NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
मंत्रिमंडल में बदलाव की अटकलों के बीच केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत कर्नाटक के नये राज्यपाल नियुक्त
आठ राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति अथवा फेरबदल किया गया है। यह नियुक्तियां और बदलाव ऐसे समय में किया गया है जब केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल किये जाने की अटकलें हैं ।
भाषा
06 Jul 2021
Thaawarchand Gehlot

नयी दिल्ली:  मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलों के बीच केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत को मंगलवार को कर्नाटक का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया। भाजपा के तीन अन्य वरिष्ठ नेताओं को मध्यप्रदेश, मिजोरम और हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति सचिवालय से जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है ।

राष्ट्रपति के प्रेस सचिव के हवाले से जारी विज्ञप्ति के अनुसार गहलोत कर्नाटक में राज्यपाल के रूप में वजूभाई वाला का स्थान लेंगे। वजूभाई वाला सितंबर 2014 से इस दक्षिण भारतीय राज्य के राज्यपाल हैं। गहलोत (73) अभी केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री का दायित्व निभा रहे हैं ।

विज्ञप्ति के अनुसार, आठ राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति अथवा फेरबदल किया गया है। यह नियुक्तियां और बदलाव ऐसे समय में किया गया है जब केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल किये जाने की अटकलें हैं ।

अन्य नियुक्तियों में आंध्र प्रदेश के भाजपा नेता डा. हरि बाबू कंभमपति को मिजोरम, गुजरात से भाजपा के नेता मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्यप्रदेश और गोवा के भाजपा नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

हरि बाबू कंभमपति आंध्रप्रदेश से भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं और वह मिजोरम में राज्यपाल के रूप में पी एस श्रीधरन पिल्लै का स्थान लेंगे जिन्हें शेष कार्यकाल के लिये गोवा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है ।

आर्लेकर (67) वर्ष 1989 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में आए। गोवा के भाजपा नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर राज्यपाल के रूप में हिमाचल प्रदेश में बंडारू दत्तात्रेय का स्थान लेंगे जिन्हें हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

वहीं, पांच बार विधायक रहे भाजपा नेता मंगूभाई छगनभाई पटेल (77) को मध्यप्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। अभी मध्यप्रदेश के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के पास है।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि मिजोरम के राज्यपाल पी एस पिल्लै को स्थानांतरित कर, गोवा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। गोवा के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार अभी महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के पास है । वहीं, हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को त्रिपुरा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस को झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है । बैस झारखंड के राज्यपाल के रूप में द्रौपदी मुर्मू का स्थान लेंगे । राष्ट्रपति भवन की विज्ञप्ति के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि उपरोक्त नियुक्तियां इनके राज्यपाल के रूप में पद भार संभालने की तिथि से प्रभावी होंगी।

Thaawarchand Gehlot
Karnataka Governor
karnataka

Related Stories

कर्नाटक पाठ्यपुस्तक संशोधन और कुवेम्पु के अपमान के विरोध में लेखकों का इस्तीफ़ा

अलविदा शहीद ए आज़म भगतसिंह! स्वागत डॉ हेडगेवार !

कर्नाटक: स्कूली किताबों में जोड़ा गया हेडगेवार का भाषण, भाजपा पर लगा शिक्षा के भगवाकरण का आरोप

नफ़रती Tool-Kit : ज्ञानवापी विवाद से लेकर कर्नाटक में बजरंगी हथियार ट्रेनिंग तक

कर्नाटक में बदनाम हुई भाजपा की बोम्मई सरकार, क्या दक्षिण भारत होगा- “भाजपा मुक्त”

आज़म खान-शिवपाल का साथ छोड़ना! क्या उबर पाएंगे अखिलेश यादव?

मंत्री पर 40 फीसदी कमीशन मांगने का आरोप लगाने वाला ठेकेदार होटल में मृत मिला

गुजरात दंगे और मोदी के कट्टर आलोचक होने के कारण देवगौड़ा की पत्नी को आयकर का नोटिस?

मुसलमानों के ख़िलाफ़ नहीं, देश के ख़िलाफ़ है ये षडयंत्र

कर्नाटक: वंचित समुदाय के लोगों ने मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों, सूदखोरी और बच्चों के अनिश्चित भविष्य पर अपने बयान दर्ज कराये


बाकी खबरें

  • alternative media
    अफ़ज़ल इमाम
    यूपी चुनावः कॉरपोरेट मीडिया के वर्चस्व को तोड़ रहा है न्यू मीडिया!
    27 Jan 2022
    पश्चिमी यूपी में एक अहम बात यह देखने को मिल रही है कि कई जगहों पर वहां के तमाम लोग टीवी न्यूज के बजाए स्थानीय यूट्यूब चैनलों व वेबसाइट्स पर खबरें देखना पसंद कर रहे हैं। यह सिलसिला किसान आंदोलन के समय…
  • राज कुमार
    गोवा चुनाव: सिविल सोसायटी ने जारी किया गोवा का ग्रीन मेनिफेस्टो
    27 Jan 2022
    गोवा के युवाओं, विभिन्न संस्थाओं और गणमान्य नागरिकों ने मिलकर गोवा का हरित घोषणा-पत्र यानी गोवा का ग्रीन मेनिफेस्टो जारी किया है। इस बारे में हमने आमचे मोलें सिटिज़न मूवमेंट से जुड़े स्वभू कोहली से…
  • कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2.86 लाख नए मामले, 573 मरीज़ों की मौत
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2.86 लाख नए मामले, 573 मरीज़ों की मौत
    27 Jan 2022
    देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,86,384 नए मामले सामने आए हैं। देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 3 लाख 71 हज़ार 500 हो गयी है।
  • sb
    एजाज़ अशरफ़
    मेरा हौसला टूटा नहीं है : कार्यकर्ता सुधा भारद्वाज
    27 Jan 2022
    जब मैं 21 साल की हुई, तो मैं यह चुनाव करने को लेकर आज़ाद थी कि मैं भारतीय होना चाहती हूं या अमेरिकी होना चाहती हूं। मैंने बुनियादी तौर पर भारतीय होने को चुना, क्योंकि तब तक मैं पहले से ही सामाजिक…
  • Sudan
    पवन कुलकर्णी
    सूडान में तख्तापलट के ख़िलाफ़ विरोध-प्रदर्शन जारी, 3 महीने में 76 प्रदर्शनकारियों की मौत
    27 Jan 2022
    24 जनवरी को तख्तापलट के खिलाफ हुए देश-व्यापी विरोध प्रदर्शनों के दौरान सुरक्षा बलों द्वारा तीन और प्रदर्शनकारियों की गोली मार कर हत्या कर दी गई है और दर्जनों लोग घायल हुए हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License