NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
WHA में महामारी को लेकर स्वतंत्र वैश्विक अध्ययन के लिए सर्वसम्मति से समर्थन
वर्ल्ड हेल्थ एसेंबली में चीन को हाशिए पर लाने के लिए अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया द्वारा किए गए प्रयास विफल हो गए क्योंकि इस प्रस्ताव में वुहान या चीन का कोई उल्लेख नहीं हुआ है।
पीपल्स डिस्पैच
19 May 2020
कोरोना वायरस

वर्ल्ड हेल्थ एसेंबली (डब्ल्यूएचए) ने 18 मई को नोवेल कोरोना वायरस महामारी की वैश्विक जांच के लिए एक प्रस्ताव पारित किया है। यूरोपीय संघ द्वारा जांच के लिए ये प्रस्ताव तैयार किया गया था और विश्व स्वास्थ्य संगठन के 64 सदस्य देशों द्वारा संयुक्त रुप से सहमति दी गई थी। इस मसौदा प्रस्ताव को सर्वसम्मति से समर्थन मिला और सभी सदस्य देशों से सहमति के बाद जिनेवा में आयोजित डब्ल्यूएचए के 73 वें अधिवेशन में सभी 194 सदस्य देशों के समर्थन के साथ पारित होने की उम्मीद है।

डब्ल्यूएचए विश्व स्वास्थ्य संगठन की गवर्निंग बॉडी है और सर्वसम्मति से किसी प्रस्ताव के माध्यम से समय-समय पर अपने एजेंडे और नीति की रूपरेखा को तैयार करता है। इस वर्ष ये एसेंबली महामारी को लेकर बुलाई गई और इसके परिणामस्वरूप ये पहली बार आयोजित की गई। डब्ल्यूएचओ द्वारा संचालित इस महामारी के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया में डब्ल्यूएचए ड्राफ्ट रिज़ॉल्यूशन "निष्पक्ष, स्वतंत्र और व्यापक" मूल्यांकन की मांग करता है।

ये प्रस्ताव डब्ल्यूएचओ को "वैज्ञानिक और सहयोगी क्षेत्र मिशन जैसे प्रयासों के माध्यम के साथ साथ मध्यवर्ती पोषक (इंटरमीडिएट होस्ट) की संभावित भूमिका सहित वायरस के जूनोटिक स्रोत (एक बीमारी जो जानवरों से लोगों में फैल सकती है) और मानव में प्रवेश करने के मार्ग की पहचान करने का सुझाव देता है, जो इसी तरह की घटनाओं के जोखिम को कम करने के लिए एक शोध एजेंडा और लक्षित हस्तक्षेप को सक्षम बनाएगा।"

इस प्रस्ताव की तटस्थ स्थिति और इसके सर्वसम्मत समर्थन के बावजूद न केवल चीन से बल्कि डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक की तरफ से चीन-विरोधी आरोप-प्रत्यारोप का खेल जारी है। ऑस्ट्रेलिया ने इस प्रसार के पीछे चीन की ज़िम्मेदारी को लेकर जांच के लिए अपने प्रस्ताव के प्रति इस मसौदा प्रस्ताव को प्रमाण के रूप में माना है।

चीन ने 19 मई को कैनबरा स्थित अपने दूतावास द्वारा जारी एक बयान में ऑस्ट्रेलिया के बयान पर पलटवार किया है, "डब्ल्यूएचए के प्रस्ताव को ऑस्ट्रेलिया की मांग के प्रमाण का दावा करना एक मजाक के अलावा कुछ नहीं है।" इस बयान में यह भी कहा गया है कि ये मसौदा प्रस्ताव "ऑस्ट्रेलिया के स्वतंत्र अंतरराष्ट्रीय समीक्षा के प्रस्ताव से पूरी तरह से अलग है।"

एसेंबली में ऑस्ट्रेलिया की स्थिति को लेकर चीन ने इसी दिन उसके पीछे हटने का बदला लिया और ऑस्ट्रेलिया से आयात पर 80% के क़रीब दोहरा कर लगाया। शुरूआती चरण में COVID-19 के प्रकोप को चीन द्वारा संभावित तरीके से छुपाने की ओर इशारा करते हुए अप्रैल महीने से ऑस्ट्रेलिया चीन के ख़िलाफ़ लामबंद करता रहा है।

यह देखा गया है कि ऑस्ट्रेलियाई दृष्टिकोण को अमेरिकी दृष्टिकोण के साथ जोड़ दिया गया था जिसने चीन को महामारी के लिए दोषी ठहराया था। डब्ल्यूएचओ पर चीन को छुपाने का आरोप लगाकर और इस वायरस के चीन के प्रयोगशाला में पैदा होने का दावा करते हुए अमेरिका ने इस दोष को मढ़ने में सख़्त क़दम उठाए।

साभार : पीपल्स डिस्पैच

Coronavirus
Epidemic corona Virus
COVID-19
WHO
America
China
australia

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • COVID, MSMEs and Union Budget 2022-23
    आत्मन शाह
    कोविड, एमएसएमई क्षेत्र और केंद्रीय बजट 2022-23
    07 Feb 2022
    बजट में एमएसएमई क्षेत्र के लिए घोषित अधिकांश योजनायें आपूर्ति पक्ष को ध्यान में रखते हुए की गई हैं। हालाँकि, इसके बजाय हमें मौजूदा संकट से निपटने के लिए मांग-पक्ष वाली नीतिगत कर्रवाइयों की कहीं अधिक…
  • congress
    रवि शंकर दुबे
    सिद्धू की ‘बग़ावत’ पर चन्नी के 111 दिन हावी... अब कांग्रेस को कितना मिलेगा 'गुरु’ का साथ!
    07 Feb 2022
    राहुल गांधी ने अपने कहे मुताबिक पंजाब कांग्रेस के लिए मुख्यमंत्री का उम्मीदवार घोषित कर दिया है, हालांकि लंबे वक्त से बग़ावत किए बैठे सिद्धू भी सरेंडर करते नज़र आए और हर फ़ैसले में राहुल गांधी का साथ…
  • abhisar
    न्यूज़क्लिक टीम
    मोदी की पहली रैली cancel! विपक्ष का करारा हमला!
    07 Feb 2022
    वरिष्ठ पत्रकार अभिसार शर्मा आज प्रधानमंत्री मोदी की रद्द हुई रैली पर बात कर रहे हैं। वहीं रैली रद्द होने पर जयंत चौधरी ने कहा है कि भाजपा को हार का डर सता रहा है।
  • राजेश टम्टा
    मुकुंद झा
    उत्तराखंड चुनाव 2022 : अल्मोड़ा की पहचान रहा ताम्र उद्योग पतन की ओर, कारीगर परेशान!
    07 Feb 2022
    कभी उत्तराखंड ही नहीं देश का गौरव रहे तांबा कारीगर आज अपने गुज़र-बसर के लिए मजबूर हो गए हैं। वर्तमान विधानसभा चुनाव में हर दल इस उद्योग को अल्मोड़ा की संस्कृति से जोड़ रहा है और उसे राज्य का गौरव बता…
  • patna
    सोनिया यादव
    बिहार: मुज़फ़्फ़रपुर कांड से लेकर गायघाट शेल्टर होम तक दिखती सिस्टम की 'लापरवाही'
    07 Feb 2022
    बीते सालों में मुज़फ़्फ़रपुर, पटना, मधुबनी समेत तमाम दूसरे शेल्टर होम से लड़कियों के भागने और रहस्यमयी परिस्थितियों में गायब होने तक की खबरें सामने आईं, लेकिन शासन-प्रशासन इस सब के बाद भी कभी इस…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License