NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
शिक्षा
भारत
राजनीति
प. बंगाल : अब राज्यपाल नहीं मुख्यमंत्री होंगे विश्वविद्यालयों के कुलपति
प. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बड़ा फ़ैसला लेते हुए राज्यपाल की शक्तियों को कम किया है। उन्होंने ऐलान किया कि अब विश्वविद्यालयों में राज्यपाल की जगह मुख्यमंत्री संभालेगा कुलपति पद का कार्यभार।
रवि शंकर दुबे
27 May 2022
Mamta

पश्चिम बंगाल में राज्यपाल जगदीप धनखड़ के साथ तकरार के बीच ममता सरकार ने गुरुवार यानी 26 मई को बड़ा फैसला किया। राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति अब राज्यपाल नहीं बल्कि राज्य के मुख्यमंत्री होंगे। इसे लेकर विधानसभा से कानून पास किया जाएगा। इस प्रकार राज्यपाल का राज्य के संचालित विश्वविद्यालयों पर दखल नहीं रहेगा।

राज्य के शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु ने कहा कि राज्यपाल के स्थान पर मुख्यमंत्री को राज्य के विश्वविद्यालयों का कुलाधिपति बनाने के लिए जल्द ही पश्चिम बंगाल विधानसभा में एक विधेयक पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य मंत्रिमंडल ने प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दी।

इस मामले में राज्य मंत्रिमंडल ने राज्यपाल के स्थान पर मुख्यमंत्री को सभी राज्य संचालित विश्वविद्यालयों का कुलाधिपति बनाने के प्रस्ताव को अपनी सहमति दे दी है। इस प्रस्ताव को जल्द ही विधानसभा में एक विधेयक के रूप में पेश किया जाएगा। राज्यपाल वर्तमान में राज्य के संचालित विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति होते हैं।

इतना ही नहीं राज्य में कुलपतियों की नियुक्ति भी बिना राज्यपाल के अनुमति के बग़ैर करने वाले प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई।   आपको बता दें कि हालही में राज्य के 24 विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की नियुक्ति की गई थी। इस दौरान राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने आरोप लगाया था कि उनकी मंज़ूरी के बिना और नियमों को ताक पर रखकर कलकत्ता विश्वविद्यालय, जादवपुर विश्वविद्यालय और प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय समेत राज्य सरकार के विश्वविद्यालयों में कुलपति नियुक्त कर दिए गए। जबकि वे मौजूदा कुलपति थे।

राज्य सरकार के इस कृत्य से नाराज़ राज्यपाल ने एक ट्वीट कर कार्रवाई की चेतावनी भी दी थी।

VCs of 24 Universities appointed @MamataOfficial in disregard of law.

These are ex facie in defiance of specific orders or without approval by Chancellor-the Appointing Authority.

These appointments carry no legal sanction and would be forced to take action unless soon recalled pic.twitter.com/hwX6dWzcSP

— Governor West Bengal Jagdeep Dhankhar (@jdhankhar1) December 30, 2021

इससे पहले राजभवन में राज्यपाल की ओर से बुलाई गई बैठक में निजी विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति और कुलपति के शरीक नहीं होने के बाद भी विवाद उठा था। बैठक में कुलपति नहीं पहुंचे थे। धनखड़ आए दिन ममता सरकार पर राज्यपाल की शक्तियों का हनन करने, राज्यपाल के फैसलों को नजरअंदाज करने और आदेशों की अवहेलना के आरोप लगाते रहे हैं।

राज्य सरकारी की ओर से लिए गए इस फैसले पर अब राज़नीतिक भी ज़ोर पकड़ रही है। भाजपा कि ओर से कहा गया है कि ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। पश्चिम बंगाल सरकार और माननीय मुख्यमंत्री को यह ध्यान रखना होगा कि बंगाल भारत गणराज्य के राज्यों में से एक है और यह भारतीय संविधान द्वारा शासित है। किसी की भी सनक और कल्पना काम नहीं करती है। उन्हें संविधान के अनुसार चलना होगा। विश्वविद्यालयों का चांसलर राज्य का राज्यपाल होता है, जिसे बदला नहीं जा सकता।

आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल की आधिकारिक वेबसाइट पर लिखा है कि पश्चिम बंगाल के राज्यपाल विश्वविद्यालय कानून के अनुसार पश्चिम बंगाल के 17 विश्वविद्यालयों के कुलपति हैं।

image
चांसलर के रूप में राज्यपाल की शक्तियों और कार्यों को उन कानूनों में निर्धारित किया गया है जो एक खास राज्य सरकार के अंतर्गत विश्वविद्यालयों को रेगुलेट करते हैं। हालांकि अब ममता बनर्जी सरकार इस कानून को बदलना चाहती है। लेकिन ये सबकुछ इतना आसान नहीं है। कहने का मतलब ये कि अगर ममता सरकार बंपर बहुमत के विधानसभा में इसे पारित करवा भी लें तो आख़िरी मुहर राज्यपाल को ही लगानी होगी। लेकिन राज्यपाल ख़ुद की शक्तियों को कम करने वाले कानून पर आख़िर क्यों ही दस्तख़त करेंगे। यानी आने वाले वक्त में पश्चिम बंगाल के भीतर ये विवाद और ज्यादा तूल पकड़ेगा।

क्या कहता है कि केंद्रीय विश्वविद्यालय अधिनियम, 2009?

केंद्रीय विश्वविद्यालय अधिनियम, 2009 के अनुसार भारत के राष्ट्रपति एक केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलाध्यक्ष होंगे। दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता करने तक की सीमित भूमिका के साथ केंद्रीय विश्वविद्यालयों में चांसलर्स नाममात्र के प्रमुख होते हैं जिन्हें राष्ट्रपति द्वारा कुलाध्यक्ष  के रूप में मिली शक्तियों के तहत नियुक्त किया जाता है।

वाईस-चांसलर को केंद्र सरकार द्वारा गठित चयन समितियों द्वारा चुने गए नामों के पैनल से राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त किया जाता है। यानी एक केंद्रीय विश्वविद्यालय में वाइस चांसलर  के चयन में राज्यपाल की कोई भूमिका नहीं होती।

फिलहाल पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री और राज्यपाल के बीच खटास कोई नई बात नहीं है, लेकिन इस बार ममता बनर्जी ने सीधे राज्यपाल की शक्तियों पर चोट की है। जिसके बाद भाजपा भी राज्यपाल के समर्थन में उतर गई है। अब देखना होगा कि इस मामले में कितनी राजनीति होती है।

West Bengal
mamta banerjee
West Bengal VC
Vice Chancellor of Universities
Jagdeep Dhankhar

Related Stories

राज्यपाल की जगह ममता होंगी राज्य संचालित विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति, पश्चिम बंगाल कैबिनेट ने पारित किया प्रस्ताव

बिहार के बाद बंगाल के स्कूली बच्चों में सबसे ज़्यादा डिजिटल विभाजन : एएसईआर सर्वे

पश्चिम बंगाल: पैरा शिक्षकों की भूख हड़ताल 15वें दिन भी जारी, शिक्षा मंत्री ने बात करने से किया इंकार  


बाकी खबरें

  • left
    अनिल अंशुमन
    झारखंड-बिहार : महंगाई के ख़िलाफ़ सभी वाम दलों ने शुरू किया अभियान
    01 Jun 2022
    बढ़ती महंगाई के ख़िलाफ़ वामपंथी दलों ने दोनों राज्यों में अपना विरोध सप्ताह अभियान शुरू कर दिया है।
  • Changes
    रवि शंकर दुबे
    ध्यान देने वाली बात: 1 जून से आपकी जेब पर अतिरिक्त ख़र्च
    01 Jun 2022
    वाहनों के बीमा समेत कई चीज़ों में बदलाव से एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है। इसके अलावा ग़रीबों के राशन समेत कई चीज़ों में बड़ा बदलाव किया गया है।
  • Denmark
    पीपल्स डिस्पैच
    डेनमार्क: प्रगतिशील ताकतों का आगामी यूरोपीय संघ के सैन्य गठबंधन से बाहर बने रहने पर जनमत संग्रह में ‘न’ के पक्ष में वोट का आह्वान
    01 Jun 2022
    वर्तमान में जारी रूस-यूक्रेन युद्ध की पृष्ठभूमि में, यूरोपीय संघ के समर्थक वर्गों के द्वारा डेनमार्क का सैन्य गठबंधन से बाहर बने रहने की नीति को समाप्त करने और देश को ईयू की रक्षा संरचनाओं और सैन्य…
  • सत्यम् तिवारी
    अलीगढ़ : कॉलेज में नमाज़ पढ़ने वाले शिक्षक को 1 महीने की छुट्टी पर भेजा, प्रिंसिपल ने कहा, "ऐसी गतिविधि बर्दाश्त नहीं"
    01 Jun 2022
    अलीगढ़ के श्री वार्ष्णेय कॉलेज के एस आर ख़ालिद का कॉलेज के पार्क में नमाज़ पढ़ने का वीडियो वायरल होने के बाद एबीवीपी ने उन पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की मांग की थी। कॉलेज की जांच कमेटी गुरुवार तक अपनी…
  • भारत में तंबाकू से जुड़ी बीमारियों से हर साल 1.3 मिलियन लोगों की मौत
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    भारत में तंबाकू से जुड़ी बीमारियों से हर साल 1.3 मिलियन लोगों की मौत
    01 Jun 2022
    मुंह का कैंसर दुनिया भर में सबसे आम ग़ैर-संचारी रोगों में से एक है। भारत में पुरूषों में सबसे ज़्यादा सामान्य कैंसर मुंह का कैंसर है जो मुख्य रूप से धुआं रहित तंबाकू के इस्तेमाल से होता है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License