NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
जम्मू-कश्मीर: पुलिस द्वारा छापेमारी, बेटे को घसीट कर ले जाते देख दिल का दौरा पड़ने से महिला की मौत
परिवार का कहना है कि आधी रात के वक्त  शोर के कारण वे जब उठे तो तभी उन्हें अहसास हुआ कि सुरक्षा बलों द्वारा उनके घर पर रेड मारी जा रही है।
अनीस ज़रगर
16 Apr 2021
जम्मू-कश्मीर: पुलिस द्वारा छापेमारी, बेटे को घसीट कर ले जाते देख दिल का दौरा पड़ने से महिला की मौत

श्रीनगर: परिवार में से एक प्रत्यक्षदर्शी के साथ बातचीत में पता चला है कि जम्मू कश्मीर पुलिस के जवानों द्वारा बृहस्पतिवार की रात करीब 2:30 बजे छापे के दौरान अपने बेटे को घसीट कर ले जाता देख एक 60 वर्षीय महिला की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। 

चार बच्चों की माँ, ख़दीजा अपने परिवार के सामने ही धड़ाम से गिर पड़ीं थीं और बाद में उन्हें अस्पताल में लाने पर मृत घोषित कर दिया गया, जिसके कारण वहां पर लोगों में बेहद असंतोष व्याप्त हो गया।

ख़दीजा की बेटी रुबीना ने न्यूज़क्लिक को बताया “शोरगुल से हम जाग गए और फिर हमें अहसास हुआ कि सुरक्षा बलों द्वारा हमारे घर पर छापा मारा जा रहा है।”

रुबीना जो नेत्र हैं, रेड डाले जाते वक्त अपनी माँ के साथ सो रही थी। वे कहती हैं कि वे यह सब देख पूरी तरफ से हक्का-बक्का रह गई थीं, लेकिन उनके भाई जावेद अहमद को जब पुलिस वहां से ले जाने लगी तो उसने रोकने की कोशिश की, तो एक पुलिस वाले ने उसे “धक्का” मारकर पीछे धकेल दिया था।

रुबीना का कहना था “मैं पूरी तरह से आतंकित हो गई थी और मेरा परिवार पुलिस के सामने गिडगिडा रहा था और उनसे पूछ रहा था कि वे क्यों हमारे भाई को ले जा रही थे...उन्होंने आधी रात को क्यों हमारे यहाँ छापा मारा है?

जब जावेद को जबरन वहां से ले जाया जा रहा था तो उसी दौरान उसकी माँ नीचे गिर पड़ीं, और उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। परिवार का कहना है कि जब खदीजा की मौत हुई, तो वे अपनी रिश्तेदार हलीमा को पुकार रही थीं। रुबीना ने बताया कि जब वह दर्जनों पुलिसकर्मियों के बीच खड़ी थीं, तो उनके अंतिम शब्द थे “हलीमा, मेहरबानी करके यहाँ आ जाओ।”  

परिवार के एक अन्य सदस्य ने बताया कि हलीमा की बांहों में उनकी मौत हो गई जिसके बाद जाकर पुलिस ने जावेद को वापस भेज दिया, लेकिन उससे ज़कुरा पुलिस थाने में सुबह रिपोर्ट करने के लिए कहा।

जैसे ही स्थानीय निवासी उनके घर पर इकट्ठा होना शुरू हुए, महिलाओं का विलाप शुरू हो गया और आसपास खड़े पुरुषों में रोष व्याप्त होने लगा था। एक शोकाकुल रिश्तेदार का कहना था “यहाँ कश्मीर में अब कोई जिंदगी नहीं बची। भले ही आप बहुत सारा रुपया कमा लो, इसके बावजूद कोई भी आपके घर में रात को धड़धडाते हुए दाखिल हो सकता है और आपका किस्सा वहीं खत्म हो जाता है।”

पीड़ित का परिवार हबाक के बाटापोरा के मिरकशाह इलाके में रहता है जो कश्मीर विश्वविद्यालय के करीब है। खदीजा के पति लकड़ी पर नक्काशी का काम करते हैं और उनका बेटा जावेद शीशे के काम से जुड़ा है। इलाके के स्थानीय निवासियों ने पीड़ित के घर के बाहर प्रशासन के खिलाफ एक छोटा विरोध प्रदर्शन किया जिसमें कथित अपराधियों के खिलाफ सजा की मांग की गई थी। 

रुबीना की दो बहनें हैं और वे दोनों शादीशुदा हैं। उनका कहना था कि उनकी माँ की “हत्या” ने समूचे परिवार को प्रभावित किया है लेकिन इसके कारण विशेष रूप से उनकी अंधी बहन को बीच मझधार में छोड़ दिया है। रुबीना की बड़ी बहन के अनुसार “घर के दोनों पुरुष सदस्य काम के सिलसिले में बाहर रहते हैं, ऐसे में उसे अपनी और परिवार की देखभाल करनी पड़ती है। अब वह बिल्कुल तन्हा है...उन्होंने माँ के साथ कई बाकियों को भी मार डाला है।”

परिवार का कहना है कि यह पहली बार है जब पुलिस बल ने जावेद को समन किया है, जिसके बारे में उनका दावा है कि वह किसी भी प्रकार की “शत्रुतापूर्ण गतिविधि” में शामिल नहीं रहा है।

हालाँकि रात्रि के दौरान छापेमारी कश्मीर में आम बात है। पिछले कई वर्षों से, विशेषकर रात के समय पुलिस द्वारा सैकड़ों लोगों को उठा लिया जाता है। और ऐसा सिर्फ श्रीनगर में ही नहीं है, बल्कि समूचे कश्मीर घाटी में रहने वाले परिवारों ने पुलिस और कभी-कभार भारतीय सेना पर नागरिकों के खिलाफ मनमाने तरीके से बल प्रयोग का आरोप लगाया है।

परिवार के एक रिश्तेदार अब्दुल हामिद मीर के अनुसार उन्होंने इस घटना के सन्दर्भ में वे एसएचओ निगीन, पुलिस अधीक्षक (एसपी) हज़रत बल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्रीनगर सहित तमाम पुलिस अधिकारियों से मुलाक़ात की है। मीर ने बताया कि “उनका कहना था कि वे इस मामले की पड़ताल करेंगे।”

इस सन्दर्भ में जब एसएसपी श्रीनगर, संदीप चौधरी और आईजीपी कश्मीर, विजय कुमार से उनकी प्रतिक्रिया जानने की कोशिश की गई तो उनकी ओर से कोई जवाब नहीं मिल सका है, जिसे मिलने पर तदनुसार अपडेट कर दिया जाएगा।

अंग्रेज़ी में प्रकाशित मूल आलेख को पढ़ने के लिए नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करें

Woman in Srinagar Dies of Heart Attack as Son is Dragged Away During Night Raid by J&K Police

J&K Police
Kashmir Night Raids
Srinagar Police raids
Halima

Related Stories

'हम किसी की संपत्ति नहीं हैं' : कश्मीर में सिख महिला की जल्दबाज़ी में शादी पर जम्मू-कश्मीर की महिलाओं की प्रतिक्रिया

कुपवाड़ा में जनाज़े के दौरान नारेबाज़ी  के आरोप में यूएपीए के तहत गिरफ़्तार 8 युवक  ‘बेकसूर’: ग्रामीण

कश्मीरः यह रास्ता किधर जाता है!

शोपिंया में किशोर मिलिटेन्ट के मारे जाने से कई उम्मीदें चकनाचूर

कश्मीर में दर्द की अथाह दुनिया के बीच गुजरता बच्चों का बचपन

नवाकडाल एनकाउंटर : कई घरों को लूटने के बाद किया आगे के हवाले 

कश्मीर : सरकार ने वीपीएन को ब्लॉक करके इंटरनेट बैंडविड्थ को ख़त्म कर दिया है

कश्मीर : ‘मनमानी नज़रबंदी’ से सहमे बच्चे

कश्मीर: रैनावारी महिलाओं का आरोप, पुलिस प्रशासन ने स्थापित किया “आतंक का साम्राज्य”

कैसे होगा? कौन कराएगा? ज़ख़्मी शाहनवाज़ का इलाज


बाकी खबरें

  • corona
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 1,778 नए मामले, 62 मरीज़ों की मौत
    23 Mar 2022
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.05 फ़ीसदी यानी 23 हज़ार 87 हो गयी है।
  • moon
    संदीपन तालुकदार
    चीनी मिशन में इकट्ठा किये गये चंद्रमा के चट्टानों से शोध और नये निष्कर्षों को मिल रही रफ़्तार
    23 Mar 2022
    इस परिष्कृत चीनी चंद्र मिशन ने चीन और उसके बाहर दोनों ही जगहों पर पृथ्वी या उसके वायुमंडल से बाहर के चट्टानों पर शोध किया है। जानकार उम्मीद जता रहे हैं कि इससे हमें सौर मंडल के बारे में नयी-नयी…
  • bhagat singh
    हर्षवर्धन
    जाति के सवाल पर भगत सिंह के विचार
    23 Mar 2022
    भगत सिंह के जाति व्यवस्था के आलोचना के केंद्र में पुनर्जन्म और कर्म का सिद्धांत है। उनके अनुसार इन दोनों सिद्धांतों का काम जाति व्यवस्था से हो रहे भीषण अत्याचार के कारण उत्पन्न होने वाले आक्रोश और…
  • bhagat singh
    लाल बहादुर सिंह
    भगत सिंह की फ़ोटो नहीं, उनके विचार और जीवन-मूल्यों पर ज़ोर देना ज़रूरी
    23 Mar 2022
    शहादत दिवस पर विशेष: भगत सिंह चाहते थे कि आज़ाद भारत में सत्ता किसानों-मजदूरों के हाथ में हो, पर आज देश को कम्पनियां चला रही हैं, यह बात समाज में सबसे पिछड़े माने जाने वाले किसान भी अपने आन्दोलन के…
  • भाषा
    साल 2021 में दिल्ली दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी थी : रिपोर्ट
    22 Mar 2022
    साल 2021 में वैश्विक स्तर पर वायु गुणवत्ता की स्थिति बयां करने वाली यह रिपोर्ट 117 देशों के 6,475 शहरों की आबोहवा में पीएम-2.5 सूक्ष्म कणों की मौजूदगी से जुड़े डेटा पर आधारित है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License