NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
आईएनएक्स मीडिया मामला: ईडी ने चिदंबरम को किया गिरफ़्तार
अदालत ने मंगलवार को ईडी को आवश्यकता पड़ने पर चिदंबरम को गिरफ्तार करने की अनुमति दे दी थी। चिदंबरम पहले ही करीब 55 दिन सीबीआई और न्यायिक हिरासत में बिता चुके हैं।
भाषा
16 Oct 2019
आईएनएक्स मीडिया मामला

आईएनएक्स मीडिया धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को पूर्व केन्द्रीय मंत्री पी. चिदंबरम को तिहाड़ जेल में पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों का एक दल बुधवार सुबह ही उनसे पूछताछ करने तिहाड़ जेल पहुंचा था।

अधिकारियों ने बताया कि यहां एक स्थानीय अदालत के मंगलवार को केन्द्रीय जांच एजेंसी को मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता से पूछताछ करने की अनुमति देने के बाद प्रवर्तन निदेशालय की जांच टीम तिहाड़ जेल पहुंची।

अदालत ने मंगलवार को ईडी को आवश्यकता पड़ने पर चिदंबरम को गिरफ्तार करने की अनुमति भी दे दी थी।
केन्द्रीय जांच एजेंसी के जांचकर्ता सुबह करीब सवा आठ बजे उनसे पूछताछ करने पहुंचे थे। वे करीब दो घंटे तक परिसर में मौजूद थे।

उन्होंने चिदंबरम से पूछताछ की और धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत उन्हें गिरफ्तार किया।

अधिकारियों ने बताया कि केन्द्रीय एजेंसी अब अदालत से उनको फिर से हिरासत में लेने की मांग करेगी।
चिदंबरम की पत्नी नलिनी और बेटे कार्ति भी तिहाड़ जेल परिसर पहुंचते देखे गए थे।

कांग्रेस नेता करीब 55 दिन सीबीआई और न्यायिक हिरासत में बिता चुके हैं। 21 अगस्त को उन्हें इस मामले में गिरफ्तार किया गया था।

74 वर्षीय चिदंबरम 2004 से 2014 तक यूपीए-1 और यूपीए-2 सरकारों के दौरान केंद्रीय वित्त और गृह मंत्री थे।
वित्त मंत्री के रूप में चिदंबरम के कार्यकाल के दौरान 2007 में 305 करोड़ रुपये का विदेशी धन प्राप्त करने के लिए आईएनएक्स मीडिया समूह को विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (एफआईपीबी) की मंजूरी में अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए सीबीआई ने 15 मई, 2017 को एक प्राथमिकी दर्ज की थी।

इसके बाद, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 2017 में इस संबंध में धन शोधन का मामला दर्ज किया था।

इस मामले में कार्ती भी आरोपी हैं और सीबीआई ने उन्हें गिरफ्तार किया था। 

INX Media
Chidambaram
p.chidambaram
chidambaram INX media
chidambaram arrested

Related Stories

INX मीडिया धनशोधन मामले में चिदंबरम को ज़मानत, 105 दिन बाद होंगे रिहा

आईएनएक्स मामला: सुप्रीम कोर्ट ने ईडी से सीलबंद लिफाफे में मांगे दस्तावेज

पी. चिदंबरम: राजनीतिक बदला या कानूनी कार्रवाई?

सुप्रीम कोर्ट ने आईएनएक्स मीडिया भ्रष्टाचार मामले में चिदंबरम को दी जमानत, लेकिन अभी रहना होगा जेल में

आईएनएक्स मीडिया भ्रष्टाचार मामले में चिदंबरम जमानत के लिए पहुंचे सुप्रीम कोर्ट

डेली राउंड अप : INX मीडिया मामला, अयोध्या विवाद और अन्य ख़बरें

चिदंबरम को झटका, सुप्रीम कोर्ट का आईएनएक्स मीडिया मामले में अग्रिम जमानत देने से इंकार

ईडी मामले में चिदंबरम को अंतरिम संरक्षण, लेकिन सीबीआई से छुटकारा नहीं

आईएनएक्स मीडिया मामले में पूर्व वित्तमंत्री चिदंबरम को किया गया गिरफ्तार 


बाकी खबरें

  • khoj khabar
    न्यूज़क्लिक टीम
    खोज ख़बर: हिजाब विवाद हो या नफ़रती भाषण, सब कुछ चुनाव के लिए कब तक
    12 Feb 2022
    खोज ख़बर में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने उत्तर प्रदेश चुनाव को ध्यान में रख कर्नाटक से हुए हिजाब विवाद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सांप्रदायिक ध्रुवीकरण पैदा करने…
  • goa elections
    न्यूज़क्लिक टीम
    ग्राउंड रिपोर्टः गोवा चुनावों में जोड़-तोड़ व हिंदुत्व ख़िलाफ क्या होगा बदलाव
    11 Feb 2022
    ग्राउंड रिपोर्ट में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने गोवा में चल रहे चुनावी समर का आकलन करते हुए जानने की कोशिश की इस बार क्या चल पाएगा हिंदुत्व का नफ़रती कार्ड या जनता के बुनियादी मुद्दों पर होगा मतदान।…
  • Sunderbans
    अयस्कांत दास
    सुंदरबन में अवैध रिसॉर्ट के मालिक की पहचान नहीं कर पा रही ममता सरकार
    11 Feb 2022
    पारिस्थितिक रूप से नाजुक सुंदरबन में कथित तौर पर केंद्र प्रायोजित मनरेगा योजना के धन का इस्तेमाल एक अवैध 'इको-टूरिज्म' रिसॉर्ट के निर्माण में किया गया है।
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    देश में पुलिसकर्मियों की भारी कमी, पांच लाख से ज़्यादा पद रिक्त
    11 Feb 2022
    संयुक्त राष्ट्र के मानक के अनुसार एक लाख व्यक्तियों पर 222 पुलिकर्मी होने चाहिए जबकि भारत में ये आंकड़ा 156 है। वहीं भारत में स्वीकृत पुलिसकर्मियों की संख्या प्रति एक लाख व्यक्तियों पर 195 है।
  • पीपल्स डिस्पैच
    प्यूर्टो रिको में शिक्षकों ने की वेतन और सुविधाओं की मांग के साथ देशव्यापी हड़ताल
    11 Feb 2022
    सरकार ने वेतन में बढ़ोतरी न करने के साथ साथ पेंशन में कटौती भी कर दी है, इसके ख़िलाफ़ शिक्षकों ने देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License