NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
कोविड-19 की दूसरी लहर में सबसे कम उम्र और पुराने कर्मचारियों ने गंवाई नौकरी: सर्वेक्षण
भारतीय अर्थव्यवस्था का अध्ययन करने वाले  सीएमआईई ने मई में कहा था कि कोविड-19 की दूसरी लहर के कारण देश में एक करोड़ से अधिक भारतीयों की नौकरी चली गयी और बेरोजगारी दर 12 महीने के उच्च स्तर लगभग 12 प्रतिशत को छू गई है।
भाषा
17 Jun 2021
कोविड-19 की दूसरी लहर में सबसे कम उम्र और पुराने कर्मचारियों ने गंवाई नौकरी: सर्वेक्षण
Image courtesy : Business Standard

मुंबई : फार्च्यून 500 सूची की कंपनियों के बीच कराए गए एक सर्वेक्षण के अनुसार कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान नौकरी गंवाने वालों में सबसे नयी उम्र के और सबसे पुराने कर्मचारी अधिक रहे। भारत में अप्रैल 2021 के दौरान दो हजार लोगों के बीच यह सर्वे कराया गया।

वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनी एफआईएस द्वारा किए गए इस सर्वे के अनुसार कोरोना की दूसरी लहर में 55 वर्ष से अधिक आयु वाले छह प्रतिशत कर्मचारियों की नौकरी स्थायी रूप से चली गई। पिछले वर्ष यह आंकड़ा चार प्रतिशत था। वही 24 वर्ष से कम आयु सीमा वर्ग में 11 प्रतिशत कर्मचारियों की नौकरी स्थायी रूप से छूट गयी। यह आंकड़ा पिछले वर्ष दस प्रतिशत था।

भारतीय अर्थव्यवस्था का अध्ययन करने वाले शोध संस्थान सेंसटर फार मॉनिटरिंग इंडियन इकॉनमी (सीएमआईई) ने मई में कहा था कि कोविड-19 की दूसरी लहर के कारण देश में एक करोड़ से अधिक भारतीयों की नौकरी चली गयी और बेरोजगारी दर 12 महीने के उच्च स्तर लगभग 12 प्रतिशत को छू गई है।

सर्वेक्षण के अनुसार सभी आयु श्रेणी में पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष अधिक लोगों की नौकरी गई हैं।

इस दौरान 18 से 24 आयु वर्ग के नौ प्रतिशत कर्मचारियों को अस्थायी रूप से काम से हटाया गया । पिछले वर्ष इसी आयु वर्ग के 21 प्रतिशत कर्मचारियों की अस्थायी रूप से छुट्टी की गयी थी। वही 55 से अधिक आयु वर्ग में इस वर्ष सात प्रतिशत कर्मचारियों को अस्थायी छंटनी का सामना करना पड़ा, पिछले साल यह आंकड़ा 13 प्रतिशत था।

कंपनी ने कहा कि इसके अलावा 18 से 14 आयु वर्ग के 38 प्रतिशत युवाओं ने कहा कि उन्हों ने 12 महीने के दौरान धोका-धड़ी होते खा , जबकि 25 से 29 आयु की श्रेणी में 41 प्रतिशत कर्मचारियों ने धोखाधड़ी देखने की बात की ।

Coronavirus
COVID-19
unemployment
economic crises

Related Stories

डरावना आर्थिक संकट: न तो ख़रीदने की ताक़त, न कोई नौकरी, और उस पर बढ़ती कीमतें

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

आर्थिक रिकवरी के वहम का शिकार है मोदी सरकार

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

उत्तर प्रदेश: "सरकार हमें नियुक्ति दे या मुक्ति दे"  इच्छामृत्यु की माँग करते हजारों बेरोजगार युवा

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

मोदी@8: भाजपा की 'कल्याण' और 'सेवा' की बात

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत


बाकी खबरें

  • donkey
    शिरीष खरे
    हमारे लिए गधा आज भी 'गधा', जबकि विदेश में बढ़ रही कद्र!
    10 Feb 2022
    आंकड़े बताते हैं कि वर्ष 2012 की पशुधन गणना से वर्ष 2019 की नवीनतम पशुधन गणना तक, गधों की आबादी में सबसे तेज 61.23 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है।
  • Banaras
    विजय विनीत
    EXCLUSIVE: बनारस में गांजे से बर्बाद हो रही युवा पीढ़ी, धर्म की आड़ में खुलेआम होता है नशा!
    10 Feb 2022
    बनारसियों के आदर्श राम-कृष्ण, गौतम बुद्ध, कणादि, जैमिनि, पाणिनी, पतंजलि से लेकर रविदास, कबीर, नानकदेव, पार्श्वनाथ में से कोई चिलम नहीं पीता था। इस शहर में अब तमाम ढोंगी साधु-संत परंपरा की आड़ में…
  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में एक दिन में फिर 1200 से ज़्यादा लोगों की मौत 
    10 Feb 2022
    देश में 24 घंटे में कोरोना से 1,241 लोगों की मौत हुई है। इस तरह अब तक कुल 5 लाख 6 हज़ार 520 लोग अपनी जान गँवा चुके है।
  • UP West
    प्रज्ञा सिंह
    यूपी चुनाव: क्यों हो रहा है भाजपा मतदाता का हृदय परिवर्तन
    10 Feb 2022
    उस किसान की कहानी, जो ग्रामीण मध्य वर्ग के बीच हिंदुत्व से प्रेरित आकांक्षाओं से उपजे संघर्षों का प्रतीक है।
  • Health budget
    डॉ. राजू पाण्डेय
    स्वास्थ्य बजट: कोरोना के भयानक दौर को क्या भूल गई सरकार?
    10 Feb 2022
    स्वास्थ्य सेवाओं के लिए वर्ष 2021-22 का वास्तविक स्वास्थ्य बजट जीडीपी का .34 प्रतिशत था जो 2022-23 में .06 प्रतिशत की मामूली वृद्धि के बाद .40 प्रतिशत हो गया है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License