NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
अर्थव्यवस्था
केन्द्रीय बजट में तेलुगु राज्यों की वित्तीय जरूरतों की अनदेखी की गई है
इस बारे में राजनीतिक विश्लेषकों का मत है कि एपी पुनर्गठन अधिनियम 2014 के तहत किये गए आश्वासनों को एक बार फिर से नजरअंदाज कर दिया गया है।
पृथ्वीराज रूपावत
03 Feb 2021
केन्द्रीय बजट

हैदराबाद: 2021-22 का केन्द्रीय बजट तेलुगु राज्यों के लिए एक बड़ी निराशा के रूप में सामने आया है।  दोनों राज्य सरकारों द्वारा अपनी वित्तीय जरूरतों को लेकर किये गए बारम्बार अनुरोधों की इस बजट में अनसुनी की गई है। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने आंध्रप्रदेश पुनर्गठन अधिनियम, 2014 के तहत लंबे समय से लंबित चले आ रहे आश्वासनों के क्रियान्वयन को भी अनसुना कर दिया है।

इस बारे में राजनीतिक विश्लेषक प्रोफेसर के. नागेश्वर राव का कहना है: “बजट से इस बात के संकेत मिलते हैं कि तेलुगु राज्य भाजपा के नेतृत्ववाली केंद्र सरकार के राजनीतिक राडार पर फिलहाल नहीं हैं। तेलंगाना और आंध्रप्रदेश के लिए किसी भी बड़ी परियोजना को मंजूरी नहीं दी गई है। इसके अलावा 2020-21 के बजट के संशोधित अनुमानों से इस बात के संकेत मिलते हैं कि सरकार इन दोनों राज्यों के केन्द्रीय एवं आदिवासी विश्वविद्यालयों के लिए आवण्टित धनराशि को जारी कर पाने में विफल रही है।”

पिछले वर्ष के बजट में आंध्रप्रदेश और तेलंगाना के आदिवासी विश्वविद्यालयों के लिए 8.3 करोड़ रूपये की धनराशि को आवण्टित किये जाने का प्रस्ताव किया गया था। ध्यान देने योग्य बात यह है कि केंद्र ने इन दोनों विश्वविद्यालयों के लिए 2020-21 में आवण्टित 8.3 करोड़ रूपये की धनराशि को संशोधित अनुमानों में घटाकर 4 करोड़ रूपये कर दिया।

सोमवार को वाईएसआर कांग्रेस सांसद विजय साई रेड्डी ने आंध्रप्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा (एसपीएस) न दिए जाने के सवाल पर केंद्र सरकार के “घोर अन्याय” पर जमकर आलोचना की है।

2014 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पाँच वर्षों की अवधि के लिए आंध्रप्रदेश राज्य को विशेस राज्य का दर्जा दिए जाने का वायदा किया था। आंध्रप्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव आईवाईआर कृष्णा राव का इस बारे में कहना है कि “लेकिन भाजपा सरकार ने पहले से ही स्पष्ट कर दिया था कि वह आंध्रप्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा नहीं देने जा रही है।”

इससे पहले भी तेलंगाना सरकार ने केंद्र सरकार से कालेश्वरम परियोजना को राष्ट्रीय महत्व का दर्जा दिए जाने की अपील की थी, लेकिन उस अनरोध को भी बजट में नजरअंदाज कर दिया गया है।

राजनीतिक पर्यवेक्षकों के अनुसार तेलंगाना राष्ट्र समिति के नेतृत्ववाली राज्य सरकार को इस बात की भी उम्मीद थी कि हैदराबाद में सूचना प्रोद्योगिकी निवेश क्षेत्र (आईटीआईआर) और काजीपेट में रेल कोच फैक्ट्री की स्थापना की घोषणा की जा सकती है, लेकिन इस बारे में उसे कोई सफलता हाथ नहीं लगी है।

नागेश्वर राव का यह भी कहना था कि “एपी पुनर्गठन अधिनियम के तहत केंद्र सरकार द्वारा जो आश्वासन दिए गए थे उन्हें एक बार फिर से नजरअंदाज कर दिया गया है।”

एपी पुनर्गठन अधिनियम के हिसाब से केंद्र सरकार से अपेक्षित था कि वह स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड के जरिये तेलंगाना के बय्यारम और आंध्रप्रदेश के कडप्पा में स्टील संयंत्रों की स्थापना का काम करेगी। यह अधिनियम विशाखापट्टनम-चेन्नई औद्योगिक कॉरिडोर को विकसित करने, दोनों राज्यों में रेलवे कनेक्टिविटी को बढ़ाने और पिछड़े जिलों के विकास के लिए विशेष फण्ड मुहैय्या कराने को लेकर भी आश्वस्त करता है। राव के अनुसार “लेकिन बजट में इन आश्वासनों का कोई उल्लेख नहीं किया गया है।”

आंध्रप्रदेश मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के प्रदेश सचिव पी मधु का इस बारे में कहना था “जहाँ इस बजट में एक तरफ आन्ध्र की उपेक्षा की गई है, वहीँ ऐसा प्रतीत होता है कि इस बजट को विशेष तौर पर  तमिलनाडु, असम, पश्चिम बंगाल और केरल जैसे राज्यों में होने जा रहे आगामी चुनावी को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।”

मधु के अनुसार “विशाखापट्टनम में रेलवे ज़ोन को लेकर लंबे समय से चली आ रही लंबित मांग को नजरअंदाज किया गया है। राज्य में बंदरगाहों के विकास के साथ-साथ ग्रामीण रोजगार गारंटी कार्यक्रम के तहत 100 दिनों के कार्य दिवसों को 150 दिन तक बढाये जाने को लेकर भी बजट में कोई जिक्र नहीं किया गया है।”

पोलावरम परियोजना

पोलावरम सिंचाई परियोजना के बारे में आंध्रप्रदेश सरकार द्वारा कई बार केंद्र सरकार को अनुरोध किया जा चुका है कि वह वर्तमान में जारी सरकारी बॉन्ड जारी कर अतिरिक्त बजटीय संसाधनों को जुटाने के माध्यम से वित्त-पोषण की मौजूदा परिपाटी के बजाय केंद्र इस परियोजना पर सीधे वित्तपोषण का इंतजाम करे। हालाँकि वर्तमान बजट में इस बहु-उद्येशीय सिंचाई परियोजना के लिए किसी भी तरह के फण्ड का आवंटन निर्दिष्ट नहीं किया गया है। पोलावरम प्रोजेक्ट रिवाइज्ड कास्ट कमिटी की सिफारिशों के अनुसार इस परियोजना की लागत 55,656.87 करोड़ रूपये पहुँच चुकी थी। हालाँकि केन्द्रीय वित्त मंत्रालय की ओर से अभी भी इस संशोधित लागत को मंजूरी दी जानी बाकी है।

केन्द्रीय कराधानों के हस्तांतरण में कमी

15 वें वित्त आयोग की सिफारिशों के अनुसार केन्द्रीय करों के हस्तांतरण के मामले में आंध्र प्रदेश की हिस्सेदारी वर्तमान के 4.31% से घटकर 2021-22 में 4.04% रह जायेगी। इस प्रकार तेलंगाना के लिए केन्द्रीय हस्तांतरण भी 2.37% से घटकर 2.1% रह जाने वाला है।

अंग्रेज़ी में प्रकाशित मूल आलेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

‘Union Budget has Ignored Telugu States’ Financial Pleas Across Sectors’

Telugu States
Budget 2021-22
AP Reorganisation Act
Special Category Status
Polavaram
ITIR
Visakhapatnam Railway Zone

Related Stories

बजट-2021-22: संकट के बीच लंबी-लंबी डींगे

नौकरियां? हां हां! वे बस आ ही रही हैं!

गोदावरी बाढ़ पीड़ितों के प्रति आंध्र सरकार की बेरुखी के ख़िलाफ़ वाम पार्टियों का प्रतिरोध


बाकी खबरें

  • fertilizer
    तारिक अनवर
    उप्र चुनाव: उर्वरकों की कमी, एमएसपी पर 'खोखला' वादा घटा सकता है भाजपा का जनाधार
    04 Feb 2022
    राज्य के कई जिलों के किसानों ने आरोप लगाया है कि सरकार द्वारा संचालित केंद्रों पर डीएपी और उर्वरकों की "बनावटी" की कमी की वजह से इन्हें कालाबाजार से उच्च दरों पर खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ा है।
  • corona
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में कोरोना से मौत का आंकड़ा 5 लाख के पार
    04 Feb 2022
    देश में 24 घंटों में कोरोना के 1,49,394 नए मामले सामने आए और 1,072 मरीज़ों की मौत हुई है। देश में कोरोना से अब तक 5 लाख 55 लोगों की मौत हो चुकी है।
  • SKM
    रौनक छाबड़ा
    यूपी चुनाव से पहले एसकेएम की मतदाताओं से अपील: 'चुनाव में बीजेपी को सबक़ सिखायें'
    04 Feb 2022
    एसकेएम ने गुरुवार को अपने 'मिशन यूपी' अभियान को फिर से शुरू करने का ऐलान करते हुए कहा कि 57 किसान संगठनों ने मतदाताओं से आगामी यूपी चुनावों में भाजपा को वोट नहीं देने का आग्रह किया है।
  • unemployment
    अजय कुमार
    क्या बजट में पूंजीगत खर्चा बढ़ने से बेरोज़गारी दूर हो जाएगी?
    03 Feb 2022
    बजट में पूंजीगत खर्चा बढ़ जाने से क्या बेरोज़गारी का अंत हो जाएगा या ज़मीनी हक़ीक़त कुछ और ही बात कह रही है?
  • farmers SKM
    रवि कौशल
    कृषि बजट में कटौती करके, ‘किसान आंदोलन’ का बदला ले रही है सरकार: संयुक्त किसान मोर्चा
    03 Feb 2022
    मोर्चा ने इस बात पर भी जोर दिया कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक बार भी किसानों की आय को दुगुना किये जाने का उल्लेख नहीं किया है क्योंकि कई वर्षों के बाद भी वे इस परिणाम को हासिल कर…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License