NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
फिल्में
भारत
मशहूर अदाकारा जयंती का निधन
वह 76 वर्ष की थीं। अपने पांच दशक से लंबे करियर में जयंती ने विभिन्न भाषाओं में 500 से अधिक फिल्में की।
भाषा
26 Jul 2021
मशहूर अदाकारा जयंती का निधन
फ़ोटो साभार: प्रभासाक्षी

बेंगलुरु: मशहूर अदाकारा जयंती का सोमवार को निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

वह 76 वर्ष की थीं। अपने पांच दशक से लंबे करियर में जयंती ने विभिन्न भाषाओं में 500 से अधिक फिल्में की।

पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि उन्हें उम्र संबंधी परेशानियां थीं और कुछ समय से उनका इलाज चल रहा था।

जनवरी 1945 को बल्लारी में अंग्रेजी के प्रोफेसर बालासुब्रमण्यम और संथानलक्ष्मी के घर जन्मी कमला कुमारी यानी जयंती ने 'जेनु गुडू' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। अभिनेता राजकुमार के साथ उन्होंने 40 से अधिक फिल्में की। जयंती ने तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और हिंदी भाषा की फिल्मों में काम किया।

जयंती को सात बार कन्नड़ फिल्मफेयर पुरस्कार और दो बार फिल्मफेयर पुरस्कार (दक्षिण) से सम्मानित किया गया।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, ‘‘ मशहूर कलाकार जयंती के निधन की खबर से बहुत दुखी हूं। फिल्म उद्योग में उनका बहुत बड़ा योगदान था और उनके निधन से कन्नड़ फिल्म उद्योग को अपूरणीय क्षति पहुंची है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और उनके परिवार तथा प्रशंसकों को यह दुख सहन करने की शक्ति।’’

Jayanthi

Related Stories


बाकी खबरें

  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    पत्रकारिता की पढ़ाई के नाम पर महाविद्यालय की अवैध वसूली
    21 Apr 2022
    शाहजहांपुर के एक महाविद्यालय में पत्रकारिता पढ़ाने के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है, मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं की गई।
  • मुकुंद झा
    दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में अतिक्रमण विरोधी अभियान पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, कोर्ट ने पूछे कई गंभीर सवाल
    21 Apr 2022
    दुष्यंत दवे ने कहा कि दिल्ली में 15 लाख लोगों के साथ 731 अनधिकृत कॉलोनियां हैं। आप केवल एक इलाके को निशाना बनाते हैं क्योंकि आप (एमसीडी) केवल एक समुदाय को टारगेट करना चाहते हैं।
  • न्यूजक्लिक रिपोर्ट
    एमपी में सरकार की असफलताओं को छिपाने और सत्ता को बचाने के लिए धार्मिक उन्माद भड़काया जा रहा है : संयुक्त विपक्ष 
    21 Apr 2022
    गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के बयान असंवैधानिक, आपराधिक, उकसावे वाले तथा सांप्रदायिक विभाजन को बढ़ाने और सांप्रदायिक तत्वों को शह देने वाले होते हैं।"
  • सबरंग इंडिया
    पीएम मोदी के खिलाफ ट्वीट करने पर जिग्नेश मेवाणी गिरफ्तार
    21 Apr 2022
    वडगाम विधायक को गुजरात के बनासकांठा से गिरफ्तार कर उन्हें असम ले जाया जाएगा
  • सबरंग इंडिया
    जब जहांगीरपुरी में बुलडोज़र के सामने खड़ी हो गईं बृंदा करात...
    21 Apr 2022
    74 वर्षीय सीपीआई (एम) पोलित ब्यूरो सदस्य से नेतृत्व का सबक लेने की जरूरत, जिनके साहसिक कार्य ने एक अस्थिर स्थिति को बढ़ने से रोकने में मदद की
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License