NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
AMU में कहर बरपा रहा कोरोना: 40 से ज्यादा पूर्व व वर्तमान प्रोफेसर/फैकल्टी मैंबर्स की मौत
एएमयू पर कोरोना की दूसरी लहर आफ़तों का पहाड़ बनकर टूट गई है। इसकी बानगी है कि बीते दो हफ़्तों के भीतर एएमयू के 15 प्रोफसरों को कोरोना की वजह से अपनी जान गंवानी पड़ी है। इसके अतिरिक्त एएमयू के मौजूदा कर्मचारी व रिटायर्ड कर्मचारियों का आंकड़ा जोड़ा जाए तो इस महामारी में मरने वालों की संख्या 40 के ऊपर पहुंच गई है।
सबरंग इंडिया
10 May 2021
AMU में कहर बरपा रहा कोरोना: 40 से ज्यादा पूर्व व वर्तमान प्रोफेसर/फैकल्टी मैंबर्स की मौत

लखनऊ। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) से जुड़े एक और प्रोफेसर का कोरोना से निधन हो गया। एएमयू लॉ फैकल्टी के डीन प्रो डॉ मौहम्मद शकील अहमद समदानी का रविवार को एएमयू के ही जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान निधन हो गया। बीते दो हफ़्तों के अंदर एएमयू के 15 प्रोफेसर कोरोना की दूसरी लहर में अपनी जान गंवा चुके हैं।

एएमयू पर कोरोना की दूसरी लहर आफ़तों का पहाड़ बनकर टूट गई है। इसकी बानगी है कि बीते दो हफ़्तों के भीतर एएमयू के 15 प्रोफसरों को कोरोना की वजह से अपनी जान गंवानी पड़ी है। इसके अतिरिक्त एएमयू के मौजूदा कर्मचारी व रिटायर्ड कर्मचारियों का आंकड़ा जोड़ा जाए तो इस महामारी में मरने वालों की संख्या 40 के ऊपर पहुंच गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में शिक्षकों, सेवानिवृत्त शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों की कोविड-19 और उसके लक्षणों से होने वाली मौतों से चिंतित कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर ने भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के महानिदेशक को पत्र लिखकर विश्‍वविद्यालय और उसके आसपास केवातावरण में वायरस के स्वरूपों की जांच कराने का अनुरोध किया है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के महानिदेशक को रविवार को भेजे गये पत्र में कुलपति प्रोफेसर मंसूर ने आशंका व्यक्त की है कि एएमयू परिसर और आसपास के इलाकों में कोरोना वायरस के एक विशेष स्वरूप से होने वाले संक्रमण के कारण मौतें हो रही हैं। उन्होंने कहा कि जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में माइक्रोबायोलॉजी प्रयोगशाला, जो कि कोविड नामित प्रयोगशाला है, इस शहर में पाए जाने वाले स्वरूप के वायरल जीनोम अनुक्रमण को ट्रेस करने के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ जीनोमिक एंड इंटीग्रेटेड बायोलॉजी प्रयोगशाला,नई दिल्ली को नमूने भेज रहा है।

उन्होंने कहा कि जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में माइक्रोबायोलॉजी प्रयोगशाला, जोकि कोविड नामित प्रयोगशाला है, इस शहर में पाए जाने वाले स्वरूप के वायरल जीनोम अनुक्रमण को ट्रेस करने के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ जीनोमिक एंड इंटीग्रेटेड बायोलॉजी प्रयोगशाला, नई दिल्ली को नमूने भेज रहा है। कुलपति ने कहा कि वायरस के प्रसार को नियंत्रित करने में यह कारगर होगा। उन्होंने पत्र में यह भी कहा कि पिछले 18 दिनों में कोविड से एएमयू के 16 लोगों की मौत हुई है।

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के प्रमुख प्रो शादाब खान की कोरोना वायरस संक्रमण के कारण शुक्रवार को मृत्यु हो गयी। खान एएमयू के 15 वें अध्यापक थे जिनकी कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मृत्यु हुई। एएमयू के एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज इस समय ऑक्सीजन के संकट से जूझ रहा है और पिछले 12 दिनों से अस्पताल को लगातार प्रयासों के बावजूद बाहर से ऑक्सीजन का एक भी सिलेंडर नहीं मिला।

साभार : सबरंग 

COVID-19
AMU
Aligarh Muslim university
UttarPradesh

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां


बाकी खबरें

  • Hijab
    अजय कुमार
    आधुनिकता का मतलब यह नहीं कि हिजाब पहनने या ना पहनने को लेकर नियम बनाया जाए!
    14 Feb 2022
    हिजाब पहनना ग़लत है, ऐसे कहने वालों को आधुनिकता का पाठ फिर से पढ़ना चाहिए। 
  • textile industry
    एम.ओबैद
    यूपी चुनावः "कानपुर की टेक्स्टाइल इंडस्ट्री पर सरकार की ग़लत नीतियों की काफ़ी ज़्यादा मार पड़ी"
    14 Feb 2022
    "यहां की टेक्स्टाइल इंडस्ट्री पर सरकार की ग़लत नीतियों की काफ़ी ज़्यादा मार पड़ी है। जमीनी हकीकत ये है कि पिछले दो साल में कोरोना लॉकडाउन ने लोगों को काफ़ी परेशान किया है।"
  • election
    ओंकार पुजारी
    2022 में महिला मतदाताओं के पास है सत्ता की चाबी
    14 Feb 2022
    जहां महिला मतदाता और उनके मुद्दे इन चुनावों में एक अहम भूमिका निभा रहे हैं, वहीं नतीजे घोषित होने के बाद यह देखना अभी बाक़ी है कि राजनीतिक दलों की ओर से किये जा रहे इन वादों को सही मायने में ज़मीन पर…
  • election
    सत्यम श्रीवास्तव
    क्या हैं उत्तराखंड के असली मुद्दे? क्या इस बार बदलेगी उत्तराखंड की राजनीति?
    14 Feb 2022
    आम मतदाता अब अपने लिए विधायक या सांसद चुनने की बजाय राज्य के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के लिए मतदान करने लगा है। यही वजह है कि राज्य विशेष के अपने स्थानीय मुद्दे, मुख्य धारा और सरोकारों से दूर होते…
  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 34,113 नए मामले, 346 मरीज़ों की मौत
    14 Feb 2022
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 1.12 फ़ीसदी यानी 4 लाख 78 हज़ार 882 हो गयी है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License