृति भी शामिल थी।

साभार : पीपल्स डिस्पैच

McConnell Mnuchin Schumer
Coronavirus
COVID-19
Coronavirus Epidemic
USA
republican party
People’s Democratic Party

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • akhilesh
    विजय विनीत
    यूपी: पूर्वांचल में अखिलेश की 15 घंटे चली रथयात्रा में उमड़े हुजूम ने भाजपा के भरोसे को झकझोरा
    19 Nov 2021
    "पूर्वांचल में अखिलेश की कामयाब रैली और सुल्तानपुर में पीएम मोदी की सभा में खाली कुर्सियों ने सरकार को कृषि विधेयक वापस लेने पर विवश किया। किसानों को आतंकवादी और आंदोलनजीवी करार देने में जुटी गोदी…
  • Israeli court rejects appeal for release of Palestinian detainee on hunger strike for 126 days
    पीपुल्स डिस्पैच
    इज़रायली अदालत ने 126 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे फिलिस्तीनी बंदी की रिहाई की अपील ख़ारिज की
    19 Nov 2021
    प्रशासनिक बंदी कायेद अल-फ़स्फौस को अपने लगातार भूख हड़ताल पर बैठने की वजह से गंभीर शारीरिक दुष्परिणामों का सामना करना पड़ रहा है, जिसमें वजन घटने, निम्न रक्तचाप और अनियमित दिल की धड़कन शामिल है। डाक्टरों…
  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटे में 11,106 नए मामले, 459 मरीज़ों की मौत
    19 Nov 2021
    केरल रोज़ संशोधित आंकड़े जोड़ रहा है, लेकिन अन्य राज्य ऐसा नहीं कर रहे हैं। ऐसे में दावा किया जा रहा है कि देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 1 लाख 26 हज़ार 620 हो गई है।
  • US, China Commence ‘Responsible Competition’
    एम. के. भद्रकुमार
    अमेरिका, चीन ने 'ज़िम्मेदार प्रतिस्पर्धा' की शुरूआत की
    19 Nov 2021
    बाइडेन और शी के बीच हुई वर्चुअल मीटिंग का सार यह है कि यूएस-चीन संबंधों का अक्रियाशील चरण समाप्त हो सकता है।
  • Miguel
    तान्या वाधवा
    दुनिया क्यूबा के साथ खड़ी है
    19 Nov 2021
    दुनिया भर के सामाजिक आंदोलनों और संगठनों ने क्यूबा के साथ एकजुटता दिखायी और 15 नवंबर को देश में अमेरिका समर्थित विपक्ष के विरोध की योजना को ख़ारिज करते हुए बेशुमार प्रदर्शनों का आयोजन किया गया।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License