NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
अंतरराष्ट्रीय
यूएस ने नियमों का उल्लंघन किया, COVID-19 पॉज़िटिव हैती नागरिकों का निर्वासन जारी
हैती सरकार के अधिकारियों ने पॉज़िटिव पाए गए लोगों के साथ बिना संक्रमण वाले लोगों के निर्वासन की शिकायत की है और आगे कहा है कि यह उनकी सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली को प्रभावित कर सकता है।
पीपल्स डिस्पैच
11 May 2020
US

100 से अधिक हैतियाई नागरिकों के एक समूह को यूएस इमिग्रेशन एंड कस्टम्स इन्फोर्समेंट (आईसीई) सेंटर से सोमवार 11 मई को निर्वासित किया जाना है। निर्वासित किए जा रहे कम से कम पांच व्यक्तियों में हाल ही में COVID-19 पॉजिटिव पाया गया है जो अपने साथ यात्रा करने वाले दूसरे व्यक्तियों के लिए ख़तरा पैदा कर सकते हैं। वायरस के फैलने के कम होने तक इंतज़ार करने के लिए हैती के अनुरोध का संयुक्त राज्य अमेरिका इनकार किया है।

देश की महामारी पर नज़र बनाए रखने के लिए नियुक्त हैती सरकारी पैनल ने अमेरिकी सरकार से अनुरोध किया किया कि जब तक महामारी नियंत्रित नहीं हो जाता निर्वासन से बचा जाए। चिकित्सा पेशेवरों और सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों से युक्त राष्ट्रपति पैनल ने आईसीई को लिखा कि "विमान में जा रहे संभावित SARS COV2 से संक्रमित लोग चालक दल सहित सभी यात्रियों के लिए बड़ा ख़तरा पैदा कर सकते हैं। इन क्षेत्रों से आने वाले व्यक्तियों को क्वारंटीन में रखा जाना चाहिए और COVID-19 की जांच की जानी चाहिए।”

पत्र में लिखा गया कि यह हैती के पहले से ही लचर सरकारी स्वास्थ्य प्रणाली पर दबाव डालेगा। इसमें आगे लिखा गया इस तरह के निर्वासन से "परिणाम पहले से ही हैती में सीमित मानव और भौतिक संसाधनों पर विशेष रूप से स्वास्थ्य की आपातकालीन स्थिति में दबाव बढ़ेगा।"

डब्ल्यूएचओ और अन्य वैश्विक स्वास्थ्य संगठनों और सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने महामारी के दौरान अंतरराष्ट्रीय यात्रा या निर्वासन के ख़िलाफ़ लगातार चेतावनी दी है। लगता है कि अमेरिकी सरकार इस तरह की सलाह का ध्यान नहीं रख रही है। इससे पहले, ग्वाटेमाला की सरकार ने अमेरिका पर COVID -19 संक्रमित रोगियों को बिना बताए वापस भेजने का आरोप लगाया था,इसके बाद 100 से अधिक निर्वासितों को संक्रमित पाया गया था।

साभार : पीपल्स डिस्पैच

United nations
US
Coronavirus
COVID-19
WHO

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • Abhisar
    न्यूज़क्लिक टीम
    उत्तर प्रदेश की राजनीतिक ज़मीन पर मिले प्रियंका और अखिलेश !
    04 Feb 2022
    आज अभिसार शर्मा चर्चा कर रहे है कि बुलंदशहर में कल शाम अखिलेश यादव और जयंत चौधरी का काफिला जब समर्थकों के साथ आगे बढ़ रहा था तभी उनके सामने प्रियंका गांधी का काफिला भी आ गया, तब प्रियंका ने उन्हें…
  • UP Pamphlet
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    यूपी चुनावः कानपुर में बांटे जा रहे पर्चे में लव जिहाद, धर्मांतरण और पलायन जैसे विवादित मुद्दे
    04 Feb 2022
    इस तरह के पर्चे लोगों के घर अखबार और अन्य माध्यम से पहुंच रहे हैं। ऐसे पर्चे सार्वजनिक होने के बाद सभी दल एक दूसरे पर सवाल उठा रहे हैं। राजनीतिक पंडितों का कहना है कि ऐसे भड़काऊ पर्चे बांटकर…
  • SC
    अजय कुमार
    प्रमोशन में आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट ने क्या दिशा निर्देश दिए?
    04 Feb 2022
    प्रमोशन में आरक्षण के लिए सुप्रीम कोर्ट ने कुछ जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। साथ में मामला बदलने पर बदलने वाली परिस्थितियों और तथ्य के आधार पर कुछ जरूरी पैमाने तय करने की जिम्मेदारी सरकार को सौंप…
  • UP
    सोनिया यादव
    यूपी: बुलंदशहर मामले में फिर पुलिस पर उठे सवाल, मामला दबाने का लगा आरोप!
    04 Feb 2022
    धराऊ में बीते महीने पिछड़े समुदाय की एक 16 वर्षीय लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने जबरन डरा-धमकाकर शव का रातों-रात अंतिम संस्कार करवाया दिया। साथ ही…
  • Yogi
    राज कुमार
    फ़ैक्ट चेकः योगी आदित्यनाथ ने जर्जर स्कूल की तस्वीर ग़लत दावे के साथ साझा की
    04 Feb 2022
    सवाल उठता है कि क्या जिस जर्जर स्कूल की तस्वीर को साझा किया गया है, वो सचमुच वर्ष 2017 से पहले की यानी सपा शासनकाल की है? आइये! पड़ताल करते हैं-
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License