NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
अफ़ग़ानिस्तान में अमेरिकी हवाई हमले में 2019 में 330 फ़ीसदी का इज़ाफ़ा: रिपोर्ट
2001 में अफ़ग़ानिस्तान में अमेरिकी हमले की शुरुआत के बाद से अन्य वर्ष की तुलना में 2019 में सबसे अधिक नागरिकों ने अपनी जान गंवाई।
पीपल्स डिस्पैच
09 Dec 2020
अफ़ग़ानिस्तान

तालिबान के ख़िलाफ़ आतंकवाद-रोधी अभियानों में तेज़ी के बाद अफगानिस्तान में अमेरिका के नेतृत्व वाले हवाई हमलों के दौरान मारे गए नागरिकों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। 7 दिसंबर को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार अलायड फोर्सेस के हवाई हमलों में प्रतिवर्ष मारे गए अफगानों की कुल संख्या पिछले वर्ष कम से कम 700 नागरिकों की मौत के साथ 330 प्रतिशत तक पहुंच गई है।

ब्राउन यूनिवर्सिटी में कॉस्ट ऑफ वॉर प्रोजेक्ट के सह-निदेशक नेता सी क्रॉफोर्ड ने कहा, "2001 और 2002 में युद्ध की शुरुआत के बाद से अन्य वर्ष की तुलना में वर्ष 2019 में हुए हवाई हमले में अधिक नागरिकों की मौत हुई है।"

हालांकि फरवरी 2020 के अंत में अमेरिका और तालिबान के बीच हुए समझौते के बाद इन हमलों में कमी आई है, लेकिन रिपोर्ट बताती है कि अफगान वायु सेना (एएएफ) अफगान के इतिहास में अन्य काल की तुलना में नागरिकों को अधिक नुकसान पहुंचा रही है। अफगानिस्तान्स राइजिंग सिविलियन डेथ टोल ड्यू टू एयरस्ट्राइटक नामक रिपोर्ट में कहा गया है, "इस साल के पहले छह महीनों में एएएफ ने 86 अफगान नागरिकों को मार डाला और 103 लोगों को घायल कर दिया।"

लंबे गतिरोध के दौरान हुए युद्ध के साथ अमेरिका हवाई हमले को कम करने में सफल रहा। 2017 से 2019 के बीच कई नागरिक इन हवाई हमलों में मारे गए।

इस साल सितंबर महीने में कतर के दोहा में इंट्रा-अफगान वार्ता की शुरुआत के बाद से जुलाई से सितंबर के बीच हवाई हमले दोगुने हो गए है। रिपोर्ट में सामने आया है कि "एएएफ ने 70 नागरिकों को मार डाला और 90 अन्य को घायल कर दिया।"

26 अक्टूबर को तालिबान लड़ाकों के ख़िलाफ़ अलायड सैनिकों के नेतृत्व में एक हवाई हमले में तीन बच्चों की मौत हो गई। इसी तरह, 22 अक्टूबर को एक धार्मिक स्कूल पर अमेरिकी हवाई हमले में 12 बच्चों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए।

रिपोर्ट बताती है कि 2001 में अमेरिका के हमले के दौरान विद्रोही तालिबान की जैसी स्थिति मजबूत स्थिति थी वह बनी हुई है। अशरफ गनी के नेतृत्व वाली अफगान सरकार "रक्षात्मक" बनी हुई है और तालिबान वार्ता पर सैन्य दबाव बढ़ाने की कोशिश कर रही है। आगे कहा गया कि "एएएफ एयरस्ट्राइक में संभवतः नागरिकों के लिए विनाशकारी परिणाम होंगे जिससे कि संभवतः अफगान सरकार में नागरिकों का विश्वास कम हो जाएगा।"

इस बीच अफगानिस्तान में ज़मीनी स्थिति अस्थिर बनी हुई है। अफगानिस्तान के गृह मंत्री तारिक अरियन ने कहा कि तालिबान द्वारा किए गए 168 आईईडी वाले विस्फोट और 16 आत्मघाती हमलों में पिछले एक महीने में कम से कम 134 नागरिक मारे गए और 340 से अधिक लोग घायल हुए।

Afghanistan
America
US airstrikes in Afghanistan
Terrorism

Related Stories

और फिर अचानक कोई साम्राज्य नहीं बचा था

भोजन की भारी क़िल्लत का सामना कर रहे दो करोड़ अफ़ग़ानी : आईपीसी

क्या दुनिया डॉलर की ग़ुलाम है?

तालिबान को सत्ता संभाले 200 से ज़्यादा दिन लेकिन लड़कियों को नहीं मिल पा रही शिक्षा

यूक्रेन में छिड़े युद्ध और रूस पर लगे प्रतिबंध का मूल्यांकन

रूस पर बाइडेन के युद्ध की एशियाई दोष रेखाएं

पड़ताल दुनिया भर कीः पाक में सत्ता पलट, श्रीलंका में भीषण संकट, अमेरिका और IMF का खेल?

काबुल में आगे बढ़ने को लेकर चीन की कूटनीति

लखनऊ में नागरिक प्रदर्शन: रूस युद्ध रोके और नेटो-अमेरिका अपनी दख़लअंदाज़ी बंद करें

यूक्रेन पर रूस के हमले से जुड़ा अहम घटनाक्रम


बाकी खबरें

  • CARTOON
    आज का कार्टून
    प्रधानमंत्री जी... पक्का ये भाषण राजनीतिक नहीं था?
    27 Apr 2022
    मुख्यमंत्रियों संग संवाद करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य सरकारों से पेट्रोल-डीज़ल के दामों पर टैक्स कम करने की बात कही।
  • JAHANGEERPURI
    नाज़मा ख़ान
    जहांगीरपुरी— बुलडोज़र ने तो ज़िंदगी की पटरी ही ध्वस्त कर दी
    27 Apr 2022
    अकबरी को देने के लिए मेरे पास कुछ नहीं था न ही ये विश्वास कि सब ठीक हो जाएगा और न ही ये कि मैं उनको मुआवज़ा दिलाने की हैसियत रखती हूं। मुझे उनकी डबडबाई आँखों से नज़र चुरा कर चले जाना था।
  • बिहारः महिलाओं की बेहतर सुरक्षा के लिए वाहनों में वीएलटीडी व इमरजेंसी बटन की व्यवस्था
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहारः महिलाओं की बेहतर सुरक्षा के लिए वाहनों में वीएलटीडी व इमरजेंसी बटन की व्यवस्था
    27 Apr 2022
    वाहनों में महिलाओं को बेहतर सुरक्षा देने के उद्देश्य से निर्भया सेफ्टी मॉडल तैयार किया गया है। इस ख़ास मॉडल से सार्वजनिक वाहनों से यात्रा करने वाली महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था बेहतर होगी।
  • श्रीलंका का आर्थिक संकट : असली दोषी कौन?
    प्रभात पटनायक
    श्रीलंका का आर्थिक संकट : असली दोषी कौन?
    27 Apr 2022
    श्रीलंका के संकट की सारी की सारी व्याख्याओं की समस्या यह है कि उनमें, श्रीलंका के संकट को भड़काने में नवउदारवाद की भूमिका को पूरी तरह से अनदेखा ही कर दिया जाता है।
  • israel
    एम के भद्रकुमार
    अमेरिका ने रूस के ख़िलाफ़ इज़राइल को किया तैनात
    27 Apr 2022
    रविवार को इज़राइली प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट के साथ जो बाइडेन की फोन पर हुई बातचीत के गहरे मायने हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License