NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
पश्चिम बंगाल: श्रमजीवी कैंटीन के सहारे दोबारा सत्ता पर काबिज होने की तैयारी में सीपीएम!
कोलकाता के जादवपुर के नबनगर में श्रमजीवी कैंटीन खोली गयी है। यूं तो इसके संचालन की जिम्मेदारी के लिए स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता ज्योति देवी के नाम पर एक कमेटी बनायी गयी है। लेकिन इसके पीछे मुख्य भूमिका सीपीएम की है। राज्य में पार्टी की ओर से अपनी तरह का यह पहला प्रयोग है।
सरोजिनी बिष्ट
22 Jun 2020
श्रमजीवी कैंटीन
image courtesy : Anandabazar

गरीब और मेहनतकश तबके के लिए कम कीमत में अच्छा एवं पौष्टिक भोजन, आज भी एक सपने जैसा है। तमिलनाडु में अम्मा कैंटीन, झारखंड में मुख्यमंत्री दाल-भात केंद्र, महाराष्ट्र में शिव थाली, छत्तीसगढ़ में अन्नपूर्णा दाल-भात केंद्र जैसी योजनाएं कुछ राज्यों में हैं। लेकिन कुछेक को छोड़ दें, तो ज्यादातर का हाल बुरा है। वैसे भी ये सभी योजनाएं विभिन्न सरकारों की ओर से हैं।

कोई राजनीतिक पार्टी ऐसी योजना चला रही हो, कम-से-कम मेरी जानकारी में नहीं है। छोटे स्तर पर ही सही, ऐसी ही एक पहल पश्चिम बंगाल में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) यानी सीपीएम की ओर से की गयी है। एक राजनीतिक और सामाजिक प्रयोग के तौर पर। कोलकाता के जादवपुर के नबनगर में श्रमजीवी कैंटीन खोली गयी है। यूं तो इसके संचालन की जिम्मेदारी के लिए स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता ज्योति देवी के नाम पर एक कमेटी बनायी गयी है। लेकिन इसके पीछे मुख्य भूमिका सीपीएम की है। राज्य में पार्टी की ओर से अपनी तरह का यह पहला प्रयोग है।

इसी जून महीने की आठ तारीख को श्रमजीवी कैंटीन का उद्घाटन सीपीएम के राज्य सचिव सूर्यकांत मिश्रा ने किया। उनके अलावा, राज्यसभा सांसद विकास रंजन भट्टाचार्य, जादवपुर के विधायक सुजन चक्रवर्ती, पार्टी के कोलाकाता जिला सचिव कल्लोल मजूमदार की उपस्थिति रही।

राज्य में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की उपस्थिति बताती है कि इस प्रयोग को सीपीएम कितना महत्वपूर्ण मान रही है। 34 साल के शासन के बाद सीपीएम को बंगाल की सत्ता से बेदखल हुए नौ साल हो चुके हैं। सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस भले ही पहले के मुकाबले कमजोर पड़ी हो, लेकिन इस बीच भाजपा चुनौती बनकर उभर आयी है। ऐसे में सीपीएम ने अपना जनाधार फिर से पाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।

नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के खिलाफ आंदोलनों में उसके पक्ष में अच्छी गोलबंदी हुई थी। कोरोना संकट के चलते केंद्र और राज्य सरकारों के खिलाफ आंदोलन फिलहाल थम से गये हैं। ऐसे में सामाजिक कार्यों के जरिये पार्टी अपनी गोलबंदी जारी रखना चाहती है। लॉकडाउन के दौरान गरीब लोगों और अम्फान तूफान के पीड़ितों के बीच खाद्य एवं राहत सामग्री वितरित करने का अभियान उसने बड़े पैमाने पर लिया है। पार्टी के भीतर यह समझ बनी है कि विपक्षी दल के रूप में खुद को सरकारों की आलोचना तक ही सीमित नहीं रखना है, बल्कि अपने रचनात्मक कार्यों के जरिये भविष्य के लिए पूंजी तैयार करनी है।

लॉकडाउन और तूफान प्रभावित क्षेत्रों में मदद के कार्यक्रम भले सामयिक हों, लेकिन श्रमजीवी कैंटीन एक स्थायी योजना है। यहां रोज भोजन मिलेगा। कीमत है 20 रुपये। मजदूर, मेहनतकश या कोई भी 20 रुपये में दाल-भात, भुजिया और अंडा करी खा सकता है। पार्टी अब समाजसेवा के प्रति उत्साही लोगों को जोड़कर ऐसी ही कैंटीन कई अन्य जगहों पर भी शुरू करना चाह रही है।

इस संबंध में पार्टी के राज्य सचिव ने कहा कि कोरोना, लॉकडाउन और प्राकृतिक आपदा से आम लोग बेहाल हैं। इन संकटों से निकलने के लिए सभी को मिलकर काम करना है। उन्होंने कहा कि पार्टी सभी मोर्चों- छात्र, युवा, महिला, किसान, मजदूर के जरिये आम लोगों के साथ खड़े होने की कोशिश में जुटी है।

कोलकाता के पास अशोकनगर-कल्याणगढ़ नगरपालिका इलाके में इन दिनों सीपीएम और वाम मोर्चा की ओर से घर-घर खाद्य सामग्री बांटी जा रही है। इसके अलावा पका हुआ भोजन भी उपलब्ध कराया जा रहा है। लॉकडाउन से लोग पहले ही परेशान थे, ऊपर से अम्फान तूफान ने इलाके में भारी नुकसान पहुंचाया है। यहां विभिन्न वार्डों में 'जनता रसोईघर' चलाये जा रहे हैं। आम लोगों की ओर से मिल रहे रिस्पांस से पार्टी में उत्साह है। अ

शोकनगर के पूर्व सीपीएम विधायक सत्यसेवी कर ने इस संबंध में कहा कि अभी मुश्किल हालात चल रहे हैं। ऐसे में गरीब लोगों को भोजन उपलब्ध कराने में कोई राजनीति नहीं है। स्थानीय पार्टी नेतृत्व की ओर से बताया गया कि लोगों का जन-समर्थन मिल रहा है, यह देख अच्छा लग रहा है। बैठ चुके पुराने कार्यकर्ता और आज की नयी पीढ़ी पूरी सक्रियता से इस काम में हिस्सा ले रहे हैं।

दक्षिण 24 परगना जिले के कैनिंग में भी वाम मोर्चा की ओर से सामुदायिक रसोई का संचालन किया जा रहा है। तूफान प्रभावित लोगों को इसके जरिये भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। कैनिंग की सामुदायिक रसोई में रोज एक हजार से ज्यादा लोग भोजन कर रहे हैं। इस मुश्किल समय में भोजन उपलब्ध कराने का यह अभियान राज्य के कई अन्य जिलों में भी पार्टी चला रही है।

इसमें दो राय नहीं कि अपने साढ़े तीन दशक के शासनकाल को जिस तरह से सीपीएम ने गंवाया है उसे दोबारा हासिल करने के लिए जनता के बीच नए रूप और नए तेवर के साथ जाना होगा उसमें श्रमजीवी कैंटीन जैसी योजनाएं निश्चित ही जनता को न केवल पसंद आ रही है बल्कि लोग चाहते हैं कि पार्टी अन्य जगहों पर भी श्रमजीवी कैंटीन का विस्तार करे। 

West Bengal
Canteen Open
CPM
mamta banerjee
TMC
CPM Volunteer
CPM Canteen Open
kolkata
श्रमजीवी कैंटीन

Related Stories

राज्यपाल की जगह ममता होंगी राज्य संचालित विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति, पश्चिम बंगाल कैबिनेट ने पारित किया प्रस्ताव

प. बंगाल : अब राज्यपाल नहीं मुख्यमंत्री होंगे विश्वविद्यालयों के कुलपति

पश्चिम बंगालः वेतन वृद्धि की मांग को लेकर चाय बागान के कर्मचारी-श्रमिक तीन दिन करेंगे हड़ताल

मछली पालन करने वालों के सामने पश्चिम बंगाल में आजीविका छिनने का डर - AIFFWF

‘जलवायु परिवर्तन’ के चलते दुनियाभर में बढ़ रही प्रचंड गर्मी, भारत में भी बढ़ेगा तापमान

कोलकाता : वामपंथी दलों ने जहांगीरपुरी में बुलडोज़र चलने और बढ़ती सांप्रदायिकता के ख़िलाफ़ निकाला मार्च

बढ़ती हिंसा और सीबीआई के हस्तक्षेप के चलते मुश्किल में ममता और तृणमूल कांग्रेस

बलात्कार को लेकर राजनेताओं में संवेदनशीलता कब नज़र आएगी?

पश्चिम बंगाल: विहिप की रामनवमी रैलियों के उकसावे के बाद हावड़ा और बांकुरा में तनाव

टीएमसी नेताओं ने माना कि रामपुरहाट की घटना ने पार्टी को दाग़दार बना दिया है


बाकी खबरें

  • food
    रश्मि सहगल
    अगर फ़्लाइट, कैब और ट्रेन का किराया डायनामिक हो सकता है, तो फिर खेती की एमएसपी डायनामिक क्यों नहीं हो सकती?
    18 May 2022
    कृषि विशेषज्ञ देविंदर शर्मा का कहना है कि आज पहले की तरह ही कमोडिटी ट्रेडिंग, बड़े पैमाने पर सट्टेबाज़ी और व्यापार की अनुचित शर्तें ही खाद्य पदार्थों की बढ़ती क़ीमतों के पीछे की वजह हैं।
  • hardik patel
    भाषा
    हार्दिक पटेल ने कांग्रेस से इस्तीफ़ा दिया
    18 May 2022
    उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजे गए त्यागपत्र को ट्विटर पर साझा कर यह जानकारी दी कि उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
  • perarivalan
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    राजीव गांधी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट ने दोषी पेरारिवलन की रिहाई का आदेश दिया
    18 May 2022
    उम्रकैद की सज़ा काट रहे पेरारिवलन, पिछले 31 सालों से जेल में बंद हैं। कोर्ट के इस आदेश के बाद उनको कभी भी रिहा किया जा सकता है। 
  • corona
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में कोरोना मामलों में 17 फ़ीसदी की वृद्धि
    18 May 2022
    देश में कोरोना के मामलों में आज क़रीब 17 फ़ीसदी मामलों की बढ़ोतरी हुई है | स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार देश में 24 घंटो में कोरोना के 1,829 नए मामले सामने आए हैं|
  • RATION CARD
    अब्दुल अलीम जाफ़री
    योगी सरकार द्वारा ‘अपात्र लोगों’ को राशन कार्ड वापस करने के आदेश के बाद यूपी के ग्रामीण हिस्से में बढ़ी नाराज़गी
    18 May 2022
    लखनऊ: ऐसा माना जाता है कि हाल ही में संपन्न हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत के पीछे मुफ्त राशन वित
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License