NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
अब तृणमूल नेता के घर वीवीपैट और ईवीएम मिली, चुनाव अधिकारी निलंबित
कहने वाले कह रहे हैं कि ‘ईवीएम रस्ता भूल गई!’, लेकिन बीजेपी और टीएमसी की इस होड़ को देखकर ये भी कहा जा सकता है कि ‘तू डाल-डाल, मैं पात-पात।’
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
06 Apr 2021
अब तृणमूल नेता के घर वीवीपैट और ईवीएम मिली, चुनाव अधिकारी निलंबित

असम में बीजेपी उम्मीदवार की गाड़ी से ईवीएम मिलने के बाद अब बंगाल में तृणमूल नेता के घर पर वीवीपैट और ईवीएम मिली है। अब हम ‘...मौसेरे भाई’ या ‘...चचेरे भाई’ की कहावत तो नहीं दोहराएंगे, लेकिन बीजेपी और टीएमसी की इस होड़ को देखकर इतना तो कहा जा सकता है कि तू डाल-डाल, मैं पात-पात। दोनों एक से बढ़कर एक कारनामा कर रहे हैं।

हालांकि दोनों जगह आरोपी चुनाव अधिकारियों ने यही कहा – वो भी इत्तिफ़ाक़ की बात थी, ये भी इत्तिफ़ाक की बात है।

क्या है पूरा मामला?

पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के एक नेता के घर पर चार इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और लगभग इतनी ही संख्या में वोटर वेरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) मशीन मिलने के बाद एक चुनाव अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि यह घटना उलुबेरिया उत्तर निर्वाचन क्षेत्र के तुलसीबेरिया गांव की है।

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने आज तड़के टीएमसी नेता के घर के बाहर चुनाव आयोग का स्टीकर लगा एक वाहन देखा जिसके बाद उन्होंने विरोध शुरू कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि उसके बाद मालूम चला कि खंड 17 के अधिकारी तपन सरकार ईवीएम के साथ टीएमसी नेता के घर पर गए थे।

उन्होंने बताया कि ईवीएम और वीवीपैट जब्त कर लिए गए हैं और अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है।

उन्होंने बताया, “चार मशीनों का आज के मतदान में इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। हमने जिला निर्वाचन अधिकारी से एक रिपोर्ट मांगी है।”

खंड अधिकारी ने दावा किया कि वह इलाके में बहुत देर से पहुंचा और मतदान केंद्र बंद मिला जिसके बाद उसने रात अपने रिश्तेदार के घर पर ठहरने का फैसला किया क्योंकि उसके पास दूसरा कोई “सुरक्षित स्थान” रुकने के लिए नहीं था।

गड़बड़ी का आरोप लगा रहे स्थानीय लोगों के प्रदर्शन के बीच केंद्रीय बलों की बड़ी टीम को इलाके में तैनात करना पड़ा। यहां तक कि भीड़ को शांत कराने पहुंचे प्रखंड विकास अधिकारी (बीडीओ) का भी घेराव किया गया।

भाजपा प्रत्याशी चिरन बेरा ने आरोप लगाया कि यह घटना चुनाव में धांधली करने की टीएमसी की योजना का हिस्सा है। सत्तारूढ़ पार्टी ने इस आरोप से इनकार किया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा, “यह टीएमसी की पुरानी आदत है। पुरानी आदतें छोड़ने में वक्त लगता है। उन्हें रंगे हाथों पकड़ा गया जो उनकी मंशा को दिखाता है।”

चुनाव के तीसरे चरण के तहत इलाके में मतदान जारी है।

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

इसे पढ़ें : असम ईवीएम विवाद: निर्वाचन अधिकारी और तीन अन्य अफ़सर निलंबित, एक मतदान केन्द्र पर पुनर्मतदान के आदेश 

West Bengal Election 2021
WB Elections Update
EVM
TMC
BJP
vvpat

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !

गुजरात: भाजपा के हुए हार्दिक पटेल… पाटीदार किसके होंगे?


बाकी खबरें

  • up
    सोनिया यादव
    यूपी चुनाव 2022: कई जगह जमकर लड़ीं महिला उम्मीदवार, कई सीटों पर विजयी
    10 Mar 2022
    बीते विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार महिला उम्मीदवारों की संख्या में 4 प्रतिशत का इज़ाफ़ा हुआ है और वो फिलहाल मैदान में 30 से अधिक सीटों पर आगे चल रही हैं।
  • biren singh
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    मणिपुर में भाजपा सरकार बनाने की प्रबल दावेदार केवल बहुमत का इंतज़ार
    10 Mar 2022
    मणिपुर की बात करें तो मणिपुर में विधानसभा की कुल 60 सीटें हैं। बहुमत के लिए 31 सीटों की जरूरत है। खबर लिखने तक मणिपुर में भी भाजपा 60 में से 15 सीट जीत चुकी है और 13 सीट पर आगे चल रही है।
  • आज का कार्टून
    कार्टून क्लिक: महंगाई-बेरोज़गारी पर हावी रहा लाभार्थी कार्ड
    10 Mar 2022
    यूपी की ज़मीन पर इस बार किसान आंदोलन से लेकर लखीमपुर कांड और हाथरस कांड की गूंज थी। कोविड की पहली लहर और दूसरी लहर की मार थी, छुट्टा पशु की परेशानी थी, महंगाई, बेरोज़गारी जैसे बड़े मुद्दे थे। विपक्ष…
  • अनिल अंशुमन
    झारखंड : मुआवज़े की मांग कर रहे किसानों पर एनटीपीसी ने किया लाठीचार्ज
    10 Mar 2022
    अपने खेतों के बदले उचित मुआवज़े की मांग कर रहे प्रदर्शनकारी किसानों पर हुए लाठीचार्ज से किसान आक्रोशित हो गए और जवाब में अधिकारियों पर पथराव किया।
  • bela and soni
    सौरव कुमार
    सोनी सोरी और बेला भाटिया: संघर्ष-ग्रस्त बस्तर में आदिवासियों-महिलाओं के लिए मानवाधिकारों की लड़ाई लड़ने वाली योद्धा
    10 Mar 2022
    भारत की सामूहिक उदासीनता ने आदिवासियों के अधिकारों को कुचलने वालों के प्रतिरोध में कुछ साहसी लोगों को खड़ा करने का काम किया है, और उनमें सबसे उल्लेखनीय दो महिलाएं हैं- सोनी सोरी और बेला भाटिया।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License