NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
अमेरिका : राज्यों ने फ़ेडरल सरकार को नज़रअंदाज़ किया, लॉकडाउन में ढील देने को लेकर एकजुट
कोरोना वायरस संक्रमण की बढ़ती संख्या के बावजूद डेमोक्रेटिक पार्टी के गवर्नर लॉकडाउन में ढील देने को लेकर ट्रंप प्रशासन के ख़िलाफ़ क़दम उठा रहे हैं।
पीपल्स डिस्पैच
14 Apr 2020
कोरोना वायरस
न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रयू क्यूओमो ने लॉकडाउन में ढील देने को लेकर टाइम टेबल का सुझाव देने के लिए एक टास्क फ़ोर्स के गठन की घोषणा करने की। क्यूओमो पूर्वी तट के राज्यों के एक समूह का नेतृत्व कर रहे हैं। (फोटो: गेटी)

अमेरिका के न्यूयॉर्क, कैलिफोर्निया, पेंसिल्वेनिया, न्यू जर्सी और वाशिंगटन जैसे प्रमुख राज्यों के गवर्नरों ने सोमवार 13 अप्रैल को लॉकडाउन हटाने के लिए संयुक्त समितियों के गठन की घोषणा की है।

न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रयू क्यूओमो के नेतृत्व में कनेक्टिकट, डेलेवेयर, न्यू जर्सी, पेंसिल्वेनिया और रोड आइलैंड सहित पूर्वी तट के छह राज्यों के एक समूह ने घोषणा की है कि वे यह पता लगाने के लिए एक संयुक्त टास्क फोर्स का गठन करेंगे कि वे कितनी जल्दी लॉकडाउन को हटा सकते हैं। पश्चिमी तट के राज्य जिनमें कैलिफोर्निया, ओरेगन और वाशिंगटन शामिल हैं उन्होंने भी इसी तरह की घोषणा की थी।

विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी से संबंध रखने वाले गवर्नरों के बीच हुए इस इक़रारनामा ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के नेतृत्व वाले संघीय प्रशासन को नज़रअंदाज़ करने का फैसला किया है। इसने ट्रम्प को प्रतिक्रिया देने के लिए मजबूर किया है जिन्होंने ज़ोर देकर कहा था कि राष्ट्रपति के पास इस मामले में राज्य के गवर्नरों के फैसले को रद्द करने का अधिकार है।

गवर्नरों द्वारा समूह के निर्माण की ख़बर पर एक ट्वीट में प्रतिक्रिया देते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि यह सोचना ग़लत है कि राज्यों के पास प्रतिबंधों में ढ़ील देने का अंतिम अधिकार है। उन्होंने ट्वीट में लिखा, “... कई अच्छे कार्यों के लिए यह राष्ट्रपति का निर्णय है। इसके साथ ही कहा जा रहा है कि प्रशासन और हम गवर्रनरों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और यह जारी रहेगा।” उन्होंने आगे यह भी कहा कि संघीय सरकार अर्थव्यवस्था को पुनःखोलने के लिए राज्यों के साथ काम कर रही है।

भले ही अमेरिका में कोरोनावायरस महामारी के चलते संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़कर 587337 के करीब पहुंच गई है ऐसे में दो सत्ताधारी राजनीतिक दल एक-दूसरे को पीछे करने के लिए प्रतिबंधों में ढील देने को लेकर काम कर रहे हैं। बीते कल, ट्रम्प प्रशासन ने प्रतिबंधों में ढ़ील देने की तारीख की घोषणा को लेकर खुद एक टास्क फोर्स की स्थापना की थी।

अमेरिका की संघीय सरकार के ख़िलाफ़ जाने वाले राज्यों में कोरोनावायरस की महामारी से बुरी तरह प्रभावित कुछ क्षेत्र शामिल हैं। अकेले न्यूयॉर्क में195,000 से अधिक संक्रमण के मामले हैं जो प्रभावित देशों की सूची में दूसरे स्थान पर मौजूद स्पेन से सबसे ज्यादा प्रभावित है। भले ही गवर्नर और संघीय प्रशासन प्रतिबंधों में ढील की बात पर बहस कर रहे थे वहीं अमेरिका COVID-19 के कारण हुई मौतों के मामले में इटली को पीछे छोड़ दिया है। यहां मौत की संख्या में1,500 से अधिक मामले जुड़ गई हैं। अब तक यहां मौत का आंकड़ा 23,600 से अधिक हो गया है।

साभार : पीपल्स डिस्पैच

USA
Coronavirus
Corona Crisis
Lockdown
New York Governor
Andrew Cuomo
Donand Trump

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में आज फिर कोरोना के मामलों में क़रीब 27 फीसदी की बढ़ोतरी

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के घटते मामलों के बीच बढ़ रहा ओमिक्रॉन के सब स्ट्रेन BA.4, BA.5 का ख़तरा 

कोरोना अपडेट: देश में ओमिक्रॉन वैरिएंट के सब स्ट्रेन BA.4 और BA.5 का एक-एक मामला सामने आया

कोरोना अपडेट: देश में फिर से हो रही कोरोना के मामले बढ़ोतरी 

कोविड-19 महामारी स्वास्थ्य देखभाल के क्षेत्र में दुनिया का नज़रिया नहीं बदल पाई

कोरोना अपडेट: अभी नहीं चौथी लहर की संभावना, फिर भी सावधानी बरतने की ज़रूरत

कोरोना अपडेट: दुनियाभर के कई देशों में अब भी क़हर बरपा रहा कोरोना 

कोरोना अपडेट: देश में एक्टिव मामलों की संख्या 20 हज़ार के क़रीब पहुंची 

देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, PM मोदी आज मुख्यमंत्रियों संग लेंगे बैठक


बाकी खबरें

  • Nisha Yadav
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    चंदौली: निशा यादव हत्या मामले में सड़क पर उतरे किसान-मज़दूर, आरोपियों की गिरफ़्तारी की माँग उठी
    14 May 2022
    प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा- निशा यादव का कत्ल करने के आरोपियों के खिलाफ दफ़ा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए।
  • Delimitation
    रश्मि सहगल
    कैसे जम्मू-कश्मीर का परिसीमन जम्मू क्षेत्र के लिए फ़ायदे का सौदा है
    14 May 2022
    दोबारा तैयार किये गये राजनीतिक निर्वाचन क्षेत्रों ने विवाद के लिए नए रास्ते खोल दिए हैं, जो इस बात का संकेत देते हैं कि विधानसभा चुनाव इस पूर्ववर्ती राज्य में अपेक्षित समय से देर में हो सकते हैं।
  • mnrega workers
    सरोजिनी बिष्ट
    मनरेगा मज़दूरों के मेहनताने पर आख़िर कौन डाल रहा है डाका?
    14 May 2022
    "किसी मज़दूर ने 40 दिन, तो किसी ने 35, तो किसी ने 45 दिन काम किया। इसमें से बस सब के खाते में 6 दिन का पैसा आया और बाकी भुगतान का फ़र्ज़ीवाड़ा कर दिया गया। स्थानीय प्रशासन द्वारा जो सूची उन्हें दी गई है…
  • 5 वर्ष से कम उम्र के एनीमिया से ग्रसित बच्चों की संख्या में वृद्धि, 67 फीसदी बच्चे प्रभावित: एनएफएचएस-5
    एम.ओबैद
    5 वर्ष से कम उम्र के एनीमिया से ग्रसित बच्चों की संख्या में वृद्धि, 67 फीसदी बच्चे प्रभावित: एनएफएचएस-5
    14 May 2022
    सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार, 2015-16 में किए गए सर्वेक्षण में 5 वर्ष से कम उम्र (6-59 महीने) के 58.6 प्रतिशत बच्चे इससे ग्रसित थे जबकि एनएफएचएस-5 के 2019-21 के सर्वे में इस बीमारी से ग्रसित बच्चों की…
  • masjid
    विजय विनीत
    ज्ञानवापी मस्जिद: कड़ी सुरक्षा के बीच चार तहखानों की वीडियोग्राफी, 50 फीसदी सर्वे पूरा
    14 May 2022
    शनिवार को सर्वे का काम दोपहर 12 बजे तक चला। इस दौरान ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के करीब आधे हिस्से का सर्वे हुआ। सबसे पहले उन तहखानों की वीडियोग्राफी कराई गई, जहां हिन्दू धर्म के देवी-देवताओं की…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License