NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
दो सप्ताह की हड़ताल के बाद वॉल्वो ट्रक कर्मचारी लंबी लड़ाई के लिए तैयार
विवाद का कोई हल न देख वॉल्वो ट्रक्स नॉर्थ अमेरिका के लगभग तीन हज़ार कर्मचारी दो सप्ताह से हड़ताल पर हैं।
पीपल्स डिस्पैच
30 Apr 2021
दो सप्ताह की हड़ताल के बाद वॉल्वो ट्रक कर्मचारी लंबी लड़ाई के लिए तैयार

वर्जीनिया के डबलिन में न्यू रिवर वैली में वोल्वो ट्रक्स नॉर्थ अमेरिका (वीटीएनए) प्लांट में ऑटो वर्कर्स की हड़ताल को दो सप्ताह पूरा होने जा रहा है। यह दुनिया के अग्रणी भारी वाहन निर्माता के एकमात्र नॉर्थ अमेरिकन प्लांट में 2008 के बाद पहला हड़ताल है और यह नए अनुबंध को लेकर महीनों की वार्ता विफल होने के बाद हुआ है।

यह हड़ताल 17 अप्रैल से शुरू हुई थी और इसे यूनाइटेड ऑटोमोबाइल, एयरोस्पेस और एग्रीकल्चर इंप्लीमेंट वर्कर्स ऑफ अमेरिका (यूएडब्ल्यू) द्वारा आयोजित की गई है। इस साल की शुरुआत में हुए यूनियन के मतदान में इस प्लांट में कार्यरत लगभग 2,900 सदस्यों में से इस हड़ताल के पक्ष में 96.8 प्रतिशत मत डाले।

यूनियन द्वारा दी गई पहले की हड़ताल की समय सीमा 16 मार्च थी। ऐसा इसलिए था क्योंकि यूएडब्ल्यू और वीटीएनए के बीच एक पिछला अनुबंध समझौता 15 मार्च को समाप्त होने वाला था। पहले की समय सीमा से पहले कोई समझौता होने में विफल रहने के बावजूद कर्मचारियों ने वार्ता को जारी रखने के लिए 30 दिनों के विस्तार को लेकर मतदान किया था।

लेकिन यूनियन ने आरोप लगाया कि इस विस्तार की समाप्ति के बाद भी कंपनी ने इस समझौते पर अपना पक्ष रखने से इनकार कर दिया है और कोई "पर्याप्त प्रस्ताव" बनाने में विफल रही जिसके कारण यूनियन को हड़ताल करना पड़ा।

वीटीएनए प्लांट उत्तरी अमेरिका में ट्रकों और अन्य भारी वाहनों का एकमात्र उत्पदानकर्ता है और अमेरिका के भीतर अपने वाहनों का उत्पादन करने वाला एकमात्र निर्माता है। प्लांट का पहली तिमाही में इसके मुनाफे और बिक्री में बड़े पैमाने पर उछाल हुआ था।

न्यू रिवर वैली प्लांट भविष्य के उत्पादों के उत्पादन को समायोजित करने के लिए एक विस्तार योजना को अंतिम रूप देने वाला है, जिसमें इसका इलेक्ट्रिक ट्रक भी शामिल हैं। वीटीएनए तकनीकी विकास के लिए 400 मिलियन अमेरिकी डॉलर प्राप्त करने वाला है और इस वर्ष के अंत तक अन्य 600 नए पद जोड़ने की उम्मीद है। इन सभी मामलों के बीच, कर्मचारियों ने उचित अनुबंध, बेहतर वेतन और नौकरी की सुरक्षा की अपनी लंबे समय से चली आ रही मांगों को दोहराया जिसको लेकर उनका तर्क है कि कंपनी इसे देने में काफी पीछे है।

America
Volvo Trucks North America
Volvo Trucks
UAW

Related Stories

और फिर अचानक कोई साम्राज्य नहीं बचा था

क्या दुनिया डॉलर की ग़ुलाम है?

यूक्रेन में छिड़े युद्ध और रूस पर लगे प्रतिबंध का मूल्यांकन

पड़ताल दुनिया भर कीः पाक में सत्ता पलट, श्रीलंका में भीषण संकट, अमेरिका और IMF का खेल?

लखनऊ में नागरिक प्रदर्शन: रूस युद्ध रोके और नेटो-अमेरिका अपनी दख़लअंदाज़ी बंद करें

यूक्रेन पर रूस के हमले से जुड़ा अहम घटनाक्रम

यूक्रेन की बर्बादी का कारण रूस नहीं अमेरिका है!

कोविड -19 के टीके का उत्पादन, निर्यात और मुनाफ़ा

अमेरिका और चीन के राष्ट्रपति के बीच वार्ता का दांव और अफ़ग़ानिस्तान के बहाने शांति का दौर

क्या बंदूक़धारी हमारे ग्रह को साँस लेने देंगे


बाकी खबरें

  • भाजपा की पार्टनर वीआईपी को यूपी चुनाव से पहले क्यों आई फूलन की याद?
    विजय विनीत
    भाजपा की पार्टनर वीआईपी को यूपी चुनाव से पहले क्यों आई फूलन की याद?
    27 Jul 2021
    “भाजपा पहले निषादों को लेकर चिंतित नहीं थी, लेकिन योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री की सीट पर अजेयता के मिथक के टूट जाने के बाद भाजपा अब रिस्क लेने की स्थिति में नहीं है।"
  • मिशन यूपी 2022ः योगी के ख़िलाफ़ बिगुल फूंका किसानों ने
    न्यूज़क्लिक टीम
    मिशन यूपी 2022ः योगी के ख़िलाफ़ बिगुल फूंका किसानों ने
    27 Jul 2021
    खास पेशकश में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने बात की किसान नेताओं से उनकी आगे की रणनीति, मिशन यूपी 2022 और मिशन उत्तराखंड 2022 के बारे में बात की। जंतर-मंतर पर चल रही किसान संसद के दौरान ही भारतीय किसान…
  • Raj Kundra
    भाषा
    अश्लील फिल्म मामले में अदालत ने राज कुंद्रा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
    27 Jul 2021
    कुंद्रा की पुलिस रिमांड समाप्त होने पर उन्हें मंगलवार को यहां एक मजिस्ट्रेट अदालत के सामने पेश किया गया। अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। कुंद्रा ने जमानत के लिए अदालत में…
  • तियांगोंग स्पेस स्टेशन: डार्क मैटर से लेकर कैंसर अनुसंधान तक के वैज्ञानिक परीक्षणों की योजना
    संदीपन तालुकदार
    तियांगोंग स्पेस स्टेशन: डार्क मैटर से लेकर कैंसर अनुसंधान तक के वैज्ञानिक परीक्षणों की योजना
    27 Jul 2021
    प्रस्तावित शोध विषयों में डार्क मैटर और गुरुत्वाकर्षण तरंगों के अध्ययन से लेकर कैंसर पर अनुसंधान और रोगजनक बैक्टीरिया तक का अध्ययन शामिल है।
  • पेगासस प्रोजेक्ट: बीएसएफ़ के पूर्व प्रमुख, रॉ और ईडी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ केजरीवाल के क़रीबी का नाम निगरानी सूची में
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    पेगासस प्रोजेक्ट: बीएसएफ़ के पूर्व प्रमुख, रॉ और ईडी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ केजरीवाल के क़रीबी का नाम निगरानी सूची में
    27 Jul 2021
    रिपोर्ट के मुताबिक़, आरएसएस के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद बीएसएफ के पूर्व प्रमुख शर्मा राडार में आए थे। आधिकारिक वर्दी में आरएसएस के कार्यक्रम में शर्मा के हिस्सा लेने के चलते विवाद भी खड़ा…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License