NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
चुनाव 2022
विधानसभा चुनाव
भारत
राजनीति
अर्थव्यवस्था
योगी सरकार का रिपोर्ट कार्ड: अर्थव्यवस्था की लुटिया डुबोने के पाँच साल और हिंदुत्व की ब्रांडिंग पर खर्चा करती सरकार
आर्थिक मामलों के जानकार संतोष मेहरोत्रा कहते हैं कि साल 2012 से लेकर 2017 के बीच उत्तर प्रदेश की आर्थिक वृद्धि दर हर साल तकरीबन 6 फ़ीसदी के आसपास थी। लेकिन साल 2017 से लेकर 2021 तक की कंपाउंड आर्थिक वृद्धि दर तकरीबन 1.95 फ़ीसदी के आसपास ही रह गई है। 
अजय कुमार
28 Jan 2022
yogi adityanath
Image courtesy : Edexlive

उत्तर प्रदेश का मतलब केवल राजनीति का अखाड़ा नहीं है। उत्तर प्रदेश भी दुनिया के दूसरे इलाकों की तरह अर्थव्यवस्था की बिछाई गई बिसात पर चलता है। उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था उत्तर प्रदेश के लोगों की जिंदगी की दशा और दिशा तय करती है। इसलिए चुनावी राजनीति के मौसम में अर्थव्यवस्था पर बात ना करना झूठ के कारोबार को बढ़ावा देना हो सकता है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अजय सिंह बिष्ट उर्फ योगी आदित्यनाथ ने कई मौके पर ऐलान किया है कि वह उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाएंगे। इस ऐलान में कोई दिक्कत नहीं। नेताओं को ऐलान करने का अधिकार है। लेकिन कामकाज की जमीन पर उनके ऐलान का हाल ऐसा है कि वह ऐलान कम और झूठा प्रचार ज्यादा लगता है। उत्तर प्रदेश की अर्थनीति में भागीदारी कर चुके प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि उत्तर प्रदेश की बुनियादी संरचना बहुत कमजोर है।

जब तक सरकार बुनियादी संरचना को मजबूत नहीं बनाएगी तब तक इस राज्य में वैसा इन्वेस्टमेंट नहीं होगा जैसे इन्वेस्टमेंट की जरूरत है।

उत्तर प्रदेश की मौजूदा अर्थव्यवस्था तकरीबन 17 लाख करोड़ के आसपास है। 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था यानी तकरीबन 75 लाख करोड़ की अर्थव्यवस्था उत्तर प्रदेश की तभी बनेगी जब सालाना आर्थिक वृद्धि दर 30% के आसपास रहेगी। लेकिन हकीकत में यह 30% या 20% भी नहीं है 10% भी नहीं है। 10% से कम की दर पर चल रही है। जिस दर पर चल रही है वैसी दर पर अगर चले तो अब भी उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए 2035 तक इंतजार करना करना पड़ सकता है। यानी योगी आदित्यनाथ के हवा हवाई एलानों और जमीनी हकीकत में बड़ा लंबा फासला है। 

उत्तर प्रदेश की आबादी तकरीबन 20 से 24 करोड़ के आसपास होगी। आपको जानकर अचरज होगा कि तकरीबन इतनी ही आबादी पाकिस्तान की है। उसी पाकिस्तान की जिसका नाम लेकर हिंदुत्व की राजनीति उत्तर भारत में नफरत की फसल बोती है और चुनावों में काटती है। पाकिस्तान की प्रति व्यक्ति आमदनी 95 हजार सालाना है। जबकि उत्तर प्रदेश की प्रति व्यक्ति आमदनी भारत की औसत आमदनी 95 हजार से तकरीबन आधी 44 हजार प्रति व्यक्ति सालाना के आसपास है। यानी उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था अपने सबसे करीबी रिश्तेदार पाकिस्तान से भी कमतर है। 

केंद्र शासित प्रदेशों और राज्यों को मिलाकर भारत के 36 इलाके बनते हैं। इन 36 इलाक़ों में उत्तर प्रदेश की प्रति व्यक्ति आमदनी 32वें पायदान पर आती हैं। यानी उत्तर भारत का यह राज्य जो भारतीय राजनीति का सबसे बड़ा प्रतिनिधि है, वहां के लोगों की प्रति व्यक्ति आमदनी से कम आमदनी भारत के केवल 4 राज्यों की है। यह आंकड़ा दशकों से हो रही उत्तर प्रदेश की बर्बादी का इश्तिहार पेश करता है। 

आर्थिक मामलों के जानकार संतोष मेहरोत्रा लिखते हैं कि साल 2012 से लेकर 2017 के बीच उत्तर प्रदेश की आर्थिक वृद्धि दर हर साल तकरीबन 6 फ़ीसदी के आसपास थी। 2017 से लेकर 2021 तक की कंपाउंड आर्थिक वृद्धि दर तकरीबन 1.95 फ़ीसदी के आसपास रही है। मतलब यह कि पिछले 5 साल में उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था की गति पहले के मुकाबले बहुत धीमी रही है। इसके लिए केवल कोरोना जिम्मेदार नहीं है। बल्कि कोरोना से पहले ही भारत की अर्थव्यवस्था की चरमराने की खबरें छपने लगी थी।

पिछले 5 सालों के दौरान जिस तरह की अर्थनीति और अर्थव्यवस्था की गति रही है उसका निचोड़ यह कहता है कि उत्तर प्रदेश की प्रति व्यक्ति आमदनी 0.46 फ़ीसदी सालाना की दर से बढ़ी है। यह छह फ़ीसदी के आसपास रहने वाली खुदरा महंगाई दर से काफी कम है। यानी उत्तर प्रदेश के अधिकतर लोगों की आमदनी उस दर से नहीं बढ़ी है, जिस दर से महंगाई बढ़ी है। महंगाई की सबसे बड़ी मार गरीबों पर पड़ती है जिनकी आमदनी सबसे कम होती है। गरीबी के मामले में उत्तर प्रदेश भारत के 3 सबसे अधिक गरीब राज्यों के अंतर्गत आता है। तकरीबन 38 फ़ीसदी जनता उत्तर प्रदेश की गरीबी रेखा से नीचे गुजर बसर कर रही है। महंगाई की मार के तले दबी इस आबादी की परेशानियों को महसूस कीजिए जिसका कोई प्रतिनिधि महंगे होते चुनाव में भागीदार नहीं बनता।

अब अगर अर्थव्यवस्था की हालत जर्जर है तो यह तय है कि रोजगार की हालत भी जर्जर होगी। साल 2012 के मुकाबले अब कुल बेरोजगारों की संख्या में ढाई गुना की बढ़ोतरी हुई है। और नौजवानों की बेरोजगारी की संख्या में 5 गुना की बढ़ोतरी हुई है। साल 2012 में जिनके पास ग्रेजुएट की डिग्री होती थी वह रोजगार की तलाश में निकलते थे तो उनमें से 21% बेरोजगार रह जाते थे। साल 2019 में यह आंकड़ा पहुंचकर 51% का हो गया है। इसी तरह से जिनके पास किसी तरह के टेक्निकल सर्टिफिकेट की डिग्री होती थी या कोई डिप्लोमा होते थे तो उनमें से साल 2012 में तकरीबन 13% को रोजगार नहीं मिल पाता था। साल 2019 में यह आंकड़ा बढ़कर 66 प्रतिशत का हो गया है। 

साल 2016 में उत्तर प्रदेश की रोज़गार दर 46% के आसपास थी। 2017 में यह घटकर के 38% पहुंच गई है। 2017 के बाद से योगी सरकार उत्तर प्रदेश की बागडोर संभाल रही है। उसके बाद से रोज़गार दर अब घटकर के  32% के पास पहुंच गई है। यह भारत की औसत रोजगार दर 40% से भी कम है। यानी उत्तर प्रदेश की आर्थिक बदहाली उत्तर प्रदेश के नौजवानों को काम नहीं दिला पा रही। उन्हें कंगाल बना रही है। पिछले 5 सालों में उत्तर प्रदेश की वर्किंग आबादी में दो करोड़ का इजाफा हुआ है। लेकिन रोजगारों की संख्या बढ़ी नहीं है बल्कि वहां 16 लाख की कमी हो गई है।

उत्तर प्रदेश में ढंग से भूमि सुधार नहीं हुआ। जमीदारी प्रथा से बनने वाला गुलामी का जाल मौजूद था। सामंती और जातिगत भेदभाव से चल रहे उत्तर प्रदेश के सामाजिक ढाँचे के खिलाफ उस तरह का सामाजिक सुधार नहीं हुआ जिस तरह से दक्षिण के राज्यों में हुआ। इन सब की वजह से उत्तर प्रदेश पिछड़ा रहा है। यह बात एक हद तक सही कही जा सकती है।

योगी सरकार ने खुद जितना काम काज नहीं किया उससे अधिक विज्ञापन और प्रचार किया है। अखबारों और टीवी चैनलों में उत्तर प्रदेश की भयावहता से ज्यादा हिंदुत्व का महिमामंडन दिखा है। इस तरह की ढेर सारी प्रवृतियां यही बताती हैं कि योगी सरकार का कल्याण से ज्यादा ध्यान ब्रांडिंग करने में बीता है। भारत के बीमारू राज्य (बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश) में शामिल उत्तर प्रदेश को अजय सिंह बिष्ट ने अपने राजनीतिक दंगल के लिए तो इस्तेमाल किया है लेकिन लोक कल्याण के लिए नहीं।

उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था, आर्थिक वृद्धि दर और प्रति व्यक्ति आमदनी के आंकड़े तो यही बताते हैं कि उत्तर प्रदेश में सत्ता संभाल रही सरकार को फिर से सत्ता सौंपने लायक किसी भी तरह का काम नहीं हुआ है।

ये भी पढ़ें: “2022 तक सबको मिलेगा पक्का घर” वायदे की पड़ताल: ठगा हुआ महसूस कर रहे गरीब परिवार

Uttar pradesh
Yogi Adityanath
Yogi Adityanath govt
UP Economy
UP Assembly Elections 2022
BJP
Poverty in UP
unemployment in UP

Related Stories

यूपी : आज़मगढ़ और रामपुर लोकसभा उपचुनाव में सपा की साख़ बचेगी या बीजेपी सेंध मारेगी?

त्रिपुरा: सीपीआई(एम) उपचुनाव की तैयारियों में लगी, भाजपा को विश्वास सीएम बदलने से नहीं होगा नुकसान

उपचुनाव:  6 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में 23 जून को मतदान

सियासत: अखिलेश ने क्यों तय किया सांसद की जगह विधायक रहना!

विधानसभा चुनाव परिणाम: लोकतंत्र को गूंगा-बहरा बनाने की प्रक्रिया

पक्ष-प्रतिपक्ष: चुनाव नतीजे निराशाजनक ज़रूर हैं, पर निराशावाद का कोई कारण नहीं है

यूपी चुनाव नतीजे: कई सीटों पर 500 वोटों से भी कम रहा जीत-हार का अंतर

यूपीः किसान आंदोलन और गठबंधन के गढ़ में भी भाजपा को महज़ 18 सीटों का हुआ नुक़सान

BJP से हार के बाद बढ़ी Akhilesh और Priyanka की चुनौती !

जनादेश-2022: रोटी बनाम स्वाधीनता या रोटी और स्वाधीनता


बाकी खबरें

  • No more rape
    सोनिया यादव
    दिल्ली गैंगरेप: निर्भया कांड के 9 साल बाद भी नहीं बदली राजधानी में महिला सुरक्षा की तस्वीर
    29 Jan 2022
    भारत के विकास की गौरवगाथा के बीच दिल्ली में एक महिला को कथित तौर पर अगवा कर उससे गैंग रेप किया गया। महिला का सिर मुंडा कर, उसके चेहरे पर स्याही पोती गई और जूतों की माला पहनाकर सड़क पर तमाशा बनाया गया…
  • Delhi High Court
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली: तुगलकाबाद के सांसी कैंप की बेदखली के मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने दी राहत
    29 Jan 2022
    दिल्ली हाईकोर्ट ने 1 फरवरी तक सांसी कैंप को प्रोटेक्शन देकर राहत प्रदान की। रेलवे प्रशासन ने दिल्ली हाईकोर्ट में सांसी कैंप के हरियाणा में स्थित होने का मुद्दा उठाया किंतु कल हुई बहस में रेलवे ने…
  • Villagers in Odisha
    पीपल्स डिस्पैच
    ओडिशा में जिंदल इस्पात संयंत्र के ख़िलाफ़ संघर्ष में उतरे लोग
    29 Jan 2022
    पिछले दो महीनों से, ओडिशा के ढिंकिया गांव के लोग 4000 एकड़ जमीन जिंदल स्टील वर्क्स की एक स्टील परियोजना को दिए जाने का विरोध कर रहे हैं। उनका दावा है कि यह परियोजना यहां के 40,000 ग्रामवासियों की…
  • Labour
    दित्सा भट्टाचार्य
    जलवायु परिवर्तन के कारण भारत ने गंवाए 259 अरब श्रम घंटे- स्टडी
    29 Jan 2022
    खुले में कामकाज करने वाली कामकाजी उम्र की आबादी के हिस्से में श्रम हानि का प्रतिशत सबसे अधिक दक्षिण, पूर्व एवं दक्षिण पूर्व एशिया में है, जहाँ बड़ी संख्या में कामकाजी उम्र के लोग कृषि क्षेत्र में…
  • Uttarakhand
    सत्यम कुमार
    उत्तराखंड : नदियों का दोहन और बढ़ता अवैध ख़नन, चुनावों में बना बड़ा मुद्दा
    29 Jan 2022
    नदियों में होने वाला अवैज्ञानिक और अवैध खनन प्रकृति के साथ-साथ राज्य के खजाने को भी दो तरफ़ा नुकसान पहुंचा रहा है, पहला अवैध खनन के चलते खनन का सही मूल्य पूर्ण रूप से राज्य सरकार के ख़ज़ाने तक नहीं…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License