NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अंतरराष्ट्रीय
फिलिस्तीन
हम फ़िलिस्तीन के साथ खड़े हैं
ऐजाज़ अहमद, अरुंधति रॉय, गीता हरिहरन, मोहम्मद यूसुफ़ तारिगामी, नसीरुद्दीन शाह, नयनतारा सहगल, प्रभात पटनायक, रत्ना पाठक शाह, सुभाषिनी अली, सुधन्वा देशपांडे और विजय प्रसाद
17 May 2021
हम फ़िलिस्तीन के साथ खड़े हैं
Image courtesy : The Daily Vox

1948 से इज़राइल ने फ़िलिस्तीनियों को उनकी ज़मीन से उखाड़ फेंकने और फ़िलिस्तीनी मातृभूमि की संभावना को मिटा डालने की कोशिश की है। तथ्यों की बुनियाद पर सीरियाई अकादमिक कॉन्सटेंटाइन ज़ुरयाक ने उस साल माना अल-नकबा (तबाही का मतलब) नाम से एक किताब प्रकाशित की थी। यह 'तबाही' फ़िलिस्तीनियों का उनके घरों से निष्कासन था,जो तब से इज़रायल के अंदर फ़िलिस्तीनियों को लेकर अपनायी जा रही रंगभेद की नीति से लेकर पूर्वी यरुशलम,गाज़ा और वेस्ट बैंक में रहने वाले फिलिस्तीनियों पर हो रहे हमले, और निर्वासन में चले गये फ़िलिस्तीनियों की वापसी से इनकार करने की स्थिति तक फैली हुई है। अप्रैल 2021 के आख़िर में ह्यूमन राइट्स वॉच (न्यूयॉर्क) ने एक स्पष्ट शीर्षक वाली एक अहम रिपोर्ट प्रकाशित की।यह शीर्षक था-ए थ्रेशोल्ड क्रॉस्ड: इज़रायल ऑथरिटीज़ एंड द क्राइम्स ऑफ़ अपार्थीड एंड पर्सेक्यूशन।

मई की शुरुआत में इज़राइल ने शेख़ जर्राह (यरूशलेम) में रह रहे फ़िलिस्तीनी परिवारों को उनके घरों से अवैध रूप से बेदखल करने का प्रयास किया। लेबनानी उपन्यासकार,एलियास खुरी के शब्दों में यह निष्कासन 'निरंतर नकबा' का हिस्सा है। ये परिवार यरूशलेम के इसी हिस्से में बस गये थे,जब उन्हें इजराइलियों ने उनके घरों से निकाल दिया था, और अब उन्हें एक बार फिर यहां से भी निकाला जाना था।

इन परिवारों और उनके पड़ोसियों ने यहां से हिलने से इनकार कर दिया। उन्हें विरोध करने का हक़ इसलिए है, क्योंकि उनकी ज़मीन संयुक्त राष्ट्र की तरफ़ से अधिकृत फ़िलिस्तीनी क्षेत्र (OPT) के रूप में नामित भूमि का वह हिस्सा है,जिस पर कब्ज़ा करने वाला,यानी इज़राइल इसका प्रबंधन करता है,लेकिन उसे रद्दोबदल का कोई हक़ हासिल नहीं है। जब फ़िलिस्तीनियों ने इसका विरोध किया,तो उन्हें यहां रहने वाले यहूदीवादियों और उन इज़राइली सीमा पुलिस की तरफ़ से अख़्यितार की जाने वाली बेरहम हिंसा का सामना करना पड़ा,जिन्होंने फ़िलिस्तीनियों को अपमानित करने की नीति के तहत अल-अक्सा मस्जिद में प्रवेश किया। गाज़ा,जो ख़ुद अधिकृत फ़िलिस्तीनी क्षेत्र (OPT) का हिस्सा है, वहां के फ़िलिस्तीनियों ने चेतावनी दी थी कि अगर इज़रायल और यहूदीवादियों ने इन ज़ुल्म-ओ-सितम को नहीं रोका, तो उन्हें रॉकेटों की बौछार का सामना करना पड़ेगा;चूंकि हमलों का कोई अंत नहीं दिख रहा था, इसलिए गाज़ा के फ़िलिस्तीनियों ने इज़रायल पर रॉकेट दाग  दिये। रॉकेटों ने उस क्रूरता की शुरुआत या उसे तय नहीं किया था,जो उसके बाद हुई। रॉकेट एक प्रतिरोध - अंतर्राष्ट्रीय क़ानून से समर्थित- एक अवैध कब्ज़े के हिस्से के रूप में दागा गया था।

इज़राइल ने इसकी प्रतिक्रिया में बेहद ताक़त के साथ जवाबी कार्रवाई की-बच्चों को मार डाला,नागरिक ठिकानों पर हमले किये और एक मीडिया भवन पर बमबारी की। 2006 से दुनिया के सबसे बड़े कंसन्ट्रेशन कैंपों में से एक गाज़ा की लगातार बमबारी ने इजरायल के अधिकृत फ़िलिस्तीनी क्षेत्र (OPT) के प्रबंधन को परिभाषित कर दिया है। संयुक्त राष्ट्र इसलिए ख़ामोश है,क्योंकि अमेरिकी सरकार ने संघर्ष विराम प्रस्ताव की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। कोई भी अरब देश,फ़िलीस्तीनियों की हिफ़ाज़त के लिए अपने सैन्य बल का इस्तेमाल करने को तैयार नहीं है;मसलन,मिस्र की वायु सेना के लिए गाज़ा के ऊपर 'नो-फ़्लाई ज़ोन' मुहैया कराना बहुत ही आसान होगा। जॉर्डन और लेबनान में रह रहे निर्वासित फ़िलीस्तीनियों ने उन फाटकों पर चढ़ाई की,जो उन्हें उनकी मातृभूमि से अलग करते हैं, उन्होंने लगाये गये बाड़ों पर धक्के दिये,अपने घर जाने के लिए बेताब दिखे।

रॉकेट की बौछार से इस ख़ौफ़नाक़ इज़राइली बमबारी की व्याख्या को शुरू करना असल में इस कहानी के पूरे संदर्भ को ग़ायब करना  होगा और फ़िलीस्तीनियों को उनकी गरिमा और विरोध करने के उनके अधिकार से मुंह चुराना होगा। हम फ़िलीस्तीनियों के साथ खड़े हैं,उनकी मातृभूमि के अधिकार,उनके घर लौटने के अधिकार और कब्ज़े का विरोध करने के उनके हक़ के साथ खड़े हैं। फ़िलिस्तीनियों के ख़िलाफ़ इस भयानक हिंसा को लेकर हमारी प्रतिक्रिया संयुक्त राष्ट्र महासभा के प्रस्ताव 1514 (1960) के उस भाव में निहित है,जिसमें कहा गया है, 'मुक्ति की प्रक्रिया अचल और अटल है और...गंभीर संकटों से बचने के लिए उपनिवेशवाद और उससे जुड़े अलगाव और भेदभाव के सभी तौर-तरीक़ों को ख़त्म किया जाना चाहिए।

(इसे लिखने वालों में लेखक,शिक्षक,राजनेता और अभिनेता हैं।)

Palestine
Israel Occupied Palestine
Zionism
Palestinian resistance
Ethnic Cleansing
Nakba

Related Stories

फ़िनलैंड-स्वीडन का नेटो भर्ती का सपना हुआ फेल, फ़िलिस्तीनी पत्रकार शीरीन की शहादत के मायने

न नकबा कभी ख़त्म हुआ, न फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध

अल-जज़ीरा की वरिष्ठ पत्रकार शिरीन अबु अकलेह की क़ब्ज़े वाले फ़िलिस्तीन में इज़रायली सुरक्षाबलों ने हत्या की

फ़िलिस्तीन पर इज़राइली हिंसा और यूक्रेन-रूस में ख़ूनी जंग कब तक

इज़रायली सुरक्षाबलों ने अल-अक़्सा परिसर में प्रार्थना कर रहे लोगों पर किया हमला, 150 से ज़्यादा घायल

लैंड डे पर फ़िलिस्तीनियों ने रिफ़्यूजियों के वापसी के अधिकार के संघर्ष को तेज़ किया

शता ओदेह की गिरफ़्तारी फ़िलिस्तीनी नागरिक समाज पर इस्राइली हमले का प्रतीक बन गया है

एमा वॉटसन को बदनाम करने का कैंपेन

141 दिनों की भूख हड़ताल के बाद हिशाम अबू हव्वाश की रिहाई के लिए इज़रायली अधिकारी तैयार

इज़राइल, फ़लस्तीन के बीच नए सिरे से हिंसा भड़कने की आशंका : संयुक्त राष्ट्र दूत


बाकी खबरें

  • cartoon
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    ख़बर भी-नज़र भी: …लीजिए छापेमारी के साथ यूपी चुनाव बाक़ायदा शुरू!
    18 Dec 2021
    आयकर विभाग की टीम ने आज सपा नेताओं के घर और कैंप कार्यालयों पर छापेमारी की है। इसपर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का कहना है कि “भाजपा का हार का डर जितना बढ़ता जायेगा, विपक्षियों पर छापों का दौर भी उतना…
  • sudan
    पवन कुलकर्णी
    सूडान के दारफुर क्षेत्र में हिंसा के चलते 83,000 से अधिक विस्थापित: ओसीएचए 
    18 Dec 2021
    सूडान की राजधानी खार्तूम, खार्तूम नार्थ, ओम्डुरमैन सहित देशभर के कई राज्यों के कई अन्य शहरों में गुरूवार 16 दिसंबर को विरोध प्रदर्शनों के दौरान “दारफुर का खून बहाना बंद करो” और “सभी शहर दारफुर हैं”…
  • air india
    भाषा
    पायलटों की सेवाएं समाप्त करने का निर्णय खारिज किये जाने के खिलाफ एअर इंडिया की अर्जी अदालत ने ठुकराई
    18 Dec 2021
    अदालत ने कहा, ‘‘सरकार और उसकी इकाई एक आदर्श नियोक्ता के रूप में कार्य करने के लिए बाध्य हैं और इसलिए, उसे पायलटों को ऐसे समय संगठन (एअर इंडिया) की सेवा करने के अधिकार से वंचित करते नहीं देखा जा सकता…
  • Goa Legislative Assembly
    राज कुमार
    गोवा चुनाव 2022: राजनीतिक हलचल पर एक नज़र
    18 Dec 2021
    स्मरण रहे कि भाजपा ने जिन दो पार्टियों के बल पर सरकार बनाई थी वो दोनों ही पार्टियां भाजपा का साथ छोड़ चुकी है। गोवा फॉरवर्ड पार्टी कांग्रेस का समर्थन कर रही है तो महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी तृणमूल…
  • Nuh
    सबरंग इंडिया
    नूंह के रोहिंग्या कैंप में लगी भीषण आग का क्या कारण है?
    18 Dec 2021
    हरियाणा के नूंह में लगी आग में रोहिंग्याओं की 32 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं। उत्तर भारत के रोहिंग्या शरणार्थी शिविर में इस साल इस तरह की यह तीसरी आग है
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License