NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
आगरा में बीटेक की छात्रा से गैंगरेप
योगी राज में उत्तर प्रदेश की दशा सुधरने की बजाय और बिगड़ती जा रही है। महिलाओं पर हिंसा और बलात्कार के मामलों में लगातार इज़ाफा हो रहा है। अब आगरा में बीटेक की एक छात्रा के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
19 Dec 2018
सांकेतिक तस्वीर
Image Courtesy: google

आगरा में कोचिंग सेंटर जा रही बीटेक की एक छात्रा को दो अज्ञात लोगों ने पकड़ लिया और जबरन यमुना नदी के किनारे ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। 

बीटेक प्रथम वर्ष की छात्रा मंगलवार शाम अपनी स्कूटी से कोचिंग जा रही थी कि तभी बाइक पर आए दो लोगों ने उसे रोका और पकड़ लिया। वे उसे जबरन पोइया घाट पर एक निर्जन स्थान पर ले गए और दुष्कर्म किया।

पीड़िता के अनुसार, घटनास्थल पर दो अन्य युवक भी मौजूद थे। चारों ने उसके साथ बारी बारी से दुष्कर्म किया।

बाद में वहां से गुजर रहे किसी व्यक्ति ने उसे घर पहुंचने में मदद की। 

पीड़िता के माता-पिता ने शाम को न्यू आगरा पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। 

पुलिस अधीक्षक (सिटी) प्रशांत वर्मा ने कहा कि आरोपी फरार हैं। 

पीड़िता के सिर पर बुरी तरह प्रहार भी किया गया। उसे एसएन मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इसे भी पढ़ें : महिलाओं के लिए वास्तव में ख़तरनाक होता जा रहा है उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़ों के अनुसार पिछले साल के मुक़ाबले उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ हिंसा के मामलों में 24% की बढ़ोतरी हुई है। प्रदेश में हर रोज़ 8 रेप के मामले सामने आते हैं और 30 महिलाओं के अपहरण के। 2016 के आंकड़ों के हिसाब से रेप के 4,816 मामले सामने आए थे, रेप के मामले में उत्तर प्रदेश देश में दूसरे स्थान पर आता है।

(कुछ इनपुट आईएएनएस)

rape case
gang rape
voilence against women
Uttar pradesh
agra
yogi government

Related Stories

आजमगढ़ उप-चुनाव: भाजपा के निरहुआ के सामने होंगे धर्मेंद्र यादव

उत्तर प्रदेश: "सरकार हमें नियुक्ति दे या मुक्ति दे"  इच्छामृत्यु की माँग करते हजारों बेरोजगार युवा

यूपी : आज़मगढ़ और रामपुर लोकसभा उपचुनाव में सपा की साख़ बचेगी या बीजेपी सेंध मारेगी?

श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही मस्जिद ईदगाह प्रकरण में दो अलग-अलग याचिकाएं दाखिल

ग्राउंड रिपोर्ट: चंदौली पुलिस की बर्बरता की शिकार निशा यादव की मौत का हिसाब मांग रहे जनवादी संगठन

जौनपुर: कालेज प्रबंधक पर प्रोफ़ेसर को जूते से पीटने का आरोप, लीपापोती में जुटी पुलिस

यूपी में  पुरानी पेंशन बहाली व अन्य मांगों को लेकर राज्य कर्मचारियों का प्रदर्शन

उपचुनाव:  6 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में 23 जून को मतदान

UPSI भर्ती: 15-15 लाख में दरोगा बनने की स्कीम का ऐसे हो गया पर्दाफ़ाश

क्या वाकई 'यूपी पुलिस दबिश देने नहीं, बल्कि दबंगई दिखाने जाती है'?


बाकी खबरें

  • Women Hold Up More Than Half the Sky
    ट्राईकोंटिनेंटल : सामाजिक शोध संस्थान
    महिलाएँ आधे से ज़्यादा आसमान की मालिक हैं
    19 Oct 2021
    हाल ही में जारी हुए श्रम बल सर्वेक्षण पर एक नज़र डालने से पता चलता है कि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली 73.2% महिला श्रमिक कृषि क्षेत्र में काम करती हैं; वे किसान हैं, खेत मज़दूर हैं और कारीगर हैं।
  • Vinayak Damodar Savarkar
    डॉ. राजू पाण्डेय
    बहस: क्या स्वाधीनता संग्राम को गति देने के लिए सावरकर जेल से बाहर आना चाहते थे?
    19 Oct 2021
    बार-बार यह संकेत मिलता है कि क्षमादान हेतु लिखी गई याचिकाओं में जो कुछ सावरकर ने लिखा था वह शायद किसी रणनीति का हिस्सा नहीं था अपितु इन माफ़ीनामों में लिखी बातों पर उन्होंने लगभग अक्षरशः अमल भी किया।
  • Pulses
    शंभूनाथ शुक्ल
    ‘अच्छे दिन’ की तलाश में, थाली से लापता हुई ‘दाल’
    19 Oct 2021
    बारिश के चलते अचानक सब्ज़ियों के दाम बढ़ गए हैं। हर वर्ष जाड़ा शुरू होते ही सब्ज़ियों के दाम गिरने लगते थे किंतु इस वर्ष प्याज़ और टमाटर अस्सी रुपए पार कर गए हैं। खाने के तेल और दालें पहले से ही…
  • migrant worker
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कश्मीर में प्रवासी मज़दूरों की हत्या के ख़िलाफ़ 20 अक्टूबर को बिहार में विरोध प्रदर्शन
    19 Oct 2021
    "अनुच्छेद 370 को खत्म करने के बाद घाटी की स्थिति और खराब हुई है। इससे अविश्वास का माहौल कायम हुआ है, इसलिए इन हत्याओं की जिम्मेवारी सीधे केंद्र सरकार की बनती है।”
  • Non local laborers waiting for train inside railwaysation Nowgam
    अनीस ज़रगर
    कश्मीर में हुई हत्याओं की वजह से दहशत का माहौल, प्रवासी श्रमिक कर रहे हैं पलायन
    19 Oct 2021
    30 से अधिक हत्याओं की रिपोर्ट के चलते अक्टूबर का महीना सबसे ख़राब गुज़रा है, जिसमें 12 नागरिकों की हत्या शामिल हैं, जिनमें से कम से कम 11 को आतंकवादियों ने क़रीबी टारगेट के तौर पर मारा है। 
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License