NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
ईरान-इराक पर ट्रम्प की युद्ध शक्तियों को घटाने वाले दो प्रस्ताव अमेरिकी संसद से मंजूर  
ये चुनाव से पहले ट्रम्प को ईरान के खिलाफ कोई एकतरफा कार्रवाई करने से रोकने के लिए हैं।
पीपुल्स डिस्पैच
31 Jan 2020
Trump

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने गुरुवार यानी 30 जनवरी को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की युद्ध शक्तियों को प्रतिबंधित करते हुए दो अलग-अलग प्रस्तावों को पारित किया। इन प्रस्तावों में से पहला इराक के खिलाफ सैन्य बल के उपयोग के लिए उनको दिए युद्ध अधिकारों को रद्द करता है। इसके समर्थन में सदन में 236 पक्ष में और 166 के खिलाफ वोट पड़े।  

दूसरा प्रस्ताव ईरान के खिलाफ युद्ध के लिए संघीय धन को सरकार के उपयोग के लिए  प्रतिबंधित करता है। इस प्रस्ताव के समर्थन में 228 मत और विरोध में 175 मत पड़े। 9 जनवरी को सदन ने एक प्रस्ताव पारित कर ईरान के खिलाफ कोई भी कार्रवाई करने से पहले डोनाल्ड ट्रम्प को कांग्रेस की अनुमति लेने के लिए कहा गया था।

हालांकि सभी तीन प्रस्तावों को प्रभावी होने के लिए सीनेट में बहुमत की मंजूरी की आवश्यकता होगी। फिलहाल रिपब्लिकन बहुमत को देखते हुए यह असंभव लगता है। ट्रम्प पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि वह इस तरह के विधेयक को वीटो करेंगे।

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति को 2002 में ये अधिकार मिला था जिसने इराक के 2003 के आक्रमण को वैध बनाया था। 2001 में 11 सितंबर के हमलों के तत्काल बाद यह अधिकार दिया गया था। 2001 का यह अधिकार सरकार को उन सभी लोगों के खिलाफ सैन्य बल का उपयोग करने का अधिकार देता है, जो हमले के लिए जिम्मेदार थे। 50 से अधिक देशों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करने के लिए सफल अमेरिकी प्रशासन ने इसका इस्तेमाल किया है।

इस बीच, पेंटागन ने इराकी सरकार से उन सभी ठिकानों पर पैट्रियट मिसाइल डिफेंस सिस्टम तैनात करने की अनुमति मांगी है जहां अमेरिकी सैनिक तैनात हैं। यह इस तथ्य के बावजूद है कि इराकी संसद ने 5 जनवरी को एक प्रस्ताव पारित किया है जिसमें सरकार से देश से सभी विदेशी सैनिकों की वापसी की प्रक्रिया शुरू करने के लिए कहा गया है।
 
गौरतलब है कि 3 जनवरी को बगदाद में ईरानी जनरल कासिम सोलीमणि की एक अमेरिकी हमले हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद ईरान ने 8 जनवरी को मिसाइल हमले कर ईरानियों ने जवाबी कार्रवाई की थी। जिसमे लगभग 50 अमेरिकी सैनिकों घायल हुए थे। जिसके बाद अमेरिकी सेना क्षेत्र छोड़ने के लिए मज़बूर हुई थी ।  

साभार : पीपुल्स डिस्पैच

IRAN
Iraq
US Iran Tensions
America
Donand Trump
Congress
republican party

Related Stories

हार्दिक पटेल भाजपा में शामिल, कहा प्रधानमंत्री का छोटा सिपाही बनकर काम करूंगा

राज्यसभा सांसद बनने के लिए मीडिया टाइकून बन रहे हैं मोहरा!

ED के निशाने पर सोनिया-राहुल, राज्यसभा चुनावों से ऐन पहले क्यों!

ईडी ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी को धन शोधन के मामले में तलब किया

राज्यसभा चुनाव: टिकट बंटवारे में दिग्गजों की ‘तपस्या’ ज़ाया, क़रीबियों पर विश्वास

और फिर अचानक कोई साम्राज्य नहीं बचा था

मूसेवाला की हत्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, कांग्रेस ने इसे ‘राजनीतिक हत्या’ बताया

केरल उप-चुनाव: एलडीएफ़ की नज़र 100वीं सीट पर, यूडीएफ़ के लिए चुनौती 

ईरानी नागरिक एक बार फिर सड़कों पर, आम ज़रूरत की वस्तुओं के दामों में अचानक 300% की वृद्धि

कांग्रेस के चिंतन शिविर का क्या असर रहा? 3 मुख्य नेताओं ने छोड़ा पार्टी का साथ


बाकी खबरें

  • up elections
    न्यूज़क्लिक टीम
    'समाजवादी पार्टी का सामाजिक गठबंधन भाजपा से ज़्यादा मज़बूत'
    17 Feb 2022
    जिस सामाजिक गठबंधन के साथ भाजपा ने उत्तर प्रदेश में भारी बहुमत से जीत दर्ज़ की थी, वह अब कमज़ोर नज़र आ रहा है। एक बार फिर चुनावी माहौल गर्म है और दोनों भाजपा और सपा अपनी पूरी ताकत के साथ मैदान में…
  • pottery business
    सतीश भारतीय
    बद से बदतर होता जा रहा है चीनी मिट्टी के बर्तनों का कारोबार
    17 Feb 2022
    कोरोना संकट में 82 फ़ीसदी लघु कारोबारों का कामकाज धाराशाही हो गया है और 80 फ़ीसदी छोटी इकाइयां पूंजी की भयानक कमीं का शिकार है।
  • unemployment
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    उत्तर प्रदेश: हिजाब मामले के बीच, महिलाओं की बेरोज़गारी का रिपोर्ट कार्ड क्या कहता है?
    17 Feb 2022
    उत्तर प्रदेश में तकरीबन 98% महिलाएं कामकाज की दुनिया से बाहर हैं।
  • cartoon
    आज का कार्टून
    लोगों के बीच भाजपा के लिए इतना गुस्सा कि भाजपा के 25 नेताओं को मिली केंद्रीय सुरक्षा
    17 Feb 2022
    जिन्हें जनप्रतिनिधि बनना है, वह जनता से इतने डर रहे हैं कि उन्होंने केंद्रीय सुरक्षा ले ली है।
  • unemployment
    विजय विनीत
    यूपी चुनाव: डबल इंजन सरकार ने‘ हिजाब’ की जगह ‘जॉब’ को क्यों नहीं बनाया चुनावी मुद्दा?
    17 Feb 2022
    ''यूपी चुनाव में बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा है, लेकिन दुर्भाग्य देखिए पूर्वांचल के युवा ''जॉब” की डिमांड कर रहे हैं तो भाजपा नेता ''हिजाब” में उलझा रहे हैं। नौकरी के मुद्दे पर मोदी-योगी की चुप्पी…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License