NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
उत्पीड़न
मज़दूर-किसान
भारत
राजनीति
अर्बन कंपनी से जुड़ी महिला कर्मचारियों ने किया अपना धरना ख़त्म, कर्मचारियों ने कहा- संघर्ष रहेगा जारी!
शोषणकारी कामकाजी परिस्थितियों का आरोप लगाते हुए सोमवार 20 दिसंबर से हड़ताल पर चली गईं थीं। ये महिला कर्मचारी गुरुग्राम स्थित अर्बन कंपनी के मुख्यालय के सामने बैठी हुईं थीं।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
22 Dec 2021
Urban
प्रदर्शन करती महिला कर्मचारी

अर्बन कंपनी(Urban Company) से जुड़ी महिला कर्मचारियों ने तीन दिन के अपने धरने के बाद बुधवार को कंपनी गेट से अपना धरना उठा लिया है। हालाँकि उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने यहाँ से अपना धरना उठाया है संघर्ष अभी जारी है।

आपको बता दें कि शोषणकारी कामकाजी परिस्थितियों का आरोप लगाते हुए सोमवार 20 दिसंबर से हड़ताल पर चली गईं थीं। ये कर्मचारी गुड़गांव स्थति अर्बन कंपनी के मुख्यालय के सामने बैठी हुईं थीं। उन्होंने भीषण ठंड के बावजूद भी वहीं खुले आसमान के नीचे दो रात बिताई और अब ये हड़ताली कर्मचारी वापस अपने घर को लौट गई हैं। परन्तु अभी भी बड़ी संख्या में ये कर्मचारी अपने काम पर वापस नहीं आए हैं।

इस बीच मंगलवार को कंपनी ने इन कर्मचारियों के खिलाफ कोर्ट में केस दर्ज करवाया था और हड़ताली कर्मचारी के खिलाफ नोटिस जारी किया था। जिसके बाद प्रशासन ने कंपनी गेट और उसके आस पास धार 144 होने का दावा किया जिसके बाद ये हड़ताली कर्मचारियों ने अपना धरना यहाँ से हटा लिया है।

आज इन कर्मचारियों को कोर्ट में अपना पक्ष रखना था परन्तु कोई भी कर्मचारी जिन्हे नोटिस आया था उन्होंने उसे लेने से मना कर दिया। कोई भी कर्मचारी कोर्ट में पेश नहीं हुआ।

एक हड़ताली कर्मचारी ने नाम न छपने की शर्त पर न्यूज़क्लिक को फोन पर बताया कि प्रशासन हम से बात करके हमारी मांगे सुनने की बजाए तानशाह की तरह हम पर मुकदमा कर रहा है। जो पूरी तरह गलत है सभी कर्मचारी हमारे साथ हैं हम अपना संघर्ष एकजुटता के साथ लड़ेंगे।

आपको बता दें कि अर्बन कंपनी ने अपनी ही महिला गिग वर्कर्स के साथ बात कर मुद्दे का हल करने के बजाए उनके खिलाफ अदालत जाने का विकल्प चुना। कंपनी अपनी याचिका में, कंपनी ने प्रदर्शनकारियों के कार्यों को "अवैध" और "गैरकानूनी" कहा है। इनकी याचिका न्यूज़क्लिक ने प्राप्त की है।

प्रदर्शनकारियों के खिलाफ गुड़गांव जिला न्यायालय में मामला दर्ज किया गया है, जिसने उन्हें बुधवार सुबह तलब किया था। याचिका में, कंपनी ने विशेष रूप से चार कर्मचारियों का नाम लिया था, यह आरोप लगाते हुए कि वे अन्य प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे थे, वहां प्रदर्शनकारी बड़ी संख्या में हैं इसलिए सब पर मुक़दमा नहीं किया जा सकता है।

अपनी याचिका में, कंपनी ने अदालत से प्रार्थना की कि वह प्रदर्शनकारियों को अपना परिसर खाली करने का निर्देश दे और उन्हें अन्य बातों के अलावा अपने कार्यालय परिसर के सामने विरोध न करने का निर्देश दे। हालाँकि हड़ताली कर्मचारी ने बुधवार को प्रशासन के कहने के बाद खुद ही धरना स्थल खाली कर दिया।

इस पूरी याचिका पर सबसे पहले समाचार पोर्टल इंटरकर( Entrackr) ने रिपोर्ट किया था। उसके मुताबिक उसने कंपनी से भी उसका पक्ष जानने की कोशिश की लेकिन उसे अभी तक कोई जबाब नहीं मिला।

दिल्ली एनसीआर स्थित ऑनलाइन गिग्स मार्केटप्लेस अर्बन कंपनी पहले भी विवादों में रही है क्योंकि इसके कई साझेदार, ज्यादातर ब्यूटीशियन अतीत में भी प्रदर्शन कर चुके हैं, और वर्तमान में नई कार्य नीतियों के ख़िलाफ़ अपने मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कंपनी अब हम से प्ल्टेफोर्म फीस वसूलना चाहती है। जोकि 3000 तक है। पहले हम अपनी मर्जी से काम करने के लिए स्वतंत्र थे परन्तु नई नीति हम पर कई ग़ैरजरूरी पाबन्दी लगाती है। जैसे मैं पहले स्वतंत्र थी कि मैं एक महीने में कितने काम लूँ लेकिन अब नई नीति में कंपनी तय करेगी की हम कितना काम करेंगे। इसमें सबसे ख़तरनाक है जुर्माने का प्रावधान है।

इसके अलावा, विरोध कर रहे कर्मचारियों ने यह भी दावा किया कि अर्बन कंपनी ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों से ग्राहकों को उनकी कमाई के 10 प्रतिशत की छूट देने के लिए कहा है। जिसपर कर्मचारियों ने कहा है कि छूट एक कंपनी द्वारा ग्राहकों को प्रदान किया जाने वाला प्रोत्साहन है और इन छूटों को प्रदान करने का बोझ हम पर नहीं डाला जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें: अर्बन कंपनी की महिला कर्मचारी नई कार्यप्रणाली के ख़िलाफ़ कर रहीं प्रदर्शन

Urban Company
Gig Economy (34200
workers protest
Workers Strike

Related Stories

आशा कार्यकर्ताओं को मिला 'ग्लोबल हेल्थ लीडर्स अवार्ड’  लेकिन उचित वेतन कब मिलेगा?

मुद्दा: आख़िर कब तक मरते रहेंगे सीवरों में हम सफ़ाई कर्मचारी?

लुधियाना: PRTC के संविदा कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

#Stop Killing Us : सफ़ाई कर्मचारी आंदोलन का मैला प्रथा के ख़िलाफ़ अभियान

दिल्ली: बर्ख़ास्त किए गए आंगनवाड़ी कर्मियों की बहाली के लिए सीटू की यूनियन ने किया प्रदर्शन

देशव्यापी हड़ताल को मिला कलाकारों का समर्थन, इप्टा ने दिखाया सरकारी 'मकड़जाल'

स्कीम वर्कर्स संसद मार्च: लड़ाई मूलभूत अधिकारों के लिए है

मध्य प्रदेश : आशा ऊषा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन से पहले पुलिस ने किया यूनियन नेताओं को गिरफ़्तार

झारखंड: हेमंत सरकार की वादाख़िलाफ़ी के विरोध में, भूख हड़ताल पर पोषण सखी

अधिकारों की लड़ाई लड़ रही स्कीम वर्कर्स


बाकी खबरें

  • Bulli Bai', 'Sully Deals
    न्यूज़क्लिक टीम
    बुल्ली बाई और सुल्ली डील जैसे ऐप्स क्या दर्शाते हैं?
    16 Jan 2022
    बुल्ली बाई और सुल्ली डील जैसे ऐप्स के आने के बाद कई नयी चीज़ें सामने आयीं. क्या ऐसा पहली बार हुआ? 'इतिहास के पन्ने मेरी नज़र से' के इस अंग में वरिष्ठ पत्रकार नीलांजन बताते हैं कि दक्षिणपंथी विचार ने…
  • पीपल्स डिस्पैच
    ऑस्ट्रेलिया : बढ़ते मामलों के बीच ट्रेड यूनियनों ने मुफ़्त कोविड टेस्टिंग की मांग की
    16 Jan 2022
    ऑस्ट्रेलिया में सिर्फ़ 2 हफ़्तों में कोविड के क़रीब 10 लाख मामले सामने आए हैं, जो दुनिया भर में ओमिक्रोन के मामलों के सबसे बड़े आंकड़ों में से एक है। इस बीच, स्कॉट मॉरिसन सरकार क्लोज़ कांटैक्ट श्रमिकों के…
  • न्यूज़क्लिक डेस्क
    इतवार की कविता: सभी से पूछता हूं मैं… मुहब्बत काम आएगी कि झगड़े काम आएंगे
    16 Jan 2022
    हमारे दौर के बेहतरीन शायर अशोक रावत हमारे समय की सच्चाइयों को बहुत ही बेबाकी से अपनी ग़ज़लों के ज़रिये पेश कर रहे हैं। इतवार की कविता में पढ़ते हैं उनकी ऐसी ही एक नई ग़ज़ल।  
  • education
    अजय कुमार
    यूपी चुनाव: बदहाल शिक्षा क्षेत्र की वे ख़ामियां जिन पर खुलकर चर्चा होनी चाहिए लेकिन नहीं होती!
    16 Jan 2022
    उत्तर प्रदेश के सभी दलों के राजनीतिक कार्यकर्ता शिक्षा के महत्व पर बात करते हैं। प्रचार प्रसार करते समय बच्चों को स्कूल भेजने की बात करते हैं। लेकिन राजनीति अंतिम तौर पर केवल चुनाव से जुड़ी हुई…
  • bjp punjab
    डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
    तिरछी नज़र: ‘ज़िंदा लौट आए’ मतलब लौट के...
    16 Jan 2022
    यह एक बहुत ही सुखद समाचार रहा। सरकार जी पर हमला किसने किया, कब किया, कैसे किया, किसी को भी नहीं पता। परन्तु सरकार जी सकुशल लौट आए, यह सबको पता है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License