NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
अंतरराष्ट्रीय
WHO की चेतावनी : अगर अनदेखी हुई तो अफ़्रीका में मलेरिया की मौतों का आंकड़ा हो जाएगा दोगुना
मलेरिया की वजह से दुनिया भी में सैंकड़ों हज़ारों लोग मरते हैं जिसमें से 90% मौतें अफ़्रीका में होती हैं। अफ़्रीका की सरकारों ने अपने सीमित मेडीकल संसाधनों को कोरोना वायरस महामारी से बचाव में लगा दिया है।
पीपल्स डिस्पैच
24 Apr 2020
 मलेरिया

25 अप्रैल को विश्व मलेरिया डे के मौक़े पर विश्व स्वास्थ्य संगठन के अफ़्रीका क्षेत्र के हेड मत्शिदिसो मोइति ने अफ़्रीका सरकारों को चेतावनी दी कि कोरोना महामारी के दौर में अन्य बीमारियों को नज़रअंदाज़ ना किया जाए। उन्होंने एक स्टडी का हवाला देते हुए चेतावनी दी कि अगर देश की सरकारें समय रहते सुरक्षा उपाय नहीं करेंगी तो मलेरिया से होने वाली मौतों की संख्या दोगुनी हो कर 76900 तक पहुँच सकती है।

2018 में दुनिया में मलेरिया के 213 मिलियन मामले आए थे उर 400000 से ज़्यादा लोगों की मौत हुई थी। विश्व मलेरिया रिपोर्ट 2019 के अनुसार अकेले सब-सहारन अफ़्रीका में 93% मामले आये थे, और 94% मौतें हुई थीं।

सब-सहारन क्षेत्र के देशों में सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली पहले से ही बेहद कमज़ोर है और ग़रीबी और निजीकरण की वजह से आम लोगों तक इसकी पहुंच भी बहुत कम है। ज़्यादातर देशों ने ने अपने सीमित मेडीकल संसाधनों को कोरोना वायरस महामारी से बचाव में लगा दिया है।

23 अप्रैल तक अफ़्रीका में 26000 से ज़्यादा मामलों की पुष्टि हुई है और 1250 लोगों की मौत हो चुकी है।

मतशिदिसो मोइति ने इस बात पर ज़ोर दिया है कि इंसेक्टिसाइड युक्त बेड नेट्स की सप्लाई जारी रहनी चाहिये। WHO ने सरकारों से कोविड-19 रोकथाम के बड़े स्तर पर कैंपेन करने की अपील भी की है। उसने इस बात पर भी ज़ोर दिया कि बच्चों और गर्भवती महिलाओं को मलेरिया से बचाने के लिए उपाय किये जायें।

"हालांकि मलेरिया के लिए सुरक्षा उपाय करने के साथ-साथ सरकारों को कड़े सामाजिक दूरी के नियम बनाने की ज़रूरत है और स्टाफ़ को उचित सुरक्षा गियर देने की ज़रूरत है ताकि वे कोविड-19 से सुरक्षित रहें।"

उन्होंने 2014-16 कर इबोला का उदाहरण दिया जब देशों ने अपना ध्यान इबोला पर लगा लिया था जिसकी वजह से अन्य बीमारियों का इलाज न होने की वजह से मौत के आंकड़ों में वृद्धि हुई थी।

इस बीच, WHO ने सभी देशों से टीकाकरण कार्यक्रमों को बनाए रखने का भी आग्रह किया। विश्व टीकाकरण सप्ताह (24-30 अप्रैल) के दौरान एक बयान जारी करते हुए WHO प्रमुख डॉ टेड्रोस एडनॉम ने कहा कि कई देशों ने COVID-19 महामारी का हवाला देते हुए अपने नियमित टीकाकरण कार्यक्रम को रोक दिया था और कहा, “हमें हर किसी की रक्षा के लिए लड़ाई जारी रखनी है।

यह दुनिया में अब तक हासिल की गई सभी कड़ी मेहनत से होने वाले लाभ को मिटा सकता है और अन्य बीमारियों को ला सकता है। यदि हम टीकाकरण नहीं करते हैं तो इसका मतलब है कि 'वापस लौट रहे हैं'।"

africa
malaria
Malaria Deaths
WHO
Coronavirus
COVID-19

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • संसद में नस्लवादी फ़िलिस्तीन-विरोधी इज़रायली क़ानून बहुमत हासिल करने में विफल
    पीपल्स डिस्पैच
    संसद में नस्लवादी फ़िलिस्तीन-विरोधी इज़रायली क़ानून बहुमत हासिल करने में विफल
    06 Jul 2021
    इज़रायल का अस्थायी सिटीजनशिप एंड इंट्री लॉ इज़रायल के फ़िलिस्तीनी नागरिकों को अपने जीवनसाथी को इज़रायल लाने से रोकता है यदि वे क़ब्ज़े वाले फ़िलिस्तीनी क्षेत्रों और अरब देशों से हैं।
  • स्वाज़ीलैंड में लोकतंत्र-समर्थक शक्तियों पर कार्रवाई जारी
    पीपल्स डिस्पैच
    स्वाज़ीलैंड में लोकतंत्र-समर्थक शक्तियों पर कार्रवाई जारी
    06 Jul 2021
    स्वाज़ीलैंड में लोकतंत्र-समर्थक दलों ने राजा मस्वाती की सेना द्वारा किए गए अत्याचारों को नज़रअंदाज़ करने के लिए साउदर्न अफ़्रीका डेवलपमेंट कम्युनिटी के प्रतिनिधिमंडल की आलोचना की है।
  • सरकार ने नहीं, सामाजिक संस्थाओं ने दिया संबल
    विजय विनीत
    शिवदासपुर का दर्दः कोरोना में कौन सुनेगा सेक्स वर्कर्स की कहानी, कौन पूछेगा क्या तुम्हे भी भूख लगती है!
    06 Jul 2021
    बनारस से स्पेशल रिपोर्ट: “शिवदासपुर रेड लाइट एरिया में करीब दो सौ घरों में रहने वाली औरतों का कोई सपना नहीं। कोई अपना नहीं है। चुनाव के समय वोट के लिए सभी ने हाथ जोड़े थे। काम कोई नहीं आया। पिछली…
  • कार्टून क्लिक : फिर आया कुर्ते बदलने का मौसम
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कार्टून क्लिक : फिर आया कुर्ते बदलने का मौसम
    06 Jul 2021
    कैबिनेट में फेरबदल और विस्तार की चर्चा के बीच कुर्ते ख़रीदने और बदलने का मौसम आ गया है। कुछ सूत्रों ने बताया कि यह शपथ ग्रहण बुधवार तक हो सकता है।
  • चीन के स्पेस स्टेशन से एस्ट्रोनॉट पहली बार अंतरिक्ष में पैदल चले
    संदीपन तालुकदार
    चीन के स्पेस स्टेशन से एस्ट्रोनॉट पहली बार अंतरिक्ष में पैदल चले
    06 Jul 2021
    जून में 3 अंतरिक्ष यात्रियों को शेंझू-12 स्पेसक्रॉफ्ट से चीन ने अपने स्पेस स्टेशन भेजा था। सात घंटे की यात्रा के बाद यह यात्री वहां पहुंचने में कामयाब रहे थे।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License