NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
नीतीश कुमार और उपेंद्र कुशवाहा के सियासी मिलन की मजबूरी क्या है?
करीब आठ साल बाद उपेंद्र कुशवाहा की ‘घर वापसी’ का बीजेपी पर असर हो न हो लेकिन ये तय है कि कुशवाहा के बहाने नीतीश कुमार अपनी कमज़ोर होती सियासत को फिर से दुरूस्त करने में ज़रूर जुट गए हैं।
सोनिया यादव
15 Mar 2021
नीतीश कुमार और उपेंद्र कुशवाहा के सियासी मिलन की मजबूरी क्या है?

“ऐसा कोई सगा नहीं, जिसे नीतीश कुमार ने ठगा नहीं ”

ये शब्द उपेंद्र कुशवाहा ने जनता दल यूनाइटेड (जद-यू) से अलग होकर अपनी पार्टी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के गठन के समय कहे थे। हालांकि अब उन्हीं उपेंद्र कुशवाहा ने करीब आठ साल बाद रविवार, 14 मार्च को अपनी पार्टी रालोसपा का नीतीश कुमार की पार्टी जदयू में विलय कर ‘घर वापसी’ कर ली है। इस मौके पर उन्होंने नीतीश कुमार को बड़े भाई का सम्मान देते हुए कहा कि हम अब साथ मिलकर काम करेंगे। वैसे इस मिलकर काम करने का इतिहास कुछ पुराना है लेकिन इस बार दोनों पार्टियों की मजबूरियां नई जरूर हैं, जिसकी चर्चा राजनीतिक हलकों में बीते कई दिनों से चल ही रही थी।

पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विलय की घोषणा करते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने अपने अंदाज़ में कहा, “मीडिया के बंधुओं ने मुझसे पूछा कि आप उधर जा रहे हैं, तो क्या तय हुआ है? इस घर में मुझे कुछ भी तय करने की ज़रूरत नहीं है। मैं बिना किसी शर्त, बिना किसी कंडीशन। नीतीश जी की अगुआई में सेवा करने के लिए वापस आया हूँ। मैंने अपने राजनीतिक जीवन में ढेरों उतार-चढ़ाव देखें हैं, लेकिन अब हर तरह का उतार-चढ़ाव नीतीश जी के नेतृत्व में ही देखना है, यह तय रहा। ऐसा मैंने अपने अनुभव से जाना है कि सारा ज्ञान किताबों को पढ़कर नहीं आ सकता।”

वैसे नीतीश कुमार ने उपेंद्र कुशवाहा को निराश नहीं किया बल्कि उनका मान बढ़ाते हुए कहा, "उपेंद्र जी ने तो कह दिया कि वे साथ आकर काम करेंगे और उनकी कोई ख़्वाहिश नहीं, लेकिन हम लोग तो सोचेंगे न? आपकी भी प्रतिष्ठा है, आपकी भी इज़्ज़त है, आपकी भी हैसियत है। भाई उपेंद्र कुशवाहा जी तत्काल प्रभाव से जनता दल (यूनाइटेड) के संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने इसके बाबत पत्र तैयार कर दिया है।"

राजनीति में कोई किसी का दोस्त नहीं, कोई किसी का बैरी नहीं

राजनीति में कुछ भी स्थायी नहीं होता, ये तो सब जानते हैं लेकिन इस 'सियासी मिलन' की तस्वीर अभी से साफ दिखाई दे रही है। उपेंद्र कुशवाहा का बिना किसी शर्त उस दल में शामिल होना, जिसके कल तक वो खिलाफ खड़े थे और नीतीश कुमार का उन्हें तत्काल प्रभाव से जदयू के संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष बनाने की घोषणा करना एक नई सियासत की चाल जैसा प्रतीत होता है।

हालांकि बिहार की राजनीति पर नज़र रखने वालों का मानना है कि इस मिलन की जरूरत दोनों दलों को थी। कुशवाहा का नीतीश कुमार को आठ साल के बाद फिर से 'बड़ा भाई' कहने के पीछे का कारण पिछले साल अक्टूबर-नवंबर में हुए विधानसभा चुनाव का परिणाम बताया जा रहा है। चुनाव में कुशवाहा ने महागठबंधन का साथ छोड़कर एक दूसरे गठबंधन के साथ चुनावी वैतरणी पार करने की कोशिश जरूर की लेकिन मतदाताओं का साथ नहीं मिला। कुशवाहा की पार्टी खाता तक नहीं खोल सकी। तो वहीं चुनाव में जेडीयू का प्रदर्शन भी खराब रहा, राज्य की सत्ता पर काबिज जेडीयू चुनाव में तीसरे नंबर की पार्टी बनकर रह गई।

नीतीश का कुशवाहा के बहाने बीजेपी पर निशाना

वैसे कुशवाहा और कुमार के मिलन को एक और नजरिए से देखा जा रहा है, जिसने बीजेपी खेमे में भी कुछ हलचल मचा दी है। पार्टी विलय के दौरान उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि जदयू को फिर से नंबर वन पार्टी बनाना है। दरअसल बीते विधानसभा चुनाव के पहले तक जेडीयू-बीजेपी के साथ में जदयू बड़े भाई की भूमिका में थी। लेकिन चुनाव के परिणाम आते ही बीजेपी बड़े भाई की भूमिका में आ गई। नीतीश कुमार और उनकी पार्टी की सियासी हैसियत कमज़ोर हो गई। मौजूदा स्थिति में वह आरजेडी और बीजेपी के बाद तीसरे स्थान पर है।

इसलिए अब कहा जा रहा है कि उपेंद्र कुशवाहा के बहाने नीतीश कुमार राज्य में बीजेपी के बढ़ते ग्राफ को कम करना चाहते हैं और बीजेपी पर निशाना साधना चाहते हैं। दरअसल बिहार के विधानसभा चुनाव के परिणामों ने नीतीश कुमार और उनकी पार्टी की सियासी हैसियत को कमज़ोर किया है और नीतीश कुमार गाहे-बगाहे इस दर्द को बयाँ भी करते रहते हैं कि उनके साथ धोखा हुआ। वे दोस्त और दुश्मन की पहचान करने में चूक गए।

बीते विधानसभा चुनाव में एनडीए के साथ रहते हुए भी लोक जनशक्ति पार्टी ने जदयू प्रत्याशियों के ख़िलाफ़ अपने उम्मीदवार खड़े कर नीतीश कुमार के सामने अच्छी-खासी दिक्कत खड़ी कर दी थी। तब कहा यही जा रहा था कि इस सियासी चाल के पीछे बीजेपी का हाथ है। परिणामों में इसका असर देखने को मिला और जदयू को 28 सीटों का घाटा हुआ। पार्टी महज़ 43 सीटों पर सिमट गई। ऐसे में नीतीश कुमार ख़ुद को बीजेपी की तुलना में मजबूत करने के लिए ख़ासी मशक्कत कर रहे हैं।

मालूम हो कि इसी कड़ी में बसपा के एकमात्र विधायक को जदयू में शामिल कराके कैबिनेट मंत्री बना दिया गया और एकमात्र निर्दलीय विधायक को भी मंत्री पद मिल गया। इतना ही नहीं अब वे कभी ख़ुद के साथ और अलग रहे उपेंद्र कुशवाहा को भी साथ ले आए हैं। जबकि उपेंद्र कुशवाहा बीते लोकसभा चुनाव यूपीए में रहकर और विधानसभा चुनाव अलग मोर्चा बनाकर बुरी तरह हारे। बीते विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार के ख़िलाफ़ ही बोलते रहे।

एक नज़र उपेंद्र कुशवाहा के सियासी सफ़र पर

माना जाता है कि उपेंद्र कुशवाहा एक ज़माने में नीतीश के करीबी थे।  नीतीश ने ही उन्हें साल 2004 में नेता प्रतिपक्ष बनवाया, जहां से उनका कद ऊँचा हुआ और उनकी अपनी पहचान बनी।

साल 2013 में जदयू से अलग होकर उन्होंने अपना अलग दल बनाया और तब से अब तक वे दो लोकसभा और दो विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। हालांकि वे अपने दल के गठन के पहले और जदयू से बाहर-भीतर होने के क्रम में नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी के साथ भी रहे।

गौरतलब है कि नीतीश और उपेंद्र कुशवाहा के साथ आने के भी कई सियासी निहितार्थ तलाशे जा रहे हैं। फिर से लव-कुश समीकरण की बातें होने लगी हैं। यानी बिहार में तीन से चार फीसदी कुर्मी और 12 से 13 फीसदी कुशवाहा या कोइरी समुदाय को साथ रखने का समीकरण। सियासी पंडित ऐसा मानते हैं कि कुशवाहा के अलग होने के बाद नीतीश के इस वोट बैंक में दरार आ गई है, जिसे नीतीश फिर से दुरूस्त करने में जुटे हैं।

बीते दिनों रालोसपा के प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष बीरेंद्र कुशवाहा समेत दल के संस्थापक कई नेता राजद में शामिल हो गए थे। उस समय राजद ने कहा था कि रालोसपा के भीतर अब सिर्फ़ उपेंद्र कुशवाहा ही बच गए हैं। ऐसे में अब ये देखना दिलचस्प है कि क्या कमज़ोर उपेंद्र कुशवाहा और नीतीश कुमार को एक-दूसरे का साथ सियासी लाभ देता है या बीजेपी पर इसका कोई नया असर होता है।

Bihar
upendra kushwaha
Nitish Kumar
jdu
RLSP
BJP

Related Stories

बिहार: पांच लोगों की हत्या या आत्महत्या? क़र्ज़ में डूबा था परिवार

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

बिहार : जीएनएम छात्राएं हॉस्टल और पढ़ाई की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 


बाकी खबरें

  • एजाज़ अशरफ़
    ब्राह्मणों को रिझाना यानी आदित्यनाथ के जाल में फंसना
    29 Jul 2021
    राज्य में नई विधानसभा के चुनाव होने से ठीक छह महीने पहले, उत्तर प्रदेश के दो प्रमुख विपक्षी दल - बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी- कोविड-19 द्वारा बरपाई गई भयावह बरबादी की पृष्ठभूमि म
  • forest
    राजा मुज़फ़्फ़र भट
    जब जम्मू-कश्मीर में आर्द्रभूमि भूमि बन गई बंजर
    29 Jul 2021
    जम्मू-कश्मीर की आर्द्रभूमि (वेटलैंड) में नगरपालिका द्वारा कूड़ा-कचरा जमा करने के विरोध में दायर की गई एक याचिका पर सुनवाई करते हुए एनजीटी ने एमके बालाकृष्णन एवं अन्य बनाम भारतीय संघ के एक मामले में…
  • पीपल्स डिस्पैच
    अमेरिकी ड्रोन प्रोग्राम और किल लिस्ट का पर्दाफ़ाश करने के लिए डेनियल हेले को 45 महीने की सज़ा
    29 Jul 2021
    अमेरिकी ड्रोन युद्ध कार्यक्रम पर गोपनीय दस्तावेज़ लीक करने की बात स्वीकार करने के बाद व्हिसलब्लोअर को बाइडेन प्रशासन के तहत सज़ा सुनाए जाने का पहला मामला है।
  • natural disaster
    सीमा शर्मा
    जलवायु परिवर्तन से विश्व में विषम मौसम की घटनाओं में बढ़ोतरी, भारत अछूता नहीं
    29 Jul 2021
    भारत को पहले से ही चेतावनी दी जा चुकी है कि वैश्विक तापमान में वृद्धि के साथ मानसून की बारिश के और बढ़ते जाने का अनुमान है और इससे कृषि एवं अर्थव्यवस्था दोनों पर ही असर पड़ेगा।
  • Cartoon Click: ...we are ready
    आज का कार्टून
    कार्टून क्लिक: ...हैं तैयार हम
    29 Jul 2021
    पेगासस जासूसी कांड, महंगाई और किसानों के मुद्दे पर विपक्ष एक बार फिर एकजुट होने और सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है। तो सत्ता पक्ष भी तो तैयार होगा। क्योंकि अगले साल की शुरुआत में ही पांच अहम…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License