NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
भीमा कोरेगांव दमन चक्र कहां रुकेगा
असहमति और विरोध को कुचलने के लिए सरकारी दमनचक्र जारी है। यलगार परिषद मामला और दिल्ली शाहीन बाग़ आंदोलन मामला ‘आपदा को अवसर में बदलने’ का नया नाम बन गये हैं।
अजय सिंह
14 Sep 2020
भीमा कोरेगांव
भीमा कोरेगांव मामले में हो रही गिरफ़्तारियों के विरोध में पिछले दिनों दिल्ली में हुए एक प्रदर्शन की तस्वीर। साभार: ट्विटर 

भीमा कोरेगांव-यलगार परिषद मामले में गिरफ़्तारियों का सिलसिला जारी है। अब तक इस मामले में राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (एनआईए) ने 15 लोगों को गिरफ़्तार किया है। तीन लोगों को एनआईए ने पूछताछ के लिए अपने दफ़्तर (मुंबई) बुलाया है। ऐसी आशंका है कि इन्हें भी गिरफ़्तार कर लिया जायेगा। असहमति और विरोध को कुचलने के लिए सरकारी दमनचक्र जारी है। यलगार परिषद मामला और दिल्ली शाहीन बाग़ आंदोलन मामला ‘आपदा को अवसर में बदलने’ का नया नाम बन गये हैं।

भीमा कोरेगांव मामले में जिन तीन बुद्धिजीवियों को एनआईए ने समन भेजा है, उनके नाम हैं: कोलकाता-स्थित भारतीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान (आईआईएसईआर) के प्रोफ़ेसर पार्थो सारथी राय, हैदराबाद-स्थित अंगरेज़ी और विदेशी भाषा विश्वविद्यालय के प्रोफ़ेसर के. सत्यनारायण, और हैदराबाद के वरिष्ठ पत्रकार केवी कुरमनथ। सत्यनारायण और कुरमनथ जेल में बंद कवि वरवर राव के दामाद है। वरवर राव को दो साल पहले इस मामले में गिरफ़्तार कर लिया गया था। पार्थो सारथी विषाणुओं पर शोध कार्य करनेवाले वायरोलॉजी वैज्ञानिक हैं, और मानवाधिकार एक्टिविस्ट हैं।

महाराष्ट्र में एनआईए ने 7 व 8 सितंबर 2020 को भीमा कोरेगांव मामले में सांस्कृतिक संगठन कबीर कला मंच से जुड़े तीन युवा कलाकारों-लोकगायकों—सागर तात्याराम गोरखे, रमेश गायचोर और ज्योति जगतप—को गिरफ़्तार कर लिया। दलित-आदिवासी-अल्पसंख्यक अधिकारों के लिए लड़ने वाले ये तीनों कलाकार एक्टिविस्ट पुणे के निवासी हैं। इन्हें मिलाकर इस मामले में अब तक 15 लोगों को गिरफ़्तार किया जा चुका है।

केंद्र की हिंदुत्ववादी फ़ासीवादी भारतीय जनता पार्टी सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शह पर भीमा कोरेगांव मामले से जुड़ी गिरफ़्तारियों का सिलसिला जून 2018 से शुरू हुआ। यह सिलसिला जारी है, और यह कहां व कब रुकेगा, कहना मुश्किल है। हर बार ‘भारत सरकार के ख़िलाफ़ षडयंत्र’ की नयी थ्योरी, नया क़िस्सा पुलिस व एनआईए (राष्ट्रीय जाँच एजेंसी) की तरफ़ से पेश किया जाता है, और हर बार नया निशाना व नया टार्गेट ढूंढा जाता है।

गिरफ़्तार किये गये अभियुक्तों पर अदालत में मुक़दमा कब चलेगा, सुनवाई कब शुरू होगी, कुछ पता नहीं। अनिश्चित काल के लिए उन्हें जेलों में बंद कर, बिना सज़ा सुनाये, सज़ा दी जा रही है। गिरफ़्तार किये गये 15 लोगों में से 9 लोग दो साल से ज़्यादा समय से जेलों में बंद है, और उन्हें एक बार भी ज़मानत नहीं मिली। शेष 6 अभियुक्तों को भी ज़मानत नहीं मिली। इन छह लोगों को इस साल अप्रैल से अब तक—कोरोना लॉकडाउन के दौरान—बंदी बनाया गया।

इस मामले में जिन्हें गिरफ़्तार किया गया है, ये वे लोग हैं, जो समाज के सर्वाधिक वंचित-उत्पीड़ित तबकों और हाशिए पर फेंक दिये गये समूहों के लिए काम करते रहे हैं, और मनुष्य की स्वतंत्रता व गरिमा के वाहक और गायक रहे हैं। जिन्हें गिरफ़्तार किया गया है, वे कलाकार व संस्कृतिकर्मी हैं, ट्रेड यूनियन नेता, मानवाधिकार कार्यकर्ता व सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता हैं, कवि व लेखक हैं, प्रोफ़ेसर, अकादमीशियन, पत्रकार और वकील हैं। ये सब-के-सब ‘आत्मा के इंजीनियर’ हैं।

जिन लोगों को भीमा कोरेगांव मामले में गिरफ़्तार किया गया है, उनके नाम हैं: महेश राउत, हनी बाबू एमटी, सुधा भारद्वाज, शोमा सेन, वरवर राव, सुधीर धावले, सुरेंद्र गाडलिंग, रोना विल्सन, अरुण फ़रेरा, वरनान गोंजाल्विस, गौतम नवलखा, आनंद तेलतुंबडे, ज्योति जगतप, रमेश गायचोर और सागर तात्याराम गोरखे।

इन साथियों ने देश में लोकतंत्र की परिभाषा, समझ व दायरे का विस्तार किया है और उसे भारत के संविधान की प्रस्तावना के अनुरूप बनाने की लड़ाई लड़ी है। यही इनका गुनाह है!

(लेखक वरिष्ठ कवि व राजनीतिक विश्लेषक हैं। विचार व्यक्तिगत हैं।)

Bhima Koregaon
Shaheen Bagh
NIA
IISER
Elgar Parishad case
BJP
Narendra modi
Activists
Human rights activist

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

तिरछी नज़र: सरकार जी के आठ वर्ष

कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

भारत के निर्यात प्रतिबंध को लेकर चल रही राजनीति


बाकी खबरें

  • Ludhiana
    न्यूज़क्लिक टीम
    ग्राउंड रिपोर्ट; लुधियानाः क्या दलित कार्ड पार लगाएगा नैया या भारी दूसरे दांव
    18 Feb 2022
    ग्राउंड रिपोर्ट में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह पहुंची लुधियाना और भगत सिंह के भांजे प्रो. जगमोहन सिंह से लेकर सफाई कर्मचारी समाज, नौजवानों से मिलकर जाना चुनावी मौसम का हाल
  • Udupi Ground Report
    शिवम चतुर्वेदी
    उडुपी ग्राउंड रिपोर्ट : हिजाब के समर्थन में हैं कॉलेज की हिंदू लड़कियां, पर उन्हें मीडिया से बात करने की इजाज़त नहीं
    18 Feb 2022
    कुसुम ने कहा, "हिंदू लड़के कभी भी भगवा गमछा पहन कर पहले नहीं आया करते थे शायद वह किसी के उकसावे में आकर भगवा गमछा पहन कर आ रहे हैं।"
  • narendra modi
    पार्थ एस घोष
    क्या यह मोदी लहर के ख़ात्मे की शुरूआत है?
    18 Feb 2022
    अब राजनीतिक प्रतिद्वंदी बीजेपी से खौफ़ नहीं खाते हैं, ना ही वह धारणा रही है कि बीजेपी को हराया नहीं जा सकता। अब बीजेपी को समझ आ रहा है कि लोग अच्छे प्रशासन की अपेक्षा रखते हैं।
  • Modi channi kejriwal
    रवीश कुमार
    चन्नी का बयान ग़लत है लेकिन निंदा करने वाले उससे भी ज़्यादा ग़लत हैं
    18 Feb 2022
    प्रधानमंत्री मोदी बताएं कि तालाबंदी के समय यूपी और बिहार के मज़दूर जब दर-दर भटक रहे थे तब वे क्या कर रहे थे? पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह ने तो बयान दिया है लेकिन हरियाणा की खट्टर सरकार ने तो…
  • yogi
    भाषा
    सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों के विरुद्ध जारी 274 भरपाई नोटिस वापस लिए गए: उप्र सरकार
    18 Feb 2022
    न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति सूर्यकान्त की पीठ ने कहा कि राज्य सरकार करोड़ों रुपये की पूरी राशि वापस करेगी जो 2019 शुरू की गई कार्रवाई के तहत कथित प्रदर्शनकारियों से वसूली गई थी।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License