NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
राजनीति
कोविड-19 के ख़िलाफ़ भारत में शुरू हुआ विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान
पहले चरण के लिए सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में इसके लिए कुल 3006 टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। पहले दिन तीन लाख से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मियों को कोविड-19 के टीके की खुराक दी जाएगी।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट/भाषा
16 Jan 2021
कोरोना वायरस
Image courtesy: India Today

नयी दिल्ली: आख़िरकार आज वो घड़ी आ गई जिसका सबको इंतज़ार था। आज से भारत में कोविड-19 के ख़िलाफ़ वैक्सीनेशन यानी टीकाकरण का काम शुरू हो गया। हालांकि इस बीच काफी सवाल और विवाद रहे। जिनमें से कुछ के उत्तर मिले और कुछ के उत्तर आने वाले समय में ही मिल पाएंगे। 

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज, शनिवार को कोविड-19 के खिलाफ विश्‍व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान की शुरुआत की।

वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के साथ भारत के सभी राज्‍यों और केन्‍द्रशासित प्रदेशों के 3006 टीकाकरण केन्‍द्र आपस में जुडें।

ज्ञात हो कि पहले चरण के लिए सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में इसके लिए कुल 3006 टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। पहले दिन तीन लाख से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मियों को कोविड-19 के टीके की खुराक दी जाएगी।

सरकार के मुताबिक, सबसे पहले एक करोड़ स्वास्थ्यकर्मियों, अग्रिम मोर्चे पर काम करने वाले करीब दो करोड़ कर्मियों और फिर 50 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को टीके की खुराक दी जाएगी। बाद के चरण में गंभीर रूप से बीमार 50 साल से कम उम्र के लोगों का टीकाकरण होगा।

स्वास्थ्यकर्मियों और अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मियों पर टीकाकरण का खर्च सरकार वहन करेगी।

कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण अभियान के आरंभ से पहले राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस महामारी से देश की लड़ाई आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की रही और इस मुश्किल दौर में भी हर भारतीय में आत्मविश्वास को कमजोर न पड़ने देने का संकल्प दिखा।

टीकाकरण के मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने भी कहा कि कोविड-19 टीका कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ लड़ाई में हमारी 'संजीवनी' है। आज दिल्ली में एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया ने कोविड-19 का पहला टीका लगवाया। एम्स में ही सफाई कर्मी को भी टीका लगाया गया ।

छत्तीसगढ़ में पहले चरण में 2.67 लाख लोगों को टीका लगाने का कार्य शुरू

रायपुर: देश में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान की शुरुआत के साथ ही छत्तीसगढ़ में भी शनिवार को 2.67 लाख स्वास्थ्य कर्मियों और कोरोना योद्धाओं को कोविड—19 का टीका लगाने का कार्य शुरू हो गया है।

छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की संचालक डॉक्टर प्रियंका शुक्ला ने शनिवार को बताया कि राज्य में कोविड—19 का टीकाकरण शुरू हो गया और यहां के 97 टीकाकरण केंद्रों में इस अभियान की शुरूआत की गई है।

शुक्ला ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह देश में टीकाकरण अभियान की शुरुआत की और प्रदेश में सबसे पहले राजधानी रायपुर स्थित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर अस्पताल में महिला स्वच्छताकर्मी तुलसा तांडी (51) को कोविड—19 का टीका लगाया गया।

उन्होंने बताया कि राज्य में पहले चरण में 2,67,399 स्वास्थ्य और महिला एवं बाल विकास विभाग के कर्मियों को टीका लगाया जाएगा। जिसके लिए 1,349 टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। हालांकि 97 टीकाकरण केंद्रों में पहले टीकाकरण का कार्य शुरू किया गया है।

अधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रोटोकॉल के अनुसार राज्य के सभी जिलों में इन टीकों का वितरण किया जा चुका है।

टीकाकरण के लिए राज्य के चिकित्सा महाविद्यालयों, जिला अस्पतालों, कुछ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा निजी अस्पतालों में टीकाकरण केंद्र बनाया गया है।

उन्होंने बताया कि उम्मीद है कि एक दिन में एक केंद्र में 100 कर्मियों का टीकाकरण किया जाएगा।

शुक्ला ने बताया कि छत्तीसगढ़ को भारत सरकार से पहली खेप में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा निर्मित ‘कोविशील्ड’ के तीन लाख 23 हजार टीके उपलब्ध कराए गए हैं।

उन्होंने बताया कि टीकाकरण के लिए 7116 टीकाकरण कर्मियों को चिन्हित कर इसका प्रशिक्षण दिया गया है। सभी 28 जिलों में 83 स्थानों पर कोविड-19 टीकाकरण का पूर्वाभ्यास किया जा चुका है।

उन्होंने बताया कि टीकाकरण के बाद किसी भी तरह की प्रतिकूल घटना या आपात स्थिति के प्रबंधन के लिए राज्य स्तर से लेकर टीकाकरण स्थलों तक एईएफआई (एडवर्स इवेंट फालोइंग इम्यूनाइजेशन) प्रबंधन प्रणाली को सुदृढ़ किया गया है। सभी टीकाकरण केंद्रों को नजदीकी एईएफआई प्रबंधन प्रणाली जैसे मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल या सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जोड़ा गया है। टीकाकरण के दौरान और बाद में जैव चिकित्सीय अपशिष्टों के प्रबंधन के लिए भी समुचित व्यवस्था की गई है।

अधिकारी ने बताया कि टीका लगाने के बाद व्यक्ति को आधे घंटे तक निरीक्षण कक्ष में रखा जाएगा और तबीयत खराब लगने पर तुरंत उपचार की व्यवस्था की जाएगी।

उन्होंने बताया कि टीके की पहली खुराक के 28 दिनों के भीतर दूसरी खुराक लेना होगा।

इसे भी पढ़ें : आख़िर कोवैक्सीन को लेकर सवाल क्यों उठ रहे हैं?

विवादों में कोवैक्सीन: भोपाल गैस पीड़ितों को धोखे में रखकर ट्रायल का आरोप!

बतकही : हद है अब आपने वैक्सीन पर सवाल उठा दिए

Coronavirus
COVID-19
Covid-19 Vaccination
corona vaccine
Narendra modi
Health workers

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • ipt
    एम.के. भद्रकुमार
    भारत, पाकिस्तान और तालिबान अब एक ही राह पर
    01 Dec 2021
    भारत सरकार अफ़गानिस्तान में मानवीय संकट को दूर करने के लिए पश्चिमी रणनीति की छिपी प्रवृत्ति के साथ तालेमल बैठाते हुए तालिबान और पाकिस्तान के साथ फिर से जुड़ने की कोशिश में है। 
  • tor wennesland
    एपी
    इज़राइल, फ़लस्तीन के बीच नए सिरे से हिंसा भड़कने की आशंका : संयुक्त राष्ट्र दूत
    01 Dec 2021
    वेनेसलैंड ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से कहा है कि यह जरूरी है कि पक्षकार ‘‘जमीन पर स्थिति को संयमित करें’’, पूरे फलस्तीन में हिंसा कम करें, एकतरफा तरीके से इजराइली बस्तियों को बसाने से बचा जाए।
  • भाषा
    रिश्वत लेकर अपराधी छोड़ने के मामले में क्राइम ब्रांच प्रभारी व मुख्य आरक्षी बर्ख़ास्त
    01 Dec 2021
    सूत्रों ने बताया कि नोएडा पुलिस की टीम ने हैकरों से 50 लाख रुपये की मांग की थी लेकिन 20 लाख रुपये पर समझौता हुआ। बाद में हैकरो के घर पहुंची टीम क्रेटा कार भी ले आई।
  • Tribals
    रूबी सरकार
    सामूहिक वन अधिकार देने पर MP सरकार ने की वादाख़िलाफ़ी, तो आदिवासियों ने ख़ुद तय की गांव की सीमा
    01 Dec 2021
    मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने आदिवासी इलाक़ों में सामूहिक वन अधिकार देने का वायदा किया था, लेकिन इसका क्रियान्वयन नहीं किया। तब जागरूक आदिवासियों ने स्वयं ही गांव गणराज्य ग्राम सभा का सपना और अपने…
  • Climate change
    प्रबीर पुरकायस्थ
    धरती का बढ़ता ताप और धनी देशों का पाखंड
    01 Dec 2021
    ऊर्जा के वैकल्पिक रास्तों को अपनाने की क्या क़ीमत होगी और इस क़ीमत का बोझ कौन उठाएगा? ये पहलू कोप-26 से पूरी तरह से ही गायब था। उसमें कम कार्बन उत्सर्जन के रास्ते के अपनाए जाने के लिए वित्त व्यवस्था…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License