NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
अफ्रीका
इथियोपिया : फिर सशस्त्र संघर्ष, फिर महिलाएं सबसे आसान शिकार
इथियोपिया, अफ्रीका महाद्वीप का यह देश पिछले दो वर्षों से अधिक समय से सुखिर्यों में है, जहां नवंबर, 2020 से शुरू हुआ सशस्त्र संघर्ष अभी भी जारी है, जहां टिग्रे अलगाववादियों और उनके खिलाफ इथियोपियाई सैन्य अभियान के संघर्ष ने गंभीर संकट पैदा कर दिया है।
शिरीष खरे
23 Jan 2022
Ethiopia
शरणार्थी शिविर में महिलाएँ। तस्वीर साभार:  'हयूमन राइटस वॉच' 

कहा जाता है कि किसी भी सशस्त्र संघर्ष की सबसे अधिक मार महिलाओं को झेलनी पड़ती है। अफसोस कि इस सदी में भी यह बात अक्षरशः: सच सिद्ध हो रही है। भारत से करीब साढ़े चार हजार किलोमीटर दूर इथियोपिया में गृह-युद्ध की स्थिति बनी हुई है। सवाल है कि इससे हमारा क्या सरोकार? जवाब है कि दुनिया के किसी भी हिस्से में यदि महिलाओं के खिलाफ मानवीय इतिहास की क्रूरतम घटनाओं को दोहराया जा रहा हो, तो हमें क्यों आंखें मूंद लेनी चाहिए!  

इथियोपिया, अफ्रीका महाद्वीप का यह देश पिछले दो वर्षों से अधिक समय से सुखिर्यों में है, जहां नवंबर, 2020 से शुरू हुआ सशस्त्र संघर्ष जारी है, जहां टिग्रे अलगाववादियों और उनके खिलाफ इथियोपियाई सैन्य अभियान ने गंभीर संकट पैदा कर दिया है। यही वजह है कि पिछले दिनों संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी कि टिग्रे 'पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट' के संघर्ष ने देश के उत्तरी हिस्से में नागरिकों के जीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। लेकिन, इसमें जो सबसे भयावह आयाम उभर कर आ रहा है उसे देश-दुनिया के हर नागरिक समाज को समझने की आवश्यकता है। दरअसल, इथियोपिया के सशस्त्र संघर्ष ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि हर सशस्त्र संघर्ष में महिलाएं सबसे आसान शिकार होती हैं।

'हयूमन राइटस वॉच' सहित दुनिया भर के तमाम मानवाधिकार संगठनों ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि इस सशस्त्र संघर्ष ने नरसंहार, महिलाओं के खिलाफ बलात्कार और अन्य यौन हिंसा को सतह पर ला दिया है।

इसी कड़ी में अंतरराष्ट्रीय संगठन 'हयूमन राइटस वॉच' ने जून, 2021 से मुख्य तौर पर अनेक यौन पीड़ित महिलाओं के साक्षात्कार लिए, साथ ही एक रिपोर्ट बनाई जिसमें अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता, सेवा प्रदाता, मानवीय सहायता कार्यकर्ता, सामुदायिक संगठनों के सदस्य और सरकारी दाता एजेंसियों को शामिल किया गया है, जिसके तहत यौन हिंसा के 43 प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की गई।

संघर्ष हुआ यौन हिंसा पर आधारित

'टिग्रे पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट' और इथियोपियाई सरकार के सैन्य बलों के बीच जारी सशस्त्र संघर्ष में विभिन्न युद्धरत जवानों द्वारा महिलाओं के साथ बलात्कार और सामूहिक बलात्कार सहित पूरे क्षेत्र में व्यापक यौन हिंसा की खबरें आ रही हैं। यह संघर्ष अब उस मोड़ पर पहुंच गया है, जहां यौन हिंसा अपमानजनक जाति आधारित गालियों के साथ युद्ध के एक हथियार के रूप में इस्तेमाल होता है। आरोप है कि इथियोपियाई सैन्य बल अपने ही देश की टिग्रेयन महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ अनाचार कर रहे हैं। इसके बाद संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों ने भी संघर्ष से संबंधित बलात्कारों की पुष्टि करते हुए इस पर निंदा जताई है।

वहीं, कई मानव अधिकार कार्यकर्ता यह आरोप लगाते हैं कि पिछले साल जनवरी से जून के बीच इथियोपियाई सैन्य बलों ने मोबाइल क्लीनिक और सामुदायिक आउटरीच कार्यक्रमों के काम को प्रभावित किया। इधर, 'इथियोपियाई मानवाधिकार आयोग' और 'संयुक्त राष्ट्र' की संयुक्त जांच रिपोर्ट में भी सशस्त्र संघर्ष के दौरान मानवाधिकारों के हनन के मामले उजागर हुए हैं। इसमें स्पष्ट तौर पर यह उल्लेख किया गया कि संघर्ष क्षेत्र में यौन और लिंग आधारित हिंसा बढ़ रही है। इस बीच इथियोपिया सरकार के महिला, बाल और युवा मंत्रालय के आंकड़े भी चौंकाते हैं। आंकड़ों के मुताबिक, नवंबर 2020 से मई 2021 के बीच मेकेले शहर और आसपास के क्षेत्रों से यौन हिंसा से बचे 1,324 मरीज वहां के अस्पतालों में उपचार के लिए पहुंचे।

दूसरी तरफ, यह आशंका जाहिर की जा रही है कि सामाजिक कलंक, असुरक्षा और लचर स्वास्थ्य व्यवस्था के कारण यौन हिंसा पीड़ितों का वास्तविक आंकड़ा दर्ज नहीं हो सका है, जो सरकारी आंकड़े से कई गुना अधिक हो सकता है।

यौन रोगों में बढ़ोतरी

'ह्यूमन राइट्स वॉच' के शोध से पता चला है कि यौन हिंसा पीड़ित महिलाओं को गर्भावस्था संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ा। इसके अलावा, एचआईवी और हेपेटाइटिस बी जैसे यौन संक्रमणों में बढ़ोतरी देखी गई। वहीं, कई महिलाओं को शारीरिक आघात पहुंचा, जिसमें उनकी हड्डियां टूटी पाई गईं, परीक्षण के दौरान सामने आया कि उनके शरीर पर कहीं चोट के निशान थे, तो कहीं छुरे के घाव थे। रिपोर्ट बताती है कि इथियोपिया यौन हिंसा की शिकार कई किशोरियां हेपेटाइटिस पॉजिटिव पाई गईं, बाद में सहमति के बाद उनके गर्भ गिराने पड़े।

अप्रैल 2021 में 'संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष' ने बताया कि टिग्रे के अस्पतालों में महज 1 प्रतिशत यौन हिंसा पीड़ित महिलाओं को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की क्षमता थी। इससे स्पष्ट होता है कि सशस्त्र संघर्ष स्थलों पर यदि बलात्कार पीड़ित महिलाओं के लिए चिकित्सा तंत्र कमजोर हो, तो उनके लिए स्थिति और अधिक भयावह हो जाती है।

ये भी पढ़ें: अमेरिका समर्थित टीपीएलएफ़ ने इथियोपिया में जंग हारने के बाद संयुक्त राष्ट्र से सुरक्षा की गुहार लगाई

वहीं, कई मानव अधिकार कार्यकर्ता आरोप लगाते हैं कि पिछले साल जनवरी से जून के बीच इथियोपियाई सैन्य बलों ने मोबाइल क्लीनिक और सामुदायिक कार्यक्रमों के काम को प्रभावित किया। दूसरी तरफ, ऐसी जगहों पर यह भी देखा गया कि यौन हिंसा पीड़ित महिलाओं को अवसाद और मानसिक रोग से उभारने के लिए कोई व्यवस्था ही नहीं थी। हालांकि, मानसिक रोग से जूझ रहीं ऐसी महिलाओं के बारे में विस्तृत अध्ययन की भी मांग की जा रही है।

इसलिए दब गई पीड़िताओं की आवाज

इस दौरान एक महत्त्वपूर्ण बात तो यही है कि इथियोपियाई सरकार ने यौन हिंसा की खबरों को स्वीकार किया है, लेकिन उस पर आरोप है कि वह निष्पक्ष जांच मामले में महज खानापूर्ति करती हुई दिख रही है। हालांकि, जनवरी में वहां की सरकार ने यौन हिंसा के आरोपों की जांच के लिए एक संयुक्त सरकारी कार्य-बल टीम बनाई है।

देखा गया है कि 'टिग्रे पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट' ने पिछले 28 जून को टिग्रे क्षेत्र पर नियंत्रण स्थापित किया है, इसलिए सरकार ने संबंधित सड़कों को काटते हुए पहुंच को सीमित कर दिया है, जिससे बिजली और दूरसंचार जैसी सभी बुनियादी सेवाओं से भी टिग्रे क्षेत्र कट गया है और यही वजह है कि इन दिनों वहां यौन हिंसा पीड़ित महिलाओं की आवाज बाहर नहीं आ पा रही है।

इसी तरह, टिग्रे क्षेत्र में मानवीय सहायता के वितरण पर इथियोपियाई अधिकारियों सुरक्षा कारणों से प्रतिबंध लगा दिया है, जिससे भोजन और चिकित्सा आपूर्ति बाधित हुई है। मानवाधिकार संगठन इसे अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का उल्लंघन बता रहे हैं। दरअसल, उन्हें डर है कि इससे सशस्त्र संघर्ष स्थल पर भुखमरी की स्थिति बन जाएगी और ऐसी स्थिति में भी सबसे अधिक प्रताड़ना महिलाओं को ही झेलनी पड़ेगी।

हालांकि, पिछले साल की 3 सितंबर को 'अफ्रीकी संघ' ने इथियोपिया की सरकार से सशस्त्र संघर्ष क्षेत्र में मानवीय पहुंच सुनिश्चित करने के लिए प्रयास तेज करने का आग्रह किया है। इसी तरह, 7 अक्टूबर को यूरोपीय संसद ने भी वहां मानवीय सहायता और भोजन, दवा सहित महत्वपूर्ण आपूर्ति पर वास्तविक नाकाबंदी को समाप्त करने के लिए एक प्रस्ताव पारित किया है।
 
अंत में यदि पिछले तीन दशकों के अनुभवों पर गौर करें, तो मध्य अफ्रीकी गणराज्य, इराक, म्यांमार और दक्षिण सूडान सहित दुनिया भर के संघर्षों से जुड़े शोध बताते हैं कि महिलाओं पर यौन हिंसा के गहरे और दीर्घकालिक प्रभाव पड़ते हैं, जिससे उनका मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य तो प्रभावित होता ही है, वे काम, अध्ययन करने तथा सार्वजनिक जीवन में भाग लेने से लेकर अपने परिवारों की देखभाल करने की क्षमताओं को खो देती हैं।

ये भी देखें: पड़ताल दुनिया भर कीः गृहयुद्ध में जलता इथोपिया, बुरी अमेरिकी निगाह

Ethiopia
Civil war in Ethiopia
Ethiopian National Defense Force
Ethiopia Women
africa
African continent

Related Stories

क्यूबाई गुटनिरपेक्षता: शांति और समाजवाद की विदेश नीति

दुनिया भर की: सोमालिया पर मानवीय संवेदनाओं की अकाल मौत

जलविद्युत बांध जलवायु संकट का हल नहीं होने के 10 कारण 

यूरोप धीरे धीरे एक और विश्व युद्ध की तरफ बढ़ रहा है

2022 बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक के ‘राजनयिक बहिष्कार’ के पीछे का पाखंड

अफ़्रीका : तानाशाह सोशल मीडिया का इस्तेमाल अपनी सत्ता बनाए रखने के लिए कर रहे हैं

नवउपनिवेशवाद को हॉर्न ऑफ़ अफ्रीका की याद सता रही है 

अमेरिका समर्थित टीपीएलएफ़ ने इथियोपिया में जंग हारने के बाद संयुक्त राष्ट्र से सुरक्षा की गुहार लगाई

अमेरिका और ब्रिटेन के पास उपलब्ध अतिरिक्त वैक्सीन खुराकों से पूरे अफ़्रीका का टीकाकरण किया जा सकता है

टीपीएलएफ़ के पिछले महीने की बढ़त को रोकते हुए उत्तरी इथियोपिया का गृह युद्ध संघीय सरकार के पक्ष में बदला


बाकी खबरें

  • BJP
    अनिल जैन
    खबरों के आगे-पीछे: अंदरुनी कलह तो भाजपा में भी कम नहीं
    01 May 2022
    राजस्थान में वसुंधरा खेमा उनके चेहरे पर अगला चुनाव लड़ने का दबाव बना रहा है, तो प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया से लेकर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत इसके खिलाफ है। ऐसी ही खींचतान महाराष्ट्र में भी…
  • ipta
    रवि शंकर दुबे
    समाज में सौहार्द की नई अलख जगा रही है इप्टा की सांस्कृतिक यात्रा
    01 May 2022
    देश में फैली नफ़रत और धार्मिक उन्माद के ख़िलाफ़ भारतीय जन नाट्य संघ (इप्टा) मोहब्बत बांटने निकला है। देशभर के गावों और शहरों में घूम कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन किए जा रहे हैं।
  • प्रेम कुमार
    प्रधानमंत्री जी! पहले 4 करोड़ अंडरट्रायल कैदियों को न्याय जरूरी है! 
    01 May 2022
    4 करोड़ मामले ट्रायल कोर्ट में लंबित हैं तो न्याय व्यवस्था की पोल खुल जाती है। हाईकोर्ट में 40 लाख दीवानी मामले और 16 लाख आपराधिक मामले जुड़कर 56 लाख हो जाते हैं जो लंबित हैं। सुप्रीम कोर्ट की…
  • आज का कार्टून
    दिन-तारीख़ कई, लेकिन सबसे ख़ास एक मई
    01 May 2022
    कार्टूनिस्ट इरफ़ान की नज़र में एक मई का मतलब।
  • राज वाल्मीकि
    ज़रूरी है दलित आदिवासी मज़दूरों के हालात पर भी ग़ौर करना
    01 May 2022
    “मालिक हम से दस से बारह घंटे काम लेता है। मशीन पर खड़े होकर काम करना पड़ता है। मेरे घुटनों में दर्द रहने लगा है। आठ घंटे की मजदूरी के आठ-नौ हजार रुपये तनखा देता है। चार घंटे ओवर टाइम करनी पड़ती है तब…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License