NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
असम विधानसभा में विधायकों की खरीद-फरोख्त के मुद्दे पर हंगामा
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष देवव्रत सैकिया ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा और सत्तारूढ़ भाजपा असम की दोनों राज्यसभा सीटें जीतने के लिए कथित तौर पर विधायकों को ‘खरीदने’ की कोशिश करके ‘अलोकतांत्रिक गतिविधियों’ में लिप्त है।
भाषा
21 Mar 2022
Assam Legislative Assembly

गुवाहाटी: राज्यसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी द्वारा विधायकों की कथित खरीद-फरोख्त को लेकर विपक्षी सदस्यों ने सोमवार को असम विधानसभा से वॉकआउट किया।

सुबह सदन की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस सदस्य एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष देवव्रत सैकिया ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा और सत्तारूढ़ भाजपा असम की दोनों राज्यसभा सीटें जीतने के लिए कथित तौर पर विधायकों को ‘खरीदने’ की कोशिश करके ‘अलोकतांत्रिक गतिविधियों’ में लिप्त है। असम की दो राज्यसभा सीटों के लिए 31 मार्च को चुनाव होगा।

विधानसभा अध्यक्ष बिस्वजीत दैमारी ने विपक्षी सदस्यों से शांत रहने और प्रश्नकाल जारी रखने में सहयोग देने की अपील की। हालांकि, विपक्षी सदस्यों ने अध्यक्ष की अपील अनसुनी कर दी।

मुख्यमंत्री सरमा ने कांग्रेस के निलंबित विधायक शशिकांत दास से मुलाकात के बाद रविवार को दावा किया था कि वह आगामी राज्यसभा चुनावों में भाजपा के नेतृत्व वाले राजग के उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करेंगे।

सैकिया ने कहा, “यह विपक्ष और लोकतंत्र को कमजोर करने के लिए किया जा रहा है।” उन्होंने यह भी दावा किया कि मुख्यमंत्री ने कथित तौर पर कहा है कि सभी कांग्रेस और विपक्षी विधायक भाजपा में शामिल होने के लिए तैयार हैं।

सत्ता पक्ष के सदस्यों ने इसका कड़ा विरोध किया, जिसके चलते सदन में हंगामे की स्थिति बन गई। विपक्षी नेताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी और सरकार विरोधी नारों वाली तख्तियां लहराईं।

कांग्रेस, एआईयूडीएफ, माकपा और रायजोर दल जैसी विपक्षी पार्टियों के सदस्य आसन के समक्ष पहुंच कर सरकार के खिलाफ नारे लगाने लगे। जवाब में भाजपा सदस्यों ने भी नारे लगाए।

दैमारी ने कहा, “आप (विपक्षी सदस्य) कृपया बैठकर इस मुद्दे पर चर्चा करें। तभी, हम इसे हल कर सकते हैं। सदन में इस मुद्दे पर चर्चा करने में कोई समस्या नहीं है। राज्यसभा चुनाव नियम के अनुसार होंगे।”

प्रश्नकाल जारी रहने के दौरान आसन के समक्ष लगातार 35 मिनट तक नारेबाजी करने के बाद चारों विपक्षी दलों के सदस्यों ने विधानसभा से वॉकआउट कर दिया।

भाजपा ने राज्यसभा की एक सीट के लिए पबित्रा मार्गेरिटा, जबकि दूसरी सीट के लिए यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) के कार्यकारी अध्यक्ष रंगवारा नारजारी को उम्मीदवार बनाया है।

जिन दो सीटों के लिए चुनाव होने हैं, उन पर फिलहाल कांग्रेस के रिपुन बोरा और रानी नारा काबिज हैं। बोरा इस बार विपक्षी दलों के संयुक्त उम्मीदवार के रूप में राज्यसभा चुनाव की दौड़ में शामिल हैं।

सत्तारूढ़ गठबंधन का एक उम्मीदवार आसानी से निर्वाचित होने की स्थिति में है, लेकिन विपक्ष अगर अपने एकमात्र उम्मीदवार के लिए एकजुट होकर वोट देता है तो उसे कुछ वोटों की कमी का सामना करना पड़ सकता है।

असम की सात राज्यसभा सीटों में से भाजपा के पास फिलहाल तीन, जबकि कांग्रेस के पास दो सीटें हैं। उच्च सदन में भाजपा की सहयोगी असम गण परिषद (एजीपी) का एक सदस्य है, जबकि एक सीट निर्दलीय के पास है।

वहीं, 126 सदस्यीय असम विधानसभा में भाजपा के 63, जबकि उसकी सहयोगी एजीपी और यूपीपीएल के क्रमश: नौ व सात सदस्य हैं।

इसी तरह, विपक्षी खेमे में कांग्रेस के पास 27, ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) के पास 15, बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) के पास तीन और माकपा के पास एक सीट है। असम विधानसभा में एक निर्दलीय विधायक भी है।

Assam Legislative Assembly
Assam Assembly Elections

Related Stories

ग्राउंड रिपोर्ट ; गुवाहाटी: मतदाताओं को मत चोरी होने की आशंका !

असम चुनाव: राज्य के चाय बागानों में उबलता असंतोष

असम: विधानसभा चुनाव के पहले, सरकार-नियंत्रित मदरसे को बंद करना क्या भाजपा के ध्रुवीकरण की दूसरी कोशिश है?

असम चुनाव : बीजेपी 'कुशासन' के ख़िलाफ़ विपक्ष एकजुट   


बाकी खबरें

  • Pfizer
    रिचा चिंतन
    फाइज़र का 2021 का राजस्व भारत के स्वास्थ्य बजट से सात गुना ज़्यादा है
    12 Feb 2022
    2020 से 2021 के बीच फाइज़र के राजस्व में 140 फ़ीसदी की बेतहाशा बढ़ोत्तरी हुई है। जहां कई गरीब़ देशों को वैक्सीन का इंतज़ार है, वहीं फाइज़र ने मौके का फायदा उठाते हुए अपनी आपूर्ति सिर्फ़ उच्च आय वाले…
  • cartoon
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    ख़बर भी-नज़र भी: आईपीएल में करोड़ों की बोली, यूपी में मुफ़्त राशन के नाम पर मांगे जा रहे हैं वोट
    12 Feb 2022
    एक तरफ़ चुनावी राज्यों ख़ासकर यूपी में मुफ़्त राशन का बखान कर वोट हासिल करने की कोशिश की जा रही है। दूसरी तरफ़ हमारे क्रिकेटर इतने महंगे बिक रहे हैं कि अगर सबकी राशि जोड़ दी जाए तो यह कहना…
  • Ghost Village
    मुकुंद झा
    उत्तराखंड चुनाव: घोस्ट विलेज, केंद्र और राज्य सरकारों की विफलता और पहाड़ की अनदेखी का परिणाम है?
    12 Feb 2022
    प्रोफेसर ममगाईं ने कहा कि पहाड़ लगातार ख़ाली हो रहे हैं जबकि मैदानी ज़िलों में जनसंख्या लगातार बढ़ रही है जो राज्य की डेमोग्रफी के लिए भी ख़तरा है।
  • sfi
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली में गूंजा छात्रों का नारा— हिजाब हो या न हो, शिक्षा हमारा अधिकार है!
    12 Feb 2022
    हिजाब विवाद की गूंज अब कर्नाटक के साथ यूपी और राजस्थान में भी सुनाई देने लगी है। दिल्ली में भी इसे लेकर प्रदर्शन किया गया। उधर, सुप्रीम कोर्ट ने आश्वस्त किया है कि सभी के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा…
  • punjab
    रवि कौशल
    पंजाब चुनाव: पार्टियां दलित वोट तो चाहती हैं, लेकिन उनके मुद्दों पर चर्चा करने से बचती हैं
    12 Feb 2022
    दलित, राज्य की आबादी का 32 प्रतिशत है, जो जट्ट (25 प्रतिशत) आबादी से अधिक है। फिर भी, राजनीतिक दल उनके मुद्दों पर ठीक से चर्चा नहीं करते हैं क्योंकि वे आर्थिक रूप से कमज़ोर, सामाजिक रूप से उत्पीड़ित…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License