NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
लोकसभा, विधानसभा उप चुनावों का क्या रहा परिणाम  
आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु के चार लोकसभा क्षेत्रों में जबकि 10 राज्यों के 12 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव कराए गए थे। कन्याकुमारी लोकसभा सीट और मलाप्पुरम लोकसभा सीट पर छह अप्रैल को उपचुनाव हुए थे जबकि बाकी सभी लोकसभा और विधानसभी सीटों पर 17 अप्रैल को उपचुनाव हुए थे।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट/भाषा
03 May 2021
लोकसभा, विधानसभा उप चुनावों का क्या रहा परिणाम  
'प्रतीकात्मक फ़ोटो' साभार: सोशल मीडिया

नयी दिल्ली: देशभर में कल रविवार को चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के विधानसभा चुनावो की चर्चा रही।  परन्तु इसी दौरान देश के कई राज्यों में लोकसभा और विधानसभा चुनाव परिणाम भी आए। हालाँकि इन परिणामो से वहां की सत्ता में कोई परिवर्तन नहीं होगा।

भाजपा और कांग्रेस ने रविवार को 13 राज्यों में हुए उप चुनावों में लगभग बराबर सीटें जीती हैं।

आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु के चार लोकसभा क्षेत्रों में जबकि 10 राज्यों के 12 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव कराए गए थे।

कन्याकुमारी लोकसभा सीट और मलाप्पुरम लोकसभा सीट पर छह अप्रैल को उपचुनाव हुए थे जबकि बाकी सभी लोकसभा और विधानसभी सीटों पर 17 अप्रैल को उपचुनाव हुए थे।

विधानसभा उपचुनावों में भाजपा ने पांच सीटें जीतीं  है, कांग्रेस चार सीटों पर जबकि तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस),झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और जोराम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) एक-एक सीट जीत चुकी है।

हालांकि नतीजों का संबंधित सरकारों के निकट भविष्य पर कोई असर नहीं होगा।

तमिलनाडु में कन्याकुमारी लोकसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार विजय वसंत भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी राधाकृष्णन से आगे चल रहे हैं।

वसंत के पिता और दिग्गज कांग्रेस नेता एच वसंत कुमार की पिछले साल कोविड-19 से मृत्यु होने की वजह से सीट पर उपचुनाव कराने की जरूरत पड़ी।

आंध्र प्रदेश के तिरुपति लोकसभा सीट पर वाईएसआर कांग्रेस के एम गुरुमूर्ति ने तेलुगू देशम की पनाबाका लक्ष्मी को 2,71,592 वोटों के भारी अंतर से हराया।

भाजपा के ए एम सुरेश ने कर्नाटक की बेलगाम लोकसभा सीट पर कांग्रेस के सतीश एल जरकीहोली को 5,240 वोटों के अंतर से शिकस्त दी।

इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के अब्दुस्समद समदानी ने माकपा के वी पी सानू को 1,14,615 वोटों के विशाल अंतर से हराकर केरल की मलाप्पुरम लोकसभा सीट पर जीत हासिल की।

कांग्रेस ने राजस्थान की तीन में से दो विधानसभा सीटों के उपचुनाव में जीत हासिल की जबकि भाजपा के खाते में एक सीट गयी।

सुजानगढ़ सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार मनोज कुमार ने भाजपा के खेमाराम को 35,611 वोटों से जबकि सहारा सीट पर गायत्री त्रिवेदी ने भाजपा के रतनलाल जोत को 42,200 वोटों के अंतर से परास्त किया। वहीं भाजपा उम्मीदवार दीप्ति किरण महेश्वरी ने राजसमंद सीट पर कांग्रेस के तनसुख बोहरा को 5,310 वोटों से हराया।

कर्नाटक में भाजपा ने बसवकल्याण विधानसभा सीट जीती जबकि कांग्रेस अपनी मस्की विधानसभा सीट बचाने में सफल रही। बसवकल्याण सीट पर भाजपा के एस सलागर ने कांग्रेस उम्मीदवार माला बी नारायण राव को 20,629 वोटों से जबकि मस्की सीट पर कांग्रेस के बी तुर्वीहल ने भाजपा उम्मीदवार प्रथापगौड़ा पाटिल को 30,606 वोटों से हराया।

गुजरात की मोर्वा हदस (अनुसूचित जनजाति) सीट पर भाजपा उम्मीदवार निमिषा सुथर ने कांग्रेस के सुरेश कटारा को 45,649 वोटों के अंतर से हराया।

मध्य प्रदेश में दमोह सीट पर कांग्रेस के अजय कुमार टंडन आगे चल रहे हैं।

महाराष्ट्र में सत्ताधारी महा विकास आघाड़ी (एमवीए) को झटका देते हुए भाजपा उम्मीदवार समाधान आवताड़े ने सोलापुर जिले की पंढरपुर-मंगलवेढ़ा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जीत हासिल की है।

अधिकारियों ने बताया कि आवताड़े ने अपने निकतटम प्रतिद्वंद्वी राकांपा उम्मीदवार को 3,700 से ज्यादा मतों के अंतर से शिकस्त दी।

आवताड़े ने एमवीए उम्मीदवार भागीरथ भालके को हराया जो दिवंगत राकांपा नेता भरत भालके के बेटे हैं।

प्रदेश में राकांपा, शिवसेना व कांग्रेस गठबंधन की सरकार है।

उत्तराखंड के सल्ट विधानसभा सीट के उपचुनाव में भाजपा के महेश जीना ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के गंगा पंचोली को 4,697 वोटों के अंतर से हराया।

मिजोरम में सेरछिप विधानसभा सीट के उपचुनाव में सत्तारुढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) को चिर प्रतिद्वंदी जेडपीएम के उम्मीदवार लालडुहोमा के हाथों करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। जेडपीएम उम्मीदवार ने 2,950 वोटों के अंतर से जीत हासिल कर सीट बरकरार रखी। लालडुहोमा को दल बदल रोधी कानून के तहत अयोग्य करार दिए जाने के बाद सीट पर उपचुनाव कराने की जरूरत पड़ी थी।

सत्तारुढ़ टीआरएस ने तेलंगाना की नागार्जुन सागर विधानसभा सीट बनाए रखी। पार्टी उम्मीदवार नोमुला भगत ने कांग्रेस उम्मीदवार के जे रेड्डी को 18,872 वोटों के अंतर से हराया। वहीं भाजपा उम्मीदवार की जमानत जब्त हो गयी।

वहीं झारखंड में सत्तारुढ़ झामुमो के हजीफुल हुसैन ने मधुपुर विधानसभा सीट पर भाजपा के गंगा नारायण सिंह को 5,247 वोटों के अंतर से परास्त किया।

ओडिशा में पिपली विधानसभा सीट का उपचुनाव 14 अप्रैल को कांग्रेस उम्मीदवार अजित मंगाराज के कोविड-19 से निधन के बाद स्थगित कर दिया गया था। नगालैंड में नोकसेन विधानसभा सीट के उपचुनाव में एनडीपीपी के एच चुबा चांग को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। वह नामांकन दायर करने वाले अकेले उम्मीदवार थे।

By Elections
lok sabha
Assembly by-elections
Congress
BJP
JMM
TRS

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !

गुजरात: भाजपा के हुए हार्दिक पटेल… पाटीदार किसके होंगे?


बाकी खबरें

  • Air India sold to Tata
    वी श्रीधर
    एयर इंडिया: परिवार की चांदी को बट्टे-खाते के भाव बेचा
    16 Oct 2021
    एयर इंडिया को टाटा द्वारा अधिग्रहण करने से भारतीय विमानन बाजार में एक कुलीन वर्ग के पैदा होने का खतरा बढ़ गया है। एयर इंडिया की बिक्री के लिए उसके बढ़ते भारी नुकसान को उचित ठहराया जा रहा है, जबकि…
  • UP
    विजय विनीत
    ग्राउंड रिपोर्टः आजमगढ़ में दलित बच्ची से रेप की घटना को दबाने में लगा पुलिसिया सिस्टम, न्याय के लिए भटकता परिवार 
    16 Oct 2021
    रेप और हत्या की शिकार बच्ची की मां कहती हैं, "रौनापार के थानेदार ने हमें बुलवाया और कहा- जो होना था हो गया। तुम लोग अपनी जुबान बंद रखो। पुलिस के साथ मिलकर रहो। पैसा दिलवा देंगे। ग्राम प्रधान से भी…
  • lakhimpur
    लाल बहादुर सिंह
    लखीमपुर खीरी किसान हत्याकांड, योगी-मोदी सरकार के लिए भारी पड़ सकता है
    16 Oct 2021
    किसानों को भाजपाई मंत्री की गाड़ी से कुचले जाने का जो वीडियो वायरल हुआ है, उसने हर संवेदनशील इंसान को, जिसने भी उसे देखा, वह चाहे जिस जाति-धर्म या दल का समर्थक हो, उसे हिला कर रख दिया है। वह दृश्य…
  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 15,981 नए मामले, 166 मरीज़ों की मौत
    16 Oct 2021
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.59 फ़ीसदी यानी 2 लाख 1 हज़ार 632 हो गयी है।
  • mandala
    रूबी सरकार
    बार-बार विस्थापन से मानसिक, भावनात्मक व शारीरिक रूप से टूट रहे आदिवासी
    16 Oct 2021
    "जल, जंगल, जमीन ही हमारी सम्पत्ति है। सरकार हमें विस्थापित कर हमारी संस्कृति को ही खत्म कर देना चाहती है। यह तो आदिवासियों के साथ अन्याय है।"
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License