NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
वर्जीनिया में वोल्वो ट्रक के कर्मचारी हड़ताल पर वापस
अमेरिका के वर्जीनिया प्रांत में वॉल्वो ट्रक्स नॉर्थ अमेरिका प्लांट में हड़ताल का दूसरी दौर कर्मचारियों द्वारा उनकी मांगों को पूरा करने में दूसरे अस्थायी समझौते को पूरी तरह खारिज करने के बाद हुआ है।
पीपल्स डिस्पैच
09 Jun 2021
वर्जीनिया

कर्मचारियों ने यूनाइटेड ऑटो वर्कर्स (यूएडब्ल्यू) लोकल 2069 द्वारा आयोजित मतदान में कंपनी द्वारा प्रस्तावित दूसरे अस्थायी समझौते को खारिज करने के एक दिन बाद वॉल्वो ट्रक्स नॉर्थ अमेरिका (वीटीएनए) के करीब 3,000 कर्मचारी हड़ताल पर वापस चले गए हैं। 

रविवार 6 जून को हुए समझौते पर वोट में यूएडब्ल्यू के 2,900 सदस्यों में से 90 प्रतिशत से अधिक सदस्यों ने इस समझौते और काम के समय के सामान्य विवरण से निपटने वाली आम और प्रति घंटा विवरण के पक्ष में वोट नहीं दिया। 91 प्रतिशत से अधिक सदस्यों ने वेतन विवरण के खिलाफ वोट किया, जिसमें वेतन और लाभों पर प्रावधान शामिल हैं।

इस वोट के परिणामों के बाद दो अस्वीकृत अनुबंधों का समर्थन करने के बावजूद यूनियन के वार्ताकारों ने हड़ताल को फिर से शुरू करने का आह्वान किया। इस साल 17 अप्रैल को शुरू हुई हड़ताल की पहली अवधि को यूनियन के वार्ताकारों ने दो हफ्ते बाद पहले अस्थायी समझौते के प्रस्ताव के बाद वापस ले लिया था।

16 मई को हुए पहले मतदान में 91 प्रतिशत कर्मचारियों ने इस समझौते को खारिज कर दिया और वार्ताकारों को बातचीत की मेज पर वापस जाने के लिए मजबूर किया। दूसरी हड़ताल में देरी करते हुए चार दिन बाद दूसरा समझौता प्रस्तावित किया गया था।

कर्मचारियों ने कथित तौर पर कहा है कि दूसरे समझौते में पहले वाले से बहुत कम या कोई अंतर नहीं है और उन्हीं मूलभूत समस्याओं से भरा हुआ है जिनके कारण पहले समझौते को अस्वीकार कर दिया गया था। सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही है कि बातचीत में टियर वेज सिस्टम के मुद्दों से बचना जारी है जो हाल ही में काम पर रखने वाले और तथाकथित "मुख्य" कर्मचारियों के बीच प्रति घंटे 10 अमेरिकी डॉलर तक की असमानता है।

इन कर्मचारियों ने हेल्थ केयर की खर्च में अत्यधिक वृद्धि पर भी नाराजगी जाहिर की है जिससे अतिरिक्त स्वास्थ्य सेवा कटौती अनुबंध की अवधि की शुरुआत में प्रति वर्ष 2,000 अमेरिकी डॉलर से दोगुनी होकर प्रस्तावित पांच साल के अनुबंध के अंत में 4,000 अमेरिकी डॉलर प्रति वर्ष हो जाएगी।

वर्जीनिया के डबलिन वीटीएनए प्लांट में 3,300 कर्मचारियों में से 2,900 यूएडब्ल्यू के सदस्य हैं। वीटीएनए प्लांट दुनिया में वोल्वो ट्रक और भारी वाहनों का सबसे बड़ा उत्पादक है और वर्तमान में इस साल के अंत तक 600 नए पदों को जोड़ने के लिए 400 मिलियन अमेरिकी डॉलर के बड़े निवेश और वोल्वो के आगामी इलेक्ट्रिक ट्रक मॉडल के निर्माण के लिए उन्नत प्रौद्योगिकी के उन्नयन में व्यस्त है।

virginia
viriginia volvo truck employees
truck employees strike

Related Stories


बाकी खबरें

  • vikram
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    यूपीः बीजेपी नेताओं का विरोध जारी, गांव से बैरंग लौटा रहे हैं किसान
    22 Jan 2022
    चुनावी राज्य उत्तर प्रदेश में कई मौकों पर विभिन्न मुद्दों के लेकर लोगों ने बीजेपी नेताओं का विरोध किया है। चाहे कृषि कानून का मामला या कोई दूसरा क्षेत्रीय या राष्ट्रीय मामला इन सबको लेकर इन नेताओं को…
  • cartoon
    राजेंद्र शर्मा
    कटाक्ष: नये इंडिया का नया गणतंत्र ‘दिवस’!
    22 Jan 2022
    नेताजी का किया-धरा चाहे सब मिट्टी में मिलाएंगे, पर नेताजी की 25 फुट ऊंची मूर्ति तो मोदी जी ही लगाएंगे और वह भी परेड के रास्ते पर। इस गणतंत्र दिवस की तस्वीरें एक नयी कहानी सुनाएंगी-नये इंडिया के नये…
  • up hot seat
    रवि शंकर दुबे
    यूपी चुनाव: योगी और अखिलेश की सीटों के अलावा और कौन सी हैं हॉट सीट
    22 Jan 2022
    उत्तर प्रदेश की गोरखपुर शहर विधानसभा सीएम योगी और करहल विधानसभा अखिलेश यादव के कारण पहले ही चर्चा में हैं, इसके अलावा कौन-कौन सी सीटों पर रहेगी राजनीतिक दलों और आम लोगों की ख़ास नज़र..
  • clubhouse
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    ‘क्लब हाउस चैट’ मामले में एक और गिरफ़्तारी, ‘बिस्मिल्ला’ के नाम से आईडी चला रहा था आरोपी राहुल कपूर  
    22 Jan 2022
    क्लब हाउस चैट मामले के तार देश के हर शहर से जुड़ते जा रहे हैं, हरियाणा के बाद अब लखनऊ से एक आरोपी को गिरफ़्तार किया गया है, जो अपना नाम बदलकर महिलाओं के बारे में अश्लील टिप्पणियां करता था।
  • online campaign
    रश्मि सहगल
    चुनावों के ‘ऑनलाइन प्रचार अभियान’ में कहीं पीछे न छूट जाएं छोटे दल! 
    22 Jan 2022
    डिजिटल की तरफ शिफ्ट की बातें करना इसे लागू करने की तुलना में काफी आसान है क्योंकि चुनावी राज्यों के कई हिस्सों में अभी भी इंटरनेट की पैठ कम है और सोशल मीडिया प्लेटफार्मों का रवैया भी काफी हद तक…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License