NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
राजनीति
लॉकडाउन असंवैधानिक नहीं है तो सरकार का संवैधानिक कर्तव्य क्या है?  
सरकार का संवैधानिक कर्तव्य सामजिक और नैतिक कर्तव्य से अलग क़िस्म की बात है। सरकार के संवैधानिक कर्तव्य में सरकार को क़ानूनन भी ज़िम्मेदार ठहराया जा सकता है। कोरोना वायरस के संकट में सरकार का संवैधानिक कर्तव्य है कि वह लोगों को वह सुविधायें दे जो उसकी मूलभूत ज़रूरतों को पूरा करने के लिए ज]रूरी है।
अजय कुमार
20 Apr 2020
लॉकडाउन

नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत देश भर में लॉकडाउन लगाया गया है। जरूरी सामानों के खरीद बिक्री के सिवाय किसी भी तरह की आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लगा दिया गया है। ठीक इसी तरह साल 1867 के एपिडेमिक एक्ट का इस्तेमाल कर कई राज्यों ने भी कोरोना वायरस से लड़ने के लिए पूरी तरह से तालाबंदी की है। इस तालाबंदी की वजह से बहुत ने जीविका के साधन को गंवा दिया है।  

इसलिए नागरिकों के मूल अधिकार से जुड़े सवाल भी उठ रहे हैं। पहली नजर में सोचने पर लगता है कि कोरोना एक तरह की आपदा है, जिससे लड़ने के लिए सबकी भागीदारी की जरूरत है। अगर नागरिकों के मूल अधिकार का हनन होता भी हो तो 'इसे कुछ पाने के लिए कुछ खोना पड़ता है' वाली कहावत मानकर अपना लेना चाहिए। फिर भी एक बार सिलसिलेवार तरीके से उन पहलुओं को भी समझने की कोशिश करते हैं जो लॉकडाउन की वजह से  संवैधानिक सवाल बनकर खड़ा हो रहा है। शायद कुछ निकलकर आए।  

भारत में डिजास्टर मैनजेमेंट एक्ट और एपिडेमिक एक्ट जैसे कानून हैं। जो आपदा से बचाव के लिए बिना किसी भेदभाव के निष्पक्ष तरीके से सभी लोगों पर लागू होते हैं। साथ में कार्यकालिका को बड़े स्तर पर पावर देते हैं कि आपदा से लड़ने के लिए कुछ भी करे। लेकिन कानून को लागू करवा देना ही सबकुछ नहीं होता है। यह भी कानून का जरूरी हिस्सा होता है कि कानून का प्रभाव क्या पड़ रहा है?

समानता की बहुत सारी बहसों से एक सिद्धांत यह भी निकल कर आया कि ऐसा कानून नहीं बनाया जाएगा जो सब पर बिना किसी भेदभाव के लागू होने के बावजूद भी असर ऐसा डालता हो जिसमें बहुत बड़े समुदाय पर भेदभाव साफ-साफ़ दिखता हो। जैसे कोरोना के मामले में दिख रहा है। कुछ मुठ्ठी भर लोगों के सिवाय भारत का बहुत बड़ा समूह वर्क फ्रॉम होम नहीं कर सकता है। उस की जीविका के साधन ने उसका साथ छोड़ दिया है। उसे अपनी रोजाना की जिंदगी चलाने में परेशानी हो रही है।  

संविधान के अनुच्छेद 14 की भाषा समझिये। अनुच्छेद 14 कहता है कि 'भारत के राज्य में किसी भी व्यक्ति को विधि के समक्ष समता से या विधियों के समान संरक्षण से वंचित नहीं करेगा ' विधियों के समान संरक्षण का मतलब है कि ऐसा कानून नहीं लागू हो जिससे सब पर अलग-अलग प्रभाव पड़े।  

समानता के अधिकार वाले अनुच्छेदों में इसके कुछ अपवाद भी हैं। लेकिन अपवाद का मकसद यह है कि ऐसा भेदभाव किया जाए जिसका असर समान हो। लेकिन लॉकडाउन का असर सब पर बराबर नहीं है। यहाँ पर साफ़ तौर पर क्लास का अंतर दिख जा रहा है। अमीर इससे निपट ले रहे हैं लेकिन गरीबों को परेशानी हो रही हो। यानी लॉकडाउन का असर भेदभाव से भरा हुआ है।  

संविधान का अनुच्छेद 21 गरिमापूर्ण जीवन जीने का अधिकार देता है। सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार कहा है कि गरिमा पूर्ण जीवन जीने का अधिकार का मतलब नहीं है कि लोगों को जानवरों की  तरह समझा जाए। जैसे कोरोना वायरस की लड़ाई में देखने को मिल रहा है झुंड में इकठ्ठा कर प्रवासी मजदूरों पर केमिकल का छिड़काव कर दिया गया। क्वारंटाइन के नाम पर स्कूलों में लोगों को जानवरों की तरह ठूंस कर रखा जा रहा है। खाने को लेकर दंगे तक की खबर आ रही है।  जेब में पैसे नहीं है कि लोग अपने घर पर बात कर पाए। ऐसी तमाम हाड़ कंपा देने वाली ख़बरें संविधान के अनुच्छेद 21 से सवाल-जवाब कर रही हैं।  

देश के जाने-माने कानून के स्कॉलर गौतम भाटिया हिंदुस्तान टाइम्स में लिखते हैं कि विश्व स्वास्थ्य संगठन से लेकर बहुत सारे विषेशज्ञों का कहना है कि लॉकडाउन जरूरी है। लोकहित को ध्यान रखकर ही यह कदम उठाया गया है इसलिए भले ही लॉकडाउन की वजह से कुछ संवैधानिक सवाल खड़े होते हैं लेकिन यह कहना गलत होगा कि लॉकडाउन असंवैधानिक है।

सरकार को पूरा हक़ है कि वह कोरोना से सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाये। लेकिन हम यह भी देख रहे हैं कि कोरोना से लड़ने में सबकी सहभागिता एक जैसी नहीं है। भारत के एक बहुत बड़े हिस्से को जरूरत से ज्यादा बोझ सहन करना पड़ रहा है। इसलिए भले ही लॉकडाउन का फैसला भले ही असंवैधनिक न हो लेकिन सरकार जितनी मदद कर रही है, उससे अधिक मदद की जरूरत है।  यह सरकार का संवैधानिक कर्तव्य है।  

गौतम भाटिया आगे लिखते हैं कि सरकार का संवैधानिक कर्तव्य सरकार के सामजिक और नैतिक कर्तव्य से अलग किस्म की बात है। सरकार के संवैधानिक कर्त्तव्य में सरकार को कानूनन भी जिम्मेदार ठहराया जा सकता है। कोरोना वायरस के संकट में सरकार का संवैधानिक कर्तव्य है कि वह लोगों को वह सुविधायें दे जो उसके मूलभूत जरूरतों को पूरा करने के लिए जरूरी है। जैसे ब्रिटेन में रोजाना के कामगारों को उनके रोजाना की कमाई का अस्सी फीसदी पैसा दिया जा रहा है। ऐसे बेसिक उपायों की जरूरत भारत में भी है, जिस तरफ बिल्कुल ध्यान नहीं दिया जा रहा है।  

डिजास्टर मैनजमेंट और एपिडेमिक एक्ट से महामारी रोकने के लिए कुछ भी करने की शक्ति कार्यपालिका को मिल जाती है। विधायिका यानी की संसद ठप्प है। इसलिए न्यायपालिका यानि की सुप्रीम कोर्ट की जिम्मेदारी बनती है कि जिनकी जिंदगियां लॉकडाउन की वजह से तंगहाली में गुजर रही हैं, उनकी उचित मदद करने के लिए हर संभव कोशिश करती रहे।

Constitution of India
GOVERNMENT OF INDIA
Lockdown
Coronavirus
Migrant workers
migration
Coronavirus Epidemic
Lockdown crisis
Corona Crisis
National Disaster Management Act

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में आज फिर कोरोना के मामलों में क़रीब 27 फीसदी की बढ़ोतरी

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के घटते मामलों के बीच बढ़ रहा ओमिक्रॉन के सब स्ट्रेन BA.4, BA.5 का ख़तरा 

कोरोना अपडेट: देश में ओमिक्रॉन वैरिएंट के सब स्ट्रेन BA.4 और BA.5 का एक-एक मामला सामने आया

कोरोना अपडेट: देश में फिर से हो रही कोरोना के मामले बढ़ोतरी 

कोविड-19 महामारी स्वास्थ्य देखभाल के क्षेत्र में दुनिया का नज़रिया नहीं बदल पाई

कोरोना अपडेट: अभी नहीं चौथी लहर की संभावना, फिर भी सावधानी बरतने की ज़रूरत

कोरोना अपडेट: दुनियाभर के कई देशों में अब भी क़हर बरपा रहा कोरोना 

कोरोना अपडेट: देश में एक्टिव मामलों की संख्या 20 हज़ार के क़रीब पहुंची 

देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, PM मोदी आज मुख्यमंत्रियों संग लेंगे बैठक


बाकी खबरें

  • राजा मुज़फ़्फ़र भट
    जम्मू-कश्मीर में उपभोक्ता क़ानून सिर्फ़ काग़ज़ों में है 
    28 Mar 2022
    सैंकड़ों उपभोक्ताओं की शिकायतों का अभी तक कोई हल नहीं हुआ है। अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद से एक भी नया मामला दर्ज नहीं किया गया है। क़ानूनों को बड़ी तेज़ी से निरस्त और लागू किया जा रहा है, लेकिन…
  • सोनिया यादव
    'राइटिंग विद फायर’ को नहीं मिला ऑस्कर, लेकिन 'खबर लहरिया' ने दिल ज़रूर जीत लिया
    28 Mar 2022
    खबर लहरिया देश का अकेला ऐसा न्यूज़ नेटवर्क है जिसे सिर्फ़ महिलाएं चलाती हैं। यह महिलाएं दलित, मुस्लिम, आदिवासी और पिछड़ी माने जाने वाली जातियों से हैं, जिन्होंने पिछले 20 साल में सुदूर ग्रामीण इलाकों…
  • एम.ओबैद
    बिहार में आम हड़ताल का दिखा असर, किसान-मज़दूर-कर्मचारियों ने दिखाई एकजुटता
    28 Mar 2022
    देश भर में जारी ट्रेड यूनियनों की दो दिवसीय आम हड़ताल का व्यापक असर बिहार में भी देखने को मिला है। इस हड़ताल का सभी वर्गों ने समर्थन किया और इसमें शामिल हुए।
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट/भाषा
    संसद अपडेट: लोकसभा में मतविभाजन के जरिये ‘दंड प्रक्रिया (पहचान) विधेयक’ पेश, राज्यसभा में उठा महंगाई का मुद्दा
    28 Mar 2022
    लोकसभा में सोमवार को ‘दंड प्रक्रिया (पहचान) विधेयक, 2022’ और संविधान (अनुसूचित जातियां और अनुसूचित जनजातियां) आदेश (दूसरा संशोधन) विधेयक पेश किया गया।
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट/भाषा
    ऑस्कर 2022: स्मिथ और जेसिका सर्वश्रेष्ठ अभिनेता व अभिनेत्री, ‘ड्राइव माय कार’ सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फिल्म
    28 Mar 2022
    सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड फीचर के लिए ‘एनकैंटो’ ने ऑस्कर जीता जबकि भारतीय वृत्तचित्र ‘राइटिंग विद फायर’ को ऑस्कर में सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र की श्रेणी में ‘समर ऑफ सोल’ ने मात दे दी।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License