NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
यमन : हौथियों ने कोरोनो वायरस के प्रसार को रोकने के लिए 2000 से अधिक क़ैदियों को रिहा किया
एक अप्रैल को सऊदी अरब के नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन द्वारा दो सप्ताह तक एकतरफा संघर्ष विराम की घोषणा के बाद पश्चिम और खाड़ी सैन्य गठबंधन के समर्थन वाली यमन की सरकार ने भी 500 से अधिक क़ैदियों को रिहा करने की घोषणा की।
पीपल्स डिस्पैच
14 Apr 2020
यमन
अधिकारियों ने 28 मार्च 2020 को यमन के साना में कोरोना वायरस (COVID-19) महामारी के चलते एहतियात के तौर पर ज़ैद अस्पताल में कोरोनोवायरस रोगियों के लिए एक नया विभाग स्थापित किया है। [मोहम्मद हमूद – अनाडोलू एजेंसी]

यमन के हौथी विद्रोहियों ने सोमवार 13 अप्रैल को घोषणा की कि उसने COVID-19 महामारी को फैलने से रोकने के प्रयास में अपनी हिरासत से 2000 से अधिक क़ैदियों को रिहा कर दिया है।

हौथी के चीफ प्रोसिक्यूटर नबील अल-अज़ानी ने एक बयान में कहा कि हूतियों ने एहतियात के तौर पर इस साल मार्च के मध्य से देश के कुछ हिस्सों से 2361 कैदियों को रिहा कर दिया था। अल-अज़ानी के अनुसार, जिन्हें रिहा किया गया उन्हें रिहा होने से पहले कुछ मानदंडों को पूरा करना पड़ा। इन मानदंडों में अपनी सज़ा का तीन चौथाई हिस्सा क़ैद में गुज़ारने के साथ ही सज़ा काटते समय अच्छा आचरण भी शामिल था।

कोरोना वायरस के पहले मामले सामने आने के बाद हुई हिंसा के बीच हौथियों द्वारा ये घोषणा की गई है। यहां 5 वर्षों से अधिक समय से युद्ध जारी है। यमन की राष्ट्रीय आपातकालीन समिति ने शुक्रवार 10 अप्रैल को कहा कि वायरस से संक्रमित 60 वर्षीय व्यक्ति हद्रामावत के दक्षिणी तेल उत्पादक क्षेत्र के अल-शहर बंदरगाह पर काम करता था और क्वारंटीन सेंटर में अब उसकी हालत ठीक है।

निरंतर युद्ध और संघर्ष के कारण देश की चिकित्सा प्रणालियां पहले से ही काफी लचर स्थिति में हैं और देश में मलेरिया, डेंगू और हैजा जैसी बीमारियां फैली हुई है। संयुक्त राष्ट्र के मानव कल्याण से जुड़े समन्वयकों ने चेतावनी दी है कि यदि वायरस यमन में फैलता है तो इसके प्रभाव "विनाशकारी" होंगे। विश्व स्वास्थ्य संगठन यमन में मेडिकल सप्लाई, टेस्टिंग किट, वेंटिलेटर भेजने के साथ-साथ यमनी डॉक्टरों और अन्य मेडिकल पेशेवरों को संभावित प्रकोप के लिए तैयार करने को लेकर प्रशिक्षण दे रहा है।

पश्चिमी देशों के समर्थन वाली यमनी सरकार ने भी घोषणा की कि उसने 1 अप्रैल को अपने नियंत्रण में देश के विभिन्न क्षेत्रों से 500 से अधिक क़ैदियों को रिहा किया था। यमन सरकार को सऊदी के नेतृत्व वाले खाड़ी गठबंधन द्वारा आर्थिक और सैन्य मदद भी की जाती है। पिछले सप्ताह सऊदी के नेतृत्व वाले खाड़ी सैन्य गठबंधन ने युद्ध और हिंसा को रोकने के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा किए गए अपील के बाद दो सप्ताह तक संघर्ष विराम करने की घोषणा की थी।

कोरोना वायरस से जुड़े पहले मामले की ख़बर सामने आने के बाद अधिकारियों द्वारा हद्रामावत में शुक्रवार सुबह से शनिवार तक कर्फ्यू लगा दिया गया था। कर्फ्यू के दौरान सार्वजनिक बाज़ारों को बंद कर दिया गया था और हर प्रकार के सार्वजनिक समारोहों पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।

साभार : पीपल्स डिस्पैच

yemen
COVID-19
Coronavirus
Epidemic corona Virus
Yemen Government

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • bank strike
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बैंक हड़ताल: केंद्र द्वारा बैंकों के निजीकरण के ख़िलाफ़ यूनियनों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी
    16 Dec 2021
    कांग्रेस, एआईटीसी, डीएमके, सीपीआई, सीपीएम और वाईएसआरसी, टीआरसी, शिवसेना, आप के नेताओं सहित कई राजनीतिक दलों और संसद सदस्यों ने भी दो दिवसीय बैंक हड़ताल को अपना समर्थन दिया है।
  • UP
    न्यूज़क्लिक टीम
    यूपी: महामारी में टूटे निस्वार्थ शिक्षक और उनके गांव के सपने
    16 Dec 2021
    एक ऐसे राज्य में जहां राजनेता चुनाव जीतने के लिए अपनी जाति का या फिर सांप्रदायिक कार्ड खेलते हैं, प्यारेलाल ने अपने गांव के बच्चों को पढ़ाकर एकजुट कर दिया था. पर महामारी ने उन्हें बेरोजगार कर दिया और…
  • SP PSP
    रवि शंकर दुबे
    दूर हुए चाचा-भतीजे के गिले-शिकवे, 'साथ चुनाव लड़ेगी सपा-प्रसपा'
    16 Dec 2021
    अखिलेश यादव ने मुलाकात की फोटो शेयर करते हुए लिखा, "प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी से मुलाकात हुई और गठबंधन की बात तय हुई। क्षेत्रीय दलों को साथ लेने की नीति सपा को लगातार मजबूत कर रही है।"
  • Modi
    अजय कुमार
    हिन्दू धर्म और हिन्दुत्व का फ़र्क़
    16 Dec 2021
    अगर कॉरपोरेट्स का साथ ना मिले तो हिंदुत्व की बगिया हिंदू धर्म के मर्म से उजड़ जाएगी।
  • daily
    न्यूज़क्लिक टीम
    अजय मिश्रा टेनी के इस्तीफ़े की मांग तेज़, शाहीन बाग़ आंदोलन के 2 साल और अन्य ख़बरें
    16 Dec 2021
    न्यूज़क्लिक के डेली राउंडअप में आज हमारी नज़र रहेगी अजय मिश्रा टेनी के इस्तीफ़े की मांग तेज़, शाहीन बाग़ आंदोलन के 2 साल और अन्य ख़बरों पर।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License