NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अपराध
भारत
यूपी: पीसीएस अधिकारी मणिमंजरी राय ने आत्महत्या की या हुई हत्या?
कई मीडिया रिपोट्स के अनुसार मणिमंजरी राय के पिता ने कहा कि मणिमंजरी ने कई ठेकेदारों की फाइल को रिजेक्ट किया था। जिसके चलते उनकी हत्या हुई है। विपक्ष भी इस मामले में सरकार से निष्पक्ष जांच की मांग कर रहा है।
सोनिया यादव
08 Jul 2020
Image Courtesy:  Social Media
Image Courtesy: Social Media

“…पलकों पे नींद आने दे

 जरा फिर से मुस्कुराने दे

ए ज़िंदगी !

तू थोड़ी सी रुक जरा

थोड़ा सा वक़्त दे”

 ये पंक्तियां उत्तर प्रदेश की पीसीएस अधिकारी मणिमंजरी राय द्वारा फेसबुक पर लिखी गईं थी। मणिमंजरी राय अब हमारे बीच नहीं रहीं। सोमवार, 6 जुलाई की देर रात उनके आत्महत्या करने की खबरें मीडिया में आईं। जिसके बाद यूपी प्रशासन में हड़कंप मच गया। एक ओर परिवार ने इसे आत्महत्या मानने से इंकार कर दिया तो वहीं अब विपक्ष भी इस मामले में सरकार से निष्पक्ष जांच की मांग कर रहा है।

क्या है पूरा मामला?

प्राप्त जानकारी के मुताबिक यूपी के गाजीपुर की रहने वाली 30 वर्षीय मणिमंजरी राय ने दो साल पहले ही बलिया के मनियर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी के पद पर कार्यभार ग्रहण किया था। वह जिला मुख्यालय के ही आवास-विकास कॉलोनी में किराये के मकान में रहती थीं और यहीं से उनका मनियर आना-जाना था।

स्थानीय लोगों के मुताबिक सोमवार को मणिमंजरी राय अपने तीसरे तल के मकान में अकेले ही थी। आस-पास के लोगों को जब कमरे की खिड़की के शीशे से कुछ अनहोनी की आशंका हुई। तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने जरूरी औपचारिकता पूरी करने के बाद जब दरवाजा खोला तब पता लगा कि पीसीएस अधिकारी मणिमंजरी राय ने अपने बेडरूम में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है।

पुलिस अधीक्षक ने तत्काल फोरेंसिक टीम बुलाई। रात तक डीएम-एसपी मौके पर मौजूद रहे। कहा जा रहा है कि पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला है, जिसका जिक्र फिलहाल नहीं किया जा रहा है।

पिता ने लगाया हत्या का आरोप

मणिमंजरी राय के आत्महत्या मामले में परिजनों ने आरोप लगाया कि यह आत्महत्या नहीं, फर्जी पेमेंट कराने के लिए हत्या हुई है। कई मीडिया रिपोट्स के अनुसार मणिमंजरी राय के पिता ने कहा कि मणिमंजरी ने कई ठेकेदारों की फाइल को रिजेक्ट किया था। जिसके चलते उनकी हत्या हुआ है।

अमर उजाला की ख़बर के मुताबिक मणिमंजरी राय के पिता जय ठाकुर राय ने कहा कि उनकी बेटी आत्महत्या कर ही नहीं सकती। लगातार उसकी परिवार वालों से बात हो रही थी। वह किसी तरह के तनाव में नहीं थी लेकिन बेटी को लगातार परेशान किया जा रहा था।

जय ठाकुर ने कुछ अधिकारियों, ठेकेदारों की ओर भी इशारा किया। उनका कहना है कि मणिमंजरी राय लगातार इस बारे में उन्हें बताया करती थीं। रविवार, 6 जुलाई को भी उनकी बात हुई थी, जिसमें बेटी ने बताया था कि शनिवार को उसका ड्राइवर हटा दिया गया और अब वह खुद गाड़ी लेकर आने जाने लगी है।

पिता ने कहा कि फर्जी पेमेंट को लेकर उसे लगातार परेशान किया जा रहा था। इसे लेकर वह काफी शिकायतें भी कर रही थी लेकिन उसे कोई तनाव नहीं था। पिता ने शिकायत कि की उनको बेटी के कमरे में भी नहीं जाने दिया गया। रात में केवल बॉडी दिखाई गई। इस मामले की शासन जांच कराए और हमें न्याय दे।

सरकारी महकमे से कई जुड़े लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि इस आत्महत्या के पीछे दो महीने पहले हुए विकास कार्य के दो करोड़ रुपये का टेंडर हो सकता है। इस टेंडर के दौरान सरकारी नियम-कानून की बात महिला पीसीएस ने खड़ी की थी। दो करोड़ रुपये के टेंडर को लेकर आदेश कार्य के जारी क्रम में मणि मंजरी राय पर लगातार दबाव बन रहा था।

क्या कहा विपक्ष ने?

महिला पीसीएस अफसर मणिमंजरी के आत्महत्या के मामले में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कई सवाल उठाए हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा ने मांग की कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच बेहद जरूरी है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को ट्विटर पर लिखा, 'बलिया में तैनात गाजीपुर निवासी युवा अधिकारी मणिमंजरी के बारे में दुखद समाचार मिला। खबरों के अनुसार उन्होंने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए थे। मणिमंजरी के परिवार को न्याय मिले इसके लिए, सभी तथ्यों का सामने आना और निष्पक्ष जांच बहुत जरूरी है।'

समाजवादी पार्टी ने भी इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना जाहिर की है।

सपा ने एक पोस्ट में लिखा, “'बलिया में तैनात अधिशासी अधिकारी मणिमंजरी का खुद के खिलाफ हो रहे षड्यंत्र से हार कर आत्महत्या करना दुखद एवं गंभीर सवाल खड़े करता है। कौन हैं वों जो साजिश कर प्रताड़ित कर रहे थे? सुसाइड नोट को आधार बनाकर न्याय दे सरकार।

गौरतलब है कि मीडिया के हवाले से बताया जा रहा है कि पीसीएस अधिकारी के कमरे से मिले सुसाइड नोट में उल्लेख किया गया है कि “मैं दिल्ली, मुंबई से बचकर बलिया चली आईं, लेकिन यहां मुझे रणनीति के तहत फंसाया गया है। इससे मैं काफी दुखी हूं। लिहाजा मेरे पास आत्महत्या करने के सिवाय कोई विकल्प नहीं हैं। हो सके तो मुझे माफ कर दीजिएगा।” 

 

UttarPradesh
PRIYANKA GANDHI UP
Yogi Adityanath govt
PCS Officer
Mani Manjari Rai
Ballia
SAMAJWADI PARTY

Related Stories

2023 विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र तेज़ हुए सांप्रदायिक हमले, लाउडस्पीकर विवाद पर दिल्ली सरकार ने किए हाथ खड़े

प्रयागराज में फिर एक ही परिवार के पांच लोगों की नृशंस हत्या, दो साल की बच्ची को भी मौत के घाट उतारा

प्रयागराज: घर में सोते समय माता-पिता के साथ तीन बेटियों की निर्मम हत्या!

आज़म खान-शिवपाल का साथ छोड़ना! क्या उबर पाएंगे अखिलेश यादव?

उत्तर प्रदेश: योगी के "रामराज्य" में पुलिस पर थाने में दलित औरतों और बच्चियों को निर्वस्त्र कर पीटेने का आरोप

यूपी: मुज़फ़्फ़रनगर में स्कूली छात्राओं के यौन शोषण के लिए कौन ज़िम्मेदार है?

यूपी: प्रयागराज सामूहिक हत्याकांड में पुलिस की जांच पर क्यों उठ रहे हैं सवाल?

यूपी: प्रयागराज हत्या और बलात्कार कांड ने प्रदेश में दलितों-महिलाओं की सुरक्षा पर फिर उठाए सवाल!

जंगलराज: प्रयागराज के गोहरी गांव में दलित परिवार के चार लोगों की नृशंस हत्या

पड़ताल: जौनपुर में 3 दलित लड़कियों की मौत बनी मिस्ट्री, पुलिस, प्रशासन और सरकार सभी कठघरे में


बाकी खबरें

  • कोरोना और कॉलेज छात्राओं की घर वापसी
    राज कुमार
    कोरोना और कॉलेज छात्राओं की घर वापसी
    26 Aug 2021
    घर की चारदीवारी ने लड़कियों के व्यक्तित्व के साथ सदियों तक क्या किया है वो किसी से छिपा नहीं है। अब फिर से लड़कियां महामारी की वजह से घरों में बंद हो रही हैं।
  • क्रीमी लेयर को केवल आर्थिक आधार पर तय नहीं किया जा सकता: सुप्रीम कोर्ट
    अजय कुमार
    क्रीमी लेयर को केवल आर्थिक आधार पर तय नहीं किया जा सकता: सुप्रीम कोर्ट
    26 Aug 2021
    हरियाणा सरकार ने 17 अगस्त 2016 को क्रीमी लेयर के मानदंड से जुड़ी एक अधिसूचना जारी की थी। हरियाणा सरकार ने नियम बनाया कि जिनकी वार्षिक आय ₹6 लाख से अधिक होगी उन्हें अन्य पिछड़ा वर्ग के तहत क्रीमी लेयर…
  • नीरज चोपड़ा
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    मेरी टिप्पणियों को अपने गंदे एजेंडा को आगे बढ़ाने का माध्यम न बनायें : नीरज चोपड़ा
    26 Aug 2021
    ‘‘खेल हम सबको एकजुट होकर साथ रहना सिखाता है और कुछ भी टिप्पणी करने से पहले खेल के नियम जानना जरूरी होता है। मेरी हालिया टिप्पणी पर लोगों की कुछ प्रतिक्रियायें देखकर बहुत निराश हूं। ’’
  • राजस्थान के एक अफसर ने महिलाओं से स्वेच्छा से भूमि अधिकार छोड़ने को कहा
    द लीफ़लेट
    राजस्थान के एक अफसर ने महिलाओं से स्वेच्छा से भूमि अधिकार छोड़ने को कहा
    26 Aug 2021
    महिला संगठनों की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि विश्व बैंक के मुताबिक़ भारत में एकल महिला मुखिया वाले परिवार की वृद्धि दर 20 प्रतिशत की दर से बढ़ रही है।
  • उच्चतम न्यायालय में नौ नए न्यायाधीश नियुक्त, न्यायमूर्ति नागरत्ना 2027 में बन सकती है पहली महिला प्रधान न्यायाधीश
    भाषा
    उच्चतम न्यायालय में नौ नए न्यायाधीश नियुक्त, न्यायमूर्ति नागरत्ना 2027 में बन सकती है पहली महिला प्रधान न्यायाधीश
    26 Aug 2021
    उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीशों की अधिकतम संख्या 34 हो सकती है और इस समय शीर्ष अदालत में 10 पद रिक्त हैं। आगामी दिनों में नए न्यायाधीशों के शपथ ग्रहण करने के बाद शीर्ष अदालत में केवल एक रिक्त पद रह…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License