NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
राजनीति
चिंता: उन पांच करोड़ से अधिक भारतीयों का क्या होगा जिनके पास हाथ धोने की सुविधा नहीं?
वाशिंगटन विश्वविद्यालय में इंस्टीट्यूट ऑफ हैल्थ मैट्रिक्स ऐंड इवेल्यूएशन के शोधकर्ताओं के मुताबिक पांच करोड़ से अधिक भारतीयों के पास हाथ धोने की ठीक व्यवस्था नहीं है जिसके कारण उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने और उनके द्वारा दूसरों तक संक्रमण फैलने का जोखिम बहुत अधिक है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
23 May 2020
 हाथ धोने की ठीक व्यवस्था नहीं है
'प्रतीकात्मक तस्वीर' फोटो साभार : मीडिया इंडिया ग्रुप

दिल्ली: भारत में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्‍या अब ज्‍यादा तेजी से बढ़ रही है। पिछले हफ्ते जहां औसतन 3800 मामले रोज आ रहे थे, इस हफ्ते यह आंकड़ा बढ़कर 5500+ हो गया है। शनिवार सुबह केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 6,654 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 137 लोगों की मौत हुई है। भारत में कुल मामलों की संख्‍या सवा लाख से ज्‍यादा हो गई है। तो वहीं मरने वालों की संख्‍या 3,720 है।

दूसरी ओर लॉकडाउन 4.0 में दिहाड़ी मजदूरों का सैलाब सड़कों पर उतर आया है। ये पैदल ही अपने घरों की ओर बढ़ रहे हैं। डॉक्टर चेतावनी दे रहे हैं कि लॉकडाउन में लोगों के एकसाथ ऐसा करने से कोरोना वायरस महामारी के सामुदायिक संक्रमण का खतरा है लेकिन इन मजदूरों की व्यथा यह है कि इन्हें भूख और बेकारी के चलते पलायन करना पड़ रहा है।

इसके चलते अब गांवों तक कोरोना का संक्रमण पहुंच गया है। उदाहरण के लिए बिहार में कोरोना मरीजों के आंकड़ों पर नजर डालें तो 15 मई को जहां प्रदेश में महज 1000 पॉजिटिव केस आए थे, वहीं एक हफ्ते के अंदर ही ये बढ़कर 2100 का आंकड़ा पार गया है। बिहार हेल्थ सोसाइटी के मुताबिक, तीन मई से अब तक बिहार लौटे 1184 प्रवासी मजदूरों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है।

अगर यह इसी रफ्तार के बढ़ता रहा तो सबसे ज्यादा खतरा उस गरीब तबके पर है जिसके पास हाथ धोने तक की ठीक से व्यवस्था नहीं हैं। आपको बता दें कि पांच करोड़ से अधिक भारतीयों के पास हाथ धोने की ठीक व्यवस्था नहीं है जिसके कारण उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने और उनके द्वारा दूसरों तक संक्रमण फैलने का जोखिम बहुत अधिक है।

अमेरिका में वाशिंगटन विश्वविद्यालय में इंस्टीट्यूट ऑफ हैल्थ मैट्रिक्स ऐंड इवेल्यूएशन (आईएचएमई) के शोधकर्ताओं ने कहा कि निचले एवं मध्यम आय वाले देशों के दो अरब से अधिक लोगों में साबुन और साफ पानी की उपलब्धता नहीं होने के कारण अमीर देशों के लोगों की तुलना में संक्रमण फैलने का जोखिम अधिक है। यह संख्या दुनिया की आबादी का एक चौथाई है।

जर्नल एन्वर्मेंटल हैल्थ पर्सपेक्टिव्ज में प्रकाशित अध्ययन के मुताबिक उप सहारा अफ्रीका और ओसियाना के 50 फीसदी से अधिक लोगों को अच्छे से हाथ धोने की सुविधा नहीं है। आईएचएमई के प्रोफेसर माइकल ब्राउऐर ने कहा, ‘कोविड-19 संक्रमण को रोकने के महत्वपूर्ण उपायों में हाथ धोना एक महत्वपूर्ण उपाय है। यह निराशाजनक है कि कई देशों में यह उपलब्ध नहीं है। उन देशों में स्वास्थ्य देखभाल सुविधा भी सीमित है।’

शोध में पता चला कि 46 देशों में आधे से अधिक आबादी के पास साबुन और साफ पानी की उपलब्धता नहीं है। इसके मुताबिक भारत, पाकिस्तान, चीन, बांग्लादेश, नाइजीरिया, इथियोपिया, कांगो और इंडोनेशिया में से प्रत्येक में पांच करोड़ से अधिक लोगों के पास हाथ धोने की सुविधा नहीं है।

ब्राउऐर ने कहा, ‘हैंड सैनिटाइजर जैसी चीजें तो अस्थायी व्यवस्था है। कोविड से सुरक्षा के लिए दीर्घकालिक उपायों की जरूरत है। हाथ धोने की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हर साल 700,000 से अधिक लोगों की मौत हो जाती है।’

अध्ययन में कहा गया है कि घरों के अलावा दूसरी जगहों जैसे स्कूल, कार्यस्थल, स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं और अन्य सार्वजनिक स्थानों, बाजारों में हाथ धोने की सुविधाएं बहुत कम रहती हैं।

गौरतलब है कि इस महीने के शुरुआत में संयुक्त राष्ट्र की एक एजेंसी ने चेतावनी दी थी कि कोरोना महामारी मानव समुदाय के लिए सबसे भयानक त्रासदी में से एक बन सकती है। विशेषज्ञों ने कहा था कि दुनिया के गरीब देशों में कोरोना से 30 लाख से अधिक लोग मर सकते हैं।

संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी इंटरनेशनल रेस्क्यू कमिटी के सीईओ डिविड मिलबैंड ने कहा, ‘कोरोना वायरस से गरीब देशों में एक अरब से अधिक लोग संक्रमित हो सकते हैं। कोविड 19 की वजह से इन देशों में 30 लाख से अधिक जान जा सकती है।’ संयुक्त राष्ट्र की रेस्क्यू एजेंसी ने आगाह किया है कि अगर अमीर देश कोरोना संकट के दौर में गरीब देशों की मदद नहीं करेंगे तो वहां स्थिति भयावह हो सकती है।

जानकारों का मानना है कि कोरोना को ग़रीबों ने नहीं, अमीरों ने फैलाया है लेकिन अब इसकी सबसे बड़ी मार हाशिए पर मौजूद गरीब तबके पर ही है। अंतरराष्‍ट्रीय श्रम संगठन की ताजा रिपोर्ट में कहा गया है कि लॉकडाउन की वजह से पूरी दुनिया में रिटेल और मैन्‍युफैक्‍चरिंग से जुड़े कई कारोबार बंद होने की कगार पर खड़े हैं। इसकी वजह से दुनियाभर में 1.6 अरब श्रमिकों की रोजी-रोटी पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।

फिलहाल ऐसी स्थिति में हमारी सरकारों को दोहरी लड़ाई लड़नी है। पहली मजदूरों, किसानों, गरीब तबकों के लोगों को बेहतर तरीके की स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराए तो दूसरी ओर सार्वजनिक वितरण प्रणाली के बेहतर बनाकर बड़ी आबादी को राशन पहुंचाने का काम करे। साथ ही देश की बड़ी आबादी को तत्काल नगद राशि उपलब्ध कराये जाने की जरूरत है। जिससे गरीब तबके के लोग अपने जीने लायक संसाधन इकट्ठा कर सकें। अन्यथा इस संक्रमण के वो सबसे आसान शिकार हैं। 

Coronavirus
Hand wash
Water Shortage
poverty
Poor People's
Institute of Health Matrix and Evaluation
IHME
United States
Narendra modi
basic facilities
Fight Against CoronaVirus

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में आज फिर कोरोना के मामलों में क़रीब 27 फीसदी की बढ़ोतरी

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के घटते मामलों के बीच बढ़ रहा ओमिक्रॉन के सब स्ट्रेन BA.4, BA.5 का ख़तरा 

कोरोना अपडेट: देश में ओमिक्रॉन वैरिएंट के सब स्ट्रेन BA.4 और BA.5 का एक-एक मामला सामने आया

कोरोना अपडेट: देश में फिर से हो रही कोरोना के मामले बढ़ोतरी 

कोविड-19 महामारी स्वास्थ्य देखभाल के क्षेत्र में दुनिया का नज़रिया नहीं बदल पाई

कोरोना अपडेट: अभी नहीं चौथी लहर की संभावना, फिर भी सावधानी बरतने की ज़रूरत

कोरोना अपडेट: दुनियाभर के कई देशों में अब भी क़हर बरपा रहा कोरोना 

कोरोना अपडेट: देश में एक्टिव मामलों की संख्या 20 हज़ार के क़रीब पहुंची 

देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, PM मोदी आज मुख्यमंत्रियों संग लेंगे बैठक


बाकी खबरें

  • Ukraine
    सी. सरतचंद
    यूक्रेन युद्ध की राजनीतिक अर्थव्यवस्था
    01 Mar 2022
    अन्य सभी संकटों की तरह, यूक्रेन में संघर्ष के भी कई आयाम हैं जिनकी गंभीरता से जांच किए जाने की जरूरत है। इस लेख में, हम इस संकट की राजनीतिक अर्थव्यवस्था की पृष्ठभूमि की जांच करने की कोशिश करेंगे।
  • Chamba Tunnel
    सीमा शर्मा
    जाने-माने पर्यावरणविद् की चार धाम परियोजना को लेकर ख़तरे की चेतावनी
    01 Mar 2022
    रवि चोपड़ा के मुताबिक़, अस्थिर ढलान, मिट्टी के कटाव और अनुक्रमित कार्बन(sequestered carbon) में हो रहे नुक़सान में बढ़ोत्तरी हुई है।
  • UP Election
    न्यूज़क्लिक टीम
    उत्तर प्रदेश चुनाव: 'कमंडल' पूरी तरीके से फ़ेल: विजय कृष्ण
    28 Feb 2022
    उत्तर प्रदेश चुनाव में इन दिनों सत्ताधारी भाजपा जनता पार्टी के राज्य बिगड़ते जातीय समीकरणों पर काफी चर्चा चल रही है. विशेषज्ञों के अनुसार जिन जातीय समीकरणों ने भाजपा को 2017 में सत्ता दिलाने में…
  • Manipur Elections
    न्यूज़क्लिक टीम
    मणिपुर चुनावः जहां मतदाता को डर है बोलने से, AFSPA और पानी संकट पर भी चुप्पी
    28 Feb 2022
    ग्राउंड रिपोर्ट में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने नौजवानों की राजनीतिक आकांक्षाओं और उम्मीदों को टटोला, साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता ओनिल से जाना पानी संकट और ड्रग्स पर भाजपा की चुप्पी का सबब। साथ ही भारत…
  • Modi
    सोनिया यादव
    काशी में पीएम मोदी ने 'राजनीतिक गिरावट' की कही बात, लेकिन भूल गए ख़ुद के विवादित बोल
    28 Feb 2022
    चुनावी रैलियों में पीएम मोदी ने भले ही बीजेपी के स्टार प्रचारक के तौर पर अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं और अपने समर्थकों को ख़ुश किया होगा, लेकिन एक पीएम के तौर पर वो इस पद की गरिमा को गिराते ही नज़र आते…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License