NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
वेनेज़ुएला की नव निर्वाचित संसद का गठन
नए कांग्रेस का गठन अमेरिकी साम्राज्यवाद के प्रति इस निकाय के समर्पण और साइमन बोलिवर और ह्यूगो चावेज़ की क्रांतिकारी विरासत की वापसी को दर्शाता है।
पीपल्स डिस्पैच
06 Jan 2021
वेनेज़ुएला

वेनेजुएला की नई नेशनल एसेंबली (एएन) का गठन आधिकारिक तौर पर 5 जनवरी को हो गया। इस विधायिका का हालिया गठन अमेरिकी साम्राज्यवाद के प्रति अधीनता की समाप्ति और क्रांतिकारी नेताओं लिबरेटर सिमोन बोलिवर और कमांडर ह्यूगो शावेज की विरासत की वापसी को दर्शाता है।

सत्तारूढ़ यूनाइटेड सोशलिस्ट पार्टी ऑफ वेनेजुएला (पीएसयूवी) और चविस्टा के अन्य समर्थकों के नेतृत्व में ग्रेट पैट्रियटिक पोल (जीपीपी) के पास 2021-2026 के कार्यकाल के लिए निर्वाचित नई नेशनल एसेंबली के लिए बहुमत हासिल है। जीपीपी ने 6 दिसंबर 2020 को हुए संसदीय चुनावों में शानदार जीत हासिल की और देश की एक सदन वाली संसद में 277 सीटों में से 257 सीटें हासिल कीं।

नए कांग्रेस के प्रारंभ के साथ वेनेजुएला के लोग अपनी संसद और विधायी स्वतंत्रता को पुनः प्राप्त करेंगे। पिछले पांच वर्षों से दक्षिणपंथी पार्टियों के प्रभुत्व के चलते समाजवादी राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकार को उखाड़ फेंकने के प्रयासों में इस विधायी संस्था को एक उपकरण के रूप में इस्तेमाल किया गया था।

शपथ ग्रहण समारोह राजधानी काराकास में सुबह 11 बजे शुरू हुआ और नेशनल एसेंबली के मुख्यालय में आयोजित किया गया। इस दौरान COVID-19 को लेकर सभी स्वच्छता नियमों का पालन किया गया। दुनिया भर के राष्ट्रपति और राष्ट्राध्यक्ष इस समारोह में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में लैटिन अमेरिका के विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

2015 में बोलिवर और चावेज़ के चित्रों को हटाने के बाद इस समारोह से पहले संसद के हेमीसाइकल में इन चित्रों को फिर लगाया गया। 2015 के चुनावों में दक्षिणपंथी ताकतों की जीत के बाद इन चित्रों को हटा दिया गया था।

नई गठित नेशनल एसेंबली को देश में आर्थिक, संस्थागत, राजनीतिक और सामाजिक स्थिरता की बहाली जैसी कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। इसके पास मसौदा तैयार करने और कानून बनाने की एक बड़ी जिम्मेदारी है जिसे संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा वेनेजुएला पर लगाए गए कई एकतरफा कठोर नियमों से उत्पन्न आर्थिक संकट का सामना करना पर सकता है।

राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने 4 जनवरी को एक बैठक में जीपीपी के नवनिर्वाचित साथियों से देश की अर्थव्यवस्था में समावेश, राजनीतिक संवाद, सामंजस्य और सह-अस्तित्व को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित करने को कहा।

Venezuela
venezuela parliament
venezuela new parliament

Related Stories

वेनेज़ुएला ने ह्यूगो शावेज़ के ख़िलाफ़ असफल तख़्तापलट की 20वीं वर्षगांठ मनाई

ज़ेलेंस्की ने बाइडेन के रूस पर युद्ध को बकवास बताया

अमेरिकी सरकार के साथ बैठक के बाद मादुरो का विपक्ष के साथ बातचीत फिर से शुरू करने का ऐलान

बाइडेन का पहला साल : क्या कुछ बुनियादी अंतर आया?

पेरू और सेंट लूसिया ने वेनेज़ुएला-विरोधी लीमा समूह से हटने की घोषणा की

वेनेज़ुएला में विश्व के नेता साम्राज्यवाद-विरोधी, नवउदारवाद-विरोधी संघर्षों के लिए एकजुट

ALBA-TCP ने कोविड-19 टीकों की ख़रीद में वेनेज़ुएला की वित्तीय रोक की निंदा की

अर्जेंटीना लीमा ग्रुप से हटा और वेनेज़ुएला पर लगाए गए प्रतिबंधों की निंदा की

ब्राज़ील में ‘गुलाबी लहर’ की वापसी 

वेनेजुएला, क्यूबा और निकारागुआ के ख़िलाफ़ अमेरिकी प्रतिबंधों को समाप्त करने की मांग लैटिन अमेरिका में बढ़ी


बाकी खबरें

  • tourism sector
    भाषा
    कोरोना के बाद से पर्यटन क्षेत्र में 2.15 करोड़ लोगों को रोज़गार का नुकसान हुआ : सरकार
    15 Mar 2022
    पर्यटन मंत्री ने बताया कि सरकार ने पर्यटन पर महामारी के प्रभावों को लेकर एक अध्ययन कराया है और इस अध्ययन के अनुसार, पहली लहर में 1.45 करोड़ लोगों को रोजगार का नुकसान उठाना पड़ा जबकि दूसरी लहर में 52…
  • election commission of India
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली नगर निगम चुनाव टाले जाने पर विपक्ष ने बीजेपी और चुनाव आयोग से किया सवाल
    15 Mar 2022
    दिल्ली चुनाव आयोग ने दिल्ली नगर निगम चुनावो को टालने का मन बना लिया है। दिल्ली चुनावो की घोषणा उत्तर प्रदेश और बाकी अन्य राज्यों के चुनावी नतीजों से पहले 9 मार्च को होनी थी लेकिन आयोग ने इसे बिल्कुल…
  • hijab
    सीमा आज़ाद
    त्वरित टिप्पणी: हिजाब पर कर्नाटक हाईकोर्ट का फ़ैसला सभी धर्मों की औरतों के ख़िलाफ़ है
    15 Mar 2022
    इस बात को दरअसल इस तरीके से पढ़ना चाहिए कि "हर धार्मिक रीति का पालन करना औरतों का अनिवार्य धर्म है। यदि वह नहीं है तभी उस रीति से औरतों को आज़ादी मिल सकती है, वरना नहीं। "
  • skm
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    एमएसपी पर फिर से राष्ट्रव्यापी आंदोलन करेगा संयुक्त किसान मोर्चा
    15 Mar 2022
    एसकेएम ने फ़ैसला लिया है कि अगले महीने 11 से 17 अप्रैल के बीच एमएसपी की क़ानूनी गारंटी सप्ताह मना कर राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरूआत की जाएगी। 
  • Karnataka High Court
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    हिजाब  मामला: हिजाब इस्लाम का अभिन्न हिस्सा नहीं, कर्नाटक उच्च न्यायालय ने खारिज की याचिका
    15 Mar 2022
    अदालत ने अपना फ़ैसला सुनते हुए यह भी कहा कि शिक्षण संस्थानों में यूनिफ़ॉर्म की व्यवस्था क़ानूनी तौर पर जायज़ है और इसे संविधान के तहत दी गई अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार का उल्लंघन नहीं कहा जा…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License