NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
अमेरिका : एंटीफा को "आतंकवादी" घोषित करने की ट्रंप की योजना, नागरिक स्वतंत्रता के लेकर एक्टिविस्ट चिंतित
ट्रंप का ट्वीट ऐसे समय में आया है जब 25 मई को जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या के बाद पुलिस विभागों में नस्लवाद के ख़िलाफ़ अमेरिका में देशव्यापी विरोध प्रदर्शन हो रहा है।
पीपल्स डिस्पैच
01 Jun 2020
अमेरिका

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 31 मई को सोशल मीडिया पर घोषणा की कि उनके प्रशासन की योजना एंटीफा (Antifa- Anti Facist) को "आतंकवादी संगठन" घोषित करने की है। ये घोषणा ट्रम्प के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर की गई थी और प्रशासन अभी तक यह स्पष्ट नहीं कर सका है कि इस फैसले को कैसे लागू किया जाना है। ट्रम्प का ट्वीट ऐसे समय में आया है जब अमेरिका 25 मई को जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या के बाद शुरू हुई पुलिस हत्याओं के ख़िलाफ़ देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों की चपेट में आ गया है।

नेता और वरिष्ठ अधिकारी बार-बार इस विरोध के लिए एंटीफा और "बाहरी आंदोलनकारियों" को दोषी ठहरा रहे हैं। इसमें राष्ट्रपति ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी और उनके प्रशासन के अधिकारी शामिल हैं। इनमें अमेरिकी अटॉर्नी-जनरल विलियम बर्र ने इन प्रदर्शनों को दंगा क़रार देते हुए दावा किया था कि इस हिंसा के पीछे एंटीफा है।

विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी से संबंधित अधिकारियों द्वारा भी इसी तरह के आरोप लगाए जा रहे थे। मिनेसोटा जहां फ्लॉयड की हत्या गई थी उसके राज्य प्रशासन ने बाहरी लोगों पर विरोध प्रदर्शनों में शामिल होने का आरोप लगाया है। राज्य के सार्वजनिक सुरक्षा विभाग के प्रमुख जॉन हैरिंगटन ने भी मीडिया से बात करते हुए दावा किया कि मिनियापोलिस के विरोध प्रदर्शनों में गिरफ़्तार किए गए लोगों में से कम से कम 20% राज्य के बाहर से थे। लेकिन इसे पुष्ट करने के लिए कोई आंकड़े नहीं दिए गए हैं।

फिर भी कई लोगों ने एंटीफ़ा को "आतंकवादी" घोषित करने को लेकर गंभीर चिंताएं जताई हैं। हालांकि 2001 का अमेरिकी पैट्रियट अधिनियम कुछ संगठनों को आतंकवादी के रूप में घोषित करने की अनुमति देता है लेकिन अमेरिका में देश के संगठन को इस तरह घोषित करने की कोई मिसाल नहीं है।

यह एंटीफा की संरचना और संगठन या इसकी कमी के साथ और भी जटिल है। एंटीफा एंटी-फासीवादी आंदोलन का लघुरुप है। यह एक छोटा ज़मीनी स्तर का आंदोलन है जिसका अमेरिका में बढ़ते अल्ट-राइट और फार-राइट समूहों की प्रतिक्रिया में उद्भव हुआ है। जर्मनी और यूरोप के अन्य हिस्सों में एंटीफ़ा विरोध से प्रेरित होकर यहां इस आंदोलन की कोई संगठनात्मक संरचना नहीं है।

अमेरिका में पहले संशोधन अधिकार को लेकर आतंकवादी समूह के रुप में इस तरह के आंदोलन को प्रतिबंध करने के परिणाम और इस तरह की घोषणा के निहितार्थों को लेकर एक्टिविस्ट ने चिंता व्यक्त की है। ट्रम्प के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए अमेरिकन सिविल लिबर्टीज यूनियन (एसीएलयू) ने कहा कि "आतंकवाद एक स्वाभाविक राजनीतिक घोषणा है जिसका आसानी से दुर्व्यवहार और दुरुपयोग होता है।"

एसीएलयू ने यह भी कहा कि देश के संगठन को आतंकवादी घोषित करने के लिए "क़ानूनी अधिकार" बहुत कम है। "इस तरह की घोषणा महत्वपूर्ण उचित प्रक्रिया और पहले संशोधन की चिंता को बढ़ाएगी।"

USA
America
Donand Trump
Trump Tweet
Racism

Related Stories

भारत में धार्मिक असहिष्णुता और पूजा-स्थलों पर हमले को लेकर अमेरिकी रिपोर्ट में फिर उठे सवाल

और फिर अचानक कोई साम्राज्य नहीं बचा था

हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शक्ति संतुलन में हो रहा क्रांतिकारी बदलाव

अमेरिकी आधिपत्य का मुकाबला करने के लिए प्रगतिशील नज़रिया देता पीपल्स समिट फ़ॉर डेमोक्रेसी

क्या दुनिया डॉलर की ग़ुलाम है?

छात्रों के ऋण को रद्द करना नस्लीय न्याय की दरकार है

अमेरिका ने रूस के ख़िलाफ़ इज़राइल को किया तैनात

यूक्रेन में छिड़े युद्ध और रूस पर लगे प्रतिबंध का मूल्यांकन

पश्चिम बनाम रूस मसले पर भारत की दुविधा

पड़ताल दुनिया भर कीः पाक में सत्ता पलट, श्रीलंका में भीषण संकट, अमेरिका और IMF का खेल?


बाकी खबरें

  • jharkhand
    अनिल अंशुमन
    झारखंड: खूंटी के आदिवासी गांवों में ‘ड्रोन सर्वे’ को लेकर विरोध, प्रशासन के रवैये से तनाव
    31 Dec 2021
    एआईपीएफ़ की फ़ैक्ट फाइंडिंग टीम ने झारखंड ग्रामीण विकास मंत्री को वस्तुस्थिति की रिपोर्ट सौंपी।
  • Shaheen Bagh : Loktantra Ki Nai Karavat
    राज वाल्मीकि
    ‘शाहीन बाग़; लोकतंत्र की नई करवट’: एक नई इबारत लिखती किताब
    31 Dec 2021
    दिल्ली में पत्रकार भाषा सिंह की नई किताब ‘शाहीन बाग़ : लोकतंत्र की नई करवट’ का विमोचन और चर्चा। वक्ताओं ने कहा, "यह किताब एक ज़िन्दा दस्तावेज़ है, जो शाहीन बाग़ को हमेशा ज़िन्दा रखेगी।"
  • Drone warfare
    पीपल्स डिस्पैच
    ड्रोन युद्ध : हर बार युद्ध अपराधों से बचकर निकल जाता है अमेरिका, दुनिया को तय करनी होगी जवाबदेही
    31 Dec 2021
    द न्यूयॉर्क टाइम्स द्वारा हाल में अफ़ग़ानिस्तान और पश्चिमी एशिया में 2014 के बाद से अमरीकी हवाई हमलों में मारे गए हजारों लोगों पर एक रिपोर्ट प्रकाशित की गई। यह रिपोर्ट रेखांकित करती है कि अब…
  • kisan
    विजय विनीत
    यूपीः धान ख़रीद को लेकर किसानों से घमासान के बाद हड़ताल पर गए क्रय केंद्र प्रभारी
    31 Dec 2021
    चंदौली इलाक़े में धान ही इकोनॉमी का केंद्रबिंदु भी है। सरप्लस उपज के बावजूद इस पूरे इलाक़े में सरकार वैसी ख़रीद नहीं कर पा रही और न ही किसानों को एमएसपी का लाभ मिल पा रहा है।
  • tabrej
    ज़ाकिर अली त्यागी
    झारखंड : मॉब लिंचिंग क़ानून के बारे में क्या सोचते हैं पीड़ितों के परिवार?
    31 Dec 2021
    झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने मॉब लिंचिंग पर लगाम कसने के लिए  'भीड़ हिंसा एवं भीड़ लिंचिंग निवारण विधेयक'क़ानून 21 दिसंबर को सदन से पास करवा लिया है। इस नए क़ानून से मॉब लिंचिंग के पीड़ित व्यक्तियों…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License