NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
घटना-दुर्घटना
फिल्में
भारत
जाने-माने अभिनेता अनुपम श्याम का निधन
63 साल के अनुपम श्याम इन दिनों धारावाहिक ‘मन की आवाज: प्रतिज्ञा’ में काम कर रहे थे। वह फिल्म ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ और ‘बैंडिट क्वीन’ में भी नजर आ चुके हैं।
भाषा
09 Aug 2021
जाने-माने अभिनेता अनुपम श्याम का निधन

मुंबई: जाने-माने अभिनेता अनुपम श्याम का सोमवार को निधन हो गया। गुर्दे में संक्रमण के कारण उन्हें पिछले सप्ताह शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था और कई अंगों के काम करना बंद करने के बाद सोमवार को उनका निधन हो गया। अभिनेता के दोस्त यशपाल शर्मा ने यह जानकारी दी।

63 साल के अनुपम श्याम इन दिनों धारावाहिक ‘मन की आवाज: प्रतिज्ञा’ में काम कर रहे थे। वह फिल्म ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ और ‘बैंडिट क्वीन’ में भी नजर आ चुके हैं।

श्याम के दोस्त एवं अभिनेता यशपाल शर्मा ने बताया कि वह पिछले चार दिन से उपनगर गोरगांव के ‘लाइफलाइन अस्पताल’ में भर्ती थे। उन्होंने अपने दो भाइयों अनुराग और कंचन की मौजूदगी में अस्पताल में ही अंतिम सांस ली।

शर्मा ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ चिकित्सकों ने करीब 40 मिनट पहले ही हमें उनके निधन की जानकारी दी। मैं तब उनके भाइयों अनुराग और श्याम के साथ अस्पताल में ही था। उनका शव अब भी अस्पताल में ही है। शव को न्यू डिंडोशी, एमएचएडीए कॉलोनी स्थित उनके घर ले जाया जाएगा। उनका अंतिम संस्कार आज दिन में किया जाएगा।’’

श्याम ने अपने तीन दशक लंबे करियर में ‘सत्या’, ‘दिल से’, ‘लगान’, ‘हज़ारों ख़्वाहिशें ऐसी’ जैसी कई फिल्मों में काम किया और 2009 में आए धारावाहिक ‘मन की आवाज: प्रतिज्ञा’ में उनके ठाकुर सज्जन सिंह के किरदार को समीक्षकों की काफी सराहना भी मिली। वह हाल में ‘मन की आवाज: प्रतिज्ञा’ के दूसरे सीजन के लिए शूटिंग कर रहे थे।

अनुराग ने पिछले साल ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया था कि श्याम का डायलिसिस किया जा रहा है। अभिनेता के परिवार ने मनोरंजन जगत के उनके दोस्तों से उनके इलाज के लिए मदद करने का अनुरोध भी किया था।

Anupam Shyam
Anupam Shyam passes away

Related Stories


बाकी खबरें

  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    राजस्थान : दलितों पर बढ़ते अत्याचार के ख़िलाफ़ DSMM का राज्यव्यापी विरोध-प्रदर्शन
    22 Mar 2022
    दलित शोषण मुक्ति मंच(DSMM) ने पूरे प्रदेश में विरोध-प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री का इस्तीफ़ा माँगा है और कहा राजस्थान सरकार कमजोर तबके की सुरक्षा में विफल रही है। 
  • एपी
    रूस-यूक्रेन अपडेट: सुरक्षा गांरटी मिलने पर नाटो की सदस्यता पर चर्चा को तैयार यूक्रेन
    22 Mar 2022
    यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने सोमवार देर रात कहा कि वह संघर्ष-विराम, रूसी सैनिकों की वापसी और यूक्रेन की सुरक्षा की गारंटी के बदले में उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) की सदस्यता नहीं…
  • उद्धव सेठ
    यहूदियों के नरसंहार को दर्शाता उपन्यास ‘माउस’ पर प्रतिबंध सिर्फ एक पाखंड है
    22 Mar 2022
    बच्चों के लिए चित्रकथा बनाने वाले भारतीय रचनाकारों और शिक्षाविदों के मुताबिक़, टेनेसी स्कूल की ओर से लगाया गया यह प्रतिबंध बच्चों को असली ज़िंदगी की नग्नता और नस्लवाद को देखने से नहीं रोक सकता।
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 1,581 नए मामले, 33 मरीज़ों की मौत
    22 Mar 2022
    देश में कोरोना से पीड़ित 98.74 फ़ीसदी यानी 4 करोड़ 24 लाख 70 हज़ार 515 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है।
  • सबरंग इंडिया
    कश्मीरी पंडितों ने द कश्मीर फाइल्स में किए गए सांप्रदायिक दावों का खंडन किया
    22 Mar 2022
    उस वक्त की हिंसा से बचे हुए लोग इस बात पर प्रकाश डालते हैं कि कैसे भारतीय मुसलमानों को पाकिस्तान प्रायोजित विद्रोही समूहों के कार्यों के लिए दोषी ठहराया जा रहा है और उन्हें बदनाम किया जा रहा है
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License