NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
भाजपा नेताओं के विवादित बयानों को लेकर प्रधानमंत्री की चुप्पी पर येचुरी ने उठाये सवाल
माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी ने ट्वीट कर कहा, ‘स्कूल में एक नाटक के मंचन में नौ साल की एक बच्ची द्वारा एक वाक्य बोलने पर उसकी मां और शिक्षिका को देशद्रोह के आरोप में जेल भेज दिया गया जबकि मंत्रियों द्वारा लोगों को गोली मारने और एक निर्वाचित मुख्यमंत्री को आतंकवादी बताए जाने पर प्रधानमंत्री मौन हैं।’
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
04 Feb 2020
yechuri

नई दिल्ली : माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी ने भाजपा नेताओं के एक के बाद एक विवादित बयानों को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चुप्पी पर सवालिया निशान लगाया और संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के मुद्दे पर कर्नाटक में रंगमंच पर नाटक के मंचन में हिस्सा ले रही एक स्कूली बच्ची द्वारा कुछ शब्द बोलने पर उसकी मां और शिक्षक के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किए जाने की आलोचना की।

येचुरी ने मंगलवार को यह मुद्दा उठाते हुये कहा कि सीएए के मुद्दे पर रंगमंच पर नाटक में नौ साल की एक बच्ची ने कुछ शब्द बोले जिसके बाद उसकी मां और शिक्षक को कर्नाटक के बीदर जिले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, यह निंदनीय है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘स्कूल में एक नाटक के मंचन में नौ साल की एक बच्ची द्वारा एक वाक्य बोलने पर उसकी मां और शिक्षिका को देशद्रोह के आरोप में जेल भेज दिया गया जबकि मंत्रियों द्वारा लोगों को गोली मारने और एक निर्वाचित मुख्यमंत्री को आतंकवादी बताए जाने पर प्रधानमंत्री मौन हैं।’

Communal polarisation, fear mongering, hatred and violence... That is all BJP is left in its arsenal with. These are their only achievements over the last six years. These are the ‘Achhe Din’ Modi promised in 2014? pic.twitter.com/OOCPcpmcJC

— Sitaram Yechury (@SitaramYechury) February 4, 2020

येचुरी ने कहा, ‘यह है भाजपा का वैश्विक नजरिया और इसके लिये उनकी जवाबदेही तय की जायेगी। सत्ता में रहते हुये सांप्रदायिक ध्रुवीकरण करना भाजपा की एकमात्र उपलब्धि है।’ उल्लेखनीय है कि कर्नाटक के बीदर जिले में पुलिस ने नौ वर्षीय बच्ची की मां नजबुन्निसा, और रंगमंच का आयोजन करने वाले शाहीन स्कूल की प्रधान अध्यापिका फरीदा बेगम को गिरफ्तार कर लिया।

इससे पहले येचुरी ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिकता पंजी (एनआरसी) के खिलाफ दिल्ली स्थित जामिया नगर और शाहीन बाग में चल रहे विरोध प्रदर्शन स्थलों पर बार बार गोलीबारी होने के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चुप्पी और भाजपा नेताओं द्वारा कथित तौर पर हिंसा भड़काये जाने को जिम्मेदार ठहराया था।

येचुरी ने सोमवार को ट्वीट कर कहा, ‘हर जगह बार-बार गोलीबारी हो रही है और यह प्रधानमंत्री की सतत चुप्पी और मंत्रियों एवं भाजपा नेताओं द्वारा हिंसा भड़काए जाने का नतीजा है। एक के बाद एक वारदात, मिलीभगत की ओर इशारा करती है।’उन्होंने कहा, ‘शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को खलनायक बता कर हिंसा उकसाने वालों को खुली छूट है।’

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

Sitaram yechury
Narendra modi
CAA
NRC
Hate Speech
karnataka
modi sarkar
BJP

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

तिरछी नज़र: सरकार जी के आठ वर्ष

कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

भारत के निर्यात प्रतिबंध को लेकर चल रही राजनीति


बाकी खबरें

  • protest
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    अर्बन कंपनी की महिला कर्मचारी नई कार्यप्रणाली के ख़िलाफ़ कर रहीं प्रदर्शन
    21 Dec 2021
    अर्बन कंपनी की महिला कर्मचारी सोमवार 20 दिसंबर की देर शाम से अर्बन कंपनी के गुड़गाँव दफ़्तर के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। भीषण ठंड में भी महिलाएं रात भर वहीं रहीं और अभी भी उनका प्रदर्शन जारी है।
  • cartoon
    आज का कार्टून
    कार्टून क्लिक: विपक्ष कहे 'टेनी' हटाओ, मोदी जी कहें तुम शाह के साथ रैली में आओ
    21 Dec 2021
    विपक्ष गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी को हटाने की लगातार मांग कर रहा है लेकिन मोदी जी पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। और फर्क पड़े भी क्यों...अरे भई एक तो उत्तर प्रदेश में चुनाव... दूसरा, टेनी जी "…
  • SSC GD 2018
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली: एसएससी जीडी भर्ती 2018 के अभ्यर्थियों की नियुक्ति की मांग को लेकर प्रदर्शन
    21 Dec 2021
    प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों का आरोप है कि एसएससी जीडी 2018 भर्ती में 60210 पदों पर भर्ती निकली थी। लेकिन तीन साल बीत जाने के बाद भी अभी भी हज़ारों पदों पर नियुक्ति नहीं की गई है। प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों…
  • Kuldeep Sengar
    भाषा
    अदालत ने पूर्व भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर को उन्नाव पीड़िता के दुर्घटना कांड में आरोप मुक्त किया
    21 Dec 2021
    जुलाई, 2019 में एक ट्रक ने एक वाहन को टक्कर मार दी थी जिससे उन्नाव बलात्कार पीड़िता अपने चाचा एवं वकील के साथ रायबरेली जा रही थी। इस दुर्घटना में पीड़िता के चाचा की मौत हो गयी जबकि पीड़िता एवं उनके…
  • omicron
    संदीपन तालुकदार
    ओमिक्रोन : नई बातें सामने आईं, मगर कुछ सवाल अब भी बरक़रार
    21 Dec 2021
    अस्पताल में भर्ती होने की दर, बच्चों में संक्रमण, वैक्सीन सुरक्षा आदि के बारे में निर्णायक समझ बनाने के लिए ओमाइक्रोन संस्करण के बारे में मौजूद जानकारी अभी भी अधूरी है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License