NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
उरुग्वे के विपक्ष और ट्रेड यूनियनों ने सरकार के 'अकाउंटेबिलिटी एंड बजट बिल' को ख़ारिज किया
अकाउंटेबिलिटी एंड बजट बिल को राष्ट्रपति लुइस लैकले पोउ की दक्षिणपंथी सरकार द्वारा पेश किया गया जो सरकार की बचत के नाम पर विभिन्न सार्वजनिक क्षेत्रों के बजट में और कटौती करना चाहता है।
पीपल्स डिस्पैच
18 Aug 2021
उरुग्वे के विपक्ष और ट्रेड यूनियनों

16 अगस्त को उरुग्वे की विपक्षी पार्टी फ़्रेन्टे एम्प्लियो या ब्रॉड फ्रंट के सदस्य और सांसद राष्ट्रपति लुइस लैकले पोउ की दक्षिणपंथी सरकार द्वारा प्रस्तुत अकाउंटेबिलिटी एंड बजट बिल को खारिज करने के लिए राजधानी मॉन्ट्रेवीडियो की सड़कों पर उतरे।

प्रतिनिधि सभा में इस बिल पर पूर्ण बहस के विराम के दौरान लगभग 12 बजे प्रगतिशील दल के सांसद विधायी भवन के बाहर चले गए और कांग्रेस के सामने स्थित प्लाजा प्रिमेरो डी मेयो के पास इस बिल की निंदा करने के लिए विरोध प्रदर्शन किया जो विभिन्न सार्वजनिक क्षेत्रों में बजट में और कटौती को बढ़ावा देता है।

प्लाजा के पास एक संवाददाता सम्मेलन में ब्रॉड फ्रंट बेंच के समन्वयक कार्लोस वरेला ने कहा कि "हम इस अकाउंटेबिलिटी बिल पर मतदान नहीं करने जा रहे हैं क्योंकि यह श्रमिकों के लिए प्रतिगामी और नकारात्मक है।" वरेला ने मोंटेवीडियो बंदरगाह के निजीकरण की सरकार की योजनाओं को भी खारिज कर दिया और इसे देश की संप्रभुता पर हमला माना।

डिप्टी एना ओलिवेरा ने बताया कि वे क्यों कहते हैं कि ये बिल बचत को लेकर नहीं बल्कि कटौती को लेकर है। ओलिवेरा ने कहा, "स्वास्थ्य, शिक्षा और पुलिस विभागों सहित सार्वजनिक कर्मचारियों के वेतन और पेंशन में कटौती के आधार पर बचत कुछ ऐसी है जिसे हमारे द्वारा मान्यता नहीं दिया जा सकता क्योंकि यह सीधे हमारे लोगों को प्रभावित करता है।"

इस बीच, डिप्टी गुस्तावो ओल्मोस ने भविष्य के लिए योजना की कमी की आलोचना की। उन्होंने कहा कि बढ़ती बेरोजगारी के बीच रोजगार के अवसर पैदा करने और नौकरियों की रक्षा करने के साथ-साथ उन बच्चों को वापस लाने के लिए राष्ट्रीय सरकार की कोई योजना नहीं है जो आर्थिक कठिनाइयों के कारण शिक्षा छोड़ने के लिए मजबूर हो गए हैं।

गत 17 अगस्त को प्रतिनिधि सभा में इस बिल पर मतदान हुआ और इसे उन दलों के मतों से अनुमोदित किया गया जो सरकार बनाने वाले दल के गठबंधन में शामिल हैं।

इसकी अस्वीकृत्ति के क्रम में विभिन्न क्षेत्रों के कर्मचारी 24 घंटे की हड़ताल करेंगे और पूरे राष्ट्रीय क्षेत्र में लामबंदी करेंगे।

Uruguay
uruguay trade unions
accountability and budget uruguay

Related Stories

उरुग्वे : नवउदारवादी क़ानूनों के ख़िलाफ़ मज़दूरों ने की हड़ताल

उरुग्वे में दक्षिणपंथी राष्ट्रपति के साथ नवउदारवाद की वापसी

विरोध के बीच उरुग्वे के दक्षिणपंथी राष्ट्रपति ने पदभार संभाला


बाकी खबरें

  •  Bharat Bandh of September 27
    लाल बहादुर सिंह
    आंदोलन: 27 सितंबर का भारत-बंद ऐतिहासिक होगा, राष्ट्रीय बेरोज़गार दिवस ने दिखाई झलक
    18 Sep 2021
    यह माहौल संकेत है कि इस बार का भारत-बंद ऐतिहासिक होगा। ऐसी राष्ट्रव्यापी, चौतरफा हलचल पहले शायद ही किसी भारत-बंद के पहले देखी गई हो। यह भी गौरतलब है कि 1 साल के अंदर यह तीसरा भारत बंद है, 25 सितंबर,…
  •  NEET
    अजय कुमार
    क्या तमिलनाडु सरकार ने NEET को ख़ारिज कर एक शानदार बहस छेड़ दी है?
    18 Sep 2021
    तमिलनाडु सरकार ने केवल NEET को खारिज नहीं किया है बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं की अवधारणा को चुनौती दे डाली है!
  • women
    सोनिया यादव
    क्या वाकई देश में महिलाओं के ख़िलाफ़ अपराधों में कमी आई है?
    18 Sep 2021
    एनसीआरबी की हालिया रिपोर्ट के अनुसार साल 2020 में महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों में 8.3% की गिरावट देखी गई है। हालांकि इन आंकड़ों का वास्तविकता से कोई मेल नहीं है।
  • West Bengal
    संदीप चक्रवर्ती
    पश्चिम बंगाल: पुरुलिया के लगभग 1.5 लाख बीड़ी मज़दूरों ने शुरू किया मेहनताना बढ़ाने के लिए आंदोलन
    18 Sep 2021
    “हमें 700 बीड़ी बनाने के 70 रुपये दिए जाते हैं या 800 बीड़ी के 80 रुपये और 1000 बीड़ी बनाने पर मात्र 120 रुपये का भुगतान किया जाता है। अगर हम और बीड़ी लपेटने की कोशिश करें तो केंदू पत्ते और धागे खत्म…
  • Afghan women
    डॉ. राजू पाण्डेय
    अफ़ग़ानी महिलाओं के दुख से बेख़बर विश्व समुदाय
    18 Sep 2021
    अफ़ग़ानिस्तान मामले की सामरिक और कूटनीतिक जटिलताओं से एकदम अलग स्त्री विमर्श पर आधारित इसका पाठ है। यह पाठ दरअसल एक सदियों पुरानी हौलनाक दास्तान है जो प्रकारांतर से हर युग में, हर मुल्क में थोड़े बहुत…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License