NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
थाईलैंड के प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की हिंसात्मक कार्रवाई
प्रधानमंत्री आवास के पास सैन्य बैरकों के बाहर प्रदर्शनकारियों पर पुलिस द्वारा कार्रवाई किए जाने के चलते कम से कम 16 लोगों के घायल होने की सूचना है।
पीपल्स डिस्पैच
01 Mar 2021
थाईलैंड के प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की हिंसात्मक कार्रवाई

रविवार28 फरवरी को थाईलैंड की पुलिस ने बैंकाक में प्रधानमंत्री के आवास के मिलिट्री बैरक के बाहर प्रदर्शनकारियों पर हिंसात्मक कार्रवाई की। इस कार्रवाई में कम से कम 16 लोग घायल हो गए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन और आंसू गैस गोले दागे और लाठियां बरसाई। प्रदर्शन स्थल से लाईव रिपोर्ट करने वाले प्रचाताई के अनुसार पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों को जबरन हटाने की कोशिश में रबर की गोलियों के इस्तेमाल का भी आरोप प्रदर्शनकारियों ने लगाया है। स्थानीय रिपोर्टों से पता चला है कि कम से कम 22 प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने प्रदर्शन से गिरफ्तार किया जिनमें चार नाबालिग शामिल थे।

इस दिन इससे पहले कम से कम 2,000 लोगों ने संभ्रांत सैन्य इकाई फर्स्ट इन्फैंट्री रेजिमेंट के बैरक की ओर रुख किया जिसे राजा के सीधे आदेश के तहत प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास के आसपास से गुजारा गया था। प्रदर्शनकारियों ने राजधानी शहर के प्रतिष्ठित विक्ट्री मोनूमेंट से बैरक तक मार्च किया। उन्होंने इस दौरान प्रधानमंत्री प्रयुत चान-ओ-चा और उनकी सैन्य समर्थित सरकार के तत्काल इस्तीफे की मांग की।

पुलिस ने कहा कि कुछ प्रदर्शनकारियों ने बैरक में बोतलें फेंकी थीं जबकि कुछ ने पुलिस द्वारा कांटेदार तारों और शिपिंग कंटेनरों की लगाई गई अस्थाई बैरिकेड को हटाने की कोशिश की। पुलिस ने सख्त कार्रवाई की जिसमें कई लोगों के घायल होने की खबर है। इनमें 16 घायलों की पुष्टि हुई है। रबड़ की गोलियों का कथित तौर पर इस्तेमाल किया गया जिसे अधिकारियों ने अभी तक अस्वीकार किया है। यह कई महीनों में गैर-घातक बल का पहला ऐसा इस्तेमाल होगा।

पिछले दो हफ्तों से पिछले साल से आंदोलन को पुनर्जीवित करने की कोशिश कर रहे लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनकारी प्रदर्शनों की श्रृंखला में बैंकॉक की सड़कों पर उतर रहे हैं। लेकिन रविवार को हुआ विशाल प्रदर्शन देश के कठोर लेसे मेज़स्टे (सम्राट का अपमान) कानूनों के तहत चार एक्टिविस्टों की अनिश्चितकालीन हिरासत की प्रतिक्रिया में हुआ था। चार एक्टिविस्ट अनोन नम्पा, परित चिवारक, पतिवत सरायीम और सोम्योत प्रुक्सकसेमसुक को बैंकाक में क्रिमिनल कोर्ट द्वारा तीसरी बार जमानत देने से इनकार कर दिया गया और ये अनिश्चित काल के लिए हिरासत में हैं।

हिरासत में लिए गए चार एक्टिविस्ट उन 58 एक्टिविस्टों और मशहूर हस्तियों में से हैं जिन पर पिछले साल विरोध प्रदर्शनों में भाग लेने को लेकर पुलिस द्वारा उन पर लेसे मैजेस्टे का मुकदमा दर्ज किया गया था।

Thailand
Prayut Chan-o-cha
Protest
thailand police

Related Stories

मुंडका अग्निकांड के खिलाफ मुख्यमंत्री के समक्ष ऐक्टू का विरोध प्रदर्शन

न नकबा कभी ख़त्म हुआ, न फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध

दिल्लीः एलएचएमसी अस्पताल पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया का ‘कोविड योद्धाओं’ ने किया विरोध

बिजली संकट को लेकर आंदोलनों का दौर शुरू

नफ़रत देश, संविधान सब ख़त्म कर देगी- बोला नागरिक समाज

दिल्ली: लेडी हार्डिंग अस्पताल के बाहर स्वास्थ्य कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी, छंटनी के ख़िलाफ़ निकाला कैंडल मार्च

यूपी: खुलेआम बलात्कार की धमकी देने वाला महंत, आख़िर अब तक गिरफ़्तार क्यों नहीं

हिमाचल: प्राइवेट स्कूलों में फ़ीस वृद्धि के विरुद्ध अभिभावकों का ज़ोरदार प्रदर्शन, मिला आश्वासन 

स्कीम वर्कर्स संसद मार्च: लड़ाई मूलभूत अधिकारों के लिए है

ख़बर भी-नज़र भी: किसानों ने कहा- गो बैक मोदी!


बाकी खबरें

  • अदिति निगम
    25 मार्च, 2020 - लॉकडाउन फ़ाइल्स
    26 Mar 2022
    दो साल पहले भारत के शहरों से प्रवासी परिवारों का अब तक का सबसे बड़ा पलायन देखा गया था। इसके लिए किसी भी तरह की बस या ट्रेन की व्यवस्था तक नहीं की गयी थी, लिहाज़ा ग़रीब परिवार अपने गांवों तक पहुंचने…
  • सतीश भारतीय
    गुरुग्राम में कॉलेज छात्रों की गैंग जबरन कर रही है, रेहड़ी-पटरी वालों से ‘हफ़्ता वसूली‘
    25 Mar 2022
    फिल्मों में ‘हफ्ता वसूली‘ गुन्डे करते हैं और गुरुग्राम की धरती पर पढ़े लिखे नौजवान कर रहे हैं।
  • रवि शंकर दुबे
    योगी को फिर मुख्यमंत्री बनाना भाजपा की मज़बूती दर्शाता है या मजबूरी?
    25 Mar 2022
    योगी आदित्यनाथ जब दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले रहे थे, तो भाजपा हाईकमान के चेहरे पर बिखरी खुशी कितनी असली थी कितनी नकली? शायद सबसे बड़ा सवाल यही है।
  • सोनिया यादव
    यूपी से लेकर बिहार तक महिलाओं के शोषण-उत्पीड़न की एक सी कहानी
    25 Mar 2022
    उत्तर प्रदेश में जहां बीजेपी दूसरी बार सरकार बना रही है, तो वहीं बिहार में बीजेपी जनता दल यूनाइटेड के साथ गठबंधन कर सत्ता पर काबिज़ है। बीते कुछ सालों में दोनों राज्यों पितृसत्तात्मक राजनीति की…
  • अजय कुमार
    श्रीलंका की तबाही इतनी भयंकर कि परीक्षा के लिए कागज़ का इंतज़ाम भी नहीं हो पा रहा
    25 Mar 2022
    श्रीलंका में रसोई गैस के एक सिलेंडर की कीमत तकरीबन 4200 श्रीलंकन रुपये तक पहुंच गयी है। एक किलो दूध का पैकेट तकरीबन 600 श्रीलंकन रुपये में मिल रहा है। कागज की कमी की वजह से सरकार ने स्कूली परीक्षा…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License