NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
उत्तर प्रदेश का बजट खंगालने पर पता चला कि योगी सरकार तो पैसा ही नहीं ख़र्च कर रही!
सरकार के पहले तीन वर्षों (2017-18 से 2019-20) के वास्तविक खर्चे देखें तो पाते है कि सरकार से किये वादों के मुताबिक 1.96 लाख करोड़ रूपये खर्च ही नहीं किये गए। इस अवधि में यदि हम पिछले वर्ष यानि 2020-21 के पुनरीक्षित अनुमान में दिए आंकड़ों को भी सम्मिलित कर ले तो वादों के मुताबिक खर्च नहीं की गयी राशि बढ़कर 2.94 लाख करोड़ रुपयों के पार हो जाती है, जो की इस अवधि में किये गए वादों का 16.3 प्रतिशत है।
पीयूष शर्मा
13 Mar 2021
योगी सरकार

हाल ही में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अपने इस कार्यकाल का आखिरी बजट पेश किया है। राज्य के मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री ने अपने इस बजट को ऐतिहासिक बजट बताया और अपने बजट भाषण में एलान किया कि हम सब मिलकर उत्तर प्रदेश को स्वस्थ, सुरक्षित, समृद्ध एवं आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश बनाये।  

परन्तु जब हम बजट के असली मायनों को समझने के लिए आंकड़ों का विश्लेषण करते हैं तो एक दूसरी ही स्थिति नजर आती है। इस लेख में हम उत्तर-प्रदेश के 2021-22 के बजट का विश्लेषण करते हुए विस्तृत चर्चा करेंगे।
 
उत्तर प्रदेश आबादी की दृस्टि से देश का सबसे बड़ा राज्य है। राज्य की जनसँख्या का बड़ा हिस्सा ग्रामीण क्षेत्रों में रहता है। इसमें से अधिकांशत: खेती-किसानी पर निर्भर है। ऐसे में राज्य में समावेशी विकास के लिए कृषि, सिंचाई और ग्रामीण समुदाय बहुत अधिक अहमियत रखते हैं, जिसके कारण यह और भी अधिक जरुरी हो जाता है कि राज्य सरकार इन क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दे।  

परन्तु योगी सरकार को जहाँ इन क्षेत्रों पर बजट बढ़ाना चाहिए था, वहीं वह इन क्षत्रों मे होने वाले खर्चों में लगातार कटौती कर रही है। योगी सरकार ने अपने पहले साल में कृषि पर कुल बजट का 8.97 प्रतिशत खर्च किया था, जिसमें बड़ा खर्चा किसानों की ऋणमाफ़ी पर होने वाला खर्च शामिल था। परन्तु उसके बाद से लगातार कृषि खर्चों में कटौती हुई है और इस बार के बजट में कृषि पर होने वाला खर्चा कुल बजट का मात्र 2.46 प्रतिशत है। आपको बता दें कि कृषि पर यह खर्चा पिछले 6 वर्षों में सबसे कम हैं।

इसी तरह से ग्रामीण विकास में इस बार कुल कुल बजट का 5 फ़ीसदी खर्चा किया गया है, जबकि यह 2018-19 में कुल बजट का 7.5 फीसदी था। इस मसले पर राज्य की मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी ने सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा है कि भाजपा सरकार ने किसानों को अपने अंतिम बजट में भी सिर्फ धोखा देने का काम किया है। संकल्प पत्र में संपूर्ण गन्ना भुगतान और कर्ज माफी का वादा आज तक अधूरा ही है। जब से भाजपा सरकार बनी है कृषि विकास दर अपने अब तक के सबसे न्यूनतम स्तर पर है। प्रदेश में ना तो धान खरीदी केंद्रों पर एमएसपी पर धान खरीदा जा रहा है, ना गन्ने का दाम बढ़ाया गया है, ना आलू का लाभकारी दाम तय किया गया है, ना कर्ज माफी का इंतजाम है, ना सस्ते डिजल, बिजली की व्यवस्था। ऐसे में 100 करोड़ रुपए के अनुदान से चलने वाली कृषक समन्वित विकास योजना से कैसे किसानों की आय 2022 तक दोगुनी होगी।

बजट में किये वादे और वास्तविक खर्चे की स्थिति

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बजट में किये गए वादों और खर्चों की वास्तविक स्थिति का विश्लेषण करने से पहले आपको बताते चलें कि बजट अनुमान और वास्तविक खर्चे होते क्या है?
 
बजट आवंटन और खर्चे को मुख्यतः तीन तरीके से देखते है - 1.बजट अनुमान (BE), 2. पुनरीक्षित अनुमान (RE), 3. वास्तविक खर्च (AE)

बजट अनुमान (BE) सरकार द्वारा आगामी वर्ष में खर्च किये जाने वादा होता है और वास्तविक खर्च (AE) राज्य सरकार द्वारा वास्तविक रूप से किया गया खर्चा होता है, AE के आंकड़े बजट पेश करने के दो वर्ष बाद उपलब्ध होते हैं तथा पुनरीक्षित बजट (RE) में वर्ष के मध्य या उससे अधिक अवधि तक के खर्चो का विवरण होता है।  

हम नीचे दी गयी तालिका में देख सकते हैं कि प्रदेश की योगी सरकार के बजट में किये गए वादों और वास्तविक खर्चों में भारी अंतर् दिखाई पड़ता है, हम यदि सरकार के पहले तीन वर्षों (2017-18 से 2019-20) के वास्तविक खर्चे देखें तो पाते है कि सरकार से किये वादों के मुताबिक 1.96 लाख करोड़ रूपये खर्च ही नहीं किये गए।

इस अवधि में यदि हम पिछले वर्ष यानि 2020-21 के पुनरीक्षित अनुमान में दिए आंकड़ों को भी सम्मिलित कर ले तो वादों के मुताबिक खर्च नहीं की गयी राशि बढ़कर 2.94 लाख करोड़ रुपयों के पार हो जाती है, जो की इस अवधि में किये गए वादों का 16.3 प्रतिशत है, जबकि पिछली सरकार यानि समाजवादी पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार अपने पांचों सालों में 97,537 करोड़ खर्च नहीं किये थे। यह राशि इस अवधि में खर्चा करने के वादे का 7.2 प्रतिशत है | पिछली सरकार में यह अंतर वर्तमान सरकार के वादों और वास्तविक खर्च के गैप से काफी कम है।जबकि अभी वर्तमान सरकार का आखिरी साल बाकी है।जब 2021-22 के वास्तविक खर्चे के आंकड़े उपलब्ध होंगे देखना होगा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश के कल्याण के खर्चों में कितनी कटौती की है।

यह सोचने वाली बात है कि सरकार यह कटौती आखिर करती है और इसके क्या परिणाम होते है? कोविड के चलते जहां पूरी दुनिया में त्राहिमाम की स्थिति पैदा हो गयी थी, जिससे उत्तर प्रदेश भी अछूता नहीं था, बल्कि प्रदेश की जनता ने कोरोना काल से लेकर अभी तक भारी वित्तीय समस्याओं का सामना कर रही है।अभी भी प्रदेश की बड़ी जनसंख्या के सामने रोजीरोटी की गंभीर समस्या है।  

इस वर्ष के उत्तर प्रदेश के बजट दस्तावेजों में एक दस्तावेज है- जिसका नाम है खंड-06, इसमें उत्तर प्रदेश में राजपत्रित एवं अराजपत्रित पदों की स्थिति के अनुसार पूरे प्रदेश के विभिन्न विभागों में लगभग 4 लाख से अधिक पद रिक्त पड़े हुए हैं, जो कि कुल स्वीकृत पदों का 33 प्रतिशत है।  प्रदेश में कोई भी ऐसा विभाग नहीं है, जिसमें बड़ी संख्या में पद रिक्त ना हों।

जहाँ एक ओर प्रदेश की जरूरतों को मद्देनजर रखते हुए स्वीकृत पदों की संख्या में खासा इजाफा करने की जरूरत है, वहां इतनी बड़ी संख्या में खाली पद बड़ी चिंता का विषय है। जबकि ऐसा बिलकुल नहीं है कि प्रदेश में स्किल्ड और जरुरी शिक्षा प्राप्त लोग न हो।

सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (CMIE) के द्वारा सितंबर-दिसंबर 2020 अवधि के रिपोर्ट अनुसार प्रदेश में बेरोजगारी दर 6.86 प्रतिशत है और राज्य में ग्रेजुएट एवं उससे अधिक पढाई किये हुए युवक एवं युवतियों में तो बेरोजगारी दर 18 प्रतिशत से अधिक है।

सामाजिक व आर्थिक सेवाओं से योगी सरकार ने मुहँ मोड़ा

राज्य अपना खर्चा तीन महत्वपूर्ण केटेगरी; सामान्य, सामाजिक व आर्थिक सेवाएँ में करते हैं। सामान्य सेवाओं में प्रशासन को चलाने का खर्चा शामिल होता है।   सामाजिक सेवाओं में सामाजिक विकास पर होने वाला खर्चा शामिल होता है, जिसमें बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य और दूसरी बुनियादी जरूरतों पर खर्च किया जाता है ताकि जनता प्रदेश की अर्थव्यवस्था के विकास में अपना सहयोग दे सके।

इसके साथ आर्थिक सेवाओं में जनता के लिए आय बढ़ाने वाली आर्थिक गतिविधियों के प्रोत्साहन और बढ़ावा देने के लिए खर्च किया जाता है। इस प्रकार सामाजिक व आर्थिक सेवाओं पर वर्ष दर वर्ष खर्चा बढ़ाए जाने की जरूरत है, परन्तु योगी सरकार इसके उलट सामाजिक व आर्थिक सेवाओं पर खर्चा कम रही है।

योगी सरकार के गठन के पहले वित्तीय वर्ष 2016-17 में प्रदेश में सामाजिक व आर्थिक सेवाओं पर कुल बजट का क्रमश: 34.8 व 27.1 प्रतिशत खर्च करने का वादा बजट में किया गया था, जो वित्त वर्ष 2020-21 के बजट में घटकर 31.4 व 24.5 प्रतिशत हो गया है.

इस वर्ष के बजट में मामूली वृद्धि हुई है,जोकि सामाजिक सेवाओं के मामलें में कुल बजटीय आवंटन का 33% एवं आर्थिक सेवाओं में 25.7 प्रतिशत है। लेकिन योगी सरकार के कार्यकाल में सामान्य सेवाओं यानी दूसरे शब्दों में  कहें तो सरकार और प्रशासन को चलाने के खर्च में लगातार वृद्धि हुई है।  

सरकार का यह रवैया विकास विरोधी है क्योंकि सामाजिक व आर्थिक सेवाओं पर खर्च में कटौती होने से प्रदेश में मानव संसाधन का विकास नहीं हो पायेगा और भविष्य में प्रदेश की आय भी घटेगी और इतना ही नहीं आर्थिक सेवाओं में कटौती होने से प्रदेश में वस्तु व सेवाओं की पूर्ति में कमी आएगी, जिसके कारण वस्तु व सेवाओं के दाम बढ़ेंगे और जिसका सीधा प्रभाव जनता पर पड़ेगा। इसलिए जरूरी है कि योगी सरकार प्रशासन चलाने के नाम पर खर्च करने के साथ ही सामाजिक और आर्थिक सेवाओं पर आवंटन बढ़ाए।

महत्वपूर्ण विभाग और क्षेत्रों में बजटीय आवंटन

नीचे दिए गए चार्ट में आप 2015-16 से 2019-20 तक के वास्तविक खर्चों (AE) तथा 2020-21 के पुनरीक्षित अनुमान एवं 2021-22 के बजट अनुमान में 10 महत्वपूर्ण विभाग/क्षेत्र में किये खर्चे की स्थिति देख सकते है, इन 10 प्रमुख क्षेत्रों में 2015-16 के वास्तविक खर्चों में कुल बजटीय आवंटन का 60.24 प्रतिशत खर्च हुआ था, जोकि अब 2021-22 के बजट अनुमान में 56.8 प्रतिशत है |

ऊपर दिए गए चार्ट में हम देख सकते है कि अधिकांशत: सभी विभागों में कुल बजटीय आवंटन के सापेक्ष या तो गिरावट हुई अथवा पहले की भांति यथास्थिति है, जैसे कि ऊपर दिया गया चार्ट दर्शाता है कि 2015-16 में शिक्षा, खेल, कला एवं संस्कृति में कुल बजटीय आवंटन का 15.04 % खर्च हुआ था तथा खर्चा राज्य सकल घरेलू उत्पाद (GSDP, Current Prices) का 4.02% था, जो की इस वर्ष के बजट में घटकर कुल बजट सापेक्ष 12.3% तथा GSDP के सापेक्ष 3.11% हो गया है, बाकि विभागों/क्षेत्रों में बजट आवंटन की स्थिति आप चार्ट में देख सकते है, हमने लेख की शुरुआत में ही कृषि और ग्रामीण विकास पर होने वाले खर्चों में कटौती का विवरण भी दिया है |

इन क्षेत्रों के बजटीय आवंटन और वास्तविक खर्चों में धनराशि के रूप में जरूर बढ़ोत्तरी नजर आती है। पर क्या यह बढ़ोतरी सही मायनों में हुई है? जनता के उत्थान से सीधे जुड़े क्षेत्रों के बजटीय आवंटन में सही शब्दों में बढ़ोतरी तब मानी जाएगी, जब यह वृद्धि कुल बजटीय आवंटन/खर्चे और राज्य के सकल घरेलु उत्पाद के सापेक्ष एक संतुलित और जनता की जरूरतों और मांगों को ध्यान में रखते हुए बढे, अन्यथा यह वृद्धि केवल कुछ रुपयों में तो जरूर बढ़ी नजर आएगी परन्तु यह वृद्धि जनविकास नहीं कर पायेगी।  
 
प्रदेश की विधानसभा में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने 5.50 लाख करोड़ रूपये का बजट पेश करते हुए कहा है कि यह प्रदेश का अभी तक का सबसे बड़ा बजट है, सरकार के इस दावे में वाकई सच्चाई है कि आंकड़ों में यह अबतक का सबसे अधिक धनराशि का बजट है और होना भी चाहिए क्योकि साल-दर-साल मुद्रास्फीति लगातार बढ़ रही है, महंगाई बढ़ रही है, जनसँख्या लगातार वृद्धि हो रही है, देश की सबसे ज्यादा जनसँख्या प्रदेश में निवास करती है तो बजट तो बड़ा होना ही चाहिए।
 
2021-22 के बजट की इस राशि में पिछले वर्ष से महज 7.3% की बढ़ोतरी हुई। पर यहां एक बात सोचने वाली है कि बजट राशि में यह जो वृद्धि हुई है क्या वो काफी है ? पिछले वर्ष तो यह बढ़ोत्तरी मात्र 6.9% थी, वर्तमान बजट की तुलना में और भी कम थी। पिछली सरकार और वर्तमान सरकार यानि की 2012-13 से लेकर 2021-22 तक बजट में पिछले वर्ष और इस साल के बजट में सबसे कम बढ़ोतरी हुई है।  

कुल बजटीय खर्चे में यह वृद्धि इस सरकार के कार्यकाल के पहले तीन वर्षो में यानि कि 2017-18, 2018-19 और 2019-20 में क्रमश: 10.9%, 11.4% एवं 12% थी और आपको बताते चलें प्रदेश में समाजवादी पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार के कार्यकाल के किसी भी साल में यह बढ़ोतरी 10% से कम नहीं रही है बल्कि 2014-15 में तो यह वृद्धि 24.2% थी।

सीपीएम उ0प्र0 राज्य सचिव मण्डल ने बजट पर अपनी बात रखते हुए कहा है कि चालू सत्र में किसानों के धान खरीद का सरकार के पास करोड़ों रूपये बकाया है। गन्ना किसानों का पिछला बकाया दस हजार करोड़ रूपये से अधिक है। चालू सत्र में गन्ने का दाम सरकार ने तय नहीं किया है और न ही वृद्धि की घोषणा की।

कृषि लागत में छूट या सहायता नदारद है। मुफ्त सिंचाई की बात तो की गयी है, किन्तु बिजली और डीजल के मूल्यों में वृद्धि, किसानों के नलकूपों में मीटर लगाने की योजना जारी है। योगी सरकार ने कृषि और किसानों के लिए विनाशकारी ठेका खेती और तीनो नये कृषि कानूनों को लागू करने की प्रतिबद्धता सबसे आगे बढ़कर जतायी है। लगभग दो करोड़ किसान परिवारों की दोगुनी आमदनी के लिए 100 करोड़ छलावा तो है ही, हास्यास्पद भी है।

असंगठित मजदूरों के बीमा के लिए दुर्घटना बीमा में 12 करोड़ रूपये का प्रावधान है, किन्तु उनके मजदूरी वृद्धि व सामाजिक सुरक्षा की बात नहीं की गयी है। मनरेगा में मजदूरों की मजदूरी एवं काम के दिनों को नहीं बढ़ाया गया है। खेतीहर  मजदूर के लिए तो बजट ने आंख ही मूंद ली है।

सबसे अधिक बेरोजगारी वाले प्रदेश के लिए योगी बजट रोजगार सृजन की व्यवस्था नहीं करता और न ही बेरोजगार युवाओं की किसी तरह की सहायता करता है।उ0प्र0 सर्वाधिक 46.3 प्रतिशत वाला बाल कुपोषित प्रदेश है। 52 प्रतिशत माताएं कुपोषित हैं। बजट में कुपोषण रोकने के लिए मात्र 100 करोड़ की व्यवस्था की गयी है।

पुरानी पेंशन के लिए लंबे समय से आंदोलित कर्मचारियों को दरकिनार कर दिया गया है और अन्य को कोई राहत भी नही दी गयी है।बजट में लघु उद्योगों को भी तवज्जो नहीं दी गयी है। डीजल पेट्रोल की मूल्य वृद्धि से राहत के लिए वैट में कमी करना चाहिए था, किन्तु नहीं किया गया। कुल मिलाकर योगी सरकार का बजट किसानों, मेहनतकशों, कर्मचारियों, युवाओं, व्यापारियों, महिलाओं, दलितों, आदिवासियों के लिए भुलावा और छलावा है। भूखे व अभावग्रस्त लोगों के प्रति संवेदनहीन है। यह बजट कंपनियों और कारपोरेट परस्ती एवं साम्प्रदायिक एजेण्डे को आगे बढ़ता है। वोट जनता से लेना है, सेवा कारपोरेट की करनी है वह भी जनता के अधिकारो को छीनकर, पूरा बजट इस द्वंद से ग्रस्त है।

यह बजट योगी सरकार के इस कार्यकाल का आखिरी बजट है और इस में योगी सरकार ने चुनाव को ध्यान में रख कर अपनी पीठ थपथपाते हुए  बजट नंबर और आंकड़ों के जाल से जरूर जनता को लुभाने की कोशिश की है। परन्तु सरकार की यह कोशिश दिखावी नजर ना आती. अगर यह कोशिश पूरे कार्यकाल के दौरान जारी रहती और जनपक्षीय दृटिकोण के साथ नीतियां  निर्धारण करती |

UttarPradesh
UP BUDGET
Yogi Adityanath
yogi government
BJP
Poverty in UP
UP Education System
Agriculture Crises

Related Stories

बदायूं : मुस्लिम युवक के टॉर्चर को लेकर यूपी पुलिस पर फिर उठे सवाल

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !


बाकी खबरें

  • blast
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    हापुड़ अग्निकांड: कम से कम 13 लोगों की मौत, किसान-मजदूर संघ ने किया प्रदर्शन
    05 Jun 2022
    हापुड़ में एक ब्लायलर फैक्ट्री में ब्लास्ट के कारण करीब 13 मज़दूरों की मौत हो गई, जिसके बाद से लगातार किसान और मज़दूर संघ ग़ैर कानूनी फैक्ट्रियों को बंद कराने के लिए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही…
  • Adhar
    अनिल जैन
    ख़बरों के आगे-पीछे: आधार पर अब खुली सरकार की नींद
    05 Jun 2022
    हर हफ़्ते की तरह इस सप्ताह की जरूरी ख़बरों को लेकर फिर हाज़िर हैं लेखक अनिल जैन
  • डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
    तिरछी नज़र: सरकार जी के आठ वर्ष
    05 Jun 2022
    हमारे वर्तमान सरकार जी पिछले आठ वर्षों से हमारे सरकार जी हैं। ऐसा नहीं है कि सरकार जी भविष्य में सिर्फ अपने पहनावे और खान-पान को लेकर ही जाने जाएंगे। वे तो अपने कथनों (quotes) के लिए भी याद किए…
  • न्यूज़क्लिक डेस्क
    इतवार की कविता : एरिन हेंसन की कविता 'नॉट' का तर्जुमा
    05 Jun 2022
    इतवार की कविता में आज पढ़िये ऑस्ट्रेलियाई कवयित्री एरिन हेंसन की कविता 'नॉट' जिसका हिंदी तर्जुमा किया है योगेंद्र दत्त त्यागी ने।
  • राजेंद्र शर्मा
    कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित
    04 Jun 2022
    देशभक्तों ने कहां सोचा था कि कश्मीरी पंडित इतने स्वार्थी हो जाएंगे। मोदी जी के डाइरेक्ट राज में भी कश्मीर में असुरक्षा का शोर मचाएंगे।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License