NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
व्यंग्य
भारत
राजनीति
सुंदरता का पता नहीं, लेकिन अच्छे दिन देखने वाले की आंखों में बसते हैं
छप्पन इंच जी के प्रताप से, इतनी मिसाइलें जमा हो चुकी हैं कि दीवाली के रॉकेटों वाला हाल है। दो-चार इधर-उधर टहल भी जाएं तो खास फर्क नहीं पड़ता है। पड़ोसी के घर में जा भी पड़ी तो क्या? वोट पड़ चुके होंगे तो सॉरी बोल देंगे, वोट पड़ने वाले होंगे तो छाती ठोक के कह देेंगे कि उखाड़ा जाए सो उखाड़ लो! इससे ज्यादा अच्छे दिन क्या होंगे।
राजेंद्र शर्मा
13 Mar 2022
Achhe din

इंडिया यहीं तो मार खा जाता है। माना कि आठ साल पहले मोदी जी ने अच्छे दिन लाने का प्रॉमिस किया था, जरूर किया था। लेकिन, उसके बाद आठ साल में मोदी जी ने पब्लिक को क्या-क्या ऑफर नहीं दिया है। स्वच्छ भारत भी। मेक इन इंडिया भी। न्यू इंडिया भी। स्वस्थ भारत भी। पांच ट्रिलियन वाला इंडिया भी। आत्मनिर्भर भारत भी। दुनिया में पिटते डंके वाला इंडिया भी। और तो और, विश्व गुरु भारत भी। राम और शिव के बाद, कृष्ण की वापसी वाला इंडिया भी। यहां तक कि यूक्रेन में भारतीय छात्रों के दूसरों के झगड़े में फंसने के बाद तो, मैडीकल शिक्षा गुरु भारत भी। मोदी जी ने एक से बेहतर एक चॉइस दी है। पर  पट्ठे  विपक्ष वाले हैं कि इनकी सुई अच्छे दिनों पर ही अटकी हुई है। और विपक्ष वाले सिर्फ अपनी सुई अच्छे दिनों पर अटकाए रहते तब तो फिर भी गनीमत थी, ये तो पब्लिक की सुई भी वहीं की वहीं अटकाए रखने की कोशिश कर रहे हैं। न मौका देखते हैं न माहौल, बस किसी भी दिन इसका शोर मचाने लग जाते हैं कि अच्छे दिन कहां हैं? अच्छे दिन कहां रह गए? अच्छे दिन कब तक आएंगे, वगैरह, वगैरह। और तो और, इस बार के चुनाव में पब्लिक ने तो भगवाइयों की होली से हफ्ते भर पहले होली करवा दी, चार के चार राज्यों में दोबारा सरकार बनवा दी, पर कमबख्त विपक्षियों ने ऐसे खुशी के मौके तक का ख्याल नहीं किया। मोदी जी के जिम्मेदारी का एहसास दिलाने तक का ख्याल नहीं किया। यहां तक कि चुनाव नतीजे आने के हफ्ते भर बाद तक जलाने वाले तेल के दाम जस के तस बने रहने का भी ख्याल नहीं किया। प्रोवीडेंट फंड पर ब्याज में जरा सी कटौती की सिफारिश होने की देर थी, लगे वही पुराना राग अलापने कि क्या यही अच्छे दिन हैं? अच्छे दिन कहां हैं? अच्छे दिन कब आएंगे! चुनाव वाले जनादेश की याद दिलाओ तो बेशर्मी से कहते हैं कि ये तो भगवाइयों के अच्छे दिन हुए। पब्लिक के अच्छे दिन कब आएंगे? बेरोजगारों के भूखों रहने के बाद, अब तो पेंशनयाफ्ता भी एक रोटी कम खाएंगे- क्या ऐसे ही अच्छे दिन आएंगे!

वैसे अच्छे दिनों की हम नहीं कहते, पर भूख वाली बात सही नहीं है। भूख होती तो योगी जी की लखनऊ की गद्दी पर वापसी होती? सारे देश ने वीडियो देखा था और मोदी जी ने अपनी चुनाव सभाओं में अपनी जुबानी उसका ऑडियो सुनाया था, बूढ़ी अम्मा ने एलानिया बताया था कि वोट तो मोदी को ही देंगे। “बिन्नै हमें अन्न दओ है। हमने बिनको नमक खाओ है। वोट बिन्हें ई देंगे।” यानी प्रमाणित है कि अन्न दिया गया और वह भी मुफ्त। और सिर्फ पांच किलो अन्न ही कहां? तेल, नमक, दाल भी। सारी दुनिया को दिखाकर दिया। मोदी जी और योगी जी की फोटू वाले थैलों में सजाकर दिया गया। हजारों-लाखों को नहीं, तेईस करोड़ की आबादी में पूरे पंद्रह करोड़ को दिया गया। उनको भी दिया गया, जिन्होंने सब खाने के बाद भी एक मामूली थैंक्यू की डकार तक नहीं ली। फिर भूख कहां? 

पेंशनयाफ्ताओं की थाली में आधी रोटी कम भी हो जाएगी तो ऐसा क्या गजब हो जाएगा? कम खाएंगे, जल्दी मुक्ति पाएंगे! और प्लीज अब कोई पलट कर यह मत कहने लगिएगा कि ये कैसे अच्छे दिन हुए? तेईस करोड़ में से पंद्रह करोड़ मुफ्त राशन की लाइन में--क्या यही अच्छे दिन हैं? यह तो भूखे से ही पूछो कि ये अच्छे दिन हुए कि नहीं। भूखा ही जानता है कि पेट में अन्न जाने के दिन से बढ़कर, अच्छा दिन दूसरा नहीं होता है। भूखे को तो अच्छे दिन की छोड़ो, रोटी में स्वर्ग दिखाई देता है और अन्न बांटने वाले में भगवान। और हां इसमें सरकार-वरकार को बिल्कुल नहीं घसीटना चाहिए। पर एक बात समझ में नहीं आयी। एक तरफ तो मोदी जी कह रहे हैं कि यूपी ने 2022 में, उनकी देश में 2024 की जीत पक्की कर दी है और दूसरी तरफ अखबारों में खबर है मार्च के बाद से मोदी जी-योगी जी की फोटुओं वाले थैलों का राशन बंद। राशन के पुराने दिन आएंगे, तो मोदी जी 2024 की अपनी जीत पक्की कैसे कराएंगे! नये-नये जुम्लों से पब्लिक को कब तक बहलाएंगे?

हम तो कहेंगे कि चार राज्यों में जीत के इस जश्न में ही मोदी जी, अच्छे दिनों की इस किचकिच का कांटा हमेशा के लिए काट ही क्यों नहीं देते! सिंपल है। अच्छे दिनों का नाम बदल दो। यानी अच्छे दिन का मतलब बदल दो। फिर न पहले वाले अच्छे दिन रहेंगे और न अच्छे दिनों के नहीं आने की किचकिच रहेगी। मोदी जी को बस एक बार छाती ठोककर एलान करने की जरूरत है कि अच्छे दिन तो कब के आ चुके, बस विरोधी ही पब्लिक को देखने नहीं दे रहे हैं। इंडिया में अरबपतियों का दुनिया भर में सबसे तेजी से बढ़ना, यही तो इंडिया के अच्छे दिनों की निशानी है। इसलिए तो करोड़पति सरकार के और सरकार करोड़पतियों की दीवानी है। तेल के दाम के सैकड़ा लगाने में पब्लिक के अच्छे दिनों की कहानी होगी। चैनल-चैनल, भगवान मोदी की कहानी होगी!

उसके बाद भी अगर मोदी जी की 2024 की जीत पक्की होने में कोई कसर रह जाए, तो मिसाइलों के अच्छे दिन किस काम आएंगे? छप्पन इंच जी के प्रताप से, इतनी मिसाइलें जमा हो चुकी हैं कि दीवाली के रॉकेटों वाला हाल है। दो-चार इधर-उधर टहल भी जाएं तो खास फर्क नहीं पड़ता है। पड़ोसी के घर में जा भी पड़ी तो क्या? वोट पड़ चुके होंगे तो सॉरी बोल देंगे, वोट पड़ने वाले होंगे तो छाती ठोक के कह देेंगे कि उखाड़ा जाए सो उखाड़ लो! इससे ज्यादा अच्छे दिन क्या होंगे। अच्छे दिन यहां हैं भाई!        

achhe din
Narendra modi
Elections

Related Stories

तिरछी नज़र: सरकार जी के आठ वर्ष

कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित

तिरछी नज़र: ...ओह माई गॉड!

कटाक्ष: एक निशान, अलग-अलग विधान, फिर भी नया इंडिया महान!

कटाक्ष: सांप्रदायिकता का विकास क्या विकास नहीं है!

कार्टून क्लिक: चुनाव ख़तम-खेल शुरू...

मुस्कुराहट वाला नफ़रती बोल, नफ़रती नहीं होता

कटाक्ष: मोदी जी, कश्मीरी पंडितों के आंसू हर्गिज़ सूखने नहीं देंगे!

तिरछी नज़र: सरकार-जी, बम केवल साइकिल में ही नहीं लगता

बैठे-ठाले: गोबर-धन को आने दो!


बाकी खबरें

  • Jama Masjid
    न्यूज़क्लिक टीम
    श्रीनगर की जामा मस्जिद में जुमे की नमाज़ पर रोक
    26 Dec 2021
    जम्मू-कश्मीर की बड़ी मस्जिद जामा मस्जिद में जुमे की नमाज पर पिछले छह वर्षों में 150 सप्ताह से अधिक समय से अधिकारियों ने रोक लगा दी है। जबकि हाल ही में कोविड -19 के चलते इस बड़ी मस्जिद को बंद कर दिया…
  • modi
    डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
    तिरछी नज़र: ...चुनाव आला रे
    26 Dec 2021
    कोरोना की तरह ही सरकार जी भी चुनाव आने की भविष्यवाणी कर देते हैं। वैसे तो चुनाव हर पांच साल में होते हैं पर यदि आप भूल गए हों कि चुनाव हुए पांच साल होने वाले हैं तो सरकार जी के दनादन दौरे याद दिला…
  • Chanel Contos
    शिरीष खरे
    ऑस्ट्रेलिया में इन दिनों चर्चा के केंद्र में क्यों है सेक्स एजुकेशन?
    26 Dec 2021
    पश्चिम देशों में चैनल कॉन्टोस के चर्चा में रहने की वजह है एक याचिका, जो उसने अपने गृह देश ऑस्ट्रेलिया की अदालत में लगाई है। दरअसल, उसकी याचिका ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्रीय पाठ्यक्रम में यौन संबंध के बारे…
  • hafte ki baat
    न्यूज़क्लिक टीम
    धर्म संसद का आपराधिक चेहरा, देवभूमि में दलित भोजनमाता की दुर्गति
    25 Dec 2021
    हरिद्वार की विवादास्पद धर्म-संसद से उठते सवालों और चम्पावत के सरकारी स्कूल में उठे दलित-भोजनमाता विवाद पर वरिष्ठ पत्रकार Urmilesh का विचारोत्तेजक विश्लेषण.
  • kisan
    न्यूज़क्लिक टीम
    किसानों ने देश को संघर्ष करना सिखाया - अशोक धवले
    25 Dec 2021
    किसान आंदोलन ने इस देश के मजदूरों और किसानों को नई हिम्मत दी है। ऑल इंडिया किसान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक धवले ने न्यूज़क्लिक के साथ ख़ास बातचीत में कहा कि आंदोलन के कामयाब होने की बुनियादी शर्त…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License