NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
वार-पलटवार: प्रधानमंत्री का पुराना वीडियो शेयर कर बोले राहुल- माफ़ी मांगें मोदी
बलात्कार पर राहुल गांधी के बयान को लेकर शुक्रवार को संसद के दोनों सदनों में सत्ता पक्ष ने लगभग विपक्ष की भूमिका में आते हुए ज़ोरदार हंगामा किया। इसके जवाब में राहुल ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वीडियो शेयर कर दिया जिसमें मोदी खुद दिल्ली को रेप कैपिटल कहते हुए दुनिया में बदनामी की बात कर रहे हैं।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
13 Dec 2019
Rahul Gandhi

बलात्कार पर राहुल गांधी के कथित बयान को लेकर संसद में भाजपा सदस्यों के हंगामे के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने पलटवार करते हुए कहा कि ''पूर्वोत्तर को जलाने, अर्थव्यवस्था तबाह करने और अपने एक पुराने बयान के लिए'' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को माफी मांगनी चाहिए।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक भाषण का संक्षिप्त वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया कि ‘मोदी को माफी मांगनी चाहिए।’

Modi should apologise.

1. For burning the North East.

2. For destroying India’s economy.

3. For this speech, a clip of which I'm attaching. pic.twitter.com/KgPU8dpmrE

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 13, 2019

गांधी ने कहा, "पूर्वोत्तर को जलाने, अर्थव्यवस्था तबाह करने और इस भाषण के लिए मोदी को माफी मांगनी चाहिए।''

बलात्कार पर गांधी की एक कथित टिप्पणी को लेकर भाजपा सदस्यों ने शुक्रवार को संसद के दोनों सदनों में हंगामा किया और उनसे माफी की मांग की।

राहुल गांधी की टिप्पणी पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि राहुल गांधी के बयान से पूरा देश आहत हुआ है, उन्हें माफी मांगनी चाहिए और ऐसे बयान देने वाले सदस्य को सदन में रहने का नैतिक अधिकार नहीं है।

इस दौरान सदन में राहुल गांधी मौजूद थे।

सदन में भाजपा सदस्यों के भारी हंगामे के बीच इस मुद्दे पर सदन की कार्यवाही दो बार स्थगित करनी पड़ी।

इससे पहले शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन प्रश्नकाल आरंभ होने के साथ ही भाजपा की कई महिला सदस्य अपने स्थान पर खड़ी हो गईं और राहुल गांधी से माफी की मांग करने लगीं।

लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने संसद पर 2001 में आज के दिन हुए आतंकी हमले की घटना का जिक्र किया और सदन ने हमले में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी।

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि पहली बार किसी नेता ने इस तरह का बयान दिया है। यह भारत की महिलाओं और देश का अपमान है। राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए।

उन्होंने सवाल किया कि ‘‘क्या कांग्रेस नेता लोगों को भारत में महिलाओं के साथ बलात्कार करने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं?’’

संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि राहुल ने घोर आपत्तिजनक बयान दिया है। इसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए।

उन्होंने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सुप्रिया सुले और द्रमुक की कनिमोई से सवाल किया कि राहुल गांधी के बयान के बारे में उनकी क्या राय है?

कनिमोई ने कहा कि जिस बयान का हवाला दिया गया है वो सदन से बाहर का है। राहुल गांधी ने जो कहा है उसका मतलब है कि देश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।

इस पर आपत्ति जताते हुए स्मृति ईरानी ने कहा कि महिलाओं के मामले में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सोचना चाहिए, लेकिन द्रमुक नेता ने ऐसा नहीं किया।

जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल समेत कुछ अन्य मंत्रियों और भाजपा सांसदों संजय जायसवाल तथा लॉकेट चटर्जी समेत अन्य पार्टी सदस्यों ने भी राहुल गांधी से माफी की मांग की।

भाजपा सदस्यों ने ‘राहुल गांधी माफी मांगो’ के नारे लगाए।

इस दौरान कांग्रेस सदस्य भी नारेबाजी कर रहे थे और पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी यह शिकायत करते नजर आए कि उन्हें बोलने नहीं दिया जा रहा है।  

वैसे इस पूरे वार-पलटवार और हंगामे के बीच मुख्य सवाल अभी बाकी है कि दुनिया में देश की बदनामी बढ़ते बलात्कार और उनपर अंकुश न लगा पाने की सरकार की अक्षमता की वजह से होती है या उसको लेकर दिए गए किसी बयान की वजह से।

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

Narendra modi
Modi's Video
Rahul Gandhi
BJP
Congress
Modi-Rahul

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

तिरछी नज़र: सरकार जी के आठ वर्ष

कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

भारत के निर्यात प्रतिबंध को लेकर चल रही राजनीति


बाकी खबरें

  • hisab kitab
    न्यूज़क्लिक टीम
    उत्तर प्रदेश में क्यों पनपती है सांप्रदायिक राजनीति
    24 Dec 2021
    उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले वहां सांप्रदायिक राजनीति की शुरुआत फिर से हो गयी है। सवाल यह है कि उप्र में नफ़रत फैलाना इतना आसान क्यों है? इसके पीछे छिपी है देश में पिछले दस सालों से बढ़ती बेरोज़गारी
  • night curfew
    रवि शंकर दुबे
    योगी जी ने नाइट कर्फ़्यू तो लगा दिया, लेकिन रैलियों में इकट्ठा हो रही भीड़ का क्या?
    24 Dec 2021
    देश में कोरोना महामारी फिर से पैर पसार रही है, ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों ने राज्यों को नाइट कर्फ़्यू लगाने पर मजबूर कर दिया है, जिसके मद्देनज़र तमाम पाबंदिया भी लगा दी गई है, लेकिन सवाल यह है कि रैलियों…
  • kafeel khan
    न्यूज़क्लिक टीम
    गोरखपुर ऑक्सिजन कांड का खुलासा करती डॉ. कफ़ील ख़ान की किताब
    24 Dec 2021
    न्यूज़क्लिक के इस वीडियो में वरिष्ठ पत्रकार परंजोय गुहा ठाकुरता डॉ कफ़ील ख़ान की नई किताब ‘The Gorakhpur Hospital Tragedy, A Doctor's Memoir of a Deadly Medical Crisis’ पर उनसे बात कर रहे हैं। कफ़ील…
  • KHURRAM
    अनीस ज़रगर
    मानवाधिकार संगठनों ने कश्मीरी एक्टिविस्ट ख़ुर्रम परवेज़ की तत्काल रिहाई की मांग की
    24 Dec 2021
    कई अधिकार संगठनों और उनके सहयोगियों ने परवेज़ की गिरफ़्तारी और उनके ख़िलाफ़ चल रहे मामलों को कश्मीर में आलोचकों को चुप कराने का ज़रिया क़रार दिया है।
  •  boiler explosion
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    गुजरात : दवाई बनाने वाली कंपनी में बॉयलर फटने से बड़ा हादसा, चपेट में आए आसपास घर बनाकर रह रहे श्रमिक
    24 Dec 2021
    गुजरात के वडोदरा में बॉयलर फटने से बड़ा हादसा हो गया, जिसकी चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हुए जिनका इलाज अस्पताल में जारी है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License