NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
सैन्य तख़्तापलट के विरोध में म्यांमा में तेज हुए विरोध के स्वर
यंगून में प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाए, तीन उंगलियों से सलामी दी और “सैन्य तख़्तापलट का बहिष्कार” तथा “म्यांमा के लिए न्याय” लिखी हुई तख्तियां दिखाते हुए विरोध व्यक्त किया।
एपी
08 Feb 2021
सैन्य तख़्तापलट के विरोध में म्यांमा में तेज हुए विरोध के स्वर

यंगून: म्यांमा या म्यांमार में एक सप्ताह पहले हुए सैन्य तख़्तापलट के विरोध में सोमवार को प्रदर्शन तेज हो गए।

यंगून में प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाए, तीन उंगलियों से सलामी दी और “सैन्य तख़्तापलट का बहिष्कार” तथा “म्यांमा के लिए न्याय” लिखी हुई तख्तियां दिखाते हुए विरोध व्यक्त किया।

प्रदर्शन कुछ सौ लोगों से शुरू हुआ और इसके बाद इसमें हजारों लोग जुड़ गए।

हुजूम के पास से गुजरने वाले वाहनों ने हॉर्न बजाकर विरोध प्रदर्शन का समर्थन किया।

कुछ लोग समूह बनाकर मुख्य प्रदर्शनकारियों से अलग हो गए और उन्होंने सुले पैगोडा का रुख किया जो कि पूर्ववर्ती जुंटा शासकों के विरोध में रैली करने का एक प्रमुख स्थल रहा है।

रविवार को भी हजारों लोगों ने आंग सान सू ची और अन्य नेताओं को रिहा करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था।

विरोध के तेज होते स्वर, देश में लोकतंत्र के लिए हुए लंबे और रक्तरंजित संघर्ष की याद दिला रहे हैं।

म्यांमा की सत्ता पर 2012 में सैन्य शासन की पकड़ ढीली होने के पहले सेना ने सीधे तौर पर पांच दशक से अधिक समय तक शासन किया था।

रविवार को सामने आए कई वीडियो में, भीड़ को तितर बितर करने के लिए पुलिस को हवा में गोली चलाते देखा गया।

बताया जा रहा है कि यह घटना मयावडी नगर की है। अफरातफरी या किसी के घायल होने का कोई समाचार नहीं मिला।

Myanmar
Myanmar Protest

Related Stories

भारत के कर्तव्यों का उल्लंघन है रोहिंग्या शरणार्थियों की हिरासत और उनका निर्वासन

कैसे सैन्य शासन के विरोध ने म्यांमार को 2021 के तख़्तापलट के बाद से बदल दिया है

तख़्तापल्ट का एक वर्ष: म्यांमार का लोकतंत्र समर्थक प्रतिरोध आशाजनक, लेकिन अंतरराष्ट्रीय एकजुटता डगमग

म्यांमार के प्रति भारतीय विदेश नीति अब भी अस्पष्ट बनी हुई है

म्यांमार में 4,800 खदान कर्मचारियों की हड़ताल के छह महीने पूरे

म्यांमार की पुरानी रिपोर्ट कोलकाता में रोहिंग्या मुसलमानों द्वारा हिंदुओं की हत्या के नाम पर शेयर की

म्यांमार के नयपीडाव में सैन्य छापेमारी में 31 लोग मारे गए

रोहिंग्या कैंप: आग लगने के बाद अब क्या हैं हालात

दिल्ली के इकलौते रोहिंग्या कैंप में बार-बार आग लगने से उठते सवाल

सुप्रीम कोर्ट का रोहिंग्या मुसलमानों को वापस भेजने का फ़ैसला कितना मानवीय?


बाकी खबरें

  • सोनिया यादव
    यूपी: रोज़गार के सरकारी दावों से इतर प्राथमिक शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन
    14 Jul 2021
    योगी सरकार ने खुद सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हलफनामें में 51 हजार शिक्षकों के पद खाली होने की बात कही थी। वहीं, शिक्षा मंत्रालय के स्कूली शिक्षा विभाग की ओर से आए आरटीआई के जवाब का हवाला देते हुए…
  • Merkel
    एम. के. भद्रकुमार
    मर्केल के अमेरिकी दौरे से रूस, भारत के लिए क्या है ख़ास
    14 Jul 2021
    भारतीय दृष्टिकोण से देखें तो बाईडेन-मर्केल के मध्य कोविड-19 टीकों के लिए अस्थाई ट्रिप्स छूट के विवादास्पद मुद्दे पर होने वाली वार्ता के निष्कर्षों को लेकर गहरी उत्सुकता होनी चाहिए।
  • aims
    रिचा चिंतन
    सेंट्रल विस्टा में लगे पैसे से खोले जा सकते हैं 16 एम्स या 1.2 लाख स्वास्थ्य और कल्याण केंद्र
    14 Jul 2021
    भारत अब भी कोरोना महामारी से जूझ रहा है, हम पर तीसरी लहर का ख़तरा बना हुआ है, लेकिन सरकार अब भी सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास कार्ययोजना में संसाधन लगा रही है। कहा जा रहा है कि यह संसाधन 2026 में संसद के…
  • योगी सरकार द्वारा किए जा रहे रोजगार के दावों को 'युवा हल्ला बोल' ने बताया "Fake News"
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    योगी सरकार द्वारा किए जा रहे रोजगार के दावों को 'युवा हल्ला बोल' ने बताया "Fake News"
    14 Jul 2021
    "जब एक RTI के माध्यम से सरकार से इन 4 लाख नौकरियों का ब्योरा मांगा गया तो जवाब में सरकार ने कहा की उनके पास ये आंकड़ा नहीं है की ये नौकरियां किन किन विभागों में किन किन लोगों को दी गई। तो फिर सरकार…
  • पीपल्स डिस्पैच
    फ़िलिस्तीनी पीपल्स पार्टी फ़िलिस्तीनी सरकार से हटी
    14 Jul 2021
    वामपंथी पार्टी ने अपने फ़ैसले के बावजूद सरकार से इस्तीफ़ा देने से इनकार करने के बाद पीए श्रम मंत्री नारी अबू जैश को अपनी सदस्यता से भी निष्कासित कर दिया।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License