NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अपराध
भारत
राजनीति
महिलाओं के खिलाफ हिंसा जारी, राजस्थान से उन्नाव तक हालात गंभीर
गुजरात में राजस्थान की 14 साल की आदिवासी लड़की के साथ अपहरण और बालात्कार की खबर है तो वहीं उन्नाव में बलात्कार के बाद आग के हवाले की गई पीड़िता की हालत बहुत नाजुक है फिलहाल उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। 
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
06 Dec 2019
stop rape
Image courtesy: The Hindu

देश में चल रहे तमाम विरोध प्रदर्शनों के बावजूद महिलाओंं के खिलाफ हिंसा की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला राजस्थान से सामने आया है। यहां 14 साल की एक आदिवासी लड़की का कुछ व्यक्तियों ने कथित रूप से अपहरण कर लिया और उसके साथ करीब चार महीने तक बलात्कार किया, फिर उसे गुजरात के बनासकांठा में एक खेत से मुक्त कराया गया। 
         
इस मामले मे पुलिस ने एक आरोपी - महेश कोली को गरफ्तार किया है जिसने उसे धनेहरा तहसील में एक खेत पर उसे कथित रूप से बंधक बना रखा था।
         
पंठवाड़ा थाने के उपनिरीक्षक एल जे वाला ने कहा, ‘‘ हमने उसके (कोली के) भाई को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। कोली ने लड़की को खेत में बंधक बना रखा था, जहां वह और उसके भाई मजदूर के तौर पर काम करते थे।’’
         
वाला ने कहा, ‘‘ खेत के मालिक को लड़की की मौजूदगी के बारे में संदेह हुआ और उसने हमें सूचना दी।’’
         
राजस्थान के डूंगरपुर की रहने वाली इस लड़की ने पुलिस को बताया कि चार अज्ञात व्यक्तियों ने इस साल अगस्त में कार से उसे अगवा कर लिया। उसमें से एक ने उसके साथ बलात्कार किया और फिर उसने उसे आमीरगढ के निवासी वाडिया कोली के हवाले कर दिया। 
        
पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘मामले की जांच जारी है। वाडिया कोली ने भी उससे कथित रूप से बलात्कार किया और उसने उसे महेश कोली के हवाले कर दिया।’’

उधर उन्नाव में बलात्कार के बाद आग के हवाले की गई पीड़िता की हालत बहुत नाजुक है और उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। शुक्रवार, 6 दिसंबर को पीड़िता का इलाज कर रहे चिकित्सकों ने को यह जानकारी दी। पीड़िता को बृहस्पतिवार शाम लखनऊ से एयर एम्बुलेंस के माध्यम से दिल्ली लाकर सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

अस्पताल में ‘बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी’ विभाग के प्रमुख डॉ. शलभ कुमार ने कहा, ‘‘मरीज की हालत बहुत गंभीर है और उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है।’’ उन्होंने बताया कि पीड़िता के महत्वपूर्ण अंग ठीक से काम नहीं कर रहे हैं।

दिल्ली यातायात पुलिस ने बृहस्पतिवार को पीड़िता को बिना वक्त गंवाए एंबुलेंस से अस्पताल तक पहुंचाने के लिए हवाई अड्डे से अस्पताल तक ‘‘ग्रीन कॉरीडोर’’ बनाया था।

सफदरजंग अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुनील गुप्ता ने कहा, ‘‘हमने मरीज के लिए अलग आईसीयू कक्ष बनाया है। चिकित्सकों का एक दल उसकी हालत पर लगातार नजर रख रहा है।’’

इस मामले में उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने न्यूज़क्लिक को बताया, ‘पीड़िता की हालात गंभीर है। हम गुरुवार शाम उसे लखनऊ से एयरलिफ्ट कर दिल्ली लाया गया था। हम निरंतर अस्पताल एवं पीड़िता से संपर्क में हैं सेथ ही आज शाम पीड़िता के परिवार से मिलने उन्नाव भी जाएंगे।'

इस मामले में पुलिस ने बताया कि बलात्कार पीड़िता जब अदालत जा रही थी, तभी बलात्कार के दो आरोपियों समेत पांच लोगों ने उसे कथित रूप से आग के हवाले कर दिया था। इस दौरान पीड़िता 90 प्रतिशत तक झुलस गई।

(समाचार एजेंसी भाषा इनपुट के साथ)

rape case
crimes against women
violence against women
sexual crimes
sexual harassment
sexual violence
Rajasthan
Gujrat
Unnao Rape Case
Tribal Girl
Attack on dalits

Related Stories

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

तेलंगाना एनकाउंटर की गुत्थी तो सुलझ गई लेकिन अब दोषियों पर कार्रवाई कब होगी?

कॉर्पोरेटी मुनाफ़े के यज्ञ कुंड में आहुति देते 'मनु' के हाथों स्वाहा होते आदिवासी

यूपी : महिलाओं के ख़िलाफ़ बढ़ती हिंसा के विरोध में एकजुट हुए महिला संगठन

2023 विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र तेज़ हुए सांप्रदायिक हमले, लाउडस्पीकर विवाद पर दिल्ली सरकार ने किए हाथ खड़े

दलित किशोर की पिटाई व पैर चटवाने का वीडियो आया सामने, आठ आरोपी गिरफ्तार

बिहार: आख़िर कब बंद होगा औरतों की अस्मिता की क़ीमत लगाने का सिलसिला?

बिहार: 8 साल की मासूम के साथ बलात्कार और हत्या, फिर उठे ‘सुशासन’ पर सवाल

यूपी: अयोध्या में चरमराई क़ानून व्यवस्था, कहीं मासूम से बलात्कार तो कहीं युवक की पीट-पीट कर हत्या

मध्य प्रदेश : मर्दों के झुंड ने खुलेआम आदिवासी लड़कियों के साथ की बदतमीज़ी, क़ानून व्यवस्था पर फिर उठे सवाल


बाकी खबरें

  • Supreme Court
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    मध्यप्रदेश ओबीसी सीट मामला: सुप्रीम कोर्ट का फ़ैसला अप्रत्याशित; पुनर्विचार की मांग करेगी माकपा
    20 Dec 2021
    मध्य प्रदेश पंचायत चुनावों में ओबीसी आरक्षण समाप्त करने, अन्य पिछड़े समुदायों के लिए निर्धारित और आरक्षित पदों पर चुनाव रोकने, उनकी बहुसंख्या को सामान्य सीटों में परिवर्तित करने का निर्देश देने वाले…
  • CAA
    ज़ाकिर अली त्यागी
    CAA हिंसा के 2 साल: मायूसियों के बीच इंसाफ़ की जद्दोजहद करते मृतकों के परिजन!
    20 Dec 2021
    20 दिसंबर 2019 को पूरे देश मे CAA के ख़िलाफ़ प्रदर्शन हुए, उसी प्रदर्शन के दौरान उत्तर प्रदेश में 23 लोगों की जान गई। आज 2 साल बाद मृतकों के परिवारों का क्या हाल है, कैसे जी रहे हैं वो, उनकी न्याय की…
  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 6,563 नए मामले, ओमिक्रॉन के मामले बढ़कर 157 हुए
    20 Dec 2021
    देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 47 लाख 46 हज़ार 838 हो गयी है। देश में ओमिक्रॉन के मामलों की संख्या भी तेजी से बढ़ती जा रही है। ओमिक्रॉन अब तक 12 राज्यों में फैल चुका है।
  • Modi rally
    राज कुमार
    दो टूक: ओमिक्रॉन का ख़तरा लेकिन प्रधानमंत्री रैलियों में व्यस्त
    20 Dec 2021
    जैसे ही विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दुनिया को ओमिक्रॉन के ख़तरे से सावधान किया तो प्रधानमंत्री ने भी ट्वीट करके लोगों को शारीरिक दूरी बनाए रखने और मास्क पहनने की सीख दे डाली। लेकिन अगले ही पल विशाल…
  • agri
    डॉ सुखबिलास बर्मा
    कृषि उत्पाद की बिक़्री और एमएसपी की भूमिका
    20 Dec 2021
    भारत सरकार ने 2000 के दशक की शुरुआत में किसानों को सुरक्षा मुहैया कराने के लिए एमएसपी तय करके बाज़ार हस्तक्षेप नीति का पालन किया था। इस तरह,एमएसपी सरकार की परिकल्पित मूल्य नीति का प्रमुख घटक बन गयी।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License