NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
भारत
राजनीति
कोरोना माहमारी के बीच बंगाल में पांचवें चरण और कई राज्यों में उपचुनाव के लिए मतदान
पश्चिम बंगाल विधानसभा की 45 सीटों पर आज मतदान हो रहा है। इसके अलावा दो लोकसभा सीटों और मध्य प्रदेश, राजस्थान एवं उत्तराखंड सहित कई राज्यों की 14 विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए भी वोट डाले जा रहे हैं।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
17 Apr 2021
कोरोना माहमारी के बीच बंगाल में पांचवें चरण और कई राज्यों में उपचुनाव के लिए मतदान
Image courtesy : NDTV

देशभर में कोरोना माहमारी के बीच पश्चिम बंगाल के पांचवे चरण और कई राज्यों में उपचुनावों के लिए मतदान जारी है। पश्चिम बंगाल विधानसभा की 45 सीटों पर आज शनिवार को मतदान हो रहा है। चुनाव के इस चरण में एक करोड़ से अधिक मतदाता 342 उम्मीदवारों की राजनीतिक किस्मत इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों में बंद करेंगे। इसके अलावा दो लोकसभा सीटों और मध्य प्रदेश, राजस्थान एवं उत्तराखंड सहित कई राज्यों की 14 विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए भी शनिवार को मतदान हो रहा है।

पश्चिम बंगाल में पांचवें चरण का मतदान, 342 उम्मीदवार मैदान में

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण के तहत 45 सीटों पर भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शनिवार सुबह सात बजे मतदान आरंभ हो गया। सुबह  नौ बजे तक 16.15 प्रतिशत मतदान होने की खबर है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मतदान केंद्रों पर सुबह लंबी कतारें देखी गईं और दावा किया कि इस दौरान कोविड-19 से बचाव संबंधी उपायों का पालन करते हुए मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर रहे हैं। हालांकि रैलियों में ऐसे किसी नियम कायदे का पालन करते हुए किसी को नहीं देखा गया।

इस चरण में मतदान के योग्य करीब एक करोड़ मतदाता 342 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे।

चौथे चरण के चुनाव में हुई हिंसा को देखते हुए निर्वाचन आयोग ने इस बार सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने का दावा किया है। पिछले चरण में मतदान के दौरान कूच बिहार जिले में हुई हिंसा में पांच लोगों की मौत हो गई थी। इनमें चार लोगों की मौत केंद्रीय बलों की गोलीबारी में हुई थी।

एक अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए केंद्रीय बलों की कम से कम 853 कंपनियां तैनात की हैं। मतदान शाम 6.30 बजे तक चलेगा।

उत्तराखंड: सल्ट विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव आरंभ

उत्तराखंड में अल्मोड़ा की सल्ट विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए आज, शनिवार को मतदान हो रहा है। आज सुबह ही लोगों को मतदान केंद्र के बाहर कतारों में खड़े देखा गया।

अल्मोड़ा जिला मजिस्ट्रेट नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।

भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह जीना के पिछले साल नवंबर में कोविड-19 से निधन के कारण सल्ट विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है।

इस सीट पर भाजपा ने जीना के बड़े भाई महेश को टिकट दिया है, वहीं कांग्रेस ने गंगा पंचोली को चुनाव मैदान में उतारा है। सल्ट विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए 95,241 मतदाता मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे, जिनमें से 48,682 पुरुष और 46,559 महिलाएं हैं।

कर्नाटक की एक लोकसभा और दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी

कर्नाटक में बेलगाम लोकसभा सीट तथा मास्की और बसवकल्याण विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है। निर्वाचन अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इन निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ जो शाम सात बजे तक चलेगा। कुल 22,68,038 मतदाता 3,197 मतदान केंद्रों पर मताधिकार का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इन तीन निर्वाचन क्षेत्रों में कुल मतदाताओं में 11.37 लाख पुरुष और 11.22 लाख महिलाएं हैं।

बेलगाम में 10, बसवकल्याण में 12 और मास्की में आठ उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि चुनाव के दौरान कोविड-19 से बचाव के लिए आवश्यक नियमों का पालन किया जा रहा है और मतदान का आखिरी घंटा कोरोना वायरस से संक्रमित तथा लक्षण वाले मतदाताओं के लिए आरक्षित है।

मध्य प्रदेश में दमोह विधानसभा सीट पर मतदान

मध्य प्रदेश की दमोह विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव के तहत आज, शनिवार को मतदान हो रहा है। दमोह विधानसभा क्षेत्र में मतदान प्रात: सात बजे शुरू हुआ और यह शाम सात बजे तक चलेगा।

चुनाव अधिकारियों के अनुसार निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कोविड-19 संबंधी दिशानिर्देश का मतदान के दौरान पालन सुनि‍श्चित किया जा रहा है।

एक अधिकारी ने बताया कि इस सीट पर कुल 2.39 लाख मतदाता हैं, जिनमें 1.24 लाख पुरुष, 1.15 लाख महिलाएं एवं आठ ‘थर्ड जेंडर’ मतदाता शामिल हैं। मतदान के लिए कुल 359 केन्द्र बनाये गये हैं।

इस सीट पर दो महिलाओं सहित कुल 22 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जिनमें से मुख्य मुकाबला भाजपा के राहुल सिंह लोधी एवं कांग्रेस के अजय टंडन के बीच माना जा रहा है।

लोधी वर्ष 2018 में हुए चुनाव में इस सीट से कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुने गये थे, लेकिन पिछले साल अक्टूबर में उन्होंने विधायक पद इस्तीफा दे दिया था और बाद में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गये थे। इससे यह सीट खाली हो गई थी। मतगणना दो मई को दमोह जिला मुख्यालय पर होगी।

राजस्थान की तीन विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए मतदान आरंभ

राजस्थान की तीन विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शनिवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया।

सहाडा (भीलवाड़ा), सुजानगढ़ (चूरू), और राजसमंद विधानसभा सीटों के उपचुनाव में कुल 7,43,802 मतदाता 27 उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला करने के लिये 1,145 मतदान केन्द्रों पर मतदान करेंगे।

मतदान शाम छह बजे तक होगा और मतगणना सभी के साथ दो मई को होगी।

राज्य निर्वाचन आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि तीनों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान सुबह शुरू हो गया और सभी मतदान केंद्रों पर कोविड-19 संबंधी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया जा रहा है।

सुजानगढ से निवर्तमान विधायक मास्टर भंवरलाल मेघवाल, सहाडा से विधायक कैलाश त्रिवेदी और राजसमंद से विधायक किरण माहेश्वरी के निधन के बाद उपचुनाव कराए जा रहे हैं। मेघवाल और त्रिवेदी कांग्रेस के विधायक थे, जबकि माहेश्वरी भाजपा विधायक थीं। दोनों ही पार्टियों ने उनके परिवार के सदस्यों को टिकट दिया है।

 गुजरात की मोरवा हदफ विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए शनिवार को मतदान होगा

 गुजरात के पंचमहल जिले में मोरवा हदफ (आरक्षित) विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए शनिवार को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा।

चुनाव अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

निर्दलीय विधायक भूपेंद्र सिंह खांट को अवैध जाति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के कारण अयोग्य ठहराए जाने के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है।

मुख्य मुकाबला भाजपा के निमिशा सुथार और कांग्रेस के सुरेश कटारा के बीच है।

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार मतदान प्रक्रिया के दौरान कोविड-19 से संबंधित मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का पूरी तरह से पालन किया जाएगा।

मतगणना दो मई को होगी।

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

Coronavirus
COVID-19
West Bengal Election 2021
WB Elections Update
By-elections

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • covid
    संदीपन तालुकदार
    जानिए ओमिक्रॉन BA.2 सब-वैरिएंट के बारे में
    24 Feb 2022
    IISER, पुणे के प्रख्यात प्रतिरक्षाविज्ञानी सत्यजित रथ से बातचीत में उन्होंने ओमिक्रॉन सब-वैरिएंट BA.2 के ख़तरों पर प्रकाश डाला है।
  • Himachal Pradesh Anganwadi workers
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    हिमाचल प्रदेश: नियमित करने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरीं आंगनबाड़ी कर्मी
    24 Feb 2022
    प्रदर्शन के दौरान यूनियन का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिला व उन्हें बारह सूत्रीय मांग-पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री ने आगामी बजट में कर्मियों की मांगों को पूर्ण करने का आश्वासन दिया। यूनियन…
  • Sulaikha Beevi
    अभिवाद
    केरल : वीज़िंजम में 320 मछुआरे परिवारों का पुनर्वास किया गया
    24 Feb 2022
    एलडीएफ़ सरकार ने मठीपुरम में मछुआरा समुदाय के लोगों के लिए 1,032 घर बनाने की योजना तैयार की है।
  • Chandigarh
    सोनिया यादव
    चंडीगढ़ के अभूतपूर्व बिजली संकट का जिम्मेदार कौन है?
    24 Feb 2022
    बिजली बोर्ड के निजीकरण का विरोध कर रहे बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के दौरान लगभग 36 से 42 घंटों तक शहर की बत्ती गुल रही। लोग अलग-अलग माध्यम से मदद की गुहार लगाते रहे, लेकिन प्रशासन पूरी तरह से लाचार…
  • Russia targets Ukraine
    एपी
    रूस ने यूक्रेन के वायुसेना अड्डे, वायु रक्षा परिसम्पत्तियों, सैन्य आधारभूत ढांचे को बनाया निशाना, अमेरिका-नाटो को चेताया
    24 Feb 2022
    रूस के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि सेना ने घातक हथियारों का इस्तेमाल यूक्रेन के वायुसेना अड्डे, वायु रक्षा परिसम्पत्तियों एवं अन्य सैन्य आधारभूत ढांचे को निशाना बनाने के लिये किया है। उसने आगे दावा…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License