NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
अमानतुल्लाह खान ने एक्सीडेंट के बाद वैन चालक की पिटाई का वीडियो सांप्रदायिक ऐंगल से शेयर किया
भीड़ द्वारा गुलाबी रंग का कुर्ता पहने एक व्यक्ति की पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. आप विधायक अमानतुल्लाह खान ने ये वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, “नए भारत में नए कीर्तिमान अब कुछ इस तरह बनाए जा रहे हैं, अगर आप में इंसानियत ज़िंदा है तो आपको भी देख कर दुख होगा। हर बार की तरह “टोपी-कुर्ता-दाढ़ी” वाला शख्स हैवानियत का शिकार होता दिखेगा। BJP सरकार भले ही विकास करने में असमर्थ रही हो लेकिन नफ़रत फैलाने में अव्वल साबित हई।
किंजल
26 Jun 2021
अमानतुल्लाह खान ने एक्सीडेंट के बाद वैन चालक की पिटाई का वीडियो सांप्रदायिक ऐंगल से शेयर किया

भीड़ द्वारा गुलाबी रंग का कुर्ता पहने एक व्यक्ति की पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. आप विधायक अमानतुल्लाह खान ने ये वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, “नए भारत में नए कीर्तिमान अब कुछ इस तरह बनाए जा रहे हैं, अगर आप में इंसानियत ज़िंदा है तो आपको भी देख कर दुख होगा। हर बार की तरह “टोपी-कुर्ता-दाढ़ी” वाला शख्स हैवानियत का शिकार होता दिखेगा। BJP सरकार भले ही विकास करने में असमर्थ रही हो लेकिन नफ़रत फैलाने में अव्वल साबित हई। दुखद!” उन्होंने ट्वीट में इस घटना की कोई जानकारी नहीं दी मगर घटना को सांप्रदायिक ऐंगल ज़रूर दिया. (ट्वीट का आर्काइव लिंक)

नए भारत में नए कीर्तिमान अब कुछ इस तरह बनाए जा रहे हैं, अगर आप में इंसानियत ज़िंदा है तो आपको भी देख कर दुख होगा। हर बार की तरह "टोपी-कुर्ता-दाढ़ी" वाला शख्स हैवानियत का शिकार होता दिखेगा।
BJP सरकार भले ही विकास करने में असमर्थ रही हो लेकिन नफ़रत फैलाने में अव्वल साबित हई।
दुखद! pic.twitter.com/tWZGbqzVcQ

— Amanatullah Khan AAP (@KhanAmanatullah) June 20, 2021

अमानतुल्लाह खान ने फ़ेसबुक पर भी ये वीडियो पोस्ट किया जिसे आर्टिकल लिखे जाने तक 10 लाख बार देखा जा चुका है. (आर्काइव वर्ज़न)

ट्विटर और फ़ेसबुक पर ये वीडियो वायरल है.

image

फ़ैक्ट-चेक

अमानतुल्लाह खान के ट्वीट पर एक यूज़र ने जवाब देते हुए एक न्यूज़पेपर क्लिप शेयर की. क्लिप के मुताबिक, अमरावती में कुछ लोगों ने एक वैन चालक की पिटाई की थी. उनका कहना था कि उस वें चालक ने सड़क पर खड़ी एक मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी थी. गाड़ी चलाने वाले का नाम फैज़ान अ. कलाम बताया गया है.

की-वर्ड्स सर्च करने पर हमें मराठी मीडिया आउटलेट लोकमत की 16 जून की रिपोर्ट मिली. आर्टिकल के मुताबिक, एक गाड़ी ने 2-व्हीलर को टक्कर मारकर उसे 3 किमी तक घसीटा था. गुरुदेवनगर में किराये पर रहनेवाले महेंद्र बापुराव बासवनाथे ने घर के बाहर बाइक पार्क की थी. अचानक से एक गाड़ी ने महेंद्र की बाइक को टक्कर मार दी थी. लोगों ने इस गाड़ी का पीछा कर ड्राइवर को पकड़ लिया था और उसकी पिटाई की थी. ये गाड़ी माहुली जहांगीर का रहनेवाला फैज़ान अब्दुल कलाम चला रहा था. इस मामले में तिवसा पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ़ केस दर्ज कर लिया है.

image

महाराष्ट्र टाइम्स के मुताबिक, तिवसा पुलिस ने ड्राइवर को मोटर व्हीकल ऐक्ट की धारा 185 के तहत गिरफ़्तार किया है.

आगे, इस घटना में कोई सांप्रदायिक ऐंगल था या नहीं, इस बात की पुष्टि करने के लिए ऑल्ट न्यूज़ ने तिवसा पुलिस स्टेशन की पुलिस निरीक्षक रीता उईके से संपर्क किया. उन्होंने हमें बताया, “एक वैन चालक रास्ते पर खड़ी मोटरसाइकल को ढाई से तीन किमी तक घसीटते हुए ले गया था. इस दौरान रास्ते में उसके सामने आए वाहनों को भी टक्कर लगते-लगते बची थी. इस वैन का पीछा कर रहे लोगों ने आगे जाकर इसे रोक लिया और ड्राइवर की पिटाई करने लगे. इस मामले में ड्राइवर के नशे में होने की बात भी सामने आयी थी. पुलिस ने ड्राइवर और उसे पीटनेवाले लोगों के खिलाफ़ इस मामले में शिकायत दर्ज कर ली है. लेकिन इस घटना में कोई सांप्रदायिक ऐंगल नहीं है. एक्सीडेंट से गुस्साई भीड़ ने वैन चालक की पिटाई की थी.”

कुल मिलाकर, अमरावती में एक्सीडेंट के बाद वाहन चालक की पिटाई करने का वीडियो आप विधायक और अन्य सोशल मीडिया यूज़र्स ने सांप्रदायिक ऐंगल से शेयर किया.

साभार : ऑल्ट न्यूज़

fact check
viral video
AAP
fake news
Amanatullah Khan
communal agenda

Related Stories

मुंडका अग्निकांड: 'दोषी मालिक, अधिकारियों को सजा दो'

मुंडका अग्निकांड: ट्रेड यूनियनों का दिल्ली में प्रदर्शन, CM केजरीवाल से की मुआवज़ा बढ़ाने की मांग

मूसेवाला की हत्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, कांग्रेस ने इसे ‘राजनीतिक हत्या’ बताया

‘आप’ के मंत्री को बर्ख़ास्त करने से पंजाब में मचा हड़कंप

हार्दिक पटेल का अगला राजनीतिक ठिकाना... भाजपा या AAP?

मुंडका अग्निकांड: सरकारी लापरवाही का आरोप लगाते हुए ट्रेड यूनियनों ने डिप्टी सीएम सिसोदिया के इस्तीफे की मांग उठाई

मुंडका अग्निकांड के लिए क्या भाजपा और आप दोनों ज़िम्मेदार नहीं?

मुंडका अग्निकांड: लापता लोगों के परिजन अनिश्चतता से व्याकुल, अपनों की तलाश में भटक रहे हैं दर-बदर

जम्मू में आप ने मचाई हलचल, लेकिन कश्मीर उसके लिए अब भी चुनौती

शाहीन बाग़ : देखने हम भी गए थे प तमाशा न हुआ!


बाकी खबरें

  • up elections
    न्यूज़क्लिक टीम
    उत्तर प्रदेश चुनाव: क्या हैं जनता के असली मुद्दे?
    27 Feb 2022
    न्यूज़क्लिक ने उत्तर प्रदेश बनारस विधानसभा में मीलों का सफ़र तय किया, यह जानने की कोशिश थी की आखिर जनता क्या चाहती है? क्या जनता इस बार भी धर्म को सबसे ऊपर रखते हुए अपना मुख्यमंत्री चुनेगी या…
  • up elections
    न्यूज़क्लिक टीम
    उत्तर प्रदेश चुनाव 2022: व्यापारियों का भाजपा पर फूटा गुस्सा
    27 Feb 2022
    अयोध्या में हनुमानगढ़ी के पास स्थित दुकानों पर ख़तरा मंडरा रहा है और वहां के व्यापारी भाजपा से काफी नाराज़ हैं। आखिर ऐसा क्यों है? आइये देखते हैं यह ग्राउंड रिपोर्ट
  • up elections
    न्यूज़क्लिक टीम
    उत्तर प्रदेश चुनाव 2022: क्या समाजवादी के पक्ष में है जनता ?
    27 Feb 2022
    इस ख़ास बातचीत में परंजॉय गुहा ठाकुरता और विजय शंकर सिंह बात कर रहे हैं उत्तर प्रदेश चुनावों की। विजय शंकर सिंह का मानना है कि इन चुनावों में समाजवादी पार्टी का पलड़ा भारी है।
  • UP
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    अब बस दो क़दम और...: यूपी में 5वें चरण का मतदान संपन्न, चित्रकूट-अयोध्या आगे, प्रतापगढ़-प्रयागराज रहे सबसे पीछे
    27 Feb 2022
    यूपी में आज पांचवें चरण का मतदान संपन्न हो गया। अब बस दो कदम यानी दो चरण और बचे हैं। उत्तर प्रदेश में कुल सात चरणों में चुनाव हो रहे हैं। आज पांचवें चरण में 12 ज़िलों की 61 विधानसभा सीटों पर शाम पांच…
  • यूक्रेन ने रूस के साथ बेलारूस में वार्ता से किया इनकार, रुसी सेना खारकीव में घुसी
    एपी/भाषा
    यूक्रेन ने रूस के साथ बेलारूस में वार्ता से किया इनकार, रुसी सेना खारकीव में घुसी
    27 Feb 2022
    यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा है कि उनका देश रूस के साथ शांति वार्ता करने के लिए तैयार है लेकिन बेलारूस में नहीं।इसी के साथ यूक्रेन के प्राधिकारियों ने कहा कि रूसी सेना देश के दूसरे सबसे बड़े शहर…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License