NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
बिहार में पुलिस बल के हाथों क्यों कुचली गयी विधायिका?
कई सवाल हैं जो एक दूसरे से पूछने की जरूरत है कि क्या जिस बिहार सशस्त्र पुलिस बल विधेयक को 23 मार्च को पास कराया गया उसे पास कराने से पहले विपक्ष की आपत्तियों का समाधान नहीं होना चाहिये था? विपक्ष ने बहस से बदले सदन को अराजक बनाने का रास्ता क्यों चुना? क्या सदन की अराजकता मार्शल से नियन्त्रित नहीं हो सकती थी?

पुष्यमित्र
24 Mar 2021
bihar

"डीएम ने कहा, इसे मारो। एसपी ने मेरी छाती पर बूट से हमला किया। मैं बुरी तरह जख्मी हो गया हूं। मगर यह हमला मेरे ऊपर नहीं, लोकतंत्र पर हमला है।"

कांग्रेस विधायक सत्येन्द्र सिंह ने यह बात मंगलवार को मीडिया से उस वक्त कही जब वे स्थानीय प्रशासन द्वारा विधानसभा से बाहर निकाल दिये गये थे। उन पर ही नहीं विपक्ष के कई विधायकों पर पटना जिला प्रशासन से जुड़े लोगों ने और पुलिसकर्मियों ने जमकर हाथापाई की। महिला विधायकों को भी बख्शा नहीं गया। विधायकों को स्ट्रेचर पर बाहर निकाला गया। यह सब उस बिहार में हुआ जो बड़े गर्व से खुद को दुनिया का पहला लोकतंत्र बताता है।

कांग्रेस विधायक सत्येन्द्र सिंह की टिप्पणी इसलिये भी वाजिब लगती है क्योंकि यह देश के लोकतंत्र की ऐसी पहली घटना है जब विधायकों को नियन्त्रित करने के लिये जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को सदन में बुलाया गया। प्रशासन के लोगों ने विधायकों की पिटाई इस तरह की जैसे अपराधियों की की जाती है। इससे पहले सम्भवतः कभी देश की किसी विधायिका में पुलिस प्रशासन को घुसकर कार्रवाई करने की इजाजत नहीं मिली थी।

बिहार में राजनीतिक मसलों पर बारीक निगाह रखने वाली पत्रकार, ई समाद पत्रिका की सम्पादक कुमुद सिंह कहती हैं, अब तक हमने देश की विभिन्न विधानसभाओं में विधायकों के बीच हाथापाई, माइक और मेज तोड़ने और आपस में हिंसक हमले के खूब सारे मामले देखे हैं। तमिलनाडु और कर्नाटक की विधानसभाओं में तो हिंसा के रिकॉर्ड टूट जाया करते हैं। मगर हमने कभी नहीं सुना कि वहां अन्दर पुलिस को बुलाया गया हो।

विधानसभा के भीतर व्यवस्था बनाने के लिये मार्शल होते हैं। वे प्रशिक्षित होते हैं और सम्मानित तरीके से विधायकों पर बल प्रयोग करते हैं। विधायक जरूर कहते हैं कि उन्हें मार्शल की मदद से बाहर फिंकवा दिया गया। मगर मार्शल के प्रयोग से विधायकों की गरिमा बनी रहती है। मगर कल स्थानीय पुलिस बल का जो प्रयोग विधायकों के साथ किया गया वह उनकी गरिमा और उनके साथ साथ विधायिका की गरिमा पर भी हमला था। पक्ष विपक्ष की राजनीति में उलझे विधायकों को यह बात बहुत देर बाद समझ आयेगी कि इससे एक गलत परम्परा की शुरुआत हो गयी है। अब कोई सत्ताधारी पुलिस बल के प्रयोग से विधानसभा में अपनी मनमानी कर पायेगा। यह विधायिका के अधिकार को कम करने वाला कदम है 

हालांकि सत्ता पक्ष के हिसाब से इसमें कुछ गलत नहीं हुआ है। उनका कहना है कि विधानसभा में स्थितियां इतनी अनियंत्रित हो गयी थीं कि मार्शल से विधायक कंट्रोल नहीं हो पा रहे थे। निश्चित तौर पर मंगलवार को जो घटा उसमें विपक्ष की भूमिका भी बहुत सराहनीय नहीं थी। उनका प्रदर्शन काफी उग्र था। उन पर विधानसभा अध्यक्ष को बन्धक बनाने और खुद विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठ कर वोटिंग कराने तक के आरोप हैं। यह सब किसी भी दृष्टि से विधायिका की गरिमा के अनुकूल नहीं रहा। 

मगर जैसा कि कुमुद सिंह कहती हैं विधानसभा में विधायकों द्वारा हंगामे की घटनायें अब अक्सर सुनने को मिल जाती हैं। कल, मंगलवार को विधानसभा में जो कुछ नया घटा वह प्रशासन के लोगों का वहां घुस कर विधायकों से मार पीट करना ही था।

यह विचारणीय तथ्य है कि क्या मंगलवार, 23 मार्च को जो कुछ बिहार विधानसभा में हुआ वह सचमुच ऐसा था कि वह मार्शल से नियन्त्रित नहीं हो सकता था। क्या इससे अधिक अराजकता देश में किसी विधानसभा में नहीं हुई? यह सवाल विधानसभा अध्यक्ष को खुद से पूछने की जरूरत है।

दुखद तथ्य यह है कि यह सब उस बिहार में हो रहा है जो खुद को लोकतंत्र की जननी कह कर इतराता है। वह कहता है कि उसे लोकतान्त्रिक प्रक्रियाओं का 2500 साल पुराना अनुभव है जब वैशाली में गणतंत्र की व्यवस्था लागू थी।

क्यों हो रहा है बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस विधेयक 2021 का विरोध?

इस विधेयक के मुताबिक किसी को गिरफ्तार करने के लिए वारंट या मजिस्ट्रेट की इजाजत की जरूरत नहीं होगी। विशेष सशस्त्र पुलिस बिना वारंट के किसी की तलाशी कर सकेगी, इसका विरोध नहीं कर सकते। इन मामलों में कोर्ट संज्ञान नहीं ले सकती। न ही कोई हस्तक्षेप कर सकती है। विपक्ष का आरोप है कि इस कानून के बाद सरकार को अपने विरोधियों को परेशान करने का अधिकार मिल जायेगा। वह संदेह के आधार पर किसी को गिरफ्तार कर लेगी।

सरकार का तर्क

यह बिल बिहार सैन्य पुलिस (BMP) की भूमिका का ही विस्तार है। बिहार तेजी से विकास कर रहा है, सांस्कृतिक महत्व के स्थलों, विद्युत संयंत्रों की सुरक्षा बहुत जरूरी है। औद्योगिक ईकाइयां, महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों, हवाई अड्डा, मेट्रो रेल की सुरक्षा के लिए सशस्त्र पुलिस बल जरूरी है। ऐसा नहीं है कि बिहार ने अलग से ऐसा कोई कानून बनाया है। देश के अलग अलग राज्यों में इस तरह के कानून हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सदन को बताया कि सम्भवतः अधिकारियों ने इसके बारे में मीडिया को ठीक से नहीं बताया इसी वजह से इसकी गलत व्याख्या हो रही है। यह एक चूक है।

आज भले सत्ता पक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर आरोप लगायें मगर यह बात दोनों कह रहे हैं कि कल का दिन बिहार के लोकतंत्र का काला दिन था। जो घटा वह शर्मनाक था।

कई सवाल हैं जो एक दूसरे से पूछने की जरूरत है कि क्या जिस बिहार सशस्त्र पुलिस बल विधेयक को 23 मार्च को पास कराया गया उसे पास कराने से पहले विपक्ष की आपत्तियों का समाधान नहीं होना चाहिये था? विपक्ष ने बहस से बदले सदन को अराजक बनाने का रास्ता क्यों चुना? क्या सदन की अराजकता मार्शल से नियन्त्रित नहीं हो सकती थी? क्या पुलिस बल को सदन में बुलाना इतना जरूरी था? इतने मतभेद के बाद भी आखिर विपक्ष की गैरहाजिरी में उस बिल को पास कराना जरूरी था? क्या अब सरकारें इसी तरह पुलिस को बुलाकर विवादित बिलों को पास कराया करेंगी? 

(लेखक पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार हैं।)

 

Bihar
Bihar government
Bihar Assembly
Nitish Kumar
RJD
jdu

Related Stories

बिहार: पांच लोगों की हत्या या आत्महत्या? क़र्ज़ में डूबा था परिवार

बिहार : जीएनएम छात्राएं हॉस्टल और पढ़ाई की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

बिहारः नदी के कटाव के डर से मानसून से पहले ही घर तोड़कर भागने लगे गांव के लोग

मिड डे मिल रसोईया सिर्फ़ 1650 रुपये महीने में काम करने को मजबूर! 

बिहार : दृष्टिबाधित ग़रीब विधवा महिला का भी राशन कार्ड रद्द किया गया

बिहार : नीतीश सरकार के ‘बुलडोज़र राज’ के खिलाफ गरीबों ने खोला मोर्चा!   

बिहार : जन संघर्षों से जुड़े कलाकार राकेश दिवाकर की आकस्मिक मौत से सांस्कृतिक धारा को बड़ा झटका

बिहार पीयूसीएल: ‘मस्जिद के ऊपर भगवा झंडा फहराने के लिए हिंदुत्व की ताकतें ज़िम्मेदार’

बिहार में ज़िला व अनुमंडलीय अस्पतालों में डॉक्टरों की भारी कमी


बाकी खबरें

  • पब्लिक का पैसा, सेठों के हाथ
    न्यूज़क्लिक टीम
    पब्लिक का पैसा, सेठों के हाथ
    16 Jul 2021
    पिछले दो दशकों में कई कंपनियों ने सरकारी बैंकों से करोड़ों रूपये का क़र्ज़ लिया और उसे कभी लौटाया नहींI अब सरकारी बैंक कुछ पैसा वापस लेकर इस कर्ज़े को रफादफा कर रहे हैंI इससे जनता का पैसा बड़े…
  • सरकार बनाने में विफल रहने के बाद लेबनान के नवनियुक्त प्रधानमंत्री हरीरी का इस्तीफ़ा
    पीपल्स डिस्पैच
    सरकार बनाने में विफल रहने के बाद लेबनान के नवनियुक्त प्रधानमंत्री हरीरी का इस्तीफ़ा
    16 Jul 2021
    केवल सात महीने सत्ता में रहे प्रधानमंत्री हसन दिआब द्वारा बेरूत विस्फोटों के बाद अपने पद से इस्तीफ़ा देने के बाद लेबनान में पिछले साल अगस्त से कार्यवाहक सरकार थी।
  • "दिल्ली 2041 के लिए डीडीए का मास्टर प्लान कामगार वर्ग की समस्याओं का समाधान करने में नाकाम"
    रौनक छाबड़ा
    "दिल्ली 2041 के लिए डीडीए का मास्टर प्लान कामगार वर्ग की समस्याओं का समाधान करने में नाकाम"
    16 Jul 2021
    गुरुवार को 'मैं भी दिल्ली' कैंपेन ने एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस बुलाकर दिल्ली-2041 के मसौदे पर चर्चा की। यह एक क़ानूनी दस्तावेज़ है, जिसके पास दिल्ली में शहरी विकास को बदलने की ताक़त है।
  • इंटरकल्चरल एजुकेशन लॉ लागू करने की मांग को लेकर इक्वाडोर के शिक्षक भूख हड़ताल पर
    पीपल्स डिस्पैच
    इंटरकल्चरल एजुकेशन लॉ लागू करने की मांग को लेकर इक्वाडोर के शिक्षक भूख हड़ताल पर
    16 Jul 2021
    इस क़ानून में शिक्षा क्षेत्र के लिए बजट में वृद्धि का प्रावधान है, ये समावेशी और गुणवत्तापूर्ण सरकारी शिक्षा की गारंटी देता है, शिक्षकों के मूल वेतन में वृद्धि करता है। इसमें कोविड-19 महामारी के कारण…
  • अल्जीरिया में 100 से अधिक हिरक प्रदर्शनकारी रिहा
    पीपल्स डिस्पैच
    अल्जीरिया में 100 से अधिक हिरक प्रदर्शनकारी रिहा
    16 Jul 2021
    इस सामूहिक रिहाई से पहले, सरकार विरोधी हिरक विरोध प्रदर्शनों या अन्य विपक्षी समूहों में समर्थन या भाग लेने के लिए अल्जीरियाई सरकार द्वारा 300 से अधिक राजनीतिक क़ैदियों को हिरासत में लिया गया था।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License