NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
यूएस वॉल्वो के कर्मचारियों ने तीसरे समझौते को ठुकराया, कंपनी एकतरफ़ा लागू करेगी ये समझौता
प्रस्तावित समझौते पर यूनाइटेड ऑटो वर्कर्स (यूएडब्ल्यू) द्वारा किए गए मतदान में लगभग 3,000 यूनियन सदस्यों में से 60 प्रतिशत से अधिक सदस्यों ने इसे बेहद अपर्याप्त पाते हुए इसे अस्वीकार कर दिया।
पीपल्स डिस्पैच
12 Jul 2021
यूएस वॉल्वो के कर्मचारियों ने तीसरे समझौते को ठुकराया, कंपनी एकतरफ़ा लागू करेगी ये समझौता

इस साल तीसरी बार कंपनी के प्रस्ताव को ठुकराने के बाद कर्मचारी वॉल्वो द्वारा अपने प्रस्ताव को एकतरफा रूप से आगे बढ़ाने के कथित प्रयासों को लेकर तैयारी कर रहे हैं। शुक्रवार 10 जुलाई को वोल्वो ट्रक्स नॉर्थ अमेरिका (वीटीएनए) प्लांट के हड़ताली कर्मचारियों ने इस कंपनी द्वारा प्रस्तावित तीसरे अनुबंध प्रस्ताव को खारिज करने के लिए फिर मतदान किया। सोमवार को जारी एक बयान में इस कंपनी ने घोषणा की कि वह नवीनतम अनुबंध प्रस्ताव के साथ आगे बढ़ रही है और बातचीत में "गतिरोध" की घोषणा करते हुए अपने वर्जीनिया प्लांट में उत्पादन फिर से शुरू करेगी।

यूनाइटेड ऑटो वर्कर्स (यूएडब्ल्यू) द्वारा किए गए मतदान में लगभग 3,000 यूनियन सदस्यों में से 60 प्रतिशत से अधिक सदस्यों ने इसे अस्वीकार कर दिया और इसे बेहद अपर्याप्त पाया।

यूएडब्ल्यू ने घोषणा की है कि कर्मचारी अपनी हड़ताल जारी रखेंगे जो 7 जून को शुरू हुई थी। ये हड़ताल कर्मचारियों द्वारा दूसरे अस्थायी समझौते को अस्वीकार करने के बाद शुरु किया गया था।

वर्जीनिया के डबलिन में न्यू रिवर वैली में वीटीएनए प्लांट में चल रहा विवाद अप्रैल के मध्य में उस समय शुरू हुआ था जब कंपनी के साथ यूनियन की महीनों की बातचीत किसी भी उचित समझौते पर पहुंचने में विफल रहा। हड़ताल की पहली अवधि जो इस साल 17 अप्रैल को शुरू हुई थी उसे यूनियन के वार्ताकारों ने पहले अस्थायी समझौते के प्रस्ताव के दो हफ्ते बाद वापस ले लिया था।

16 मई को हुए पहले अनुबंध वोट में 91% कर्मचारियों ने इस समझौते को अस्वीकार कर दिया था और वार्ताकारों को बातचीत करने के लिए जोर दिया। दूसरी हड़ताल कार्रवाई में देरी करते हुए चार दिन बाद दूसरा समझौता प्रस्तावित किया गया था। हालांकि, कर्मचारियों ने कथित तौर पर कहा कि दूसरे समझौते में पहले वाले समझौते से कोई अंतर नहीं था और उसी मूलभूत समस्याओं से भरा था जिसके कारण पहले समझौते को 6 जून को खारिज कर दिया गया था।

अधिकांश कर्मचारियों द्वारा अस्वीकार किए जाने के बावजूद एकतरफा तरीके से इस समझौता को लागू करने के कंपनी के हालिया निर्णय के खिलाफ नेशनल लेबर रिलेशन बोर्ड में यूनियन अनफेयर लेबर प्रैक्टिस (यूएलपी) मुकदमा दायर करेगा।

US
Volvo employees
United Auto Workers
ULP

Related Stories

90 दिनों के युद्ध के बाद का क्या हैं यूक्रेन के हालात

हिंद-प्रशांत क्षेत्र में आईपीईएफ़ पर दूसरे देशों को साथ लाना कठिन कार्य होगा

यूक्रेन युद्ध से पैदा हुई खाद्य असुरक्षा से बढ़ रही वार्ता की ज़रूरत

यूक्रेन में संघर्ष के चलते यूरोप में राजनीतिक अर्थव्यवस्था पर प्रभाव 

छात्रों के ऋण को रद्द करना नस्लीय न्याय की दरकार है

बाइडेन ने फैलाए यूक्रेन की सीमा की ओर अपने पंख

यमन के लिए यूएन का सहायता सम्मेलन अकाल और मौतों की चेतावनियों के बीच अपर्याप्त साबित हुआ

नेपाल ने अमेरिका के MCC अनुदान समझौते को विरोध प्रदर्शनों के बीच दी मान्यता, अब आगे क्या?

हम यूक्रेन की निष्पक्षता पर बातचीत करने के लिए प्रतिनिधि मंडल भेजने को तैयार- रूस

मिन्स्क समझौते और रूस-यूक्रेन संकट में उनकी भूमिका 


बाकी खबरें

  • न्यूज़क्लिक डेस्क
    इतवार की कविता : पहले कितने ख़त आते थे...
    20 Feb 2022
    इतवार की कविता में आज पढ़िये शायर शकील जमाली की लिखी पुराने दिनों को याद करती हुई यह नज़्म...   दिल रोता है...  
  •  अफ़ज़ल इमाम
    यूपी में और तेज़ हो सकती है ध्रुवीकरण की राजनीति
    20 Feb 2022
    फ़िलहाल ज़मीनी स्तर पर जो स्थिति नज़र आ रही है, उसमें भाजपा के पास वर्ष 2017 के विधानसभा व 2019 के लोकसभा वाले आक्रामक तेवर में लौटने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है।
  • hafte ki baat
    न्यूज़क्लिक टीम
    यूपी में जनता के मुद्दों से भागती भाजपा, पंजाब में 'आप' से डरी कांग्रेस!
    19 Feb 2022
    यूपी में कल रविवार को तीसरे चरण का मतदान है. वहां भाजपा ने अचानक 'आतंकवाद' का शिगूफा छोड़ा है. जनता के सारे मुद्दों को 'आतंक' से दबाने की जोरदार कोशिश हो रही है. इसी तरह पंजाब में कल राज्य की सभी 117…
  • up elections
    राजेंद्र शर्मा
    बैठे-ठाले : वोट चरती गाय, बेईमान पब्लिक और ख़तरे में रामराज्य!
    19 Feb 2022
    अब तो वोटों की कुछ फसल गाय चर गयी और बाक़ी पब्लिक यह कहकर उखाड़ ले गयी कि पांच साल गाय के लिए ही सरकार चलाए हो, गायों से ही वोट ले लो!
  • bihar
    अनिल अंशुमन
    बिहार : बालू खनन का विरोध कर रहे ग्रामीणों के साथ पुलिस ने की बर्बरता, 13 साल की नाबालिग को भी भेजा जेल 
    19 Feb 2022
    17 फ़रवरी की दोपहर बाद से ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई, जिसमें बिहार पुलिस, कुछ ग्रामीणों(महिलाओं और बच्चे भी) के हाथ बांध कर उनके साथ बर्बरता करती नज़र आ रही है। इसके विरोध में 19 फ़रवरी को…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License