NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
शीत सत्र: संसद में पहले की अपेक्षा ज़्यादा आक्रामक नज़र आएगा विपक्ष
किसानों व कृषि से जुड़े मामलों के साथ-साथ कमरतोड़ महंगाई, बेरोजगारी, देश की बाहरी और आंतरिक सुरक्षा, पेगासस जासूसी कांड, श्रम कानून, त्रिपुरा दंगे, कश्मीर हिंसा और कोरोना जैसे मुद्दों पर भी सरकार की घेरेबंदी की जाएगी।
अफ़ज़ल इमाम
29 Nov 2021
loksabha

कांग्रेस के भीतर तृणमूल की सेंधमारी से दोनों पार्टियों में तनाव निश्चित रूप से बढ़ा है, लेकिन किसानों-मजदूरों व आम जनता के बुनियादी सवालों पर मोदी सरकार को घेरने के लिए समूचा विपक्ष न सिर्फ पूरी तरह एकजुट है, बल्कि पहले की अपेक्षा और भी आक्रामक नजर आ रहा है।

विवादित कृषि कानूनों को वापस लेने  संबंधी विधेयक पहले दिन ही लोकसभा में पेश किया जाएगा, लेकिन विपक्षी नेताओं ने तय किया है कि सभी उपजों पर एमएसपी को कानूनी अधिकार बनाने व बिजली संशोधन विधेयक वापस लेने समेत किसानों की जो आधा दर्जन प्रमुख मांगे हैं, उन्हें प्रमुखता से उठाया जाएगा।

किसानों व कृषि से जुड़े मामलों के साथ-साथ कमरतोड़ महंगाई, बेरोजगारी, चीन का अतिक्रमण समेत देश की बाहरी और आंतरिक सुरक्षा, पेगासस जासूसी कांड, श्रम कानून, त्रिपुरा दंगे, कश्मीर हिंसा और कोरोना से मरने वाले लोगों को 4-4 लाख रुपए मुआवजा देने के साथ-साथ इस महामारी से निपटने के लिए बनाए गए पीएम केयर फंड आदि जैसे मुद्दों पर भी सरकार की घेरेबंदी की जाएगी।

रविवार को सरकार द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में भी विपक्ष ने अपनी मंशा जाहिर कर दी है। यदि विपक्ष अपनी रणनीति में कामयाब हो जाता है तो इसका गहरा असर चुनाव वाले राज्यों पर भी पड़ेगा, जहां चुनावी बहस को जनता के बुनियादी सवालों के बजाए जिन्ना और अन्य सांप्रदायिक मुद्दों में उलझाने की कोशिशें की जा रही हैं। संसद का यह सत्र 29 नवंबर से 23 दिसंबर तक चलेगा, जिसमें करीब 19 बैठकें होनी हैं।

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में यह पहला मौका है, जब उसे किसानों के दबाव में झुकना पड़ा है। इसलिए विपक्ष इस अवसर को किसी भी सूरत में छोड़ना नहीं चाहता है। कुछ ही दिनों में यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा व मणिपुर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, लिहाजा सभी पार्टियों के तेवरों में पहले अधिक आक्रामकता नजर आ रही है। सरकार को यूपीए घटकों के साथ-साथ अपने पुराने सहयोगी अकाली दल और विभिन्न मौकों पर अपने अलग-थलग दिखाने वाली बसपा के भी विरोध का सामना करना पडेगा। इतना ही नहीं कांग्रेस और तृणमूल के बीच इस बात की प्रतिस्पर्धा दिखाई पड़ सकती है कि भाजपा से सही मायने में राष्ट्रीय स्तर पर कौन मोर्चा ले सकता है? दोनों पार्टियों के बीच तनाव काफी बढ़ गया है, लेकिन संसद में उठाए जाने वाले मुद्दों को लेकर सहमति दिख रही है।

उधर किसानों ने भी दिल्ली की सीमाओं से संसद भवन के लिए कूच करने तैयारी कर ली थी, लेकिन फिलहाल उन्होंने अपने इस फैसले को टाल दिया है। उन्होंने अपनी मांगों को लेकर पीएम मोदी को जो चिट्ठी भेजी है, उसके जवाब का इंतजार वे 4 दिसंबर तक करना चाहते हैं। इसके बाद ही वे अपनी आगे की रणनीति तय करेंगे। इस पत्र में एमएसपी के लिए कानून बनाने, बिजली संशोधन विधेयक वापस लेने, आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले किसानों को मुआवजा व शहीद स्मारक, आंदोलनकारी किसानों पर किए गए मुकदमे वापस लेने और लखीमपुर- खीरी कांड मामले में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी की बर्खास्तगी व गिरफ्तारी आदि मांगे शामिल हैं।

साथ ही किसान यह भी चाहते हैं कि इन सभी मुद्दों पर सरकार उनके साथ औपचारिक रूप से बात करे, लेकिन अभी तक उन्हें इसका भी जवाब नहीं मिला है। ध्यान रहे जब लखीमपुर में किसानों को गाड़ियों के नीचे रौंदा गया था, तभी टेनी को पद से हटाने की मांग उठी थी, लेकिन वे अभी तक पद पर बने हुए हैं, हालांकि उनका बेटा आशीष मिश्रा गिरफ्तार हो चुका है। कहा जा रहा है कि यूपी चुनाव में वोटों का गणित बिगड़ने के डर से भाजपा टेनी के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। विपक्ष पहले भी इस मामले को लेकर काफी मुखर रहा है। अब संसद सत्र के दौरान भी वह टेनी की बर्खास्तगी की मांग जोरशोर से करेगा।

ध्यान रहे कि पिछले सत्र से ठीक पहले पेगासस जासूसी कांड का खुलासा हुआ था, जिसके बाद संसद में काफी शोर शराबा हुआ था। इस मामले पर सरकार की तरफ से अभी तक कोई स्पष्ट बयान नहीं आया है, हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने इसकी जांच के लिए एक समिति गठित करने का आदेश दिया है। अब मोबाइल फोन कंपनी एप्पल द्वारा पेगासस की निर्माता इजरायली कंपनी एनएसओ पर मुकदमा किए जाने के बाद यह मामला फिर से गरमा गया है। विपक्ष का कहना है कि पेगासस जैसे जासूसी सॉफ्टवेयर सिर्फ सरकारें ही खरीद सकती हैं, इसलिए सरकार बताए कि इसे खरीदा गया है या नहीं? और इसका इस्तेमाल किन-किन लोगों के खिलाफ किया गया? कांग्रेस के एक बड़े नेता ने कहा है कि संसद के इस सत्र में भी सरकार से इन सवालों का जवाब मांगा जाएगा।

तीसरा सबसे अहम मुद्दा चीन द्वारा एलएसी पर गांव बसाने का है, जिसके बारे में अमेरिकी रक्षा विभाग द्वारा अपनी एक रिपोर्ट में खुलासा किया गया है। सरकार पहले चीन के मुद्दे पर अपना बयान दे चुकी है, लेकिन विपक्ष का कहना है कि चीनी अतिक्रमण के बारे में ताजा रिपोर्ट पर देश के सामने स्थिति स्पष्ट की जानी चाहिए। इतना ही नहीं विपक्ष ने कश्मीर हिंसा, त्रिपुरा दंगे और यूपी में दलित परिवार की हत्या आदि जैसे मुद्दों पर भी सरकार को घेरने की तैयारी है।

(लेखक स्वतंत्र पत्रकार हैं।)

Parliament's winter session
Winter Session
Narendra modi
Modi government
opposition parties
Parliament session
Congress
TMC
New Farm Laws
Farm Laws Repealed

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

तिरछी नज़र: सरकार जी के आठ वर्ष

कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

भारत के निर्यात प्रतिबंध को लेकर चल रही राजनीति

गैर-लोकतांत्रिक शिक्षानीति का बढ़ता विरोध: कर्नाटक के बुद्धिजीवियों ने रास्ता दिखाया

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !

हार्दिक पटेल भाजपा में शामिल, कहा प्रधानमंत्री का छोटा सिपाही बनकर काम करूंगा

राज्यसभा सांसद बनने के लिए मीडिया टाइकून बन रहे हैं मोहरा!

ED के निशाने पर सोनिया-राहुल, राज्यसभा चुनावों से ऐन पहले क्यों!


बाकी खबरें

  • law
    विक्रम हेगडे
    भारतीय अंग्रेज़ी, क़ानूनी अंग्रेज़ी और क़ानूनी भारतीय अंग्रेज़ी
    19 Nov 2021
    न्यायिक फ़ैसलों और दूसरे क़ानूनी दस्तावेज़ों में साहित्यिक श्रेष्ठता का होना ज़रूरी नहीं है।
  • education
    प्रियंका ईश्वरी
    बिहार के बाद बंगाल के स्कूली बच्चों में सबसे ज़्यादा डिजिटल विभाजन : एएसईआर सर्वे
    19 Nov 2021
    एनुअल स्टेटस ऑफ़ एजुकेशन रिपोर्ट 2021 की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, स्कूली बच्चों के घरों में कम से कम एक स्मार्टफ़ोन होने के मामले में केरल(97.5%), हिमाचल प्रदेश(95.6%) और मणिपुर(92.9%) सबसे आगे हैं।
  • sc
    सोनिया यादव
    "पॉक्सो मामले में सबसे ज़रूरी यौन अपराध की मंशा, न कि ‘स्किन टू स्किन’ टच!"
    19 Nov 2021
    शीर्ष अदालत ने अपने फैसले में कहा कि सेक्शुअल मंशा से छूना भी अपराध है। धारा 7 के तहत टच और फिजिकल कॉन्टैक्ट को “स्किन टू स्किन टच” तक सीमित करना न केवल संकीर्ण होगा, बल्कि प्रावधान की बेतुकी…
  • Farmer wins, hate is defeated
    न्यूज़क्लिक टीम
    जीत गया किसान, नफरत हार गई!
    19 Nov 2021
    पिछले एक साल से जिन 3 कृषि कानूनों को लेकर किसान आंदोलन कर रहा है आज मोदी सरकार ने उसको ख़ारिज करने का फ़ैसला लिया है, लेकिन संयुक्त किसान मोर्चा के नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि जब तक मोदी सरकार…
  • doctor
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहार : गया ज़िले में 15 लाख से ज़्यादा की महिला आबादी पर केवल 24 महिला डॉक्टर
    19 Nov 2021
    बिहार में डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ़ की भारी कमी है साथ ही इंफ्रास्ट्रक्चर का भी अभाव है। ग्रामीण क्षेत्रों की हालत तो बद से बदतर है। नीति आयोग की 2019 के हेल्थ इंडेक्स में 21 राज्यों की सूची में…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License